HOME PAGE

HOME PAGE

मंगलवार, 13 जुलाई 2010

दुकान से नौ लाख का माल चोरी

-पुलिस कर रही है घटना की जांच
बठिंडा। चोर गिरोह के सदस्यों ने चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए स्थानीय अमरीक सिंह रोड़ पर स्थित एक सेनटरी हार्ड वेयर की दुकान में घात लगाकर लाखों रुपये का सामान गायब कर दिया। अज्ञात लोगों ने वारदात को अंजाम देने से पहले दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़ डाला। भारी मात्रा में सामान चुरा ले गये। चोरी हुए माल की कीमत नौ लाख बताई जाती है। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस व डॉग स्कावड ने घटना की जांच शुरूञ् कर दी है। जानकारी अनुसार पुलिस को दिये बयानों में अमरीक सिंह रोड़ पर स्थित राज कुञ्मार एंड सन्स केञ् मालिक राज कुञ्मार ने बताया कि उसकेञ् सेंनटरी हार्ड वेयर की दुकान है। वह रोजाना की तरह सोमवार को अपनी दुकान बंद करकेञ् गया था। मंगलवार को जब उन्होंने दुकान का शट्टर खोला तो अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था, भारी मात्रा में सामान गायब था। दुकान मालिक ने बताया कि उनकी दुकान केञ् पीछे एक खाली प्लाट लगता है। जहां से अज्ञात लोग उनकी दुकान में पीछे केञ् रास्ते दाखिल होकर वारदात को अंजाम दे गये। अज्ञात लोगों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैञ्मरों को तोडऩे केञ् बाद चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी हुए सामान की कीमत ऽ लाख रुपये बताई जा रही है। मौकेञ् पर पहुंची पुलिस ने वारदात वाली जगह का निरीक्षण किया, दुकान मालिक केञ् बयानों केञ् आधार पर अज्ञात लोगों केञ् खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना की गहनता से जांच कर रही है।


लोगों को मिलावटी देसी घी बेचते दो काबू

बठिंडा। सिविल लाइन पुलिस ने स्थानीय चंदसर बस्ती में लोगों को मिलावटी देसी घी बेचने वाले दो व्यक्तियों को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा ४२० के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी राजू व शाम निवासी चंदसर बस्ती इलाके के भोले-भाले लोगों को देसी घी में डालडा घी की मिलावट करके बेचते हैं। पुलिस ने मौके पर दोनों आरोपियों को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया है।


तेजधार हथियारों से वृद्ध की हत्या
बठिंडा। जिले के गांव कोठागुरु में अज्ञात व्यक्तिञ् ने तेजधार हथियारों से एक वृद्ध की हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक के भाई के बयानों केञ् आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी अनुसार दयालपुरा पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में नछार सिंह निवासी कोठागुरु ने बताया कि उसका भाई बलवीर सिंह उससे झगड़ा कर अलग मकान में रहता है। सोमवार रात्रि किसी अज्ञात व्यक्ति ने तेजधार हथियारों से उसके भाई की हत्या कर दी। आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा ३०२ के तहत मामला दर्ज कर लिया है।


घर से हजारों की नकदी व सामान चोरी
बठिंडा। भुच्चो मंडी के एक घर में घुसकर अज्ञात व्यक्ति हजारों की नकदी, सोना, मोबाइल फोन चुरा ले गये। पुलिस ने घर केञ् मालिक के बयानों के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा ४५७,३८० के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी अनुसार नथाना पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में पवन कुमार ने बताया कि सोमवार की रात्रि कोई अज्ञात व्यक्ति उसके घर में घुसकर १५००० की नकदी, एक चांदी की राखी, दो सोने के टोपस, एक मोबाइल फोन चुरा ले गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

लेखक राम सरूप अणखी की पुस्तक हड्डी बैठा पिंड रीलीज

बठिंडा। आज टीचर्स होम में पंजाबी के प्रसिद्ध लेखक स्वर्गीय रामस्वरूप अनखी द्वारा लिखित पुस्तक ''हड्डीं बैठे पिंड'' इंकमटैक्स कमिश्नर स.हरजीत सिंह सोही ने रिलीज की जिनका साथ प्रसिद्ध मार्कसवादी  आलोचक सुरजीत गिल, जगमोहन कौशल तथा स्वर्गीय अनखी के सुपुत्र प्रोफेसर क्रांतिपाल तथा प्रसिद्ध गीत लेखक अमरदीप गिल ने दिया। पुस्तक और इसके लेखक स्वर्गीय रामस्वरूप अनखी के जीवन बारे अपने विचार श्रोताओं से सांझे करते हुए मुख्य मेहमान स.हरजीत सिंह सोही ने कहा कि स्वर्गीय अनखी का पंजाबी साहित्य में स्थान अंग्रेजी के नावलकार हार्डी के स्तर का है जिन्होंने अपने लेखों में समय, स्थान तथा आसपास का बाखूबी चित्रण किया है। उन्होंने कहा कि इस पुस्तक में मालवा के जिन गांवों का जिक्र अपनी एक विलक्षण शैली में अनखी ने किया है ऐसा वृतांत पाठक को अंत तक अपने साथ बांधे रखता है ऐसा समान बहुत कम लेखकों के हिस्से आता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में जब भी मालवा क्षेत्र के जन-जीवन बारे कोई बात चलेगी या कोई खोज की जायेगी तो रामस्वरूप अनखी का नाम बार-बार सामने आता रहेगा। यह पुस्तक लोक गीत प्रकाशन ने प्रोड्डैकर क्रांतिपाल के प्रयत्न से तैयार की है।

एमपी ड्राइवर के बेटों पर लगाया परेशान करने का आरोप

-एसएसपी ने दिए मामले की जांच करने के आदेश  
बठिंडा। परसराम नगर वासी तरसेम सिंह पुत्र रणधीर सिंह ने एसएसपी को दी शिकायत में आरोप लगाया कि फरीदकोट के सांसद के एक ड्राइवर का बेटा करमजीत सिंह और अवतार सिंह उन्हें बिना कारण परेशान करते हैं। इसमें सांसद का ड्राइवर सोहन सिंह पंजाब पुलिस में कर्मी है। उक्त लोग बिना कारण उन्हें परेशान करने के लिए पुलिस के पास झूठी शिकायते दर्ज करवा देते हैं जिसमें पुलिस भी उन्हें परेशान करती है। तरसेम सिंह का कहना है कि वह मार्किंटिग करता है, इस दौरान उक्त लोग उसे रास्ते में रोककर जान से मारने की धमकी देते हैं जब भी वह उनका विरोध करता है तो उसे झूठे मामले में फंसाकर थाने में अवैध तौर पर बंद करवा देते हैं। यह सिलसिला पिछले लंबे समय से चल रहा है लेकिन पुलिस उन्हें इंसाफ नहीं दे रही है। पिछले चार साल से उक्त लोग उसे व उसके परिजनों को परेशान कर रहा है। उन्होंने एसएसपी बठिंडा से उक्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने व उन्हें इंसाफ दिलवाने की मांग की है। शिकायत पर एसएसपी सुखचैन सिंह ने थाना कनाल चौकी को जांच के अदेश दिए है।      

दो कार चालकों ने दो बच्चियों को कुचला, एक की मौत

-कार चालक हादसे को अंजाम देकर मौके से फरार 
बठिंडा। बाबा दीप सिंह नगर में एक कार चालक ने छह साल के बच्चे को कुचल दिया, जिससे उसकी कुछ समय बाद मौत हो गई। जानकारी अनुसार बाबा दीप सिंह नगर में दैनिक मजदूरी करने वाले छोटू लाल अपनी पत्नी उर्मिला और छह साल के बेटे जसवीर सिंह को लेकर राशन कार्ड की फोटो बनाने के लिए जा रहे थे। इसमें बच्चा साइकिल पर सवार था जबकि अभिभावक पैदल जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज गति कार चालक ने बच्चे को टक्करमार कर घायल कर दिया। आसपास के लोगों के इकट्ठे होने के बाद कार चालक बच्चे को उसके परिजनों के साथ सिविल अस्पताल ले गए, लेकिन कुछ समय बाद बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद आरोपी कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। इसकी जानकारी स्थानीय वर्धमान चौकी को दी गई। इसमें जांच पड़ताल की जा रही है। सामाचार लिखे जाने तक आरोपी के खिलाफ किसी तरह का मामला दर्ज नहीं किया जा सका था। मृतक बच्चे के पिता छोटू लाल ने आरोप लगाया कि पुलिस मामले में समझौता करने के दबाब डाल रही है जबकि आरोपी की पहचान होने के बावजूद उसके खिलाफ किसी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं की जा रही है। 
एक अन्य मामले में बीबी वाला चौक पर एक १२ साल की बच्ची को कार चालक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। इस दौरान वह सड़क के किनारे बने फटुपाथ पर बैठी थी। घायल लड़की की एक लात टूट गई। उसकी पहचान मोना रानी वासी टीचर कालोनी केञ् तौर पर हुई है। उसके पिता दैनिक मजदूरी कर परिवार का पालन कर रहा था। सहारा जन सेवा के कार्यकर्ताओं ने लड़की को अस्पताल में दाखिल करवाकर उपचार शुरू करवाया।  

नशा तस्करी का भांडाफोड़ होने के भय में कर दी हत्या

 -कंडक्टर को जहरीली चीज खिलाकर नहर में फैका
-दो माह बाद हत्या के केस से उठा पूरा रहस्य, आरोपी फरार 
बठिंडा। दो माह पहले जस्सी बागवाली में मिले शव का रहस्य आखिरकार खुलकर सामने आ गया। इस मामले में नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले ड्राइवर ने अपने कंडक्टर की मात्र इसलिए हत्या कर दी कि उसका राज वह पुलिस को बताने जा रहा था। फिलहाल दो माह तक केस की जांच पड़ताल करने के बाद पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ हत्या का केस दायर कर उसे गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार गुरचरण सिंह वासी भुच्चो कलां ट्रक ड्राइवरी का काम करता था। वह पंजाब से व्यापारियों का सामान लेकर गुजरात व राजस्थान  ले जाता था। इसी दौरान उसने राजस्थान से अफीम व भु्‌की ट्रक में सामान के साथ लादकर लाने का काम शुरू कर दिया। ड्राइवर गुरचरण के साथ देश सिंह वासी तुंगवाली कंडक्टर का काम करता था। पहले तो देश सिंह को उसके धंधे के बारे में किसी तरह की जानकारी नहीं थी लेकिन दो माह पहले उसे इसकी भनक लग गई। इसमें उसने गुरचरण सिंह से उक्त धंधा बंद करने को कहा, जब वह नहीं माना तो उसने इसकी जानकारी ट्रक मालिक व पुलिस को देने की चेतावनी दे दी। इसी बात से रंजिश में आए गुरचरण सिंह ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची। इसके लिए १४ मई को गुरचरण सिंह ने देश सिंह को अपने साथ गुजरात जाने के लिए कहा। रास्ते में १५ मई २०१० को देश सिंह को जहरीली दवा पिलाकर बेहोश कर दिया व उसे जस्सी बागवाली नहर में फैक दिया। एक दिन बाद उसका शव नहर से सहारा जन सेवा ने बरामद किया था। मामले में पुलिस शक के आधार पर केस की जांच में जुट गई लेकिन उसकी हत्या का खुलासा नहीं हो पा रहा था जबकि ड्राइवर गुरचरण सिंह भी पुलिस को गुमराह करता रहा। पुलिस ने कंडक्टर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहरीली चीज खिलाने की पुष्टी के बाद ड्राइवर के खिलाफ पुख्ता सबूत हासिल कर लिए। इस केस में ड्राइवर पुलिस की गिरफ्त से बाहर है जबकि पुलिस की एक टीम का गठन कर उसे गिरफ्तार करने के लिए छापामारी की जा रही है।      

मानसून की पहली मुसलाधार बरसात से ही सहम गया सीवर

-सीवरेज बोर्ड के दावे कई क्षेत्रों में हो गए खोखले, लोगों को झेलनी पड़ी परेशानी
-सीवरेज व्यवस्था के सुधार को लेकर किए जा चुके हैं करोड़ों रुपया खर्च
बठिंडा। मानसून की पहली बरसात से ही बदहाल सीवर सहम उठा। आषाढ़ माह में महज दो घंटे हुई बारिश की बौछार से शहर में  ड्डैञ्ले सीवर लाइन की सांस अटक गई। श्रावण की झड़ी अभी बाकी है। खैर मनाइए कि तीन माह से सूखी धरती की गोद ने पानी गिरते ही इसे सोख लिया। नहीं तो शहर 'पानी-पानी' हो जाता। करीब ४० दिनों से चल रहे डीसिल्टिंग अभियान ने निगम की लाज बचा ली। अलबत्ता निकम्मे सीवरेज बोर्ड की कलई खुल गई। करोड़ों रुपये के  प्रोजेक्ट को हाथ में लेकर बैठा सीवरेज बोर्ड इसे लेकर खेल खेलने में मस्त है, जबकि सुखवीर बादल के सपनों की महानगरी बदहाल सीवर से पस्त है। लोकसभा चुनावों में उपमुख्यमंत्री सुखवीर बादल ने दावा किया था कि बठिंडा की सड़कों को चंडीगढ़ की तर्ज पर सीवरेज प्रणाली से ऐसा बनाया जाएगा जिसमें पानी की एक बूंद भी खड़ी नहीं हो सकेगी। 
राज्य में जहां पिछले एक सप्ताह से बरसाती पानी के कहर ढां रखा है वही बठिंडा में इस दौरान पानी की एक बूंद भी नहीं पड़ी थी लेकिन सोमवार को एकाएक पानी बरसा लेकिन कुछ समय बाद ही सड़कों में पानी भर गया। बाहरी क्षेत्र में कीचड़ व गंदगी की भरमार ने लोगों को नाक में कपडे़ रखने के लिए मजबूर कर दिया। यह आलम बठिंडा वासियों के साथ पहली बार नहीं हो रहा है बल्कि पिछले दो दशक से नगर कौंसिल व बाद में बनी नगर निगम के अधिकारी करोड़ों रुपये के प्रोजेक्टों पर हर साल काम करते हैं। शहर की सीवरेज लाईनों को साफ करने के साथ नए सिरे से बनाने के कागजी दावे जोर शोर से होते हैं लेकिन स्थिति वहीं पुरानी रहती है। हाल में नगर निगम महानगर में सीवरेज सफाई के लिए आधुनिक मशीनों की खरीद का दावा कर रहा है। प्रेसर मशीनों से सीवरेज के अंदर जमी गाद व पालीथीन तक के कागज कुछ समय में ही बाहर होंगे व इसमें नगर निगम को कर्मचारियों की भारी भरकम फौज भी नहीं रखनी पडे़गी। बरसात से पहले नगर निगम के साथ सीवरेज बोर्ड की बैठकों में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने के  अलावा सीवर के  अपग्रेडेशन पर भी सीवरेज बोर्ड ने खूब सिरखपाई की। बरसाती पानी केञ् निकासी को लेकर प्रोजेक्ट बनाने को अब और तब शुरू  करने का वादा किया गया, लेकिन बात अभी भी कागजों में सीमित है। 

सड़कों का हुआ भारी नुकसान

दूसरी तरफ पंजाब के  कई स्थानों पर आई बरसात और बाढ़ के  कारण लोक निर्माण विभाग द्वारा शहरों व गांवों में बनाई गई लिंक और प्लान सडक़ों का भी नुकसान होने की संभावना है। सरकार से आदेश मिलने के  बाद लोक निर्माण के  अधिकारी होने वाले नुकसान का अंदाजा लगाने में लगे हैं। लेकिन लिंक सडक़ों पर पानी खड़ा होने के  चलते विभाग को नुकसान का आकलन करने में काफी परेशानी हो रही है। बताया जाता है कि इससे विभाग द्वारा बनाई गई करोड़ों रुपये की सड़कें  पानी की भेंट चढ़ गई।
बरसात के  चलते पंजाब के  कई स्थानों पर बाढ़ आ गई। जिस कारण लोगों व सरकार का काफी नुकसान हुआ है। इस दौरान लोक निर्माण विभाग  द्वारा बनाई गई सडक़ों पर भी असर पड़ा है। इसके  चलते सरकार द्वारा लोक निर्माण विभाग के  अधिकारियों को खराब होने वाली सडक़ों के  बारे में जानकारी जुटाने को आदेश दिया गया है। जानकारों के  मुताबिक बरनाला, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, संगरूञ्र , रोपड़ , मोहाली, मानसा, लुधियाना जिलों में बाढ़ व बरसात के  पानी को लेकर खराब होने वाली सडक़ों का डाटा तैयार करने में अधिकारी जुट गए है। 

बारिश से खेतों को मिली संजीवनी

काफी दिनों से धोखा दे रहा मानसून क्षेत्र पर आखिरकार मेहरबान हो गया है। क्षेत्र में शुरू  हुई रिमझिम बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं वहीं आम लोगों ने भी गर्मी व उमस से काफी राहत महसूस की। गौरतलब है कि मालवा के कई क्षेत्रों में बारिश नहीं हो रही थी। मानसून में बिना बारिश लोगों की परेशानी बढ़ रही थी। बारिश न होने से मानसून का भटकना था। पटियाला, बरनाला, समराला में भारी बारिश से मानसून का दबाव क्षेत्र बदल गया था। अब बठिंडा क्षेत्र में बारिश हुई तो संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में बारिश देखने को मिलेगी। बिना बारिश किसान कुञ्छ ज्यादा ही विचलित थे। बरसात न होने से किसानों की धान की फसल सूख रही थी। भूजल स्तर भी गिरता जा रहा था। किसानों को बिजली के  अलावा डीजल इंजन का इस्तेमाल कर अपनी फसल को पानी मुहैया करवाना पड़ रहा था। इंद्रदेव प्रसन्न हुए और क्षेत्र में बारिश हुई। बारिश से जहां पारा करीब ४० डिग्री रहा था। बारिश न होने से ३० डिग्री तापमान हो गया। तापमान गिरने से बिजली की खपत में भी कमी आई है। बारिश का दौर मंगलवार की सुबह तक जारी रहा। विभिन्न इलाकों में बारिश अलग-अलग गति से हुई।