बठिंडा। सांसद हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए सहायता राशि देने में केंद्र राज्य के साथ पक्षपात कर रहा है। केंद्र प्रभावित क्षेत्रों के लिए मात्र १६०० रुपये प्रति एकड़ किसानों को मुआवजा देने की बात कर रहा है लेकिन राज्य सरकार अपनी तरफ से ३४०० रुपये डालकर प्रति एकड़ पांच हजार रुपये का मुआवजा प्रदान करेगी। बादल ने सोमवार को बठिंडा लोकसभा क्षेत्र के तलवंडी साबो विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गांव खारी, कनकवाल, जजल, भगवानपुरा, गहिलेवाल, जोगेवाला. तंगराली और तिओण गांव में जनसभाओं को संबोधित किया। बादल ने समाज में हो रही भ्रूण हत्या जैसी बुराई को जड़ से समाप्त करने के लिए एकजुट हो अभियान चलाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने पौधे वितरित कर लोगों को पर्यावरण के संरक्षण के लिए भी प्रेरित किया। सांसद ने उक्त सभी गांवों के विकास के लिए ६० लाख रुपये की ग्रांट जारी की, इसमें गांव की सड़के, छप्परो की मरम्मत, नालियों की मरम्मत व धर्मशाला व स्कूल में कमरे बनाने का काम किया जाएगा।
HOME PAGE
▼
HOME PAGE
▼
सोमवार, 19 जुलाई 2010
मोबाईल फोन की लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
- गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार,२५ मोबाईल फोन बरामद
बठिंडा। पुलिस ने आज एक मोबाईल फोन की लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा पूछताछ करने के बाद पुलिस ने गिरोह के तीनों सदस्यों से लूटे गए २५ के करीब मोबाईल फोन बरामद किये है। पुलिस के अनुसार उक्त गिरोह दूसरे शहरों से आने वाले लोगों से मोबाईल फोन छींनते थे,और कुछ दिन पहले ही इस गिरोह ने एक मोबाईल फोन की दुकान में सेंधमारी कर हजारों रुपये के मोबाईल फोन चोरी किए थे। पुलिस ने उक्त आरोपियों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरु कर दी है। जानकारी अनुसार डीएसपी सिटी जसविंद्र सिंह ने एक पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि कैनाल पुलिस रविवार को स्थानीय रेलवे रोड़ पर गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली की मोबाईल फोन लूटने वाले गिरोह के सदस्य रछपाल सिंह, ज्योती पुत्र राजा सिंह वासी महिमा भगवान, मंगल सिंह पुत्र जगसीर सिंह महिमा सरजा व भगवान सिंह पुत्र भोला सिंह वासी रतनगढ़ स्थानीय पानी वाली टैंकी के समीप खड़े होकर लूट पाट करने की तैयारी कर रहे है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उक्त आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। १६ जुलाई को कैनाल पुलिस के पास दर्ज करवाई शिकायत में सीटू पुत्र जोगिंद्र सिंह ने बताया कि गत दिवस की रात को वह अपने पूरे परिवार के साथ किसी कार्य के लिए शहर से बाहर गया हुआ था। इस दौरान आरोपी सलीम खान पुत्र विजय खान, राजू पुत्र मालग्राम वासी हाजीरतन ने उसके घर का ताला तोडक़र घर से १६ हजार रुपये के करीब का कीमती सामान चोरी कर लिया था।
ड्राइवर को आई नींद शंटिग के दौरान रेल इंजन पटरी से उतरा
रेलवे विभाग ने की जांच शुरू
बठिंडा। स्थानीय संतपुरा रोड़ पर स्थित रेलवे यार्ड में शंटिग केञ् दौरान एक इंजन ड्राइवर केञ् सोने से अचानक पटरी से उतर गया। इस घटना से किसी प्रकार जानी व माली नुकसान नहीं हुआ। रेलवे विभाग घटना की जांच कर रहा है। आरंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि इंजन का ड्राइवर शंटिग के दौरान सो गया जिससे इंजन रेल क्रासिग के काटे पर संतुलन खोकर गिर गया। रेल विभाग उक्त ड्राइवर के खिलाफ जांच कर रहा है लेकिन इस बाबत किसी तरह की जानकारी देने से कतरा रहा है। पिछले १५ दिन में एक ही पटरी से गाड़ी के डिब्बे उतरने की दूसरी घटना है। जानकारी अनुसार सोमवार को पांच बजे के करीब रेलवे विभाग का इंजन जैसे ही शंटिग के लिये संतपुरा रोड़ के पास स्थित रेलवे यार्ड में दाखिल हुआ था तो अचानक रेलवे पटरी से उतर गया। इस घटना की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे। करीब ७.४५ तक रेलवे कर्मचारियों की ओर से इंजन को पटरी पर लाया गया। शंटिग लाईन होने के कारण रेल यातायात प्रभावित होने से बच गया। सहायक यातायात निरिक्षक शेर सिंह, आरपीएफ के पोस्ट कमांडेट मुकेश कुमार मौके पर पहुंचे व उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी। गौरतलब है कि १५ दिन पहले भी इसी रेल पटरी से रेलगाड़ी का एक इंजन व दो डिब्बे उतर गए थे।


