HOME PAGE

HOME PAGE

रविवार, 31 जनवरी 2021

सोशल ट्रेंड:पत्थरबाजी में जख्मी हो सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने वाला युवक जग्गी सिंह बरनाला का गुरुद्वारे में सेवा करता है


बरनाला।
 दिल्ली बॉर्डर पर पुलिस व किसानों के बीच हुई पत्थरबाजी में घायल होकर सोशल मीडिया में ट्रेंड होने वाला युवक जग्गी सिंह जिला बरनाला का है। जख्मी हालत में बिखरे बाल लेकर जोश में नारे लगाने के चलते उसकी फोटो सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रही है। दलित परिवार से संबंध रखने वाले वाला जग्गी सिंह (23) गुरुद्वारे में बतौर सेवादार काम करता है और पिछले 2 महीने से किसानों को दिल्ली में लंगर छका आ रहा है।

उसके पिता ने कहा कि उसे फख्र है कि उसका बेटा प्रदेश के हितों के लिए लड़ता हुआ घायल हुआ है। उनके पास जमीन नहीं है। लेकिन फिर भी वह किसानी संघर्ष का समर्थन करते हैं। जिले के गांव पंधेर के पूर्व सरपंच दलजिंदर सिंह पप्पू ने बताया कि उनके गांव के गुरुद्वारे में पिछले कई साल से जग्गी सिंह सेवा कर रहा है। वह उनके गांव का ही रहने वाला है और बाबा हरबंस सिंह कारसेवा वालों से जुड़ा हुआ है। उनके गांव से लोग बॉर्डर पर जाने के लिए तैयार बैठे हैं।

फिक्र भी हुआ और फख्र भी : पिता दर्शन सिंह

जग्गी के पिता दर्शन सिंह ने कहा कि जब कल उन्होंने टीवी पर अपने गांव के लड़के को घायल हालत में हमलावरों को देखकर नारे लगाते हुए देखा तो उन्हें फिक्र भी हुआ और फख्र भी हुआ। उनके गांव के करीब 20 लड़के वहीं पर डटे हुए हैं। अब उसे बंगला साहिब गुरुद्वारा में इलाज के लिए ले जाया जा चुका है।

परिवार के पास नहीं है कोई जमीन पूरा परिवार करता है मजदूरी

घायल जग्गी सिंह के पिता दर्शन सिंह व उसकी माता जरनैल कौर ने बताया कि उनके तीन बेटे हैं। उनका गांव में ही एक छोटा सा घर है। वह मजदूरी करके अपना गुजारा करते हैं। उनके पास किसी कोई जमीन नहीं है। लेकिन उनके पास जमीन नहीं है। लेकिन जमीर है उनका मजदूरी मजदूर वर्ग भी खेती के साथ जुड़ा हुआ है।

अगर यह बिल पास हो जाते हैं तो बड़ी कंपनियां खेतों पर कब्जा कर लेंगे। और मजदूरों को भी खेतों से निकाल देंगे। वह किसानों के कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। इसलिए वह हर तरह उन्हें एक बार फिक्र हुआ था। उनके बेटे का फोन भी बंद आ रहा है। लेकिन अब उनकी बात हो गई है और उनका बेटा ठीक है। उनका हौसला कम होने की बजाय बढा है। दिल्ली बॉर्डर से सरपंच के बेटे राणा ने बताया कि यहां पर पुलिस धक्के शाही कर रही है।

ਐਸ.ਸੀ. ਲਾਭਪਾਤਰੀਆਂ ਨੂੰ 2 ਹਫ਼ਤਿਆਂ ਦੀ ਮੁਫ਼ਤ ਡੇਅਰੀ ਸਿਖਲਾਈ 1 ਫ਼ਰਵਰੀ ਤੋਂ ਸ਼ੁਰੂ-ਹਰਪਾਲ ਸਿੰਘ


ਬਠਿੰਡਾ :
ਡੇਅਰੀ ਵਿਕਾਸ ਵਿਭਾਗ ਪੰਜਾਬ, ਡੇਅਰੀ ਵਿਕਾਸ ਬੋਰਡ ਵਲੋਂ ਐਸ.ਸੀ. ਲਾਭਪਾਤਰੀਆਂ ਨੂੰ 2 ਹਫ਼ਤਿਆਂ ਦੀ ਮੁਫ਼ਤ ਡੇਅਰੀ ਸਿਖਲਾਈ ਦੇਣ ਲਈ ਪਹਿਲਾ ਬੈਚ 1 ਫ਼ਰਵਰੀ ਤੋਂ ਸਰਦੂਲਗੜ (ਮਾਨਸਾ) ਅਤੇ ਅਬੁਲ ਖੁਰਾਣਾ (ਸ਼੍ਰੀ ਮੁਕਤਸਰ ਸਾਹਿਬ) ਸਿਖਲਾਈ ਸੈਂਟਰਾਂ ’ਤੇ ਚਲਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਡੇਅਰੀ ਵਿਭਾਗ ਵਲੋਂ ਇਹ ਸਿਖਲਾਈ ਬਿਲਕੁਲ ਮੁਫ਼ਤ ਦਿੱਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਇਹ ਜਾਣਕਾਰੀ ਡਿਪਟੀ ਡਾਇਰੈਕਟਰ ਡੇਅਰੀ ਸ਼੍ਰੀ ਹਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਨੇ ਸਾਂਝੀ ਕੀਤੀ।

ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਹੋਰ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਡਿਪਟੀ ਡਾਇਰੈਕਟਰ ਡੇਅਰੀ ਸ਼੍ਰੀ ਹਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਹ ਸਿਖਲਾਈ ਕੇਵਲ ਉਨਾਂ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਹੀ ਦਿੱਤੀ ਜਾਵੇਗੀ, ਜੋ ਅਨੁਸੂਚਿਤ ਜਾਤੀ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਹੋਣ ਤੇ ਉਮਰ 18 ਤੋਂ 50 ਸਾਲ ਦੇ ਦਰਮਿਆਨ ਹੋਵੇ। ਉਮੀਦਵਾਰ ਘੱਟੋਂ-ਘੱਟ ਪੰਜਵੀਂ ਪਾਸ ਹੋਵੇ। ਸਿਖਲਾਈ ਮੌਕੇ ਸਿਖਿਆਰਥੀਆਂ ਲਈ ਚਾਹ ਤੇ ਦੁਪਹਿਰ ਦੇ ਖਾਣੇ ਦਾ ਪ੍ਰਬੰਧ ਵੀ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ।

 ਸ਼੍ਰੀ ਹਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਨੇ ਹੋਰ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸਿਖਲਾਈ ਉਪਰੰਤ ਪ੍ਰਤੀ ਸਿਖਿਆਰਥੀ ਨੂੰ 2 ਹਜ਼ਾਰ ਰੁਪਏ ਵਜੀਫ਼ਾ ਵੀ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਉਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਲੈਕਸ਼ਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸਫ਼ਲਤਾ ਪੂਰਵਕ ਸਿਖਲਾਈ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਸਿਖਿਆਰਥੀ ਵਿਭਾਗ ਵਲੋਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾਂਦੀਆਂ ਸਹੂਲਤਾਂ ਦਾ ਲਾਭ ਉਠਾ ਸਕਦੇ ਹਨ। ਉਨਾਂ ਅਨੁਸੂਚਿਤ ਜਾਤੀ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹ ਇਸ ਸਿਖਲਾਈ ਕੋਰਸ ਦਾ ਵੱਧ ਤੋਂ ਵੱਧ ਲਾਭ ਲੈਣ। ਉਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੇਕਰ ਕਿਸੇ ਵੀ ਵਿਅਕਤੀ ਨੇ ਸਿਖਲਾਈ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਹਾਸਲ ਕਰਨੀ ਹੈ ਤਾਂ ਉਹ 0164-2240645 ਅਤੇ 98157-01423 ’ਤੇ ਸੰਪਰਕ ਕਰ ਸਕਦੇ ਹਨ।

पटियाला में पूर्व यूथ कांग्रेस नेता चला रहा था कैसीनो व देह व्यापार का अड्डा, 10 महिलाओं समेत 76 दबोचे


पटियाला।
बनूड़ थाना इलाके में गोवा की तर्ज पर होटल में चल रहे कैसिनों पर रेड करते हुए मोहाली ओकू की टीम ने 76 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया है। यहां पर पिछले कुछ महीनों से होटल में कैसिनों चल रहा था, जिसकी सूचना मिलने के बाद आर्गेनाइज्ड क्राइम कंट्रोल यूनिट (ओकू) ने यह कार्रवाई की है। इस कैसिनों को यूथ कांग्रेस का पूर्व नेता व राजपुरा का मेहता ग्रुप के अलावा अन्य लोग चला रहे थे। डीजीपी दिनकर गुप्ता ने कहा कि न्यू लाइफ होटल कम मैरिज पैलेस में यह रैकेट चल रहा था।

पकड़े गए लोगों में 66 पुरूष, जबकि 10 लड़कियां हैं। यहां पर एक तरफ आनलाइन कैसिनों चलता था, वहीं दूसरी तरफ डांसरों को नचाते हुए कैसिनों खेलने के लिए लोगों की भीड़ जुटती थी। इस गिरोह को पकड़ने के लिए ओकू के इंचार्ज कुंवर विजय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में डीएसपी जसकीरत सिंह की सुपरविजन में टीम ने रेड की थी। इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।

सादी वर्दी में भेजी गई थी पुलिस

पुलिस के अनुसार आरोपित होटल के मालिक परमजीत सिंह पम्मा ने आरोपितों के साथ डील की थी कि यह लोग तीन दिन के लिए एक लाख 25 हजार रुपए उसे पैसा देंगे। यह गिरोह सप्ताह के तीन दिन शुक्रवार से लेकर रविवार तक कैसिनों का खेल खेलते थे।

इसकी सूचना मिलने के बाद ओकू के अधिकारियों ने सादी वर्दी में मुलाजिम भेजे थे, इस टीम को हैंडल डीएसपी जसकीरत सिंह कर रहे थे। टीम ने शुक्रवार को ही इस पर वर्किंग शुरू कर दी और पूरी रिपोर्ट तैयार करने के बाद रविवार सुबह करीब पांच बजे भारी पुलिस फोर्स के साथ रेड करते हुए सभी आरोपितों को काबू कर लिया।

लड़कियों से करवाते थे देह व्यापार का धंधा

लड़कियों से यह गिरोह बार टेंडर, डांसर व देह व्यापार करवाते थे। कैसिनों खेलते हुए शराब के नशे में चूर लोगों को लड़कियां तक मुहैया करवाई जाती थी। इस कार्रवाई के दौरान 10 महिलाओं के अलावा 66 पुरूष, करीब 8 लाख 42 हजार रुपये की नकदी, 47 वाहन और शराब की 40 बोतलें बरामद हुई है। इन सभी आरोपितों को कल अदालत में पेश करने के बाद पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।


बठिंडा का स्पो‌र्ट्स स्कूल घुद्दा निजी हाथों में सौंपने की तैयारी, स्टाफ ने किया प्रदर्शन


बठिडा
: स्पो‌र्ट्स स्कूल घुद्दा को निजी हाथों में देने के फैसले के विरोध में स्कूल स्टाफ ने मुख्य गेट पर शुक्रवार को धरना लगाया। साथ ही सरकार की तरफ से जारी कापियां जलाई गई।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह स्कूल दिसंबर 2011 में बच्चों को विशेष सुविधा देने के लिए खोला गया था। विद्यार्थियों को खेल व पढ़ाई के अलावा खाने-पीने व रिहायश भी निशुल्क मिलती थी, लेकिन पिछले कुछ समय से यह सरकारी स्कूल अनदेखी का शिकार हो रहा है। 2017 के बाद स्कूल को कोई सरकारी ग्रांट नहीं मिली। इस कारण अध्यापकों व कोचों को छह महीने वेतन नहीं मिला। 

विद्यार्थियों की सुविधाएं कम की जा रही हैं। शिकायत करने पर प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि विद्यार्थियों से पांच - पांच हजार रुपये प्रति महीना लेने की की योजना है। स्पो‌र्ट्स स्कूल को किसी निजी कंपनी को सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सब एक साजिश के तहत हो रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीें किया जाएगा। 

साथ ही पांच फरवरी को जम्हूरी जत्थेबंदियों का वफद इस मसले को लेकर डीसी बी श्रीनिवासन व प्रशासनिक अधिकारियों से मिलेगा। धरने में अमनदीप कौर, गगनदीप सिंह, भारती किसान यूनियन उग्राहां के अमरीक सिंह, नौजवान भारत सभा के अश्वनी घुद्धा, डीटीएफ की तरफ से रेशम सिंह व हरजीत जीदा, ठेका कर्मचारी मोर्चा पावरकाम के गुरिदर पुन्नू, आरएमपी डा. यूनियन की तरफ से गुरदीप सिंह घुद्धा, लोक मोर्चा के परमजीत कौर, स्कूल के पूर्व चेयर चेयरमैन बचित्र सिंह, विद्यार्थी ऐक्ता कमेटी के गुरप्रीत सिंह, पंजाब खेत मजदूर यूनियन व जल सेनिटेश्न विभाग के नेता भी शामिल हुए।

भाजपा बठिंडा ने नगर निगम चुनाव के लिए 35 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की


बठिंडा।
आज भाजपा बठिंडा के अंतर्गत आते क्षेत्र विधानसभा बठिंडा शहरी के नगर निगम के 50 वार्डों के लिए हो रहे नगर निगम के चुनाव के संबंध में भाजपा बठिंडा द्वारा नगर निगम के  चुनाव लड़ रहे भाजपा उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी गयी । जिला प्रधान श्री विनोद बिंट्टा ने कहा कि भाजपा पूरे दमखम से बठिंडा नगर निगम के चुनाव लड़ेगी  , सभी 50 वार्डों में भाजपा द्वारा उम्मीदवार खड़े किए गए हैं और बठिंडा की जनता माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए विकास कार्यों को देखते हुए भाजपा के उम्मीदवारों को भारी मतों से जीत दिलाएगी, जिला प्रधान  ने कहा बठिंडा भाजपा के  कोर ग्रुप द्वारा आपसी सहमति से 50 वार्डों में जो  35 उम्मीदवार तय किए गए प्रदेश द्वारा उन्हें हरी झंडी दे दी गई। 

 


बाकी वार्डो को जल्दी ही एलान कर दिया जाएगा   मौके पर जिला प्रधान विनोद बिंट्टा के अलावा  कोर कमेटी के सदस्य श्री मोहनलाल गर्ग सुखपाल सरां, श्री अशोक भारती,  श्री श्याम लाल बंसल  मोहित गुप्ता  नरेंद्र मित्तल ,गुलशन वधवा,नीरज जोड़ा, विजय सिंगला, नवीन सिंगला, सुनील सिंगला उपस्थित थे उक्त जानकारी जिला महामंत्री उमेश शर्मा ने दी।

Ward No. Candidate Name 
1 GURINDERPAL KAUR MANGAT
 2 MANJU BALA 
3 MAHINDER KAUR 
4 GARMANJIT SINGH GEHRI SHAKUNTLA KALOI 
6 KULWANT POOHLA 
7 MAMTA JAIN 
8 DR. PAWAN PATHANIA PARMINDER KAUR 
10 RAJ KUMAR GARG 
11 GEETA NEGI 
12 ARUN KUMAR 
13 GURPREET KAUR 
14 MAJOR P.P. SINGH 
16 DEEPAK AHUJA 
18 DEVA NAND 
21 RINKU BALA 
26 MOHAN VERMA 
27 SAREENA GOYAL 
29 KANCHAN JINDAL 
31 ADV. BABITA GUPTA 
32 KULDEEP TONY 
33 RITA DEVI 
34 ADV. SEEMA SHARMA 
35 SEEMA ARORA 
36 RAVI MAURYA 
37 ASHOK SAINI 
39 NEHA COHAN MINDRO DEVI 41 
42 SUNITA RANI 
43 SHAKUNTLA DEVI 
44 JATIN KUMAR (SAHIL) 
45 NILAM RANI 
48 PAWAN YADAV 
49 SHAMA BHARTI

वार्ड नंबर 33 से कांग्रेस की उम्मीदवार नेहा जिंदल ने खोला चुनाव दफ्तर, वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने किया दफ्तर का उद्घाटन, कहा-भारी मतों से जीत हासिल करेगी नेहा जिंदल



बठिंडा। शहर के प्रमुख समाज सेवी मनोज जिंदल की पुत्रवधू नेहा जिंदल ने वार्ड नंबर 33 से कांग्रेस  टिकट पर नगर निगम चुनावों में उम्मीदवारी हासिल की है।  आज वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने उनके चुनावी दफ्तर का उद्घाटन किया इस मौके पर वित्त मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के विकास के आधार पर चुनाव लड़ने का असर शहर के हर वार्ड में देखने को मिल रहा है इस बार उनके सभी उम्मीदवार भारी मतों के साथ विजय होंगे।

इस मौके पर इलाके के सैकड़ों समर्थकों ने जनसभा में पहुंचकर नेहा जिंदल के पक्ष में चुनाव प्रचार भी किया। नेहा जिंदल ने कहा कि इलाके का हर पक्ष से विकास करवाना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। उन्हें विश्वास है कि लोग उन्हें चुनावों में भारी मतों से जीत दिलाएंगे। 

नेहा जिंदल को इलाके के लोगों ने अपना समर्थन देकर उनकी मुहिम को बल दिया है। गली मुहल्ले में दूसरे दलों के उम्मीदवार अभी चुनाव प्रचार की शुरूआत कर रहे हैं लेकिन नेहा जिंदल ने पूरे इलाके में तीन बार अपना चुनाव प्रचार पूरा कर लिया है। 



इस दौरान केवल चुनाव प्रचार ही नहीं कर रहे बल्कि लोगों की समस्याओं को भी हल करवाने का प्रयास कर रहे हैं। चुनाव आचार सहिंता लागू होने से पहले समाज सेवी मनोज जिंदल ने गली मुहल्लों की तमाम समस्याओं को हल करवाने के लिए दिन रात एक किया। 


लाकडाउन से लेकर कोरोना काल में उत्पन्न हुई स्थिति में जहां जरूरतमंदों को घरों तक राशन के साथ हर जरूरत का सामान पहुंचाया वही लाकडाउन हटने के बाद इलाके में सड़क, नालियों, स्ट्रीट लाइटों व सीवरेज की समस्या को हल करवाने के लिए वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह व जयजीत सिंह जौहल के साथ मिलकर काम किया। इलाके के लोग भी मानते हैं कि जो काम पिछली सरकार इलाके में नहीं करवा सकी उन्हें मनोज जिंदल व नेहा जिंदल ने मिलकर पूरा करवाया। वर्तमान में गली मुहल्लों में जाकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं व लोगों से कांग्रेस की उम्मीदवार नेहा जिंदल को विजयी बनाने की अपील कर रहे हैं। नेहा जिंदल का कहना है कि उन्हें विश्वास है कि लोग उन्हें निगम चुनावों में विजयी बनाकर इलाके की सेवा करने का मौका देंगे। इलाके में जो भी समस्या रहती है उन्हें चुनाव के बाद हल करवाया जाएगा। लोगों ने जो भी उम्मीद उनसे की है उसे पूरा करेंगे क्योंकि राजनीति उनके लिए सेवा का रास्ता है व सेवा को ही वह परमधर्म मानकर चलते हैं। गौरतलब है कि नेहा जिंदल वार्ड नंबर 33 से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रही है। वह पिछले लंबे समय से इलाके में चुनाव प्रचार कर रहे हैं व इलाके में उनकी अच्छी पैठ बनी हुई है। यही कारण है कि उनकी जनसभाओं में लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है।      

उजाड़ा बेटी का सुहाग:दामाद को अगवा कर मारपीट की फिर जहरीला इंजेक्शन लगा की हत्या; दो महीने पहले ही परिवार के खिलाफ जाकर की थी शादी


अमृतसर. एक परिवार ने अपने ही हाथों से अपनी ही बेटी का सुहाग उजाड़ दिया। दामाद को पहले अगवा किया और उसके साथ मारपीट की। फिर जहरीला इंजेक्शन लगाकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात पंजाब के अमृतसर जिले के गांव पंधेर कलां में अंजाम दी गई। युवक का कसूर था कि उसने आरोपी की बेटी से प्रेम विवाह किया था।

थाना प्रभारी मनतेज सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान पंधेर कलां निवासी गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। उसका शव कूकेवाली गांव में ईंटों के भट्ठे पर मिली। बाजू पर टीके का निशान था और एक सिरिंज भी पास में पड़ी थी। मृतक के भाई राजू ने आरोप लगाया कि ससुरालियों ने उसके भाई का अपहरण करके जहरीले टीका लगाकर हत्या कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा दिया है।

पुलिस ने महदीपुर गांव निवासी जगीर सिंह, उसके दो बेटे गुरप्रीत सिंह, मलकीयत सिंह, उसके भाई कश्मीर सिंह और 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में राजू ने बताया कि गुरप्रीत सिंह उसका बड़ा भाई था, वह फतेहगढ़ चूड़ियां रोड पर रूपिंदर कौर के पास बतौर ड्राइवर नौकरी करता था। कुछ साल पहले गुरप्रीत सिंह के महदीपुर गांव निवासी जगीर सिंह की बेटी हरप्रीत कौर से प्रेम संबंध बन गए।

22 नवंबर 2020 को की थी शादी

हरप्रीत कौर के पिता और भाइयों की महदीपुर बस अड्डे पर साइकिल पंक्चर की दुकान है। गुरप्रीत और हरप्रीत ने शादी करने की ठान ली थी, लेकिन दोनों के रिश्ते से हरप्रीत का परिवार सहमत नहीं था। इसलिए हरप्रीत कौर ने 22 नवंबर 2020 को अपने परिवार की इच्छा के विपरीत जाते हुए गुरप्रीत से शादी रचा ली थी। जब इस बारे में आरोपियों को पता चला तो वह रंजिश रखने लगे। कई बार गुरप्रीत सिंह को जान से मारने की धमकियां भी मिलीं ।

राजू ने बताया कि वह गुरप्रीत को अकसर बस अड्डे तक छोड़ने जाया करता था। जगीर सिंह के बेटों ने कई बार रास्ता रोककर मारने की कोशिश भी की, लेकिन वह किसी तरह बच निकलता था। गुरप्रीत घर लौटने पर बताया करता था। शनिवार को उनका रिश्तेदार सतनाम सिंह किसी की बाइक से गुरप्रीत सिंह को फतेहगढ़ चूड़ियां रोड की तरफ छोड़ने जा रहा था। रास्ते में इनोवा में सवार कुछ युवक आए और जबरदस्ती गुरप्रीत सिंह को इनोवा में बैठाकर ले गए। घटना के बारे में पता चलते ही परिवार ने गुरप्रीत सिंह की तलाश शुरू कर दी। शाम होने पर उसका शव मिला।

बठिंडा शहर में झपटमारों की सक्रियता से दहश्त में महिलाएं, दो दिन में दो स्थानों पर महिलाओं से लूट




-पहले महिला के गले में पड़ी सोने की चैन छीनी वही एक महिला का पर्स छीनकर हुए फरार 

बठिंडा. पिछले दिनों बठिंडा पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त कुछ लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की थी जिससे अपराध का ग्राफ कम हुआ लेकिन पिछले कुछ दिनों से शहरवासियों की नाक में झपटमारों ने दम कर रखा है। गली मुहल्लों व प्रमुख बाजारों में झपटमार पैदल जा रहे या फिर वाहनों में जाते लोगों को अपना शिकार बना रहे है। शहर में झपटमारों का कहर इस कदर बढ़ गया है कि पिछले दो दिनों में शहर के विभिन्न रिहायशी एरिया में झपटमारों ने एक महिला के गले से सोने से की चेन झपटकर फरार हो गए, वहीं माडल टाउन एरिया में एक स्कूल टीचर से पर्स झपटकर फरार हो गया। हालांकि, एक घटना में गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज हासिल कर झपटमार की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल उसके बारे में काेई भी जानकारी नहीं मिल सकी है, लेकिन शहर में  हो रही इस झपटमारी की घटनाओं के बाद महिलाओं में दशहत का माहौल है।

पहली वारदात शनिवार दोपहर को शहर की नई बस्ती गली नंबर दो मेंहुई है। यह पूरी वारदात गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। कैमरे में कैद वारदात के अनुसार तीन महिलाएं व एक बच्चा पैदल जा रहा है, जबकि झपटमार उक्त महिलाओं को पहले से ही पीछा कर रहा था। थोड़ी से दूरी के पहुंचने पर झपटमार एक महिला के गले से चेन झपटकर फरार हो जाता है, जबकि महिला व गली के अन्य लोगों द्वारा उसका पीछा भी किया जाता है, लेकिन वह भगाने में सफल रहा है। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी जाती है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज हासिल कर झपटमार की तलाश शुरू कर दी है।

वहीं दूसरी वारदात शहर के पाश एरिया माडल टाउन फेस-1 में स्थित दुर्गा मंदिर के बाहर शुक्रवार देर शाम को दो झपटमार पावर हाउस रोड निवासी टीचर पूनम बांसल का पर्स झपटकर फरार हो गए। पीड़ित टीचर ने मामले की जानकारी माडल टाउन पुलिस चौकी को दे दी है और पुलिस ने शिकायत के बाद जांच शुरू कर दी है, लेकिन झपटमारों के बारे में कुछ भी पता नहीं चल सका है। पुलिस को दी जानकारी दशमेश पब्लिक स्कूल की टीचर पूनम बांसल ने बताया कि गत शुक्रवार को वह अपनी सहयोगी टीचराें के साथ माडल टाउन फेस-1 में स्थित दुर्गा मंदिर में रखे एक भोग समारोह में शामिल होने के लिए आटो से गई थी। जैसे ही वो मंदिर के पास आटो से उतरने के बाद पर्स से पैसे निकालकर आटो वाले को देने लगी, तो अचानक पीछे से एक एक्टिवा में सवार दो युवक आए और उसका पर्स झपटकर फरार हो गए। उसके पास में 1200 के करीब नकदी, एक मोबाइल फोन के अलावा जरूरी दस्तावेज थे। टीचर के अनुसार झपटमार ग्रे रंग की एक्टिवा में सवार थे। उन्होंने बताया कि इस संबंध में माडल टाउन पुलिस चौकी काे शिकायत दे दी है।


ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਬਾਦਲ ਨੇ ਕਿਹਾ-ਭਾਜਪਾ ਕਰਦੀ ਹੈ ਦੇਸ਼ ਚ' ਵੰਡ ਪਾਉਣ ਦੀ ਸਿਆਸਤ , ਵਿੱਤ ਮੰਤਰੀ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਬਾਦਲ ਨੇ ਕਾਂਗਰਸੀ ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਦੇ ਹੱਕ ਵਿਚ ਕੀਤਾ ਚੋਣ ਪ੍ਰਚਾਰ, ਚੋਣ ਦਫਤਰਾਂ ਦਾ ਕੀਤਾ ਉਦਘਾਟਨ

 


ਬਠਿੰਡਾ। ਅੱਜ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵਿੱਤ ਮੰਤਰੀ ਸ. ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਨੇ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਬਠਿੰਡਾ  ਦੀ ਚੋਣ ਲੜ ਰਹੇ ਕਾਂਗਰਸੀ ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਦੇ ਹੱਕ ਵਿੱਚ ਸ਼ਹਿਰ ਅੰਦਰ ਮੀਟਿੰਗਾਂ ਨੂੰ ਸੰਬੋਧਨ ਕੀਤਾ। ਉਹਨਾਂ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਭਾਜਪਾ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਚ' ਵੰਡ ਪਾਉਣ ਦੀ ਸਿਆਸਤ ਕਰਦੀ ਆ ਰਹੀ ਹੈ ਜਿਸ ਨਾਲ ਦੇਸ਼ ਨੂੰ ਨੁਕਸਾਨ ਝੱਲਣਾ ਪੈ ਰਿਹਾ ਹੈ । ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਲੀਡਰਾਂ ਨੂੰ ਫਿਕਰ ਅਤੇ ਫਰਜ ਦੀ ਰਾਜਨੀਤੀ ਕਰਨੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ ਜੋ ਕਿ ਭਾਜਪਾ ਦੇ ਲੀਡਰਾਂ ਚ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਨਹੀਂ ਮਿਲਦਾ। ਪਰ ਇਸ ਦੇ ਉਲਟ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਜੋੜਨ ਦੀ ਸਿਆਸਤ ਕਰਦੀ ਹੈ ਅਤੇ ਫਿਰਕਾਪ੍ਰਸਤੀ ਦੀ ਸਿਆਸਤ ਨਹੀਂ ਕਰਦੀ। ਦੇਸ਼ ਦੇ ਵਿੱਤੀ ਹਾਲਾਤ ਤੇ ਬੋਲਦਿਆਂ ਵਿੱਤ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਭਾਜਪਾ ਨੇ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਅਰਥਚਾਰੇ ਨੂੰ ਡੂੰਘੀ ਸੱਟ ਮਾਰੀ ਹੈ।



ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕੋਵਿਡ ਮਹਾਂਮਾਰੀ ਦੌਰਾਨ ਸੇਵਾ ਅਤੇ ਨਿਰਮਾਣ ਖੇਤਰ ਨੂੰ ਭਾਰੀ ਨੁਕਸਾਨ ਪਹੁੰਚਿਆ ਅਤੇ ਇਹ ਸਿਰਫ਼ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਖੇਤਰ ਹੀ ਸੀ ਜੋ ਦੇਸ਼ ਦੀ ਆਰਥਿਕਤਾ ਨੂੰ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਲਾਹੇਵੰਦ ਸਾਬਿਤ ਹੋਇਆ। ਜਦੋਂ ਫੈਕਟਰੀਆਂ ਬੰਦ ਹੋ ਗਈਆਂ ਅਤੇ ਸੇਵਾ ਖੇਤਰ ਵਿੱਚ ਗਿਰਾਵਟ ਆਈ ਤਾਂ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਆਪਣਾ ਕੰਮ ਕਰਨਾ ਜਾਰੀ ਰੱਖਿਆ ਅਤੇ ਕਰੋਨਾ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਫਸਲਾਂ ਦੀ ਕਾਸ਼ਤ ਜਾਰੀ ਰੱਖੀ।


ਪਰ ਇਸ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਆਉਣ ਵਾਲਾ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਖੇਤਰ ਲਈ ਝੂਠੇ ਵਾਅਦਿਆਂ ਦੀ ਪੋਟਲੀ ਹੀ ਸਾਬਿਤ ਹੋਵੇਗਾ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਅੱਜ ਬਠਿੰਡਾ ਵਿੱਚ ਕ੍ਰਮਵਾਰ ਵਾਰਡ ਨੰ. 14 ਤੋਂ ਕਾਂਗਰਸੀ ਉਮੀਦਵਾਰ ਵਿਵੇਕ ਗਰਗ ਸਪੁੱਤਰ ਰਾਜ ਨੰਬਰਦਾਰ, ਵਾਰਡ ਨੰ. 15 ਤੋਂ ਕਾਂਗਰਸੀ ਉਮੀਦਵਾਰ ਮਨਜੀਤ ਕੌਰ ਬੁੱਟਰ , ਵਾਰਡ ਨੰ. 28 ਤੋਂ ਕਾਂਗਰਸੀ ਉਮੀਦਵਾਰ ਮਾਸਟਰ  ਹਰਮੰਦਰ ਸਿੱਧੂ, ਵਾਰਡ ਨੰ. 30 ਤੋਂ ਕਾਂਗਰਸੀ ਉਮੀਦਵਾਰ ਬਲਜਿੰਦਰ ਠੇਕੇਦਾਰ,ਵਾਰਡ ਨੰ. 15 ਉਧਮ ਸਿੰਘ ਨਗਰ ਤੋਂ ਕਾਂਗਰਸੀ ਉਮੀਦਵਾਰ ਬਿਕਰਮ ਕਰਾਂਤੀ, ਵਾਰਡ ਨੰ. 29 ਤੋਂ ਕਾਂਗਰਸੀ ਉਮੀਦਵਾਰ ਰੀਨਾ ਗੁਪਤਾ, ਵਾਰਡ ਨੰ. 11 ਤੋਂ ਕਾਂਗਰਸੀ ਉਮੀਦਵਾਰ ਗੁਰਿੰਦਰ ਕੌਰ ਭੰਗੂ ਅਤੇ ਵਾਰਡ ਨੰ. 39 ਤੋਂ ਕਾਂਗਰਸੀ ਉਮੀਦਵਾਰ ਪੁਸ਼ਪਾ ਰਾਣੀ,ਵਾਰਡ ਨੰ. 32 ਤੋਂ ਕਾਂਗਰਸੀ ਉਮੀਦਵਾਰ ਉਮੇਸ਼ ਗੋਗੀ, ਵਾਰਡ ਨੰ. 22 ਤੋਂ ਕਾਂਗਰਸੀ ਉਮੀਦਵਾਰ ਨਵੀਨ ਵਾਲਮੀਕਿ  ਦੇ ਹੱਕ ਵਿੱਚ ਹੋਈ ਵਿਸ਼ਾਲ ਚੋਣ ਸਭਾ ਨੂੰ ਸੰਬੋਧਨ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਚੋਣ ਦਫਤਰਾਂ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਕੀਤਾ।
ਇਸ ਮੌਕੇ ਵਿੱਤ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਬੋਲਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਵਾਰਡਾਂ ਵਿੱਚ ਕਾਂਗਰਸੀ ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਭਰਵਾਂ ਹੁੰਗਾਰਾ ਮਿਲ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਇਹ ਵੀ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਵਰਕਰਾਂ ਤੇ ਲੋਕਾਂ ਵਿੱਚ ਇਨ੍ਹਾਂ ਚੋਣਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਭਾਰੀ ਉਤਸ਼ਾਹ ਪਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ, ਉਸ ਤੋਂ ਇਕ ਗੱਲ ਤਾਂ ਸਾਫ ਹੈ ਕਿ ਪਾਰਟੀ ਇਨ੍ਹਾਂ ਚੋਣਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਜਿੱਤ ਹਾਸਿਲ ਕਰੇਗੀ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬਠਿੰਡਾ ਕਾਰਪੋਰੇਸ਼ਨ ਚ' ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਦਾ ਮੇਹਰ ਬਨਣ ਨਾਲ ਸ਼ਹਿਰ ਦਾ ਵਿਕਾਸ ਹੋਰ ਤੇਜ਼ੀ ਨਾਲ ਹੋਵੇਗਾ।
ਇਸ ਮੌਕੇ ਜੈਜੀਤ ਸਿੰਘ ਜੌਹਲ,ਅਰੁਣ ਵਧਾਵਣ, ਰਾਜਾ ਨੰਬਰਦਾਰ, ਰਾਜਨ ਗਰਗ, ਸੁਰਿੰਦਰ ਗੁਪਤਾ, ਜਗਤਾਰ ਸਿੰਘ ਬਾਬਾ,ਟਹਿਲ ਸਿੰਘ ਬੁੱਟਰ, ਕੰਵਲਜੀਤ ਸਿੰਘ, ਪਿਰਥੀਪਾਲ ਜਲਾਲ, ਕਮਲ ਗੁਪਤਾ, ਅਵਤਾਰ ਗੋਨਿਆਣਾ,ਰਾਜੂ ਭੱਠੇਵਾਲਾ , ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਬੰਟੀ,ਯਸ਼ੋਦਾ ਰਾਣੀ  ਆਦਿ ਹਾਜਰ ਸਨ।

रामा मंडी रेलवे स्टेशन पर लगा था पोलियो की बूंदे पिलाने का शिविर, रेल अधिकारियों ने स्टेशन पर जड़ा ताला


-शहर निवासियों ने की जिम्मेवार लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

रामा मंडी.भले ही सरकारों के द्वारा भारत को पोलियो मुक्त बनाने के अभियान चलाए जा रहे हों लेकिन खुद सरकारी विभाग ही इन कोशिशों को हवा निकालने में लगे हुए हैं इसकी ताजा मिसाल उस समय देखने को मिली जब स्थानीय रेलवे स्टेशन पर 5 साल तक के बच्चों को पोलियो की बूंदे पिलाने के लिए एक शिविर लगाया गया लेकिन रेलवे के अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट को ताला जड़ दिया जिसके चलते कई लोग अपने बच्चों को पोलियो की बूंदे नही पिला पाए।इस संबंध में जब रेलवे के अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने आम जनता के रेलवे स्टेशन पर आने को सरकारी नियमों का उलंघन बताया।इस पूरी घटना के चलते लोगों में रेलवे के अधिकारियों के प्रति भारी रोष देखने लो मिल रहा है लोगों का कहना है कि जब आम जनता का स्टेशन पर आना कानून का उलंघन है तो फिर स्टेशन पर पोलियो मुक्त अभियान का शिविर कैसे और किसने लगाने की इजाजत दे दी।क्या उस समय रेलवे के अधिकारियों को यह पता नहीं था कि जब शिविर लगेगा तो आम जनता ही अपने बच्चों को पोलियो की बूंदे पिलाने के लिए स्टेशन पर आएगी।लोगों ने सरकार और रेलवे के उच्च अधिकारियों से इस घटना की जांच की मांग की है और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

फोटो -स्टेशन के मुख्य गेट पर ताला जड़ने से खाली पड़ा शिविर।

 


वार्ड नंबर 43 से कांग्रेस की उम्मीदवार अनीता गोयल के पक्ष में उमड़ा लोगों को हजूम, इलाके के लोगों ने लड्डुओं से तोलकर किया सम्मान


बठिंडा। वार्ड नंबर 43 से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रही अनीता गोयल के पक्ष में रखी जनसभा में एसएएस नगर हंस नगर रोड की गली नंबर 7 में लोगों का भारी हजूम पहुंचा। इस दौरान इलाके के लोगों ने अनीता गोयल पत्नी एमसी प्रदीप गोला को लड्डुओं से तोला। जिसमें स्थानीय लोगों ने अनीता गोयल के समक्ष अपने इलाके की समस्या भी रखी। प्रदीप गोयल गोला ने कहा कि इलाके के लोगों ने उन्हें बहुत प्यार दिया है व उनकी सभाओं में जिस तरह से लोग उमड़ रहे हैं वह इस बात का प्रतिक है कि इससे पहले इलाके में रहे अकाली पार्षद ने लोगों की समस्याओं की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। लोग अकाली दल की पांच साल की नीतियों से परेशान है व इस बार वह बदल चाहते हैं व नगर निगम में कांग्रेस का मेयर बनाने के लिए अतुर है। 



अनीता गोयल ने विश्वास दिलाया कि पिछले पांच साल में उनकेपति प्रदीप गोयल ने इलाके की सेवा की है, जिस वार्ड में वह पार्षद रहे वहां चहुमुखी विकास हुआ व लोग आज भी याद करते हैं। यही नहीं लोगों के दुख व सुख में हर समय हाजिर रहने वाले प्रदीप गोयल से ही प्रेरणा लेकर वह लोगों के बीच आई है व वार्ड नंबर 43 से चुनाव लड़ रही है। चुनाव से पहले भी उन्होंने लोगों के बीच जाकर उनकी समस्या सुनी व आचार सहिंता लगने से पहले लोगों के रुके हुए सभी काम करवाएं व अब चुनाव के बाद लोगों की हर समस्या का पहल के आधार पर हल किया जाएगा। इस मौके पर इलाके के गणमान्य लोगों ने भी सभा को संबोधित किया व चुनाव में अनीता गोयल को विजयी बनाने की अपील की। यहां बताते चले कि अनीता गोयल लंबे समय से समाज सेवा से जुड़ी हुई है व सबसे ज्यादा पढ़ी लिखी उम्मीदवार होने के साथ पार्षद प्रदीप गोयल की पत्नी है।





वार्ड नंबर 34 से पंकज महेश्वरी के पक्ष में किया सरुपचंद सिंगला ने प्रचार कहा बठिंडा निगम में बनेगा अकाली दल का फिर से मेयर, होगा शहर का विकास

पंकज महेशवरी के पक्ष में चुनाव प्रचार करते सरुप सिंगला। फोटो-सुनील 
बठिंडा. नगर निगम चुनाव बठिंडा में वार्ड नंबर 34 से शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार पंकज महेश्वरी के पक्ष में शिअद के बठिंडा शहरी क्षेत्र से पूर्व विधायक सरुपचंद सिंगला ने चुनाव प्रचार किया। इस दौरान सरुप सिंगला ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने शहर का विकास नहीं करवाया बल्कि शहर में अवैध कैसीनों व बार के साथ जुए के अड्डे बनाने का काम किया है। 


यहां शहर के लोग अपनी मेहनत की जमा पूंजी खराब करने में लगे हैं। शहर में सैकड़ों अवैध इमारते बनाई जा रही है लेकिन इसमें नगर निगम से लेकर जिम्मेवार लोग अपनी जेब भरनें में जुटे हैं। 


उन्होंने कहा कि अकाली दल ने अपने कार्यकाल में दर्जनों विकास प्रोजेक्ट शहर में शुरू किए लेकिन कांग्रेस ने आते ही फंड बंदकर योजनाओं को भी बंद कर दिया। इसमें अकाली दल साल 2022 में राज्य में सरकार बनाने जा रही है व शहर की नगर निगम में भी अकाली दल का फिर से मेयर बनने जा रहा है।


 इसके बाद शहर का विकास फिर से शुरू किया जाएगा। उन्होंने लोगों को कांग्रेस के झूठे वायदों से सतर्क रहने व उन पर फिर से विश्वास नहीं करने की अपील की वही पंकज महेश्वरी को वार्ड नंबर 34 से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। वही पंकज महेश्वरी ने कहा कि वार्ड में वह घर-घर जाकर लोगों की समस्या सुन रहे हैं व चुनाव जीतने के बाद इन सभी समस्याओं को पहल के आधार पर हल करवाया जाएगा।

फोटो सहित-बीटीडी-

ਦਿੱਲੀ ਅੰਦੋਲਨ ਲਈ ਗ੍ਰਾਮ ਪੰਚਾਇਤਾਂ ਮਤੇ ਪਾਉਣ ਲੱਗੀਆਂ, ਸੰਘਰਸ਼ ’ਚ ਹੋਏ ਨੁਕਸਾਨ ਦੀ ਭਰਪਾਈ ਕਰਨਗੀਆਂ ਪੰਚਾਇਤਾਂ


 
ਮੌੜ ਮੰਡੀ. ਖੇਤੀ ਕਾਨੂੰਨਾਂ ਖ਼ਿਲਾਫ ਦਿੱਲੀ ਦੀਆਂ ਬਰੂਹਾਂ ਤੇ ਚੱਲ ਰਹੇ ਕਿਸਾਨ ਅੰਦੋਲਨ ਨੂੰ ਹੋਰ ਤਕੜਾ ਕਰਨ ਲਈ ਜਿੱਥੇ ਸੂਬੇ ਭਰ ਦੀਆਂ ਪੰਚਾਇਤਾਂ ਵੱਲੋਂ ਅੰਦੋਲਨ ਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਕਰਨ ਲਈ ਮਤੇ ਪਾਏ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ, ਉੱਥੇ ਹੀ ਬਲਾਕ ਮੌੜ ਦੇ ਚਾਰ ਪਿੰਡ ਮਾਈਸਰਖਾਨਾ, ਘੁੰਮਣ ਕਲਾਂ, ਕਮਾਲੂ ਅਤੇ ਰਾਜਗੜ ਕੁੱਬੇ  ਦੀਆਂ ਗ੍ਰਾਮ ਪੰਚਾਇਤਾਂ ਨੇ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨਾਂ ਤੇ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਦੀ ਸਹਿਮਤੀ ਨਾਲ ਹਰ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਇੱਕ ਜੀਅ ਦੇ ਦਿੱਲੀ ਅੰਦੋਲਨ ਚ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੋਣ ਲਈ ਮਤੇ ਪਾਏ ਗਏ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਮਾਈਸਰਖਾਨਾ ਦੇ ਸਰਪੰਚ ਸੱਤਨਾਮ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮੋਦੀ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀ ਅਵਾਜ਼ ਨੂੰ ਦਬਾਉਣ ਦੀਆਂ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਕੋਸਿਸ਼ਾਂ ਨੂੰ ਅਸਫ਼ਲ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਪਿੰਡ ਮਾਈਸਰਖਾਨਾ ਵਾਸੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਮਤਾ ਪਾਸ ਕੀਤਾ ਹੈ, ਕਿ ਹਰ ਇੱਕ ਪਰਿਵਾਰ ਚੋ ਇੱਕ ਜੀਅ ਕਿਸਾਨ ਅੰਦੋਲਨ ਵਿਚ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੋਵੇਗਾ ਅਤੇ ਜੇਕਰ ਕੋਈ ਵਿਅਕਤੀ ਕਿਸੇ ਕਾਰਨਾ ਕਰਕੇ ਨਹੀ ਜਾ ਸਕਦਾ, ਤਾਂ ਉਸ ਵਿਅਕਤੀ  ਦੀ 11 ਸੌਂ ਰੁਪਏ ਦਾ ਕਿਸਾਨ ਸੰਘਰਸ਼ ਫੰਡ ਲਿਆ ਜਾਵੇਗਾ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਅੱਗੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੇਕਰ ਕੋਈ ਵਿਅਕਤੀ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ  ਦੇ ਅੱਤਿਆਚਾਰ ਦਾ ਸ਼ਿਕਾਰ ਹੁੰਦਾ ਹੈ, ਜਾਂ ਫਿਰ ਦਿੱਲੀ ਚ ਕਿਸੇ ਕਿਸਾਨ ਦੇ ਟਰੈਕਟਰ ਦਾ ਨੁਕਸਾਨ ਹੁੰਦਾ ਹੈ, ਤਾਂ ਇਸ ਨੁਕਸਾਨ ਦੀ ਭਰਪਾਈ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਪਿੰਡ ਘੁੰਮਣ ਕਲਾਂ ਦੇ ਸਰਪੰਚ ਜੱਗਾ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪਿੰਡ ਵਿਚੋਂ ਹਰ ਐਤਵਾਰ 55 ਮੈਂਬਰਾਂ ਦਾ ਜਥਾ ਦਿੱਲੀ ਨੂੰ ਰਵਾਨਾ ਹੋਇਆ ਕਰੇਗਾ। ਜੇਕਰ ਕੋਈ ਵਿਅਕਤੀ ਜਥੇ ਨਾਲ ਨਹੀ ਜਾ ਸਕਦਾ, ਤਾਂ ਉਹ ਵਿਅਕਤੀ 2 ਹਜ਼ਾਰ ਰੁਪਏ ਜਥੇਬੰਦੀ ਨੂੰ ਫੰਡ ਦੇਵੇਗਾ। ਸਰਪੰਚ ਮਨਜੀਤ ਕੌਰ ਵਾਸੀ ਰਾਜਗੜ ਕੁੱਬੇ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਿੰਡ ਵਿਚੋਂ ਘਰ ਘਰ ਦਾ ਵਿਅਕਤੀ ਕਿਸਾਨ ਮੋਰਚੇ ਲਈ ਜਾਵੇਗਾ ਅਤੇ ਟਰੈਕਟਰ ਦੇ ਤੇਲ ਦਾ ਖਰਚਾ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ ਅਤੇ ਉਹ ਵਿਅਕਤੀ 10 ਦਿਨ ਲਈ ਮੋਰਚੇ ਚ ਰਹਿਣਗੇ। ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਪਿੰਡ ਕਮਾਲੂ, ਪੂਹਲੀ ਅਤੇ ਕਾਹਨ ਸਿੰਘ ਵਾਲਾ ਦੀਆਂ ਗ੍ਰਾਮ ਪੰਚਾਇਤਾਂ ਨੇ ਕਿਸਾਨ ਮੋਰਚੇ ਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਕਰਨ ਲਈ ਮਤੇ ਪਾਏ।

ਫੋਟੋ ਕੈਪਸ਼ਨ : ਪਿੰਡ ਮਾਈਸਰਖਾਨਾ ਵਿਖੇ ਮਤੇ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਸਰਪੰਚ ਸੱਤਨਾਮ ਸਿੰਘ

बठिंडा की रामा मंडी के रेलवे बाज़ार से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद


रामा मंडी
.शहर के रेलवे बाज़ार से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने का समाचार प्राप्त हुआ है।प्राप्त जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति बेसुध हालत में रेलवे बाजार में पड़ा हुआ था जिसकी सूचना आसपास के लोगों के द्वारा हेल्पलाइन वेलफेयर सोसाइटी को दी गई जिसके बाद संस्था के टीम मौके पर पहुंची और  व्यक्ति को सिविल अस्पताल तलवंडी साबो ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया।व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है जिसके चलते शव को अगले 72 घंटो के लिए सिविल अस्पताल तलवंडी साबो की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

फोटो.मृतक व्यक्ति का शव।

सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 7 हजार रूपये लड़कियों के खाते में जमा करवाये

बठिंडा. समाजसेवी व धार्मिक संस्था श्री हनुमान सेवा समिति ने जरूरतमंद व गरीब परिवार की लड़कियों के खाते में 7 हजार रुपये जमा करवाये। समिति के अध्यक्ष सोहन माहेश्वरी ने बताया कि बठिंडा की पूर्व ए.डी.सी साक्षी साहनी द्वारा प्रेरित होकर डी.सी.पी.ओ रवनीत कौर के सहयोग से सुकन्या समृद्धि योजना के तहत वर्ष 2017 में खोले गए बैंक खातों में एक हजार रुपये प्रति खाते के हिसाब से 7 गरीब व जरूरतमंद परिवारों की लड़कियों के बैंक खातों में 7 हजार रुपये बठिंडा के विभिन्न दानी सज्जनों के सहयोग से जी. टी. रोड स्थित पंजाब नैशनल बैंक की ब्रांच में जमा करवाए गए। समिति के सदस्यों व लड़कियों के परिवारों द्वारा दानी सज्जन ज्योति पत्नी मनोज अरोड़ा, एच.पी.एस गोयल, लवली मंगला, संजीव जिंदल, वरजिन्दर मित्तल, प्रेम गर्ग, विनोद सोमानी, राजिंदर मेहता, ओ.पी. माहेश्वरी, बिंदर मित्तल, दर्शन कांसल का आभार प्रकट किया।


आसरा सोसायटी ने  हररायपुर सरकारी  गोशाला मे गुड़ , चोकर नमक भेजा

बठिंडा: समाजसेवी संस्था आसरा वेलफेयर सोसाइटी बठिंडा की और से गांव हकरायपुर में स्थित सरकारी गोशाला में रह रहे गोवंश के लिए दानी सज्जन मोनू गोयल ने 195 किलो नमक, संस्था की और से 100 किलो गुड़ और गोवर्धन गोपाल की तरफ से 20 किलो गुड़ , दिनेश  बस्सी की तरफ से  5 किलो  गुड़  और गुरशरण सिंह लाली ने 50 किलो चोकर उक्त गोशाला में गोवंश के लिए भेजा गया। संस्था संस्थापक रमेश मेहता, सदस्य परमजीत मेहता ने दानी परिवारों का इस नेक काम के लिए धन्यवाद किया। इस मौके  सरताज सिंह, जसवंत सिंह आदि ने सहयोग दिया।

फोटो -गोशाला के लिए इकट्ठा किया दान रवाना करते संस्था के सदस्य व दानी सज्जन।





बठिंडा में सड़क हादसों में दो युवती व दो युवक गंभीर रूप से घायल, उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया


बठिंडा
. बठिंडा में दो हादसों में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन घायलों को उपचार के लिए सहारा जन सेवा ने सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। जानकारी अनुसार स्थानीय रेलवे लाइन रोड पार्सल घर के पास दो एक्टिवा सवार लड़कियां अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गई। वाहन चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना की सूचना सहारा मुख्यालय में मिलने पर सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम संदीप गोयल आर्यन मेहरा घटनास्थल पर पहुंचे घायल लड़कियों को उठाकर अस्पताल की आपातकालीन वार्ड में पहुंचाया और उपचार करवाया। एक लड़की की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। घायल लड़कियों की शिनाख्त शिष्टि पुत्री संजीव कुमार उम्र 19 साल, एंजेल पुत्री संजीव कुमार उम्र 12 साल वासी वीर कॉलोनी बठिंडा के तौर पर हुई है। वही दूसरे हादसे में दो  मोटरसाइकिल सवार घायल हो गए। जानकारी अनुसार  स्थानीय मुल्तानिया ओवर ब्रिज पर दो मोटरसाइकिल सवार ऑटो की टक्कर से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना सहारा मुख्यालय में मिलने पर सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम मणिकरण शर्मा ने घायल मोटरसाइकिल सवार दीपक पुत्र गिरधारी लाल उम्र 20 साल, मुकेश पुत्र प्रदीप कुमार उम्र 16 साल दोनों वासी पुराना थाना बठिंडा को अस्पताल की आपातकालीन वार्ड में पहुंचाया और उपचार शुरू करवाया।

 

फोटो-घायल युवती व मोटरसाइकिल सवारों का उपचार करते सहारा वर्कर।

 

रामा मंडी निकाय चुनाव- अकाली दल के हरीश कुमार बने शहर के सबसे छोटी आयु के प्रत्याशी

 


                                                 वार्ड नं 2 से अकाली दल ने बनाया उम्मीदवार

रामा मंडी.शिरोमणि अकाली दल के द्वारा उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी करते हुए वार्ड नं 2 से हरीश कुमार को पार्टी का प्रत्याशी बनाया गया है।उनकी टिकट का एलान शिरोमणि अकाली दल के हल्का इंचार्ज और पूर्व विधायक जीतमोहिन्दर सिंह सिद्ध ने किया और सिरोपायो पहनाकर उन्हें सुभकामनाएँ दीं।इसके साथ ही हरीश कुमार 22 इस बार होने वाले निकाय चुनावों में उतरने वाले शहर के सबसे युवा प्रतयाशी भी बन गए।पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व विधायक जीतमोहिन्दर सिंह सिद्ध ने युवा कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ की बताया और कहा कि अकाली दल में सीनियर नेताओं के साथ साथ युवा कार्यकर्ताओं को भी आगे बढ़ने के बराबर मौके दिए जाते हैं इसी के चलते इस बार वार्ड नं 2 से हरीश कुमार को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है।हरीश कुमार ने उन पर भरोसा जताने के लिए पूर्व विधायक और पार्टी का धन्यवाद किया और कहा कि वह चुनावों में बड़ी जीत दर्ज करके जीतमोहिन्दर सिंह सिद्ध और शिरोमणि अकाली दल के हाथ मजबूत करेंगे।इस मौके पर शिरोमणि अकाली दल के शहरी प्रधान सतवीर सिंह असीजा, हनी ढिल्लों,सुखवीर सिंह चट्ठा,अवतार मैनुआना, इवनीत सिंह असीजा,हरजिंदर सिंह खोसा यूथ प्रधान,कुलविंदर पाल सिंह और मनप्रीत कमालू के इलावा बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

फोटो .हरीश कुमार को पार्टी उम्मीदवार घोषित करते जीतमोहिन्दर सिंह सिद्ध।


हत्या या सुसाइड- बठिंडा में लापता ट्रक ड्राइवर का शव छह दिन बाद पानी के खाल से बरामद


बठिंडा.
बठिंडा के तलवंडी रोड़ पर गांव केलेबान्दर के समीप पानी के खाल में एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। मृतक गत 25 जनवरी से लापता था व परिजन उसकी तलाश कर रहे थे लेकिन उसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं मिली। मृतक ट्रक ड्राइवर था व लापता होने से पहले उसका ट्रक रामपुरा के पास मिला था। इस बाबत शव पड़ा होने की सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसाइटी बठिंडा के वालंटियर मनिक गर्ग, अंकित कुमार, निर्भय सिंह मौके पर पहुंचे। संस्था वालंटियर ने पुलिस चौंकी कोटशमीर इंचार्ज चिमन लाल को सूचित कर मौके पर बुलाया। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर संस्था सदस्यों ने शव को पानी के खाल से बाहर निकाला तथा शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया। संस्था ने अपने सक्रिय नेटवर्क के जरिए कुछ ही देर में मृतक की पहचान करवा ली। मृतक की पहचान जगतार सिंह (40 वर्ष) पुत्र मेजर सिंह निवासी रामपुरा फूल के तौर पर हुई। मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक 25 जनवरी से लापता था, मृतक ट्रक ड्राइवर था तथा 25 जनवरी को मृतक का ट्रक रामपुरा नहर के समीप खड़ा मिला था। पुलिस ने इस मामले सम्बन्धी कार्यवाही शुरू कर दी है। उक्त व्यक्ति की हत्या की गई है या फिर आत्महत्या का मामला है इसकी जानकारी जांच पूरी होने व पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मिल सकेगी।


फोटो-लापता ट्रक ड्राइवर का शव नहर से बाहर निकालते नौजवान सोसायटी के प्रधान सोनू महेश्वरी।  

कार की टक्कर से बाइक सवार दम्पति घायल

बठिंडा. बठिंडा के गोनियाना रोड़ पर गांव गिलपत्ति के समीप कार की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी बुरी तरह से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसायटी के वालंटियर जगदीप सिंह गिलपत्ती तथा अंकित कुमार एंबुलेंस सहित मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान लखवीर सिंह पुत्र बिंदर सिंह (55 वर्ष) तथा बैरी कौर पत्नी लखवीर सिंह (50वर्ष) निवासी बाजाखाना के तौर पर हुई।


फोटो-हादसे में घायल दंपति का उपचार करवाते नौजवान वैलफेयर सोसायटी के सदस्य़। 



पूर्व विधायक सरूप चंद सिंगला ने वार्ड नंबर 31 में उम्मीदवार के चुनाव दफ्तर का किया उदघाटन


बठिंडा .
वार्ड नंबर 31 से शिरोमणी अकाली दल की उम्मीदवार सुंमन शर्मा पत्नी राकेश कुमार शर्मां (काका) के मतदान के दफ़्तर का उद्घाटन पूर्व विधायक सरुप चंद सिंगला और जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन गुरप्रीत सिंह मलूका की तरफ से सांझे तौर पर किया गया। इस मौके पंहुचे मोहल्ला निवासियों को संबोधित करते हुए सरुप सिंगला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार से हर वर्ग के लोग तंग आ चुके हैं और इस मतदान में लोग शिरोमणी अकाली दल के उम्मीदवारों का साथ देने का मन बना चुके हैं। उन्होंने लोगों को पूर्ण विश्वास दिलाया कि वार्ड नंबर 31 से सुंमन शर्मा रिकार्ड तोड़ ऐतिहासिक जीत प्राप्त करेंगी। सरुप सिंगला ने कहा कि अकाली दल के समय के दौरान शुरू हुए विकास कार्यों को कांग्रेस की सरकार ने ब्रेक लगा दी है जिसके चलते बठिंडा शहर निवासियों में कांग्रेस सरकार के प्रति रोष है, जिसका बदला लोग इन मतदान में लेंगे। सिंगला ने यह भी कहा कि यहां के मौजूदा विधायक मनप्रीत सिंह बादल ने पिछले मतदान में लोगों के साथ झूठे वायदे किये जो आज तक पूरे नहीं हुए, बठिंडा शहर के निवासी जगरूक हैं और अब कांग्रेस की झूठी बातें में नहीं आएंगे और अपना वोट शिरोमणी अकाली दल के उम्मीदवारों को डाल कर बड़ी लींड के साथ जिताएंगे और आने वाला मेयर शिरोमणी अकाली दल का ही बनेगा। इस मौके दूसरे के इलावा पूर्व मेयर बलवंत राय नाथ, राकेश सिंगला ज़िला प्रधान व्यापार विंग, गुरमीत मलूका चेयरमैन, राजेश शर्मा, राकेस कुमार शर्मां (काका), मोनिका शर्मा, रविकांत शर्मा, अमृत शर्मा, नवदीप शर्मा, सुखी ढिल्लो व हरिन्दर सिंह जटाणा, हरविन्दर सिंह,पवन लेखी, बीबी बलविन्दर कौर, बीबी दविन्दर कौर आदि उपस्थित थे।

फोटो -पूर्व विधायक सरुपचंद सिंगला उम्मीदवार के दफ्तर का उद्घाटन करने के बाद जनसभा को संबोधित करते।  


बठिंडा नगर निगम चुनाव में भाजपा की 36 उम्मीदवारों की संभावित लिस्ट आई सामने, 14 वार्डों में अभी भी असमजस्य की स्थिति


बठिंडा. बठिंडा जिले में नगर निगम व नगर काउंसिल के साथ पंचायतों के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें अधिकतर पार्टियों ने नगर निगम बठिंडा में अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है लेकिन इसमें भारतीय जनता पार्टी रविवार को भी अपने उम्मीदवार घोषित नहीं कर सकी है। इसी बीच भाजपा की तरफ से संभावित उम्मीदवारों के बारे में अंतिम फैसला लेने की खबर भी मिल रही है जिसमें संभावित उम्मीदवारों के फाइनल नाम की घोषणा दोपहर बाद करने की उम्मीद है। इसमें करीब 36 उम्मीदवार जिला भाजपा फाइनल कर चुकी है जबकि 14 उम्मीदवारों के संबंध में अगामी दो दिनों तक फैसला लेने की संभावना है। जिन वार्डों में अभी उम्मीदवार फाइनल नहीं है उसमें वार्ड नंबर 3, 16, 17,19,20,22,28,36,38,40.46,47 व 50 शामिल है। वही वार्ड नंबर 23 से 25 तक भी अभी उम्मीदवारों के बारे में तय नहीं हो सका है।

इसके इलावा भाजपा ने कई वार्डों में संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट फाइनल कर दी है। इसमें तीन वार्ड ऐसे हैं जहां अभी दो उम्मीदवार है व इसमें एक का फाइनल होना है। फिलहाल भाजपा के संभावित उम्मीदवारों में वार्ड नंबर 1 से गुरिंदरपाल कौर मांगट, वार्ड नंबर 2 से मंजू बाला, वार्ड नंबर 4 से गरमनजीत सिंह गहरी , वार्ड नंबर 5 से संकुतला कलोई, वार्ड नंबर 6 से कुलवंत पुहला, वार्ड नंबर 7 से ममता जैन, वार्ड नंबर 8 से डा. पठानिया, वार्ड नंबर 9 से परमिंदर कौर, वार्ड नंबर 10 से राज कुमार गर्ग, वार्ड नंबर 11 से रेनू देवी, वार्ड नंबर 12 से अरुण कुमार, वार्ड नंबर 13 से गुरप्रीत कौर, वार्ड नंबर 14 से मेजर पीपी सिंह, वार्ड नंबर 16 से दीपक अहुजा, वार्ड नंबर 18 से देवानंद, वार्ड नंबर 21 से रिंकू बाला, वार्ड नबर 26 से मोहन वर्मा, वार्ड नंबर 27 से सरीना गोयल, वार्ड नंबर 29 से कंचन जिंदल, वार्ड नंबर 30 में तरसेम गोयल व विनोद मित्तल मं एक, वार्ड नंबर 31 से एडवोकेट बबीता गुप्ता, वार्ड नंबर 32 से कुलदीप टोनी, वार्ड नंबर 33 से रीटा देवी, वार्ड नंबर 34 से एडवोकेट सीमा शर्मा, वार्ड नंबर 35 से सीमा अरोड़ा, वार्ड नंबर 37 से अशोक सैनी, वार्ड नंबर 39  नेहा चौहान, वार्ड नंबर 41 से  मिंदरो व रंजनी बिडला में से एक, वार्ड नंबर 42 से सुनीता रानी, वार्ड नंबर 43 से शकुंतला देवी, वार्ड नंबर 44 से रवि मोर्या व जतिन कुमार में से एक, वार्ड नंबर 45 से नीलम रानी, वार्ड नंबर 48 से पवन यादव व वार्ड नंबर 49 से रीना पत्नी एडवोकट कुलभूषण गोयल संभावित उम्मीदवारों में शामिल है। 

फिलहाल जिला भाजपा के शहरी प्रधान विनोद कुमार बिंटा ने गत दिवस कहा था कि रविवार को भाजपा के सभी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी जाएगी लेकिन अभी कुछ वार्ड में उम्मीदवार नहीं होने व कुछ वार्ड में दो उम्मीदवार होने के चलते इसमें अंतिम फैसला नहीं लिया जा सका है। अब सोमवार को भाजपा की तरफ से अंतिम लिस्ट जारी होने की उम्मीद जताई जारही है। केंद्र सरकार से किसानों की नाराजगी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी नगर निगम, नगर कौंसिल व नगर पंचायत के चुनाव में उम्मीदवारों की घोषणा में हिचकिचा रही है और चुनाव प्रक्रिया के तहत नामांकन शुरू होने पर भी सीटों का ऐलान नहीं किया गया है। असमंजस और कशमकश के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग वार्डों में उम्मीदवार के तौर पर चुनाव प्रचार करके लोगों से संपर्क करना भी शुरू कर दिया है।


बठिंडा में बेअंत नगर सेंटर में सिविल सर्जन ने पोलियो मुहिम के पहले राउंड की शुरूआत की, 0 से 5 साल के बच्चों को पिलाई जा रही पोलियो बूंद


बठिंडा
. सेहत विभाग बठिंडा की तरफ से राष्ट्रीय पल्स पोलियो मुहिम के पहले चरण का अगाज यू.पी.एच.सी. बेअंत नगर से किया गया। इस मुहिम की शुरुआत सिविल सर्जन बठिंडा डा. तेजवंत सिंह ढिल्लों की तरफ से बच्चों को पोलियो बूदें पिलाकर की गई। जिला टीकाकरन अफसर डा. मीनाक्षी सिंगला ने भी बच्चों को पोलियो बूंदे पिलाई। इस मौके डा. तेजवंत सिंह ढिल्लों ने कहा कि आज पहले राउंड के अंतर्गत पूरे देश में बच्चों को पोलियो बूंदे पिलाईं जा रही हैं। उन्होंने बताया कि भारत पोलियो मुक्त देश है लेकन इसके साथ लगते कुछ देशों में अभी भी पोलियो केस सामने आ रहे हैं। इन देशों के नागरिक भारत में समय-समय पर आते है जिस कारण हर साल नेशनल राउंड के अंतर्गत 0 से 5 साल की उम्र के सभी बच्चों को पोलियो की बूंदे देश में पिलाई जाती है। इस पोलियो की नामुराद बीमारी पर जीत बरकरार रहे इसलिए बच्चों के माँ बाप से अपील है कि घर के नज़दीक के पोलियो बूथ पर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक ज़रूर पिलाए व एक भी बच्चा पोलियो बूँद से वंचित नहीं रहे। यदि बच्चा बीमार है उसे दस्त लगे हों या रुटीन की कोई भी दवाई की खुराक ली हो तो भी आज के दिन यह पोलियो की ख़ुराक बच्चों को ज़रूर पिलाने के लिए सेंटर में जाए। जिला टीकाकरन अफ़सर डा. मीनाक्षी सिंगला ने बताया कि पल्स पोलियो मुहिम के अंतर्गत पूरे जिले को कवर करने के लिए शहरों, गांवों व कस्बों में 698 पोलियो बूथ लगाए हैं। बसें और रेलगाडी में सफ़र कर रहे बच्चों के लिए 32 ट्रॉजिट बूथ और दूर दराज के भट्टों, इंडस्ट्री और सैलर आदि में मौजूद बच्चों के लिए 29 मोबाइल टीमों का गठन भी किया गया है। पहले दिन पोलियो बूथ और अन्य अगले दो दिन बाकी रहते बच्चों को घर से घर जा कर टीमें से तरफ से पोलियो बूदें पिलाईं जाएंगी। इस मौके अर्बन नोडल अफ़सर डा. पामिल बांसल, डिप्टी मांस मीडिया अफ़सर कुलवंत सिंह, प्रोजैक्सनिस्ट केवल कृष्ण, बी.सी.सी. नरिन्दर कुमार भदौड़िया, एस.आई हरजीत सिंह के इलावा यू.पी.एच.सी. बेअंत नगर के मैडीकल अफ़सर डा हसन सरदार सिंह, फार्मेसी अफ़सर दर्शन कुमार, एल.एच.वी. मलकीत कौर, ए.एन.एम. हरजिन्दर कौर, परमजीत कौर, और आशा वर्कर उपस्थित थे।

फोटो सहित-बीटीडी-

ਸਾਬਕਾ ਵਿਧਾਇਕ ਸਰੂਪ ਚੰਦ ਸਿੰਗਲਾ ਵੱਲੋ ਸੁੰਮਨ ਸਰਮਾਂ ਵਾਰਡ 31 ਦੇ ਚੋਣ ਦਫ਼ਤਰ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ


ਬਠਿੰਡਾ .
ਵਾਰਡ ਨੰਬਰ 31 ਤੋ ਸ੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਸੁੰਮਨ ਸਰਮਾਂ ਪਤਨੀ ਰਾਕੇਸ ਕੁਮਾਰ ਸਰਮਾਂ(ਕਾਕਾ) ਦੇ ਚੋਣਾਂ ਦੇ ਦਫ਼ਤਰ ਦਾ ਉਦਘਾਨ ਸਾਬਕਾ ਵਿਧਾਇਕ ਸਰੂਪ ਚੰਦ ਸਿੰਗਲਾ ਅਤੇ ਜਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰੀਦ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਚੇਅਰਮੈਨ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਮਲੂਕਾ ਵੱਲੋ੍ਵ ਸਾਂਝੇ ਤੌਰ ਤੇ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ।ਇਸ ਮੌਕੇ ਪੰਹੁਚੇ ਹੋਏ ਮੁਹੱਲਾ ਨਿਵਾਸੀਆਂ ਨੂੰ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਦੇ ਹੋਏ  ਸ੍ਰੀ ਸਿੰਗਲਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਤੋ ਹਰ ਵਰਗ ਦੇ ਲੋਕ ਤੰਗ ਆ ਚੱੁਕੇ ਹਨ ਅਤੇ ਇਹਨਾਂ ਚੋਣਾਂ ਵਿੱਚ ਲੋਕ ਸ੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਦਾ ਸਾਥ ਦੇਣ ਦਾ ਮਨ ਬਣਾ ਚੁੱਕੇ ਹਨ ।ਉਹਨਾਂ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਪੂਰਨ ਵਿਵਾਸ ਦੁਵਾਇਆ ਕਿ ਵਾਰਡ ਨੰਬਰ 31 ਵਿੱਚੋ੍ਵ ਸੁੰਮਨ ਸਰਮਾਂ ਰਿਕਾਰਡ ਤੋੜ ਇਤਿਹਾਸਕ ਜਿੱਤ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕਰਨਗੇ। ਸ੍ਰੀ ਸਿੰਗਲਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸ੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਸਮੇ ਦੌਰਾਨ ਸੁਰੂ ਹੋਏ ਵਿਕਾ ਕਾਰਜਾਂ ਨੂੰ ਕਾਂਗਰਸ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਬ੍ਰੇਕ ਲਗਾ ਦਿੱਤੀ ਹੈ ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਬਠਿੰਡਾ ਹਿਰ ਨਿਵਾਸੀਆਂ ਵਿੱਚ ਕਾਂਗਰਸ ਸਰਕਾਰ ਪ੍ਰਤੀ ਰੋ ਹੈ, ਜਿਸਦਾ ਬਦਲਾ ਲੋਕ ਇਹਨਾਂ ਚੋਣਾਂ ਵਿੱਚ ਲੈਣਗੇ । ਸ੍ਰੀ ਸਿੰਗਲਾ ਨੇ ਇਹ ਵੀ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇੱਥੋ ਦੇ ਮੌਜੂਦ ਵਿਧਾਇਕ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਨੇ ਪਿਛਲੇ ਚੋਣਾਂ ਵਿੱਚ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਬਹੁਤ ਝੂਠੇ ਵਾਅਦੇ ਕੀਤੇ ਜੋ ਅੱਜ ਤੱਕ ਪੂਰੇ ਨਹੀ ਹੋਏ, ਬਠਿੰਡਾ ਹਿਰ ਨਿਵਾਸੀ ਜਗਰੂਕ ਹਨ ਅਤੇ ਹੁਣ ਕਾਂਗਰਸ ਦੀਆਂ ਝੂਠੀਆਂ ਗੱਲਾਂ ਵਿੱਚ ਨਹੀ ਆਉਣਗੇ ਅਤੇ ਆਪਣਾ ਵੋਟ ਸ੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਪਾ ਕੇ ਵੱਡੀ ਲੀਡ ਨਾਲ ਜਿਤਾਉਣਗੇ ਤੇ ਆਉਣ ਵਾਲਾ ਮੇਅਰ  ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦਾ ਹੀ ਬਣੈਗਾ ।ਇਸ ਮੌਕੇ ਹੋਰਨਾਂ ਤੋ ਇਲਾਵਾ ਸਾਬਕਾ ਮੇਅਰ ਬਲਵੰਤ ਰਾਏ ਨਾਥ, ਰਾਕੇਸ ਸਿੰਗਲਾ ਜਿਲਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਵਿਉਪਾਰ ਵਿੰਗ, ਗੁਰਮੀਤ ਚੇਅਰਮੈਨ, ਰਾਜੇਸ ਸਰਮਾਂ, ਰਾਕੇਸ ਕੁਮਾਰ ਸਰਮਾਂ(ਕਾਕਾ),ਮੋਨਿਕਾ ਸਰਮਾਂ, ਰਵੀਕਾਂਤ ਸਰਮਾਂ, ਅਮ੍ਰਿਤ ਸਰਮਾਂ, ਨਵਦੀਪ ਸਰਮਾਂ, ਸੁੱਖੀ ਢਿੱਲੋ੍ਵ,ਹਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਜਟਾਣਾਂ, ਹਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ,ਪਵਨ ਲੇਖੀ,ਬੀਬੀ ਬਲਵਿੰਦਰ ਕੌਰ, ਬੀਬੀ ਦਵਿੰਦਰ ਕੌਰ ਆਦਿ ਹਾਜਰ ਸਨ ।


बठिंडा में अब तीन दिन सरकारी अस्पतालों में कोरोना वैक्सीन नहीं लगेगी, टीकाकरण के लिए बनाई गई टीमों की ड्यूटी तीन दिन के लिए पल्स पोलियो मुहिम में लगी


बठिडा:
रविवार से देशभर में शुरू होने वाले तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के चलते सरकारी अस्पतालों में तीन दिन कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण नहीं होगा। केवल निजी अस्पतालों में ही यह टीकाकरण होगा। सेहत विभाग की तरफ से टीकाकरण के लिए बनाई गई टीमों की ड्यूटी अगले तीन दिन के लिए पल्स पोलियो मुहिम में रहेगी। इस कारण तीन दिन तक टीकाकरण को बंद रखा जाएगा।

विभाग की तरफ से जिले के 12 सेंटरों पर 1200 हेल्थ वर्करों को हर रोज कोरोना वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन हररोज 200 से 300 ही हेल्थ वर्कर ही टीका लगवा रहे हैं। इसके चलते पूर्व 12 दिन में 2300 के करीब हेल्थ वर्करों को वैक्सीन लग सकी है। इस रफ्तार के अनुसार पहले चरण के टीकाकरण को पूरा करने के लिए डेढ़ से दो माह का समय लग जाएगा। 



शनिवार को 57 लोगों ने लगवाया टीका

शनिवार को भी बठिडा जिले के दो प्राइवेट व एक सरकारी अस्पताल में 57 लोगों ने ही टीकाकरण करवाया। इसमें दिल्ली हार्ट अस्पताल में 39, मैक्स अस्पताल में 13 व एम्स बठिडा में पांच लोगों ने टीका लगवाया। 

जिले में 1,53,088 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियोरोधी दवा

जिला टीकाकरण आफिसर डा. मीनाक्षी सिगला ने बताया कि दो फरवरी तक केवल निजी अस्पतालों में ही टीकाकरण होगा। वहीं तीन दिन तक चलने वाली पल्स पोलिया मुहिम के तहत जिले में पांच साल तक के 1 लाख 53 हजार 88 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इसके लिए 698 पोलियो बूथ, 32 ट्रांजिट पोलियो बूथ, 29 मोबाइल टीमें व 1255 डोर टू डोर टीमों को गठन किया गया है। कुल 2740 वर्करों की ड्यूटी लगाई गई है।



बठिंडा में किसान आंदोलन का समर्थन तेज: सात और गावों में रैली में जाने का फरमान किया जारी


बठिंडा:
लगातार दूसरे दिन शनिवार को छह और गांवों में प्रस्ताव पारित कर लोगों को दिल्ली किसान आंदोलन में पहुंचने को कहा गया। शनिवार को गाव कुटी किशनपुरा में ग्राम पंचायत तथा आम पंचायत की बैठक बुलाई गई। सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि गाव की हर पत्ती से सात दिन के लिए सात-सात ग्रामीण धरने में शामिल होंगे। वहां किसी वाहन के नुकसान की भरपाई गाव से पैसे इकट्ठे करके की जाएगी। वहीं गाव गोनियाना कला और मलकाना गांव में भी ग्राम पंचायत तथा भारतीय किसान यूनियन की ओर से प्रस्ताव पारित किया गया कि सभी नौ वार्डो से 9-9 लोग दिल्ली धरने में शामिल होंगे। 

ऐसा न करने पर 21 सौ रुपये जुर्माना तथा परिवार का बहिष्कार करने की बात कही गई। वहीं जिला मानसा के गाव सिरसीवाला, डेलुआना, रमदित्तेवाला और जोड़किया में भी इसी तरह का प्रस्ताव पारित किया गया। यहा पर हर हफ्ते 10 व्यक्तियों को धरने में शामिल होने के लिए कहा गया है। ऐसा न करने पर 24 सौ रुपये जुर्माना देना होगा। पहले लौटने वाले को दिनों के हिसाब से जुर्माना लगेगा। धरने में हुल्लड़ बाजी करने पर 21 सौ रुपये जुर्माना निर्धारित किया गया है। संयुक्त किसान मोर्चे के समर्थन में मीटिग संयुक्त किसान मोर्चे के समर्थन में लहरा मोहब्बत वासियों की तरफ से गुरुद्वारा पातशाही छठी के पास मीटिग की गई। इस दौरान गुरमेल सिंह, जगजीत सिंह, जगदेव सिंह, जगजीत सिंह ने 26 जनवरी की घटना की निदा करते हुए इसे केंद्र सरकार की साजिश करार दिया। उन्होंने मांग की कि शांतमयी संघर्ष कर रहे किसान नेताओं पर दर्ज पर्चों को रद किया जाए। इस दौरान दिल्ली संघर्ष में शामिल होने के लिए 11 मेंबरी कमेटी का गठन किया गया, जो प्रत्येक घर के मेंबर की संघर्ष में शिरकत को यकीनी बनाएगी। यहां रामपाल सिंह, ज्योन सिंह, कर्मजीत सिंह, जगरुप सिंह, बलवीर सिंह, रणजीत सिंह आदि हाजिर थे।

कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब के किसान (Kisan Andolan) पिछले कई महीनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। नवंबर के अंतिम सप्ताह से दिल्ली की सीमा पर बड़ी संख्या में बैठे किसानों को प्रदेश में पूरा समर्थन मिल रहा है। हर गांव से लोग और ट्रैक्टर्स इस आंदोलन में शामिल हैं। गांव-गांव में लोगों से इस संबंध में अपील भी की जा रही है।

बठिंडा जिले की विर्क खुर्द गांव से हर परिवार से कम से कम एक सदस्य को दिल्ली बॉर्डर पर भेजने की घोषणा की गई है। ग्राम पंचायत ने गांव के लोगों के लिए लिखित आदेश दिया। हर घर से एक सदस्य को एक सप्ताह के लिए सीमा पर भेजने का निर्देश जारी किया गया।

विर्क खुर्द गांव की सरपंच मनजीत कौर ने कहा, ‘जो लोग आंदोलन का हिस्सा नहीं बनेंगे, उनपर 1500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही उनका बहिष्कार भी किया जाएगा।’ गांव के लोगों ने भी सरपंच के इस निर्देश का पूरा सहयोग करने का फैसला किया है।

गौरतलब है कि हरियाणा की सीमा से लगते सिंघु और टिकरी बॉर्डर पर पंजाब के किसानों का आंदोलन दो महीने से भी अधिक समय से जारी है। इसके साथ ही हरियाणा के पलवल, यूपी के चिल्ला और गाजीपुर बॉर्डर पर भी प्रदर्शन चल रहा है। गणतंत्र दिवस के दिन किसानों ने बड़ी संख्या में ट्रैक्टर रैली भी निकाली, जिस दौरान हिंसा हो गई।


नगर निगम बठिंडा चुनाव-वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने शहर में आधा दर्जन उम्मीदवारों के दफ्तरों का किया उद्घाटन

-शहर में सुबह से लेकर सांय तक 14 जनसभाओं में कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की लोगों से की अपील

बठिंडा। वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने रविवार को शहर में करीब 14 स्थानों में नगर निगम चुनाव लड़ रहे कांग्रेसी उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि नगर निगम क्षेत्र में पिछले चार साल में जितना विकास हुआ है उसके आधार पर चुनाव में उम्मीदवार लोगों से वोट मांग रहे हैं व सभी वार्डों में कांग्रेस भारी मतों के साथ जीत हासिल करेगी वही नगर निगम में कांग्रेस का मेयर बनेगा। 



साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस जीत हासिल कर राज्य में फिर से सरकार बनाएंगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि शहर के विकास के लिए किसी तरह के फंड की कमी पहले भी नहीं आई थी व अब आगे भी गली मुहल्लों से लेकर शहर के हर क्षेत्र में विकास गति को तेज किया जाएगा। मनप्रीत सिंह बादल ने शहर में 
गुरु नानक पुरा (जॉइनिंग), प्रताप नगर गली नं 2 डी, मॉडल टाउन फेस-1 में कार्यालय का उद्घाटन SCF-59 में किया। वही दोपहर बाद मुख्य भागू रोड टी-पॉइंट चौक में कार्यालय उद्घाटन, उधम सिंह नगर में पब्लिक बैठक, 100 फीट रोड, दशमेश पब्लिक स्कूल के पास उम्मीदवार के कार्यालय का उद्घाटन, अजीत रोड गली नंबर 20 में  उम्मीदवार के कार्यालय का उद्घाटन किया वहीं अब बसंत विहार डॉ. किशोरी राम रोड में उम्मीदवार के कार्यालय का उद्घाटन, 80 फीट रोड, भट्टी रोड के पास, ऑफिस ओपनिंग, नई बस्ती गली नं 2, सांझी डेयरी के पास, नई बस्ती गली नंबर 5, आरओ वाला पार्क के पास और गणेश नगर गली नंबर 5, दुर्गा मंदिर के पास पब्लिक बैठक, संजय नगर, बाल्मिकी मंदिर में बैठक ,मुतनिया रोड गली नं 19. दयाल औलख होम में बैठक कर वर्करों से चुनावी चर्चा करेंगे। इसी तरह मनप्रीत सिंह बादल ने वा्ड नंबर 23 में अकाली दल के दर्जनों वर्करों को कांग्रेस में शामिल किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में सभी वर्करों को उनका बनता सम्मान दिया जएगा। इस मौके कांग्रेस के शहरी जिला प्रधान अरुण वधावन जीतमल, राजन गर्ग भी हाजिर रहे।  





 

वार्ड नंबर 42 से आप के उम्मीदवार सुखचरण सिंह बराड़ की चुनाव मुहिम हुई तेज, जीत मिली तो इलाके के विकास के लिए करेंगे काम-बराड़

 


बठिंडा। वार्ड नंबर 42 से आप के उम्मीदवार सुखचरण सिंह बराड़ ने अपनी चुनाव मुहिम को तेज करते घर-घर जाकर लोगों को आम आदमी पार्टी के पक्ष में मतदान करने के लिए अपील कर रहे हैं। उनकी चुनाव मुहिम को मिल रहे भारी समर्थन के चलते विरोधी दलों के लिए नई चुनौती खड़ी कर रहे हैं।  डा. सुखचरण सिंह बराड़ वार्ड नंबर 42 से आम आदमी पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। नगर निगम चुनावों में डा. बराड के पक्ष में सैकड़ों नौजवान व महिलाएं घर-घर जाकर चुनाव प्रचार कर रही है। 


उनके समर्थन में चल रही मुहिम ने विरोधियों को भी चिंता में डाल दिया है। पहली बार चुनाव मैदान में उतरे डा. सुखचरण सिंह बराड़ का इलाके में अच्छा रुतबा होने के कारण आम लोगों में बेहतर पकड़ है जिसका उन्हें फायदा भी मिल रहा है। नौजवान होने के साथ पढ़े लिखे व सूझवान होने के चलते हर वर्ग के लोग उन्हें पसंद भी करते हैं। पेशे से डाक्टर होने के कारण वह गरीब व जरुरतमंद लोगों की सहायता के लिए हरदम तैयार रहते हैं व लाकडाउन व कोरोना काल में उन्होंने समाज के हर वर्ग को सहायता दी।  


 डा. सुखचरण बराड़ का कहना है कि इलाके का विकास उनकी प्राथमिकता रहेगी। लंबे समय से अकाली दल व कांग्रेस ने राज किया लेकिन पिछड़े माने जाने वाले इस इलाके की विकास की तरफ कभी भी ध्यान नहीं दिया जिसके चलते सड़क, पानी, सीवरेज व स्ट्रीट लाइटों की समस्या पूर्व की बरकरार है। चुनाव जीतने के बाद उनकी पहली प्राथमिकता इलाके को शहर का सबसे विकसित वार्ड बनाने रहेगी वही गरीब व जरूरतमंद लोगों तक विभिन्न स्कीमों का लाभ सही ढंग से पहुंचे इसके लिए वह दिन रात एक कर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमा पार्टी चुनावों में अकाली दल व कांग्रेस की तरफ से पांच साल में किए झूठे वायदों क पोल खोलेगी व असल विकास को लेकर लोगों से वायदा कर रही है। 


शहर में लंबे समय से लंबित योजनाओं को पूरा करवाना उनका मुख्य एजेंडा होगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी गरीबों व दबे कुचले लोगों की पार्टी है व उनके लिए विकास ही सबसे आगे है। इसका प्रमाण दिल्ली में हुआ अपार विकास दिखाता है जहां स्मार्ट स्कूलों से लेकर सड़कों, गलियों व कालोनियों में हर काम हुआ वही गरीबों को पेंशन से लेकर हर बुनियादी सुविधा दी गई।



 पंजाब में भी इसी मा़डल पर आप काम करेगी व देश का नंबर वन प्रदेश बनाएंगी। इसके लिए जरूरी है कि लोग विधानसभा चुनाव से पहले नगर निगम चुनावों में उन्हें जीत दिलाकर हमारा मेयर बनवाएं। उन्हें विश्वास है कि नगर निगम चुनावों में उनके उम्मीदवार हर वार्ड में विजयी होंगे व अकाली दल व कांग्रेस का गरुर तोड़ने में सफल होंगे।