HOME PAGE

HOME PAGE

शुक्रवार, 16 जुलाई 2010

पुलिस ने बरामद किया चोरी का सामान

तीन आरोपी पुलिस हिरासत में 
बठिंडा : सिविल लाईन पुलिस ने स्थानीय बीवी वाला रोड़ स्थित एक म्यूजिक साउंड की दुकान से कुछ दिन पहले चोरी हुए सामान को बरामद कर लिया है और इस घटना को अंजाम देने वाले तीन लोगों को हिरासत में ले लिया गया है, जिनको कल कोर्ट में पेश किया जाएगा।
इस बाबत जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी जसविंदर सिंह व बूटा सिंह ने बताया कि गत 14-15 जुलाई की रात को बीवी वाला रोड़ स्थित अशोक कुमार की साउंड की दुकान से कुछ अज्ञात लोगों ने दुकान का ताला तोड़कर सामान चुरा लिया था। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी थी।
जांच के दौरान पुलिस को खुफिया सूचना मिली कि इस वारदात में दुकान पर काम करने वाले भोला सिंह पुत्र कुलवंत सिंह निवासी जींदा, संदीप सिंह व काम से हटा दिए गए सुखदीप सिंह का हाथ है। पुलिस ने जब इन तीनों से पुछताछ की तो मामला बिल्कुल साफ हो गया। इन्होंने कथित तौर पर अपना जुर्म कबूलते हुए पुलिस को गांव चक्क बख्तू में रहते अपने रिश्तेदार के घर से चोरी किया पूरा सामान बरामद करवाया, जिसकी कीमत करीबन पांच लाख रुपए आंकी जा रही है।  

आधी पढ़ाई देश में, बाकी विदेश में : बावा

बठिंडा। लवली यूनिवर्सिटी छात्रों के लिए ट्विनिंग कार्यक्रम व अंतर्राष्ट्रीय एक्सपोजर के कोर्स करवा रही है, जिसमें छात्रों को कोर्स का आधा हिस्सा हिंदूस्तान में व बाकी का कोर्स विदेश में पूरा करने की सुविधा मुहैया करवाई जा रही है। डिग्री विदेशी यूनिवर्सिटी की मिलेगी, यह बात लवली फैक्लटी ऑफ एजूकेशन की डीन डा. एसके बावा ने एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कही। श्रीमति बावा ने बताया कि छात्रों को यूएस में चार हफ्तों व सिंगापुर में सात हफ्तों की यात्रा पर ले जाया जाएगा, ताकि उनको वहां के उद्योगों के बारे में अधिक से अधिक जानकारी दी जा सके। ट्विनिंग कार्यक्रम पढ़ना विदेशी यूनिवर्सिटी में आधे खर्च में पढ़ने जैसा है। इन कोर्सों में भाग लेने वाले छात्रों को दोनों उद्योग के बारे में समझने का मौका मिलेगा। श्रीमति बावा ने बताया कि उक्त यूनिवर्सिटी द्वारा 150 से अधिक कोर्स करवाए जा रहे हैं।

आमदन अठन्नी, खर्च रुपया

आमदन अठन्नी, खर्च रुपया के कारण नगर निगम की आर्थिक स्थिति बेहद बुरी होती जा रही है। नौबत यहां तक आ गई है कि जमीन बेचकर शहर में विकास कार्य करने की योजना बनाई जा रही है। आखिर ऐसे सरकारी जमीन बेचकर कब तक नगर निगम अपनी आर्थिक स्थिति को जग जाहिर होने से बचा रहेगा। अगर निगम निगम आर्थिक मंदी से उभरना चाहता है तो उसको कारगार योजनाएं बनानी होंगी, जो फाइलों की परतों में दबकर न बैठी रहें। कल जनरल हाऊस की मीटिंग के दौरान सॉलिड वेस्ट विकास का मुद्दा सिर्फ इसलिए दबकर रह गया, क्योंकि निगम इसको मुकम्मल करने के लिए जमीन बेचकर धन जुटाने की बात कर रहा था, जिसका कुछ पार्षदों ने विरोध कर दिया। विरोध पूरी तरह जायजा भी है, जायादाद बेचकर घर चलाने से बेहतर है कि आमदनी के रिसोर्स पैदा किए जाएं। अगर नगर निगम के पास कोई अर्थ शास्त्री नहीं तो शहर में से किसी भी अर्थ शास्त्री से आमदन बढ़ाने के लिए कोई भी ठोस मंत्र लिए जा सकते हैं। इतना ही नहीं, अन्य विकासशील निगमों से प्रेरणा ली जा सकती है। जैसे कल जनरल हाउस की मीटिंग के दौरान कुछ पार्षदों ने कहा कि लुधियाना के पार्षद बड़े गर्व से कहते हैं कि उनके वार्डों में चार करोड़ रुपए लगे हैं, तीन करोड़ लगे हैं। लेकिन शायद बठिंडा के नगर निगम में ऐसा कोई पार्षद नहीं जो सीना ठोक कर कह सके कि उसने विकास कार्यों के लिए लाखों रुपए खर्च किए हैं। नगर निगम को अन्य विकासशील निगमों का अध्यन करना चाहिए। जब खुद को कुछ समझ न पड़ रहा हो तो पड़ोसी को देखकर कुछ बेहतर करने का विचार किया जा सकता है। अभी कल ही कोलकाता नगर निगम ने शहर में पातलू कुत्ते रखने के लिए लाइसेंस अनिवार्य कर दिया है, जिससे नगर निगम की आदमनी में इजाफा होगा। यहां बठिंडा नगर निगम कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण विकास कार्य न करने में असमर्थता जता रहा था, वहीं कोलकाता लावारिस कुत्तों की बढ़ रही जनसंख्या को रोकने के लिए व अपनी आमदनी में इजाफा करने पर विचार कर रहा था। शहर के पॉश इलाकों में ऐसा कोई घर नहीं होगा, यहां महंगे महंगे पालतू कुत्ते न हो, जिनकी खुराक पर हजारों रुपए महीने भर में खर्च कर दिए जाते हैं। वो लोग अपने इन पालतू जानवरों को सुरक्षित रखने के लिए लाइसेंस व्यवस्था जैसी व्यवस्था को कभी भी नहीं गंवाएंगे, लेकिन इसके लिए नगर निगम को पहले जागरूकता अभियान चलाना होगा। आर्थिक मंदी से उभरने का एक बढ़िया तरीका पार्षदों ने भी तो पेश किया था कि सरकार से आर्थिक सहायता मांगी जाए, लेकिन सवाल उठता है बिल्ली के गले में घंटी बांधे कौन? सोचने वाली बात है कि सत्ता में कौन है? और नगर निगम के शीर्षपदों पर कौन हैं? स्थानीय किसी भी नेता में दम नहीं कि अपनी ही सरकार के विरुद्ध दो शब्द कह सके, क्योंकि सब कुछ तो उनके रहमोकर्म से चल रहा है। हालांकि कोई भी सरकार इन लोगों के बिना अधूरी है, अधूरी ही नहीं बल्कि सरकार का अस्तित्व नहीं। जनता, उनके प्रतिनिधियों ने अपने दायित्व को समझ लिया, तब सत्ता के नशे में चूर लोगों को हकीकत का आईना नजर आ जाएगा, लेकिन जब तक जनता व उसके प्रतिनिधि सोए हुए हैं, तब तक सत्ता में बैठे लोग चम्म की जूतियां चलाएंगे, और आम आमदनी सिर्फ नगर निगम व नगर पालिकाओं द्वारा रोए जाने वाले आर्थिक मंदी के रोने को सुनकर फिर से अपने कार्य में मस्त हो जाएगा, जो उसकी आजीविका से जुड़ा हुआ है, जो उसकी दिनचर्या का हिस्सा है। इतना ही नहीं, लोगों की तरफ खड़े अपने करोड़ों को नगर निगम वसूल कर पाने में असमर्थ है। अगर निगम लोगों से अपना पैसा वसूल के लिए कारगार योजनाएं ईजाद कर ले तो हो सकता है कि वेंटीलेटर का सहारा ले रहा नगर निगम एक बार फिर से प्राकृतिक हवा का आनंद मान सके। इसके अलावा अगर नगर निगम नक्शे पास करवाने की व्यवस्था को सुचारू व सरल ढंग से चलाए तो लोग पतली गली से होने की बजाय निगम की तरफ सीधे रुख करेंगे, लेकिन इसके लिए नगर निगम लालफीता शाही मुक्त, रिश्वतखोरी मुक्त सिस्टम स्थापित करना होगा। अब तो नगर निगम में सुविधा केंद्र का निर्माण भी किया जा रहा है, लेकिन सवाल फिर वो ही उठता है कि सुविधा केंद्र लोगों को सुविधाएं दे पाएंगा या फिर सरकारी दफ्तरों की तरह असुविधाओं के जननी बनकर रह जाएगा।

प्रशासकीय अधिकारी लोगों की समस्या पहल के आधार पर हल करेः बादल

-हरसिमरत कौर ने संगत दर्शन में सुनी लोगों की समस्या, एक दर्जन गांवों का किया दौरा 
बठिंडा। सांसद हरसिमरत कौर बादल ने बठिंडा के एक दर्जन गांवों का दौरा किया, इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्या सुनी व इन्हें हल करने के लिए अधिकारियो को निर्देश दिएं। श्रीमति बादल ने प्रशासकीय अधिकारियों को हिदायते जारी की कि वह लोगों की शिकायतों को पहल के आधार पर सुने व इसमें किसी तरह की कोताही न बरते। उन्होंने कहा कि केंद्रीय निधि से मिले दो करोड़ रुपये खर्च करने के इलावा बठिंडा जिले में राज्य की बादल सरकार की तरफ से जारी २५ करोड़ रुपये की राशि भी खर्च की गई है। उन्होंने कहा कि जिले के शहरों व गांवों का बराबर विकास किया जाएगा इसके लिए फंड की कमी आडे़ नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वह लोकसभा क्षेत्र में कोशिश करती है कि हर गांव का दौरा कर उनकी समस्याओं को सुने व उसका हल निकाला जाए। लेकिन एक दौरे में यह संभव नहीं हो पाता है। जिले में ५५० गांव के साथ मंडिया, कसबे व शहर मिलाकर आठ सौ क्षेत्र पड़ते हैं। इस तरह हर गांव में जाने में काफी समय लग जाता है। कई गांवों को शिकायत रहती है कि उनके क्षेत्र में वह नहीं आ रही है लेकिन उनकी तरफ से कोशिश रहती है कि वह हर गांव में जाकर लोगों की समस्या सुने व उन्हे पहल के आधार पर हल करवाने का प्रयास करे। भुच्चो इलाके में एक साल के अंदर तीन करोड़ रुपये के फंड विकास कार्यों के लिए जारी किया गया है, आज संगत दर्शन के दौरान भी ६० लाख रुपये की अतिरिक्त ग्रांट इलाके के लिए जारी की गई। 
उन्होंने बताया कि जिले में दूषित पानी की समस्या के हल के लिए हर गांव में आरो सिस्टम लगाने का काम चल रहा है। इसमें कई गांवों को कवर किया जा चुका है व जल्द ही रहते गांवों में भी लोगों को स्वच्छ पेयजल मिलना शुरू हो जाएगा। जिन गांवों में पानी की टैंकियां नहीं है वहां दस प्रतिशत हिस्सा डालकर अनूसूचित जाति के चार सौ रुपये व जरनल वर्ग के आठ सौ रुपये  प्रति घर जमा कर पानी की टैंकी बनवाने में अपना सहयोग दे। जिन लोगों की जायज पैंशन आज तक नहीं लगी है उन्हें भी पहल के आधार पर पेंशन जारी की जाएगी। इस दौरान उन्होंने बरसात के दौरान विभिन्न स्कूलों व सार्वजनिक स्थानों में पौधे लगाने के लिए भी लोगों को प्रेरित किया। इस दौरान श्रीमति बादल के साथ डीसी गुरकृतकृपाल सिंह, एसएसपी सुखचैन सिंह, एसडीएम केपीएस माही भी मौजूद रहे।     

दो माह में दस बार उड़ चुका है बिजली निगम का ट्रांसफार्मर

-लोगों की समस्या की तरफ नहीं दी जा रहा है कोई ध्यान
-ट्रांसफार्मर पर पड़ रहा है अतिरिक्त बोझ, कई बार दो दिन बाद भी उड़ जाती है बिजली  
बठिंडा। लाईन पार क्षेत्र में स्थिति परसराम नगर गली नंबर दस केञ् पास स्थित बिजली का ट्रांसफार्मर लोगों केञ् लिए परेशानी का सबब बन रहा है। वर्तमान में हालात यह है कि पिछले दो माह में दस बार ट्रांफफार्मर उड़ चुका है जिससे लोगों को कई घंटों तक बिना बिजली के गुजर करने को मजबूर होना पड़ रहा है। इस ट्रांसफार्मर को पिछले कई साल से तबदील नहीं किया गया है जो दस साल पहले दिए लोड़ के हिसाब से बना हुआ है। वर्तमान में इस समय सीमा में इसमें कई गुणा लोड अतिरिक्त बढ़ गया है जिससे थोड़ा सा लोड़ पड़ते ही ट्रांसफार्मर उड़ जाता है। कई बार तो स्थिति ऐसी होती है कि रिपेयर करने के दो दिन बाद फिर से वही स्थिति में पहुंच जाता है। इस कंडम हो चुके ट्रांसफार्मर ने लोगों को तो परेशान कर ही रखा है साथ ही बिजली कर्मचारी भी इसे हर दो दिन बाद ठीक कर उक्त चुके हैं। इस बाबत स्थानीय लोगों की तरफ से बिजली निगम के अधिकारियों को कई बार लिखित तौर पर आवेदन कर इस समस्या से निजात दिलवाने की मांग की जा चुकी है लेकिन आला अधिकारी इसकी तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। 
जानकारी अनुसार परसराम नगर स्थित इस ट्रांसफार्मर को लेकर कांग्रेस शहरी प्रेस सचिव रतन राही का कहना है कि गर्मियों में दिन का तापमान जहां ४५ डिग्री से ऊपर पहुंच रहा है वही बिजली निगम की तरफ से लगाया गया उक्त ट्रांसफार्मर किसी भी समय खराब हो जाता है, जिससे दस घंटे तक बिजली गुल रहती है। इसमें ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना बिजली निगम के अधिकारियों को कई बार लिखित तौर पर की जाती है लेकिन इसमें कई बार फोन करने के बादल भी कर्मचारी लापरवाही करते हैं। इस दौरान बुजुर्ग लोगों के साथ बच्चों को जानलेवा गर्मी में बेहाल होना पड़ता है। स्थानीय वासी रोकी, रवि कुमार, दिपक कुमार दीपू ने कहा कि अगर बिजली निगम ने पेश आ रही समस्या को जल्द हल नहीं किया तो मजबूरन उन्हें निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होना पडे़गा। इस बाबत किसी भी तरह की जिम्मेवारी बिजली निगम की होगी। एसडीओ अतिरिक्त कार्यभार अजय कुमार सेक्सेना का कहना है कि इस बाबत शिकायत मिलने के बाद ट्रांसफार्मर का मुआयना किया गया है, इसमें जरूरत पड़ने पर इसे तबदील किया जाएगा। फिलहाल फिल्ड रिपोर्ट आने के बाद इसमें बनती कार्रवाई की जाएगी। 

निगम बैठक में किया विपक्ष ने हंगामा

बठिंडा। नगर निगम सदन की आम बैठक में पार्षदों की सुनवाई न होने केञ् विरोध में कांग्रेसी व भाजपा पार्षदों ने जमकर हंगामा किया। पहले कांग्रेसी पार्षदों ने जनरल हाउस की मीटिंग का यह कहकर बायकाट कर दिया कि अधिकारी उनकी सुनवाई नहीं करते हैं। कांग्रेसी वर्कञ्र निष्पक्ष सुनवाई की मांग करते हुए अपनी सीटों से उठकर कमिश्नर, मेयर व सीनियर डिप्टी मेयर के  समक्ष चटाई पर बैठ गए और फिर नारेबाजी करते हुए बाहर निकल गए। इसके  बाद दूसरी बार मीटिंग में माहौल उस समय फिर गर्म हो गया, जब भाजपा के  पार्षद 
कृष्ण कुमर ने कमिश्नर को कुञ्छ एतराज जनक शब्द कह डाले। पार्षद के  ऐसे रवैया को देखते हुए कुञ्छ अन्य पार्षद गुस्से में लाल पीले हो गए, और मुख्य टेबल के  पास पहुंच गए। मामला हाथोपाई तक पहुंच गया था। इसके  अलावा मीटिंग हाल में लगाए हुए मायक भी दुरुस्त न होने के  कारण पार्षदों ने हल्ला मचाया। इस बारे में पार्षदों का कहना था कि पिछले दो साल से इन मायकों को ठीक नहीं करवाया गया, जिसके  कारण उनको बहुत दिक्कतें पेश आती हैं।

निगम बैठक में हड्डारोडी तबदील करने को मिली हरिझंडी 
रिक्शा भाड़ा बढ़ाने को दी हरि झंडी
-सीएलयू चार्ज से जुड़ा मामला विचाराधीन
बठिंडा। नगर निगम जनरल हाऊस की बैठक में हंगामे केञ् बावजूद कुञ्छ महत्वपूर्ण फैसलों को स्वीकृति दी गई। इसमें डबवाली रोड पर बनी हड्डारोड़ी को रिहायशी इलाके से तबदील करने का सर्वसम्मति से फैसला लिया गया। हालांकि कुछ मामलों को खुली चर्चा करने के  बाद पारित करने पर सहमति बनी। इस बैठक की अध्यक्षता नगर निगम मेयर बलजीत सिंह बीड़ बह्मिण, नगर निगम कमिश्नर रवि भगत व सीनियर डिप्टी मेयर तरसेम गोयल ने की।
बैठक के  दौरान बढ़ती महंगाई को देखते हुए रिक्शा किराये बढ़ाने, नगर निगम वाहनों के सरकारी इस्तेमाल का तेल व सर्विस खर्च वसूलने, डबवाली रोड़ स्थित हड्डा रोड़ी को किसी अन्य जगह शिफ्ट करने जैसे अहम फैसलों को सर्वसम्मति के साथ पास किया गया। इसके  अलावा सीएलयू चार्ज से जुडऩे, मॉडर्न म्यूनिसिपल बिल्डिंग बायलाज -२०१० अडॉप्ट करने संबंधी, सॉलिड वेस्ट के  विकास के  लिए धन एकत्र करने हेतु स्थानीय हाजी रतन रोड़ पर स्थित नगर निगम की जमीन को बेचने संबंधी मामलों को कुछ समय के  लिए स्थगित कर दिया है।
इस दौरान सीएलयू चार्ज के  मामले ने काफी तूल पकड़ा। बैठक में उपस्थित पार्षदों ने कहा कि सीएलयू चार्ज का अधिकार स्थानीय स्तर पर होना चाहिए, न कि सरकार के  पास क्योंकि ऐसे में नगर निगम को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सीएलयू चार्ज के  दायरे में करीब १५ फीस मार्ग आते हैं। इस दौरान कुछ पार्षदों ने कहा कि नियमों की धज्जियां उड़ाने वाली कुछ इमारतों को गिराने के  हुकम देने का अधिकार नगर निगम के  पास होना चाहिए। इसके  अलावा इससे जुड़ा एक और मामला भी उठाया गया, जिसमें सरकार की कार्यवाई को काफी पेचींदा ठहराते हुए कहा कि अगर अंतिम फैसला नगर निगम की जनरल हाऊस मीटिंग में ही लिया जाना है तो इसको ऊपर सरकार के  पास भेजने का क्या औचित्य है।

मंहगाई में अब नशों के विकल्प की तलाश

बठिंडा। पंजाब के सीमावर्ती इलाको में नशे का कहर बढता जा रहा है दिन भी दिन ये आपने पैर पसार रहा है हेरोइन और कोकीन चरस अफीम जैसे नशे वहाब आसानी से मिल जाते है लकिन अब बाद रही महगाई से नशे करने वाले लोग इन नाशो से दूर होते जा रहे है अब नशेडी़ लोगो ने एक नया तरह किया नशा डूंडा है और वेह है साप का नशा इसमें नशेडी़ लोग साप से दांग मरवाने का नशा करते है और इसके लिए उन्हें महज ५० रूपये देने होते है और इसका नशा भी २४ घंटे तक रहता है इसके साथ साथ सपेरे भी खुश रहते है क्योंकि उनको आपनी आमदनी का एक और सदन मिल गया है जिससे उन्हें दिन में ३ से ४ लोग दांग मरवाने के मिल जाते है और जिन लोगो के पास ५० रूपये भी नहीं है वेह लोग बूट पालिश का नशा करते है जी हां बात सुनने में अजीब जरूर लगे लकिन ये सच है बूट पालिश का नशा सारे दिन में ८ घंटे तक रहता है ये लोग पालिश की डिब्बी लेकर उसको आपने गले पर ब्रुश से मरवाते है जिसके बाद दीरे दीरे उन्हें नशा होने लगता है अजय और सौरव के मुताबिक वेह ये नशा सस्ता होने के कारन करते है और ये पालिश की डिब्बी उनकी ३ से ४ दिन तक चाह्लती है उलेख्निये है की सर्कार की तरफ से नशा रोकने के लिए मुहीम चाहलाई जा रही है लकिन नशा करने वाले युवक आपना नशा करने का रास्ता दूंद लेते है और सर्कार की तरफ और पोलिसे प्रसाशन उनके सामने बेबस नज़र आते है

पांच दरिया वाली धरती पंजाब में तो भू-जल की स्थिति बेहद चिंताजनक

मुक्तसर, बठिंडा और लुधियाना में धरती के नीचे पानी में नाईट्रेट की मात्रा बेइंतहा
बठिंडा। पांच दरिया वाली धरती पंजाब में तो भू-जल की स्थिति बेहद चिंताजनक है। सूबे के तीन जिलों मुक्तसर, बठिंडा और लुधियाना में धरती के नीचे पानी में नाईट्रेट की मात्रा बेइंतहा बढ़ चुकी है। नाईट्रेट से जहरीले हुए पानी के इस्तेमाल से लोग कैंसर और अन्य घातक बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। यह खुलासा बेंगलुरु के एक गैर-सरकारी संगठन 'ग्रीन पीस इंडिया' ने किया है।
पंजाब के तीनों जिलों के विभिन्न गांवों से पानी के नमूनों की जांच के आधार पर ग्रीन पीस द्वारा तैयार रिपोर्ट के मुताबिक यह बात भी सामने आई कि इन जिलों में धरती के पानी में नाईट्रेट की खतरनाक मात्रा किसी कुदरती प्रकोप से नहीं बढ़ी है, बल्कि इसके लिए धरती-पुत्र (किसान) सबसे ज्यादा जिम्मेदार हैं। जिन्होंने अपनी जमीनों में फसल की पैदावार बढ़ाने के लालच में रासायनिक खादों का अंधाधुंध इस्तेमाल किया। नतीजतन नाईट्रेट ने मिट्टी को अपना निशाना बनाने के साथ धरती के पानी को भी अपनी चपेट में ले लिया है। उल्लेखनीय है कि पंजाब की धरती का पानी पहले ही यूरेनियमयुक्त है। अब नाइट्रोजन की अधिकता और युरेनियम के प्रभाव के चलते प्रभावित जिलों में लोग कैंसर व अन्य गंभीर बीमारियों का शिकार बन रहे हैं।
रिपोर्ट में लुधियाना, मुक्तसर व बठिंडा जिलों के खेतों में रासायनिक खादों की सबसे अधिक खपत होने की तस्दीक की गई है। यह परीक्षण करने के लिए लुधियाना और मुक्तसर में 18-18 और बठिंडा में 14 धान व गेहूं के खेतों से भू-जल के नमूने लिए गए। इस सर्वेक्षण में तीनों जिलों के 9 ब्लॉक और 18 गांव कवर किए गए। जांच से बाद जो नतीजा सामने आया, वह काफी भयावह था। मुख्यमंत्री के गृह जिले मुक्तसर के ब्लॉक गिदड़बाहा के गांव दोदा के नमूने में पानी में नाईट्रेट की मात्रा बहुत अधिक, सुरक्षित-निर्धारित मानक पांच मिलीग्राम प्रति लीटर से कहीं ज्यादा 94.3 पाई गई। बठिंडा जिला के सीमावर्ती गांव पथराला के भू-जल में भी नाईट्रेट की मात्रा 64.3 तक दर्ज की गई। जगरांव, लुधियाना व गिदड़बाहा के पानी के नमूनों में नाईट्रेट की उच्च उपस्थिति देखी गई। जबकि पायल, फूल, रायकोट, मलोट के क्षेत्रों में पानी के नमूनों में नाईट्रेट पाई गई। इन नमूनों की जांच में बठिंडा के गांव रायकेकलां से लिए 7 नमूनों में से तीन में नाईट्रेट की उच्च उपस्थिति 61.1, 59.6 व 53.2 दर्ज की गई। भू-जल के नमूने वाले कुल 18 गांवों में से 8 में नाईट्रेट की उपस्थिति उच्च मात्रा में पाई गई।
ग्रीन पीस इंडिया की कम्युनिकेशन अधिकारी प्रीति हरमन का कहना है कि किसानों द्वारा खेतों में रासायनिक खादों के अत्यधिक उपयोग से भू-जल दूषित हुआ है। भूजल को पीने के लिए उपयोग करने के कारण नाईट्रेट मनुष्य के शरीर में जा रहा है। किसानों द्वारा अपनी फसलों की अधिक मात्रा में नाईट्रेट की तय दर 223 किलोग्राम प्रति हैक्टेअर से कहीं ज्यादा 322 किलो प्रति हैक्टेयर रासायनिक खादों का उपयोग किया गया। इतनी मात्रा में नाईट्रोजन सीधे तौर पर मनुष्य के स्वास्थ्य को प्रभावित करने में सक्षम है। खेतों में रासायनिक खादों का अत्यधिक उपयोग न केवल मिट्टी की उर्वरता को नष्ट कर खाद्य उत्पादन को प्रभावित करता है, बल्कि पेयजल को प्रदूषित कर लोगों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर डालता है। वैसे भी हरित क्रांति के बाद नाईट्रोजन के बढ़ते प्रकोप से मनुष्य अछूता नहीं है क्योंकि नाईट्रेटयुक्त फसलें ही मनुष्य के रोजाना के खानपान का हिस्सा हैं। वहीं रही सही कसर नाईट्रोजन से दूषित भू-जल पूरी कर रहा है। इससे कैंसर व अन्य गंभीर बीमारियां फैल रही हैं।
प्रीति हरमन का यह भी कहना है कि किसान तो अधिक फसल लेने के लालच में रासायनिक खाद का अधिक उपयोग करते हैं। जबकि सरकार इनके दुष्परिणामों से भली-भांति परिचित होने के बावजूद हर साल खाद पर सैकड़ों करोड़ रुपये की सब्सिडी देकर बराबर की जिम्मेवार बनी हुई है। जिसके चलते रासायनिक खादें आम लोगों के लिए मौत का कारण बन रही हैं। उनका कहना है कि सरकार को चाहिए कि रासायनिक खादों पर सालाना सैकड़ों करोड़ रुपये सब्सिडी के तौर पर खर्च करने की बजाए वह किसानों को आर्गेनिक खेती के प्रति उत्साहित करें ताकि खेती के जरिए जीवन के साथ खिलवाड़ को बंद किया जा सके।
खेती विरासत मिशन के कार्यकारी निदेशक व वरिष्ठ पर्यावरणविद उमिंदर दत्त भू-जल में नाईट्रोजन की अत्यधिक मात्रा को बड़ा संकट मानते हैं। उन्होंने कहा कि इन जिलों में दूषित भू-जल के कारण कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों ने अपना जाल बिछाया हुआ है। इस क्षेत्र के गांवों में एक-एक घर में कैंसर से पीड़ित एक से ज्यादा मरीज होना आम बात है। जबकि इससे पहले बड़ी संख्या में लोग कैंसर व अन्य नामुराद बीमारियों के कारण अपनी जिंदगी से हाथ धो चुके हैं। उमिंदर दत्त कहते हैं, 'वक्त रहते लोगों को भू-जल के दूषित प्रभाव से मुक्त करने के लिए सरकार को रासायनिक खादों की जगह ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देना चाहिए।' वह चेताते हैं कि अगर सरकार ने पानी में जहर व किसानों को फर्टिलाइजर्स के नुकसान के प्रति सचेत नहीं किया तो मालवा के घर-घर में अपनी जड़ें फैला रही कैंसर की नामुराद बीमारी एक दिन पूरे पंजाब को निगल जाएगी। रिपोर्ट में बठिंडा जिले के गांव जज्जल व ग्याना कैंसर के पिन-प्वाइंट बताए गए हैं। जिसके चलते इन गांवों में बहुत से परिवार कैंसर से तबाह हो चुके हैं।
हालात यह हैं कि राजस्थान के बीकानेर में कैंसर का इलाज कराने वाले मरीजों में ज्यादातर पंजाब के मालवा क्षेत्र के बठिंडा व मुक्तसर जिलों के हैं। यही नहीं, मालवा का कैंसर रेलवे पर भी छा गया है। अबोहर से बीकानेर वाया बठिंडा जाने वाली रेलगाड़ी 399 अप कैंसर ट्रेन के नाम से जानी जाने लगी है। एक अनुमान के मुताबिक एक महीने में सिर्फ बठिंडा स्टेशन से बीकानेर जाने वाले यात्रियों की संख्या लगभग 200 है। जबकि क्षेत्र के दूसरे शहरों के रेलवे स्टेशनों से बीकानेर जाने वाले मरीजों की गिनती इससे जुदा है। यह भी एक जमीनी सच है कि माली हालत खराब होने के कारण कैंसर से पीड़ित बहुत सारे लोग अपना पूरा इलाज करवाने से भी महरूम हैं। कैंसर की रोकथाम के लिए पंजाब सरकार द्वारा साल भर पहले बठिंडा के सिविल अस्पताल कांप्लैक्स में एक कैंसर अस्पताल का शिलान्यास भी किया गया था, लेकिन बात अभी तक उससे आगे नही बढ़ पाई।
आदेश मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च (भुच्चो) के निदेशक प्रिंसिपल (लेफ्टिनेंट) डा जीपीआई सिंह कहते हैं कि भू-जल में नाईट्रेट ज्यादा होने से मनुष्य में कई तरह के कैंसर के अलावा बच्चों में ब्लू बेबी सिंड्रोम और गर्भवती महिलाओं में भी कई तरह की बीमारियां पैदा होने का खतरा रहता है। ग्रीन पीस इंडिया के सहयोग से जारी इस अभियान के तहत विदेशी वैज्ञानिक टिराडो ने भू-जल जांच के बारे में सार्वजनिक जानकारी देकर लोगों को सचेत किया। उन्होंने गांव पथराला के किसान गुरसेवक सिंह के खेत में ट्यूबवैल से पानी लेकर विशेष मशीन से मौके पर ही परीक्षण किया। यहां जांच के दौरान भू-जल में नाईट्रेट की मात्रा 58.2 मिलीग्राम प्रति लीटर पाई गई। जबकि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) के मानकों के अनुसार पानी में 5 ़2 मिलीग्राम प्रति लीटर तक नाईट्रेट की मौजूदगी स्वास्थ्य के अनुकूल मानी जाती है। उन्होंने बताया कि खेतों में किसानों द्वारा बेहिसाब रासायनिक खाद डालने के कारण नाईट्रेट अब भूमि को पार करके भू-जल में मिल गया है।
उल्लेखनीय है कि जब इसी जगह मार्च में भू-जल परीक्षण किया गया था तो उस समय नाईट्रेट की मात्रा 64.3 के करीब दर्ज की गई थी। टिराडो ने चिंता जताई कि भू-जल में नाईट्रेट की मात्रा अधिक होने से लोगों में कई तरह के कैंसर फैलने के अलावा बच्चों में ब्लू बेबी सिंड्रोम के लक्षण और गर्भवती महिलाओं में भी खतरनाक बिमारियों पनपने की आशंका रहती है। इस मौके पर मौजूद उमिंदर दत्त ने बताया कि ग्रीन पीस से पहले पंजाब सरकार के सहयोग से पीजीआई चंडीगढ़ ने भी कैंसर को लेकर एक सर्वेक्षण कराया था। उन्होंने राय जाहिर की कि टुकड़ों में बँटे अध्ययन से कुछ फायदा होने वाला नहीं है, अब जरूरत केन्द्र व पंजाब सरकार द्वारा युद्ध स्तर पर योजना बनाने की है। वह बठिंडा में विशेष केन्द्र स्थापित कर पर्यावरण में पैदा हुए असंतुलन से लोगों की सेहत पर पड़ने वाले असर का पता लगाने पर जोर देते हैं।
उधर, सरकारी आंकड़ों के अनुसार ही गांव पथराला में साल 2001 से लेकर अब तक 13 लोग कैंसर का शिकार हो चुके हैं। गांव की डिस्पेंसरी में तैनात फार्मासिस्ट सुरेश शाद ने बताया कि कैंसर पीड़ितों में से छह रोगियों की मौत भी हो चुकी है। पीड़ितों में से छह को पेट, तीन को गले और बाकी को बच्चेदानी का कैंसर था। रासायनिक खादों के नुकसान से जागरूक हुए जैतो गांव के किसान गुरमेल सिंह ढिल्लों रासायनिक खाद त्यागकर अपनी चार एकड़ में से दो एकड़ जमीन पर पिछले छह साल से जैविक-खेती कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जैविक खेती से उत्पन्न फसलें मनुष्य की सेहत के लिए हानिकारक भी नहीं हैं और इसकी फसल का बाजार में अच्छा मूल्य भी हासिल होता है।