HOME PAGE

HOME PAGE

मंगलवार, 27 जुलाई 2010

नशा खिलाकर गाडिय़ां लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश

-सीआईए स्टाफ ने पांच आरोपियों को काबू कर ७५ लाख की गाडिय़ां बरामद की
बठिंडा। सीआईए स्टाफ ने गाड़ी चोर गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की है। इसमें पांच लोगों को गिरफ्तार कर मौके से ७५ लाख रुपये की गाडि़यां बरामद की है। गिरफ्तार किए लोगों में मेजर सिंह शमशेर सिंह उर्फ शेरा पुत्र गुरबचन सिंह, अमृतपाल सिंह उर्फ गोल्डी पुत्र मेजर सिंह निवासी सरावा फरीदकोट, दलजीत सिंह पुत्र मुकंद सिंह, जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा पुत्र सुखदेव सिंह निवासी खुखराना, सुखविंदर सिंह उर्फ बिंदर पुत्र मघर सिंह निवासी गुडे़ थाना सदर जगराओ, लखवीर सिंह उर्फ लक्की पुत्र अमरीक सिंह निवासी जनता जिला लुधियाना, रविंदर सिंह शामिल है। उक्त लोग पंजाब के विभिन्न शहरों से कीमती गाडिय़ां किराये पर करवाकर ड्राइवर को रास्ते में कोई नशीली वस्तु खिलाकर बेहोशी की हालत में गाड़ी से उतार देते थे व गाडिय़ों को खुद ले जाते है। इसमें गाडिय़ों के जाली कागजात तैयार करवाकर आगे बेच देते थे। जिसके आधार पर मुकदमा नंबर ७ के तहत थाना कैनाल कालोनी बठिंडा में दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इन लोगों के कब्जे में से लूटी व चोरी की सात गाडिय़ां तीन मोटरसाइकिल जिनकी कुल कीमत ५७,००००० रुपये बनती है बरामद करवाई थी। अमृतपाल सिंह व दलजीत सिंह जो पहले विभिन्न जिलों में पुलिस रिमांड में रह चुके हैं को उक्त मुकदमा में प्रोडक्शन वारंट हासिल करके होशियारपुर जेल में से लाकर रिमांड हासिल करके पूछताछ की जिन्होंने पूछताछ में माना कि उन्होंने एक नोवा व स्वीफ्ट डिजाइर जो गिदड़बाहा व नकोदर से छीनी थी। आरोपियों ने गिदड़बाहा से लूटी स्वीफ्ट डिजायर गाड़ी का ड्राइवर बलकरण सिंह जो केवल प्रधान की गाड़ी पर लगा हुआ था को नशा खिलाकर राजपुरा से जिरकपुर के रास्ते में नशे की हालत में रास्ते में फेंक दिया था जो कि अब तक लापता है। इसके अलावा इस गैंग के पकडे़ जाने से जीआरपी लुधियाना में एक साल पहले हुए कत्ल का मुकदमा भी ट्रेस हो गया है। सीआई स्टाफ बठिंडा ने इस अंतराज्य गैंग को गिरफ्तार करके उनके पास से ७५ लाख कीमत की छीनी गई गाडिय़ां बरामद की हैं।
-------------



रुपयों से भरा थैला छीनकर भागता युवक काबू

बठिंडा। स्थानीय बस स्टैंड में एक व्यक्ति के हाथ से रुपयों से भरा थैला छीनकर फरार होने वाले एक व्यक्ति को लोगों ने दबोच लिया। युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। आरोपी के खिलाफ धारा ३८२ के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी अनुसार कोतवाली पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में तेजा सिंह निवासी भगवानगढ़ भुखियां वाली ने बताया कि उसने संगत मंडी के पीएनबी बैंक से ४० हजार रुपये निकलवाये। इस दौरान उसका बेटा भी उसके साथ था। २० हजार रुपये उसके पास व २० हजार रुपये उसके बेटे के पास थे। बस में सवार होकर जैसे ही वह बठिंडा के बस स्टैंड पहुंचे तो एक युवक उसके हाथ में रुपयों से भरा थैला छीनकर फरार हो गया। जिसे मौके पर उपस्थित लोगों ने धर दबोचा, पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी की शिनाख्त गागी पुत्र फरेज निवासी हररायपुर के तौर पर हुई।



विशाल मैगा मार्ट के आगे से मोटरसाइकिल चोरी

बठिंडा। स्थानीय हाजीरतन चौंक के पास स्थित विशाल मैगा मार्ट के आगे खडे़ एक मोटरसाइकिल को कोई अज्ञात व्यक्ति चुरा कर ले गया। पुलिस ने मोटरसाइकिल मालिक के बयानों के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी अनुसार कोतवाली पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में नितिन कुमार निवासी नई बस्ती ने बताया कि गत दिवस उसका मोटरसाइकिल स्पलेंडर नंबर पीबी०३ एल३०८२ हाजीरतन चौक के पास स्थित विशाल मैगा मार्ट के पास खड़ा था। यहां से कोई अज्ञात व्यक्ति उसका मोटरसाइकिल चुरा ले गया। पुलिस ने अज्ञात मोटरसाइकिल मालिक के बयानों के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।


केंद्रीय जेल में हवालाती से मोबाइल फोन बरामद


बठिंडा। केंद्रीय जेल में एक हवालाती से मोबाइल फोन बरामद हुआ है। जेल अधीक्षक के बयानों के आधार पर
पुलिस दोषी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी अनुसार सिविल लाइन पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में जेल अधीक्षक ने बताया कि गत दिवस हवालाती आशा सिंह की चैकिंग की गई तो उसके पास से एक मोबाइल फोन, सिम कार्ड व चार्जर बरामद हुआ। आरोपी ने जेल के आदेशों की उल्लंघना की है। आरोपी के खिलाफ धारा १८८ के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।


हवालाती ने माथे में गिलास मारकर की आत्महत्या की कोशिश 
बठिंडा। केंद्रीय जेल में बंद एक हवालाती ने अपने माथे में कांच का गिलास मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की।
जेल अधीक्षक के बयानों के आधार पर आरोपी हवालाती के खिलाफ धारा ३०९ के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी अनुसार पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में जेल अधीक्षक ने बताया कि हवालाती हरजीत सिंह निवासी मानसा कला केंद्रीय जेल में मुकदमा नंबर ११९,०९ अ/ध ३०७,३२४,३२३ के तहत थाना मौड़ में बंद है। गत दिवस आरोपी अपने माथे में गिलास मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिस ने जेल अधीक्षक के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


घर से सोने के आभूषण व मोटरसाइकिल चोरी


बठिंडा। मौड़ मंडी में स्थित एक घर में घुसकर कोई अज्ञात व्यक्ति भारी मात्रा में सोने के आभूषण व मोटरसाइकिल चुरा ले गया। पुलिस ने घर के मालिक के बयानों के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी अनुसार मौड़ मंडी पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में विजय कुमार ने बताया कि  जुलाई की रात्रि कोई अज्ञात व्यक्ति उसके घर का ताला तोडक़र अलमारी से दो सोने की चैन व सोने की अंगुठी,  दो तोले कांटे,एक सोने का टोपस, चांदी के सिक्के, चांदी की पायल सहित एक मोटरसाइकिल चुरा ले गया। चोरी हुए माल की कीमत १,५०००० रुपये है। पुलिस ने घर के मालिक के बयानों के आधार पर अज्ञात व्यक्तिञ् के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।


१६० ग्राम अफीम सहित मोटरसाइकिल बरामद, आरोपी फरार


बठिंडा। थाना नहियांवाला पुलिस ने १६० ग्राम अफीम पकड़ी है। लेकिन आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा १८,६१,८५ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी अनुसार थाना नहियांवाला पुलिस ने गांव खायालीवाला के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल पर आ रहे व्यक्ति को रुकने का इशारा किया तो आरोपी पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल व अफीम से भरा लिफाफा ड्डेंञ्क कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी जसवीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

दो बसों की टक्कऱ में आधा दर्जन घायल

सहारा जनसेवा ने घायलों को पहुचांया अस्पताल
बठिंडा। बठिंडा-मानसा रोड़ पर स्थित गांव जस्सीपौवाली के पास एक रोडवेज की  बस को पीछे से एक निजी बस ने टक्कऱ मार दी। हादसे में सरकारी बस में सवार आधा दर्जन के करीब यात्री घायल हो गये। जिन्हें सहारा जनसेवा की ओर से सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। जानकारी अनुसार मंगलवार को बठिंडा-मानसा रोड़ जा रही एक रोडवेज की बस को पीछे से एक निजी कंपनी की बस ने टक्कर मार दी। हादसे में रोडवेज की बस में सवार आधा दर्जन सवारियों को चोटें आईं। हादसे की सूचना मिलते ही सहारा जनसेवा के वर्कर मौके पर पहुंचे, सभी घायलों को उपचार के लिये सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। घायलों की पहचान देवानंद, राकेश कुमार, हरदीप कौर, अमरजीत कौर, अकाश, मुकेश कुमार से हुई। संस्था के प्रधान विजय गोयल अनुसार घायलों की हालत खतरे से बाहर है।

वाह रे लक्ष्मी के साथ खेलती कोतवाली पुलिस

-बिना किसी हमले के ही लगा दी धारा ३०७
जितना पैसा जेब में डालोंगे उतना केस बना देगें मजबूत 
-आम आदमी इंसाफ के लिए जाएगा कहां  
हरिदत्त जोशी 
बठिंडा। पंजाब पुलिस लक्ष्मी की खातिर कानून को ठेंगे पर रखकर चलने की आदी हो गई है। अब हालात यह है कि पुलिस पैसे बटोरने के साथ सत्तापक्ष से जुडे़ राजनेताओं को खुश करने के लिए लोगों पर मनमाने ढंग की धाराएं जोड़ने से भी गुरेज नहीं करती है। वर्तमान में थाना कोतवाली पुलिस इसकी चसमदीद गवाह है जहां रात के अंधेरे में जमकर लोगों की जेब कूटने का काम चलता है। जिस पार्टी की तरफ से जितना पैसा वहां तैनात कर्मचारियों की जेब में डाल दिया जाता है उसका केस उतना ही मजबूत कर दिया जाता है चाहे वह जमीनी स्तर पर किसी तरह से भी व्यवहारिक न होता हो। बठिंडा में सोमवार की सुबह घटित एक घटनाक्रञ्म का जिक्र करते हैं इसमें गांधी मार्किट में बनी भगवान चाट भंडार वाली दुकान के असल मालिक पर उसके किरायेदार ने झूठा मामला दुकान में अवैध कब्जा करने की नियत से दर्ज करवाया। तीन लोग अपनी ही जायदाद को देखने के लिए गांधी मार्किञ्ट में गए तो किरायेदार ने शहर के एक अकाली नेता के इशारे पर साजिशन शोर मचा दिया कि उक्त लोग उनकी दुकान पर कब्जा करना चाहते है। 
अब दुकान का मालिक अपनी ही दुकान पर नहीं आ सकता है यह कहां का कानून है। पुलिस को तो पैसे कमाने का साधन चाहिए, अब पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और तीन लोगों को उठाकर ले आई। इसमें दुकान के असल मालिक पर किरायेदार की तरफ से लगाए गए झूठे आरोपों की जांच पड़ताल तक नहीं की गई और अकाली राजनेता ने फोन पर जो धाराएं दर्ज करने के लिए कहा उसे बिना कुछ सोचे समझे दर्ज कर दिया गया। अब सबसे पहले पुलिस की तरफ से लिखी गई धारा ३०७ का जिक्र करते हैं। सामान्य तौर पर उक्त धारा कातिलाना हमला व इरादे कतल में लगाई जाती है। गांधी मार्किट में हुए घटनाक्रम में आसपास के दुकानदार व मौके पर मौजूद गवाह की बात करे तो तीनों लोगों ने किसी पर भी हमला नहीं किया, अगर किया होता को चोट भी लगती, अब पुलिस बताए कि पूरे घटनाक्रम में किस व्यक्ति को चोट लगी है। अगर उक्त लोगों के पास से बंदूक बरामद की गई है तो वह भी लाइसेंसी है और उसमें से एक भी कारतूस नहीं चला है। हां पुलिस अब कोई कारतूस अपने कागजों में चला दिखा दे तो क्या कहना क्योंकि पुलिस इस तरह के नाटकों का मंचन करने में पूरी माहिर है। थाना कोतवाली पुलिस ने राजनेताओं के इशारे व मोटे  पैसों के लालच में मामला तो दर्ज कर लिया लेकिन अब अपनी तरफ से दर्ज मामले में स्वयं पुलिस फंसती नजर आ रही है। इस मामले में पूरे घटनाक्रञ्म को  देखने पर सुगमता से अंदाजा लगाया जा सकता है पुलिस की तरफ से घटित कहानी मनगढ़त और बिना सिर पैर के है। दुकान मालिक पर धारा ३०७ का केस मात्र इसलिए दर्ज करवा दिया गया कि उनकी जमानत आसानी से न हो सके और इस दौरान दूसरा पक्ष दबाब बनाकर दुकान पर अवैध कब्जा जमा ले, इसमें अगर ४०-५० लाख रुपए की दुकान किसी को बिना कुछ करे मात्र नाटक खेल मिल रही हो तो वह पुलिस की सेवा भी मोटी करेगा। 
अब सोमवार की रात को बठिंडा कोतवाली पुलिस के अंदर घटित एक घटनाक्रम का जिक्र करते हैं इस दौरान पंजाब का सच अखबार की टीम थाने में ही मौजूद थी। गांधी मार्किट के एक व्यापारी अपने साथियों के साथ थाने में आते हैं गेट से लेकर थाने में मौजूद हर महत्वपूर्ण कमरे में बैठे कर्मचारी की जेब गर्म की जा रही है। पुलिस भी अखबार के प्रतिनिधियों के सामने बिना किसी भय के पैसे लेने, गिनने के साथ उसे अपनी जेब में डालने का काम आसानी से कर रहे हैं। थाने में ऐसा प्रतित हो रहा है जैसे वहां तैनात सभी कर्मचारी अपने दिन भर का मेहनताना हासिल कर रहे हो। अब जब मामले की जानकारी आला अधिकारी को दी जाती है तो वह भी तपक कर कहते हैं साहब सब चलता है। अब आप ही सोच सकते हैं कि एक पुलिस थाने में सामान्य व्यक्ति इंसाफ की उम्मीद कैसे कर सकता है। अगर प्रभावित व्यक्ति की जेब में लक्ष्मी की भरमार है तो उसकी हर बात सुनी जाएगी और उसका मान सम्मान भी जमकर होगा, अगर सामान्य व्यक्ति खाली जेब इस कोतवाली के अंदर जाता है तो उसकी बात सुनने वाला कोई भी नहीं होगा। फिलहाल पुलिस के आला अधिकारियों को इस बाबत पूरे घटनाक्रम की जानकारी लिखित तौर पर देने के साथ पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट के जज, पंजाब मानवाधिकार आयोग, मुख्यमंत्री पंजाब व डीजीपी पंजाब को भी शिकायत भेजकर उपरोक्त मामलों में हस्तक्षेप करने व भ्रष्ट्राचार के दलदल में धसी पुलिस के सामने नग्न होते कानून की रक्षा करने की गुहार लगाई गई है। इसमें शिकायतकर्ता पंजाब का सच अखबार के चीफ इडीटर हरिदत्त जोशी स्वयं बने है।