HOME PAGE

HOME PAGE

शनिवार, 26 जून 2010

मारपीट मामले में दो पर पर्चा

बठिंडा। बालियांवाली पुलिस ने गांव झंडूके के सरपंच के भाई के साथ मारपीट करने के आरोप में गांव भुच्चो खुर्द के रहने वाले दो लोगों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने घायल सरपंच के भाई के बयान के आधार पर दोनों आरोपियों व्यक्तियों पर आईपीसी की धारा 452, 324, 323 के तहत केस दायर कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार पुलिस के पास दर्ज करवाई शिकायत में इकाबल सिंह पुत्र अर्जन सिंह ने बताया कि विगत दिवस को आरोपी जसविंद्र सिंह पुत्र सुखदेव सिंह तथा काका सिंह उसके घर में दाखिल हुए और मारपीट कर मौके पर फरार हो गए। ईकाबल सिंह ने बताया कि उसका भाई बलदेव सिंह गांव झंडूके का सरपंच है। वह सरकारी ग्रांट से गांव में स्थित गंदे पानी के छप्पड़ की सफाई करवा रहा था। लेकिन उक्त आरोपी इस बात का बुरा मानते थे। इसी बात को लेकर उक्त आरोपियों ने उसे पर हमला कर घायल कर दिया हैं। पुलिस ने घायल सरपंच के भाई के बयान के आधार पर दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

नौकर 48000 रुपये लेकर फरार

बठिंडाः स्थानीय न्यू कपड़ा मार्केट में स्थित क्लाथ हाउस में काम करने वाला नौकर दुकान मालिक के 48000 रुपये लेकर फरार हो गया। पुलिस ने दुकान मालिक के बयानों के आधार पर आरोपी नौकर के खिलाफ धारा 381 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाली पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में रत्न लाल पुत्र गोपी राम केञ्यर आफ गोपी राम रत्न लाल दुकान नंबर 59 न्यू क्लाथ मार्केट बठिंडा ने बताया कि विशाल शर्मा निवासी बैक साइड होटल सिपल उनकी दुकान में पिछले दो साल से काम कर रहा था। विशाल को मेरे पिता गोपी लाल ने  48000 रुपये देकर संबंधित पार्टी को देने को कहा था, लेकिन आरोपी विशाल शर्मा 48000 रुपये लेकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है।

अकाली नेताओं से राशन कार्ड बटवाने को लेकर कांग्रेस की चेतावनी

-प्रशासन को मांगपत्र देकर तत्काल कार्रवाई करने की मांग रखी
-राशन कार्ड वितरण में बरता जा रहा है राजनीतिक भेदभाव : अशोक

बठिंडा। जिला शहरी कांग्रेस कमेटी ने राशन कार्ड वितरित करने में हो रही अनियमितता को लेकर डीसी बठिंडा को एक मात्र पत्र दिया है। इसमें कहा गया है कि अकाली दल-भाजपा के पार्षद व नेता सरकारी स्तर पर वितरित किए जाने वाले राशन कार्ड स्वयं वितरित करने का काम कर रहे हैं जिसमें जमकर पक्षपात किया जा रहा है। अकाली-भाजपा पार्षद ऐसे लोगों को राशन कार्ड नहीं दे रहे हैं जिन्होंने गठजोड़ को वोट नहीं डाली या फिर किसी अन्य दल के साथ उनका संबंध है। फिलहाल डीसी गुरकृतकृपाल सिंह ने आश्वासन दिया है कि राशन कार्ड वितरण में व्याप्त खामियों को दूर करने के लिए जल्द पुख्ता कदम उठाए जाएंगे व यह सुनिश्चित किया जाएगा कि लोगों तक राशन कार्ड सरकारी कर्मचारी ही वितरित करेंगे। कांग्रेस कमेटी के शहरी प्रधान अशोक कुमार का कहना है कि महानगर में लाखों की तादाद में राशन कार्ड सरकार की तरफ से बनाए गए है। इसमें लोगों को कार्ड वितरित करने का काम सरकारी तंत्र का होता है लेकिन राजनीतिक लाभ हासिल करने व राजनीतिक तौर पर भेदभाव की भावना पूरी करने के लिए अकाली दल व भारतीय जनता पार्टी के पार्षद व नेता उक्त राशन कार्ड बांट रहे हैं। इसमें हजारों कार्ड विभिन्न पार्षदों ने अपने घरों में रखे हुए है जिससे लोग परेशान हो रहे हैं। प्रेस सचिव रत्न राही ने कहा कि राशन कार्ड वितरित करने में पार्षद जमकर पक्षपात कर रहे हैं, इसमें सैकड़ों लोग ऐसे हैं जिन्होंने सत्तापक्ष को चुनाव में वोट नहीं डाला था या फिर वह किसी दूसरे दल से संबंध रखते हैं। ऐसे लोगों को राशन कार्ड नहीं दिए जा रहे हैं बल्कि उन्हें बिना कारण परेशान किया जा रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से इस तरह के भेदभाव को तत्काल समाप्त करने व राशन कार्ड सरकारी कर्मचारियों के हाथों वितरित करवाने की मांग की है ताकि लोगों को हो रही परेशानी से निजात मिल सके। पंजाब प्रदेश के सचिव केके अग्रवाल, दुल्ली चंद कलानिया, नंद लाल सिंगला, हरविंदर सिंह, अवतार निटू व जुगराज सिंह ने चेतावनी दी कि अगर प्रशासन व सरकार ने इस मसले पर तत्काल कार्रवाई नहीं की तो वह आंदोलन शुरू करेंगे।

खाकी पर फिर उठी उंगली

घर में घुसकर की बदसलूकी
बठिंडा। उस समय कोटकपूरा पुलिस द्वारा स्थानीय मोहल्ला सीढ़ियां वाला में एक परिवार के साथ धक्केशाही करने का मामला सामने आया, जब उक्त  क्षेत्र से संबंधित पुलिस कर्मचारियों के विरुद्ध कारवाई करने के लिए उक्त मोहल्ला निवासी तजिंद्र कौर की ओर से एसएसपी को इस बाबत लिखत में शिकायत की गई। एसएसपी बठिंडा को दी शिकायत में पीडि़त महिला ने बताया कि 21 जून को पूर्व दोपहर सब इंस्पेक्टर हरबंस सिंह थाना सिटी कोटकपूरा की अगुवाई में गुरप्रीत सिंह पुत्र बलबीर सिंह निवासी देवी वाला रोड़ कोटकपूरा व अन्य अज्ञात लोग उनके घर आ धमके, और उनके पूरे परिवार के साथ बदसलूकी की। उन्होंने आरोप लगाया कि उक्त पुलिस अधिकारी अन्य आरोपियों के  साथ उनके घर में घुस आए, और उनके पति कीर्तन सिंह के साथ बदसलूकी गई, जो एक सीनियर सिटीजन है। तजिंद्र कौर ने दावा किया है कि आरोपियों के पास कोई भी ग्रिヘतारी पत्र या अन्य कोई ऐसा पत्र नहीं था, जो उनके परिवार के  साथ इस तरह की बदसलूकी करने की इजाजत देता हो। उन्होंने बताया कि पुलिस कर्मचारियों एवं अन्य आरोपियों ने अदालती हुकमों की कापियों को भी तार तार कर दिया। तेजिंद्र कौर ने बताया कि पुलिस पार्टी के साथ आई लेडी कांस्टेबल ने अभद्र शब्दावली का इस्तेमाल करते हुए उसके साथ बेहद अभद्र बर्ताव किया।

विश्व नशा विरोधी दिवस पर समागम आयोजित

बठिंडा। अंतर्राष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस पर शहर केञ् विभिन्न संगठनों द्वारा अलग- अलग स्थानों पर नशा विरोधी जागरूञ्कता समागमों का आयोजन किया गया। जानकारी मुताबिक स्थानीय रैडक्रञस नशा छुड़ाओ केंञ्द्र में जिला रैडक्रास सोसायटी की तरफ से समागम करवाया गया। जिसमें मुख्यातिथि के तौर एडीसी डी सी सिब्बन, एसडीएम केपीएस माही, सिविल सर्जन डा.इंदर दायल गोयल शामिल हुए। समागम को संबोधित करते हुए श्री सिब्बन ने लोगों को नशे की बुराईयों से अवागत करवा व उनको नशा विरोधी जागरूकता फैलने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर उन्होने नशा छुड़ाओं केंद्र में भर्ती मरीजों का हालचाल पूछा। गौरतलब है कि जिला रैडक्रास की तरफ से क्षेत्र में दो नशा छुड़ाओ केंद्र व एक सलाहकार केंद्र चलाया जा रहा है। अब तक इन केंद्रों में लगभग 50 हजार के करीब ओपीडी व इंडोर उपचार से मरीज लाभ उठा चुके हैं। इस मौके पर नशा केंद्र के अधिकारियों ने कहा कि नशे की बीमारी से लोगों को खुद व अपने परिवार को बचाना चाहिए। ताकि उनका शारीरिक व मानसिक विकास हो सके। नशे के खिलाफ प्रशासन जागरूकता मुहिम चला रहा हैं। उन्होंने नशे के खिलाफ कार्यरत समाज सेवी संस्थाओं की खुलकर तारीफ की। श्री सिब्बन ने केंद्र की गतिविधियों के बारे में जानकारी लेते हुए उन्होंने समस्या को दूर करने का भरोसा दिलाया। वहीं दूसरी तरफ स्थानीय कांग्रेस भवन में भी नशा विरोधी जागरूकता विचार सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेष तौर पर उपस्थित समाज सेवक राकेञ्श नरूला, यूथ कांग्रेस जिला प्रमुख लखविंदर सिंह लक्खा, प्रिंसिपल चेतराम ग्रोवर, आशु ठाकुर व यंग वैलफेयर सोसाईटी के प्रधान डा. तरसेम गर्ग ने संबोधित किया। इस विचार सभा में रुपिंद्र बिंद्रा, रंजित सिंह, गुरजीत सिंह, नवदीप सिंह, हरमेल सिंह, बलराज सिंह के अलावा जिला यूथ कांग्रेस के उच्चपदाधिकारियों ने भाग लिया। सभा को संबोधित करते हुए डा. तरसेम गर्ग ने कहा कि नशे की समस्या विश्व भर में भयानक रूप धारण कर चुकी है। इसके बावजूद अगर नशे करने वाले व्यक्ति का मनोबल उंच्चा हो तो इससे पीछा छुड़ाया जा सकता है। नशे का वैज्ञानिक तरीके से उपचार हो सकता है। उन्होंने नशे के शरीर पर पड़ने वाले तथा मानसिक तौर पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे मेंजानकारी दी। इसके अलावा स्थानीय रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पटियाला की तरफ से चल रहे नशा विरोधी जागरूकता अभियान के तहत जीआरपी बठिंडा के एसएचओ हरबंस सिंह की अगुवाई में जीआरपी की टीम ने रेलवे स्टेशन पर परचे लगाये। वहीं दूसरी तरफ शिरोमणि अकाली दल की ओर से बीबी वाला रोड़ स्थित पार्टी आफिस में विश्र्व नशा मुक्ति दिवस पर एक सभा का आयोजन किया गया। सभी को संबोधित करते हुए हल्का इंचार्ज सरूप चंद सिंगला ने कहा कि नशा एक बड़ी बुराई है। इसके कारण हमारा समाज खोखला होता जा रहा हैं। हमारी युवा पीढ़ी नशे की दलदल में फंसकर अपना मकसद से भटक रही है, को बचाने के लिए हम सब को आज संकल्प लेने चाहिए के हम समाज को नशा मुक्त समाज बनेगें। इस मौके पर उन्होने कहा कि अकाली दल की तरफ से पूरे शहर में सभी वार्ड में एक-एक कमेटी का गठन किया जायेगा। जोकि लोगों को नशे के विरुद्ध प्रति जागरूकता करेगी। इस मौके पर दलजीत सिंह बराड़, रजिद्र सिंह सिद्धू, गुरप्रीत सिंह बेदी, भपिंद्र सिंह भुल्लर आदि उपस्थित थे। इसके अलावा समाज सेवी संस्था आसरा वेलफेयर सोसाईटी द्वारा जारी प्रेस पत्र में संस्था के प्रधान रमेश मेहता ने शहरवासियों से अपील की व नशे से दूर रहें। इसके अलावा उन्हें मेडिकाल स्टोर संचालकों से निवेदन किया कि वो डाक्टर की रसीद के बिना दवाई न दें।