HOME PAGE

HOME PAGE

रविवार, 18 जुलाई 2010

लोक शिकायत निवारण ढंग को दुरूस्त करने की और पेशकदमी

-सुखवीर बादल की पहल पर शुरू हुई विभागों में सुधार नीति
बठिंडा। उपमुख्यमंत्री सुखवीर बादल की तरफ से जिला अधिकारियों को विभागों में व्याप्त खामियों को दूर करने के आदेश देने के बाद रविवार को सभी विभागों के अधिकारियों ने प्रशासकीय सुधार के तहत नए आदेश जारी किए है। इसमें  बठिंडा के एसएसपी ने बठिंडा जिले के सभी पुलिस स्टेशनों को आदेश जारी कर पुलिस थानों में पड़े सभी केस का तेजी से निपटारा करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि यह उप-मुख्य मंत्री की इच्छा है कि अदालतों की सभी कार्रवाईयां संपूर्ण करने के बाद बरामद हुई चोरी की वस्तुएं मालिकों के दो सप्ताह में हवाले की जांए।
उन्होंने कहा कि अपराधों को रोकने के लिए  गश्त बढाई जाए। लोगों की शिकायतों का तेजी से निपटारे के लिए शहर में जीपीएस वाले पुलिस कंलिंग व्हीकल लाये जाए। एसएसपी बठिंडा ने लोगों की शिकायतें प्रभावी ढंग से हल करने केञ् लिए यकीनी बनाने केञ् निर्देश दिए। सभी पुलिस थानों के मुखियों को निर्देश दिए गए है कि वह प्रत्येक शिकायतकर्ता का मोबाईल नः दें और सीनियर अधिकारी शिकायतकर्ताओं को फोन करके यह चैक करेंगें कि उनकी शिकायते समय पर प्रभावी ढंग से निपटाई गई हैं। पुलिस थानों के बाहर लोगों के  लिए शिकायत बक्से लगाने के लिए भी कहा गया। उन्होंने बताया कि पुलिस थानों में रिसेप्श्न बनाए जा रहें ताकि पुलिस थाने में आने वाले लोग वहां बैठ सकें और उनका उचित सम्मान हो सके। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने एसएमओ को जारी किए एक अला आदेश में यह यकीनी बनाने के लिए कहा है कि अस्पताल में दाखिल प्रत्येक एमरजैंसी मरीज को डाक्टरों द्वारा दिन में कम से कम तीन बार चैक किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि डाक्टर मूवमैंट रजिस्टर को सही ढंग से बनाया जाए। कैमीस्टों द्वारा मरीजों की लूट को रोकने के लिए यह भी कहा गया कि डाक्टरों द्वारा बताई जाती दवाई के साथ ट्रेड का नाम, जैनरिक नाम, आदि का भी जिक्र किया जाए और रोगियों को मंहगी दवाई लिखने से बचा जाए। अस्पतालों में साफ सफाई को भी यकीनी बनाने के लिए कहा गया है। 
पंजाब पावर कार्पोरेशन द्वारा जारी किए एक अलग आदेश में एसडीओ को सुबह सात बजे से लेकर सांय सात बजे तक शिकायत कार्यालय खुला रखने के आदेश दिए गए हैं और बिजली बंद होने की शिकायतों के हल के लिए एक व्हीकल उपलब्ध करवाने के लिए कहा है। जेई इस कार्यालय में रोजाना सुबह आठ बजे से लेकर सांय चार बजे तक बैठेंगें। सभी विभागों ने अपने उच्च अधिकारियों को कार्यलयों के अचनचेती दौरे करने के लिए आया है ताकि निर्देशों को सही ढंग से लॉगू किया जाए।

कांग्रेस के विकास कार्य पूरे कर रहे हैं अकालीः सिंगला

राज्य के पूर्व वित्त मंत्री सुरिंदर सिंगला ने कहा कि उन्हें खुशी है कि बादल सरकार ने बठिंडा में उनकी तरफ से शुरू करवाए विकास कार्यों को रोकने की बजाय जारी रखा है। वर्तमान में बठिंडा में जो विकास हुआ है उसकी नींव कांग्रेस की कैप्टन सरकार ने रखी थी। श्री सिंगला बठिंडा में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य में आर्थीक संकट के लिए अकाली दल की नितियां जिम्मेवार है। अकाली दल दोनों हाथों से सरकारी खजाने को लुटाने का काम कर रहे हैं जबकि आय के साधनों की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

बीबीए के साथ एमबीए के २२ छात्रों को निशुल्क शिक्षा मिलेगी

बठिंडा। आर्यन ग्रुप चंडीगढ़ की तरफ से रविवार को बठिंडा के एक होटल में सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें आर्थिक तौर पर कमजोर प्रतिभावान २२ छात्रों को बीबीए व एमबीए का शिक्षा निशुल्क देने केञ् लिए योजना का खुलासा किया। ग्रुप के प्रबंधक आशु कटारिया का कहना है कि देश भर में नवज्योति इंडिया फाऊडेशन के सहयोग से उक्त योजना को चलाया जाएगा। इसमें एमबीए व बीबीए के लिए ११-११ छात्रों का चयन किया जाना है। इसके लिए २६ जुलाई को आर्यन कैंपस चंडीगढ़ में डा. किरण बेदी इंटरव्यू लेगी। आर्यन ग्रुप मालवा सहित विभिन्न स्थानों में इस योजना का प्रचार कर रहा है। उन्होंने इसके लिए जरूरतमंद छात्रों से आवेदन करने की अपील की है। इसमें अगर २२ छात्रों के चयन के बाद भी कोई जरूरतमंद छात्र रहता है तो संस्थान उसे बैंक से एजूकेशन लोन दिलवाने में सहयोग करेगा व पार्टटाईम नौकरी दिलवाने का भी प्रयास करेगा। उनका मुख्य मकसद आर्थिक तौर पर कमजोर छात्रों की प्रतिभा को उजागर कर उसे संसाधन उपलब्ध करवाना है।  

जनता को जागरूकता करना हमारा लक्ष्य : शर्मा

संदीप सिंह बने एसीपीओ के जिलाध्यक्ष
बठिंडा : स्थानीय एक होटल में आल उपभोक्ता संरक्षण संगठन की ओर से एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जिला प्रधान व जिला सचिव को नियुक्ति पत्र सौंपेगे। बैठक में पंजाब प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट अमित शर्मा, महा सचिव भुपिंद्र कौर, सचिव सुशील शर्मा, सह कोषाध्यक्ष सिमरतप्रीत कौर, उप प्रमुख प्रदीप चौसर, कोषाध्यक्ष प्रमोद दुग्गल विशेष तौर पर उपस्थित हुए। इस मौके पर सवाल जवाब करते हुए अमित शर्मा ने कहा कि उनकी संस्था आल उपभोक्ता संरक्षण संगठन का एक ही मकसद है लोगों को जागृत कर पदार्थों में होने वाली मिलावट को खत्म करना। उन्होंने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि जब लोग उनके पास शिकायत लेकर आएंगे, तो संस्था का कोई भी कार्यकर्ता उनके साथ जाकर उनकी शिकायत पर कार्यवाई करेगा। उन्होंने बताया कि संस्था की ओर से कॉलेजों व स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इतना ही नहीं, कॉलेजों के होनहार विद्यार्थियों को लेकर ऐसे क्लब तैयार किए जा रहे हैं, जो लोगों को जागो ग्राहक जागो के तहत उनको जानकारी देते हुए अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करेंगे। बैठक में अन्य गणमान्य लोगों के अलावा बलविंदर सिंह, रणबीर सिंह चहल, गौरव अगरवाल, समीर कुमार दास, सतवीर सिंह, सुधीर वर्मा आदि ने शिरकत की। बैठक के अंत में राज्याध्यक्ष अमित शर्मा व अन्य उच्च पदाधिकारियों ने नव नियुक्त जिला प्रधान संदीप सिंह व महा सचिव बलविंदर सिंह को नियुक्ति पत्र सौंपे।