HOME PAGE

HOME PAGE

शनिवार, 20 मार्च 2021

महाराजा रंजीत सिंह पंजाब टेक्नीकल यूनिवर्सिटी के सात विद्यार्थी कोरोना पाजिटिव मिले

बठिंडा .  शनिवार को महाराजा रंजीत सिंह पंजाब टेक्नीकल यूनिवर्सिटी के सात विद्यार्थी कोरोना पाजिटिव मिले है, वहीं बठिंडा पीआरटीसी डिपो के चार स्टाफ मेंबरों में काेरोना की पुष्टि हुई है। इसी तरह सरकारी मिडिल स्कूल लेहराखाना में एक कोरोना पाजिटिव मिला है। शनिवार को जिले के विभिन्न जगहों से कुल 61 लोगों में कोरोना संक्रमित मिले है। लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमित मरीजों के कारण जिला प्रशासन व सेहत विभाग की चिंता बढ़ती जा रही है। फरीदकोट मेडिकल कालेज की तरफ से जारी रिपोर्ट अनुसार शनिवार को जुझार सिंह नगर से एक, परसराम नगर से


एक, मौड़ मंडी से दो, रामा मंडी से एक, इंदारा मार्केट रामपुरा फूल से एक , दशमेश नगर रामपुरा फूल से एक, बीएससी सरकारी कालेज सरदारगढ़ से एक कोरोना संक्रमित मरीज मिला है। सेहत विभाग के अनुसार मार्च माह में 633 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके है, जबकि 319 मरीज ठीक हुए है। शनिवार तक 1 लाख 60 हजार 941 लोगों के सैंपल लिए जा चुके है, जबकि 10 हजार 338 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव, 9732 मरीज ठीक हुए है, तो 236 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ जिले में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 370 पर पहुंच गई है।

आखिरकार बठिंडा पुलिस ने काली स्टूकी पर लोगों को लूटने वाले आरकेस्ट्रा में काम करने वाले नशेड़ी युवक को किया गिरफ्तार

 


बठिंडा. पुलिस ने नशे की पूर्ति के लिए राह जाते लोगों को लूटने वाले एक झपटमार को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस ने पावर हाउस रोड नजदीक मच्छी मार्केट के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान प्रेम सिंह उर्फ नन्नू निवासी इंदर कालोनी सुनाम हाल आबाद फकीरचंद वाली गली किला रोड बठिंडा के तौर पर हुई। शनिवार को प्रेसवार्ता कर एसपी सिटी जसपाल सिंह ने बताया कि आरोपित अकेला ही इन वारदातों को अंजाम देता था। इसके लिए उसने अपनी बिना नंबर प्लेट वाली काले रंगे की एक्टिवा का इस्तेमाल करता था। अब तक वह बठिंडा सिटी में 50 से ज्यादा वारदातों को अंजाम दे चुका है, जबकि यह वारदातें नशे के लिए करता था। 

पुलिस अनुसार वह दो साल पहले सुनाम से बठिंडा आया था। तब से बठिंडा में ही रह रहा है। ज्यादातरह वह महिलाओं और युवतियों को अपना शिकार बनाता था। पर्स झपटने के बाद उसमें पैसे, मोबाइल फोन व अन्य इस्तेमाल होने वाली चीजें निकालकर खाली पर्स सड़कों पर फेंका देता था। वहीं मोबाइल फोन आदि को बेच देता था। मामले के जांच अधिकारी एसआई कर्मजीत सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपित से एक तोले सोने का एक ब्रेसलेट व विभिन्न कंपनियों के आठ मोबाइल फोन बरामद किए है, जोकि उसने शहर के विभिन्न जगहों से छीने थे। एसआई कर्मजीत सिंह ने बताया कि बीती 19 मार्च को उन्हें सूचना मिली कि काली एक्विा सवार एक युवक सेंट जेवियर स्कूल के पास घूम रहा है, जिसकी एक्टिवा पर नंबर नहीं है। पुलिस ने माैके पर नाकाबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया और पूछताछ में उसने 50 से ज्यादा झपटमारी की वारदातें कबूल की है। 

उन्होंने बताया कि आरोपित को शनिवार को अदालत में पेश कर चार दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है, ताकि और वारदातों के बारे में पता किया जा सके। गौर होकि पिछले कुछ दिनों से शहर में लगातार झपटमारी की वारदातें हो रही थी, जिस कारण शहरवासियों में डर का माहौल था। उक्त झपटमार काले रंग की एक्टिवा पर सवार होकर महिला व युवतियों से मोबाइल, पर्स व चेन आदि झपटकार चंद ही मिनटों में फरार हो जाता था। शहर में झपटमार पूरी तरह से बेलगाम हो चुके हैं। दूसरी तरफ रोजाना हो रही अधिकतर वारदातों पर नकेल कसने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। यही कारण है कि बीते तीन माह में महानगर में पांच दजर्न से ज्यादा छोटी बड़ी वारदातें हो चुकी है। इन मोबाईल और चेन स्नैचिंग आदि की वारदातों में काली एक्टिवा सवार शख्स की संलिप्ता बताई जा रही है। पुलिस मामले में गहराई से जांच कर रही है। पुलिस को इनपुट्स मिले है कि 50 के करीब वारदातों में एक एक्टिवा सवार बदमाश का हाथ है। बहरहाल पुलिस मामले में माथा पच्ची कर रही है। पुलिस को एक आरकेस्ट्रा में काम करने वाले शख्स पर ऽा शक है। यह चिट्टा पीने का आदि है। और नशे में टल्ली होकर वाक्ये को अंजाम देता है। पहले यह शादी आदि समारोहों में महिलाओं के पर्स गायब करता था। पुलिस सूत्रों की माने तो रोजाना शहर में 2 वारदातें घिटत हो रही है। बहुत से मामलों में एफआईआर तक दर्ज नहीं होती। माडल टाउन फेस तीन में रहने वाले एक वकील के पारिवारिक सदस्य के घर से बाहर ही झपटमारी की वारदात के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। चोरी, स्नैचिंग आदि को लेकर शहर के कुछ इलाके में पुलिस ने दिबश दी है। कुछ को राउंड अप किया है। 


अधिकतर मामलों में झपटमारों ने वारदात को अंजाम देने के लिए बिना नंबर के वाहनों का प्रयोग किया है। पूर्व ढाई महीनों की बात करें तो शहर के विभिन्न थानों के इलाकों में दो दर्जन से ज्यादा वारदातें हो चुकी हैं, जबकि पुलिस एक भी मामले को ट्रेस नहीं कर पाई। गत नौ मार्च को सिविल लाइन थाने के अधीन आते खद्दर भंडार वाली गली से झपटमार एक छात्रा का मोबाइल फोन झपटकर फरार हो गए थे। वहीं कोतवाली के एरिया नई बस्ती में एक स्कूटी सवार दो झपटमार एक युवती का मोबाइल छीनकर ले गए। घटना सीसीटीवी में रिकार्ड हो गई, इसके बाद लूट के शिकार युवती के परिजनों ने आरोपी को पकड़ने में पुलिस की मदद की।
लूटपाट और झपटमारी की वारदातें तेजी से बढ़ रही हैं। महिलाओं का तो घर से निकलना मुश्किल हो गया है। दिन दहाडे लुटेरे वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। रात के समय हर गली और सडक सुनसान हो जाती है। लोगों में खौफ इस कद्र घर कर गया है कि घर से निकलते डर लगता है। पिछले तीन महीनों में ही दो दर्जन से ज्यादा वारदातें हो चुकी हैं। अपराध के बढ़ते ग्राफ को कम करने में पुलिस ऽा नाकाम साबित हो रही है। लुटेरे आए दिन पुलिस के सुरक्षा प्रबंधों के दावों की पोल खोल रहे हैं। ज्यादातर वारदातों में झपटमार सीसीटीवी कैमरे में कैद ऽा हो चुके हैं, लेकिन पुलिस के हाथ उन तक नहीं पहुंच पा रहे। पुलिस पर लापरवाही के आरोप इसलिए ऽा लगते हैं कि वीआइपी मामलों को पुलिस कुछ ही पलो में सुलझा लेती है, जबकि आम लोगों से जुडी वारदात में पुलिस मामला तक दर्ज नहीं करती है।
-बाक्स

तीन माह में हुई लूट व झपटमारी की मुख्य वारदातें
-4 जनवरी : अजीत रोड पर राजिदर कौर से दो बाइक सवार पर्स छीनकर फरार हो गए। इसी दिन पर्स और मोबाइल छीनने की दो और वादतातें हुई।

-7 जनवरी : गांव जोधपुर में रिलायंस के पेट्रोल पंप से तेल डलवाने के बहाने तीन लुटेरे सेल्समैन गुरतेज सिंह से 10 हजार लूटकर फरार हो गए।

-11 जनवरी : रात पौने 12 बजे तिकोनी के पास कुछ लुटेरे स्वीगी के डिलीवरी ब्वाय की बाइक छीनकर फरार हो गए।

-15 जनवरी : मौड मंडी के गांव घुम्मन कलां-कोटली कलां लिक रोड पर गुरदीप सिंह पर हमला कर उसकी कार लूटकर मानसा की तरफ ऽाग गए।

-15 जनवरी : ऽागू रोड पर दो वेटरों को दो लुटेरों ने लूट लिया। एक युवक ने उन पर पिस्तौल तान दी और उसकी जेब से 8 हजार, साथी से 400 रु पये और दोनों के मोबाइल लूटकर फरार हो गए थे।

-17 जनवरी : एक निजी कालेज की अध्यापिका से शिव कालोनी में एक झपटकर पर्स लेकर फरार हो गया। उसके बैग में 10 हजार के करीब नकदी के अलावा अन्य जरूरी दस्तावेज थे।

-18 जनवरी : थाना कैंट क्षेत्र कमला नेहरू कालोनी के पास दो लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर सब्जी विक्र ेता विजय कुशला से एक्टिवा छीन ली।

-20 जनवरी : हनुमान चौक के पास झपटमार कैलाश गर्ग से बैग छीनकर फरार हो गया।

-29 जनवरी : पावर हाउस रोड निवासी अध्यापिका पूनम बांसल से माडल टाउन फेस-1 में स्थित दुर्गा मंदिर के बाहर स्कूटी सवार दो युवक उसका पर्स छीनकर फरार हो गए।

-31 जनवरी : नई बस्ती गली नंबर 2 में शाम के समय अपने परिवार के साथ पैदल जा रही महिला से एक झपटमार ने सोने की चेन झपटकर फरार हो गया।

-1 फरवरी : शाम चार बजे अमरीक सिंह रोड पर अध्यापिका ऽारती अपनी स्कूटी पर जा रही थी। एक बाइक सवार स्कूटी के आगे रखा पर्स झपटकर फरार हो गया।

-1 फरवरी : रात नौ बजे नई बस्ती गली नंबर 6 में स्थित यूथ फैशन रेडिमेड गारमेंट्स की दुकान से एक बदमाश कपडे खरीदने के बहाने दुकानदार पर हमला कर लूटपाट कर फरार हो गया।

-18 फरवरी : परसराम नगर वासी रमां रानी गली नंबर 2 से होकर जोगी नगर की ओर जा रही थीं। फोन पर बात करते समय बाइक सवार दो झपटमार उसकी माता का मोबाइल झपट कर फरार हो गए।

-9 मार्चः खद्दर ऽांडार वाली गली से मानसा की संदीप कौर का झपटमार मोबाइल फोन झपटकर फरार हो गए।

-9 मार्च : नई बस्ती में एक स्कूटी सवार दो झपटमार एक युवती का मोबाइल छीनकर फरार हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपितों को नहीं पकड पाई।

पुलिस जिले में होने वाली झपटमारी व लूट की वारदातों को ट्रेस करने में जुटी हुई है। पुलिस की तरफ से पहले ऽा कई झपटमारों को गिरफ्तार कर मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं। अब पुलिस इन्हें पकडने के लिए काम कर रही है। जल्द ही इन्हें पकड लिया जाएगा।

ਬੀ.ਐਫ.ਜੀ.ਆਈ. ਨੇ 'ਕਮਿਊਨਿਟੀ ਕੁਨੈਕਟ' ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਦੇ ਤਹਿਤ 'ਵਿਵਾਦਾਂ ਦੇ ਬਦਲਵੇਂ ਹੱਲ (ਏ.ਡੀ.ਆਰ) ਬਾਰੇ ਵੈਬੀਨਾਰ ਕਰਵਾਇਆ


ਬਠਿੰਡਾ.
ਬੀ.ਐਫ.ਜੀ.ਆਈ. ਵੱਲੋਂ 'ਕਮਿਊਨਿਟੀ ਕੁਨੈਕਟ' ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਦੀ ਲੜੀ ਤਹਿਤ ਦਸਵਾਂ ਵੈਬੀਨਾਰ 'ਵਿਵਾਦਾਂ ਦੇ ਬਦਲਵੇਂ ਹੱਲ (ਏ.ਡੀ.ਆਰ) ' ਬਾਰੇ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਕਾਨੂੰਨੀ ਮਾਹਿਰ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਅਤੇ ਹਰਿਆਣਾ ਹਾਈਕੋਰਟ, ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਦੇ ਵਕੀਲ ਸ੍ਰੀ ਮੁਨੀਸ਼ ਇੰਦਰ  ਸਿੰਘ ਨੇ ਪ੍ਰਮੁੱਖ ਬੁਲਾਰੇ ਵਜੋਂ ਸ਼ਿਰਕਤ ਕੀਤੀ । 

ਇਸ ਵੈਬੀਨਾਰ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਅਤੇ ਗੁਆਂਢੀ ਰਾਜਾਂ ਜਿਵੇਂ  ਹਰਿਆਣਾ, ਰਾਜਸਥਾਨ, ਹਿਮਾਚਲ ਅਤੇ ਜੰਮੂ ਅਤੇ ਕਸ਼ਮੀਰ ਆਦਿ  ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਭਾਰਤ ਦੇ ਕਈ ਰਾਜਾਂ ਤੋਂ ਹਾਜ਼ਰੀਨ ਨੇ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਕੀਤੀ। ਬੀ.ਐਫ.ਜੀ.ਆਈ. ਦੇ ਡਿਪਟੀ ਡਾਇਰੈਕਟਰ ਕੈਰੀਅਰ ਗਾਈਡੈਂਸ ਐਂਡ ਕਾਊਸਲਿੰਗ) ਸ੍ਰੀ. ਬੀ. ਡੀ. ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਮੁੱਖ ਬੁਲਾਰੇ ਅਤੇ ਸਮੂਹ ਹਾਜ਼ਰੀਨ ਦਾ ਨਿੱਘਾ ਸਵਾਗਤ ਕੀਤਾ ।

 ਮੁੱਖ ਬੁਲਾਰੇ ਸ੍ਰੀ ਮੁਨੀਸ਼ ਇੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਇਸ ਵੈਬੀਨਾਰ ਦੌਰਾਨ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਦਿਆਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜਿਵੇਂ ਜਿਵੇਂ ਮਨੁੱਖ ਨੇ ਤਰੱਕੀ ਕੀਤੀ ਹੈ ਉਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ  ਸਮਾਜਿਕ ਝਗੜੇ ਜਾਂ ਵਿਵਾਦ ਵੀ ਵਧੇ ਹਨ । ਇਨ੍ਹਾਂ ਝਗੜਿਆਂ ਦੇ ਹੱਲ ਲਈ ਨਿਯਮਤ ਕੋਰਟਾਂ ਅਤੇ ਕਾਨੂੰਨ ਬਣ ਗਏ । ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮੁੱਖ ਤੌਰ ਤੇ ਝਗੜੇ ਦੋ ਪ੍ਰਕਾਰ ਦੇ ਹੁੰਦੇ ਹਨ -ਸਿਵਲ ਅਤੇ ਫ਼ੌਜਦਾਰੀ । ਸਿਵਲ ਜਾਂ ਦੀਵਾਨੀ ਝਗੜਿਆਂ ਨੂੰ ਗੱਲਬਾਤ ਜਾਂ ਏ.ਡੀ.ਆਰ ਰਾਹੀਂ ਨਿਬੇੜਿਆ ਜਾ ਸਕਦਾ ਹੈ ਪਰੰਤੂ ਫ਼ੌਜਦਾਰੀ ਝਗੜਿਆਂ ਦਾ ਨਿਪਟਾਰਾ ਕੋਰਟਾਂ ਵਿੱਚ ਹੀ ਹੁੰਦਾ ਹੈ।  

ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਅੱਗੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਆਮ ਤੌਰ 'ਤੇ ਸਿਵਲ ਜਾਂ ਦੀਵਾਨੀ ਝਗੜਿਆਂ ਦੇ ਕੇਸ ਸਾਲਾਂ ਬੱਧੀ ਅਦਾਲਤਾਂ ਵਿੱਚ ਲਟਕਦੇ ਰਹਿੰਦੇ ਹਨ ਪਰੰਤੂ ਏ.ਡੀ.ਆਰ. ਦੀ ਸਹੂਲਤ ਤਹਿਤ ਲੋਕ ਅਦਾਲਤਾਂ ਜਾਂ ਵਿਚੋਲੇ ਰਾਹੀਂ ਅਜਿਹੇ ਕੇਸਾਂ ਦਾ ਨਿਪਟਾਰਾ ਜਲਦੀ ਕੀਤਾ ਜਾ ਸਕਦਾ ਹੈ ਜਿਸ ਨਾਲ ਦੋਵੇਂ ਧਿਰਾਂ ਦਾ ਸਮਾਂ ਅਤੇ ਪੈਸਾ ਬਚਦਾ ਹੈ। ਏ.ਡੀ.ਆਰ. ਦੇ ਨਿਰਨੇ ਨੂੰ ਸਿਵਲ ਕੋਰਟ ਪ੍ਰਵਾਨਿਤ ਕਰ ਕੇ ਫ਼ੈਸਲੇ ਸੁਣਾਉਂਦੀ ਹੈ । ਦੀਵਾਨੀ ਕੇਸਾਂ ਵਿੱਚ ਆਪਣੇ ਨਿੱਜੀ ਹੱਕਾਂ ਲਈ ਝਗੜਾ ਹੁੰਦਾ ਹੈ ਜਿਸ ਦੇ ਫ਼ੈਸਲੇ ਵਿੱਚ ਜਾਂ ਤਾਂ ਹੱਕ ਮਿਲਦਾ ਹੈ ਜਾਂ ਨਹੀਂ ।

 ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਫ਼ੌਜਦਾਰੀ ਕੇਸਾਂ ਵਿੱਚ ਮਾਮਲਾ ਅਪਰਾਧ ਦਾ ਹੁੰਦਾ ਹੈ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਕੇਸ ਬਣਦਾ ਹੈ ਜਿਸ ਦੇ ਫ਼ੈਸਲੇ ਵਿੱਚ ਜਾਂ ਤਾਂ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਸਜ਼ਾ ਮਿਲਦੀ ਹੈ ਜਾਂ ਉਹ ਬਰੀ ਹੁੰਦਾ ਹੈ । ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਅੱਜਕੱਲ੍ਹ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪੱਧਰੀ ਅਦਾਲਤਾਂ ਵਿੱਚ 80 ਫ਼ੀਸਦੀ ਕੇਸ ਚੈੱਕ ਬਾਉਂਸ ਅਤੇ ਵਿਆਹੁਤਾ ਜੀਵਨ ਨਾਲ ਸੰਬੰਧਿਤ ਹੁੰਦੇ ਹਨ।  ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਅੰਗਰੇਜ਼ਾਂ ਦੇ ਸਮੇਂ ਵਿੱਚ ਚੱਲਦੇ ਜਿਊਰੀ ਸਿਸਟਮ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਸਾਂਝੀ ਕਰਦਿਆਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਭਾਰਤ ਦੇ ਲਾਅ ਕਮਿਸ਼ਨ ਦੀ ਰਿਪੋਰਟ ਦੇ ਆਧਾਰ 'ਤੇ 1987 ਵਿੱਚ ਆ ਕੇ ਇੱਕ ਲੀਗਲ ਸਰਵਿਸ ਅਥਾਰਿਟੀ ਐਕਟ ਬਣਾਇਆ ਗਿਆ ਜਿਸ ਤਹਿਤ ਨੈਸ਼ਨਲ, ਸਟੇਟ ਅਤੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪੱਧਰੀ ਲੀਗਲ ਸਰਵਿਸ ਅਥਾਰਿਟੀ ਬਣਾਈ ਗਈ ਜਿਸ ਨਾਲ ਲੋਕ ਅਦਾਲਤਾਂ, ਲੀਗਲ ਏਡ ਕਲੀਨਿਕ ਅਤੇ ਮੋਬਾਈਲ ਕੋਰਟਾਂ ਦੇ ਆਉਣ ਨਾਲ ਮੌਜੂਦਾ ਏ.ਡੀ.ਆਰ ਢਾਂਚਾ ਮਜ਼ਬੂਤ ਹੋਇਆ ਹੈ ।

 ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦੀ ਘਾਟ ਕਾਰਨ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਤੱਕ ਇਹ ਸਹੂਲਤਾਂ ਨਹੀਂ ਪਹੁੰਚੀਆਂ ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਏ.ਡੀ.ਆਰ. ਦੇ. ਨਤੀਜੇ ਉਮੀਦ ਤੋਂ ਘੱਟ ਰਹੇ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ 2013 ਵਿੱਚ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਇਸ ਦਾ ਇੱਕ ਨਵਾਂ ਵਿਸਤਰਿਤ ਰੂਪ ਦਿੱਤਾ ਹੈ ਜਿਸ ਨੂੰ ਜਲਦੀ ਲਾਗੂ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ ਜਿਸ ਤਹਿਤ ਏ.ਡੀ.ਆਰ ਦੀਆਂ ਕਮੀਆਂ ਨੂੰ ਦੂਰ ਕਰ ਕੇ ਦੁਬਾਰਾ ਜਿਊਰੀ ਵਾਂਗ ਇੱਕ ਬਾਡੀ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇਗੀ । ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਮਾਜਿਕ ਝਗੜਿਆਂ ਦਾ ਹੱਲ ਕਰਨ ਵਿੱਚ ਏ.ਡੀ.ਆਰ. ਦੀ ਬਹੁਤ ਚੰਗੀ ਭੂਮਿਕਾ ਹੈ ਜਿਸ ਨਾਲ ਚੰਗੇ ਸਮਾਜ ਦੀ ਸਿਰਜਣਾ ਹੁੰਦੀ ਹੈ। ਅੰਤ ਵਿੱਚ ਵੈਬੀਨਾਰ ਦੇ ਸੰਚਾਲਕ ਸ੍ਰੀ ਬੀ.ਡੀ. ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਮਹਿਮਾਨ ਮਾਹਿਰ ਬੁਲਾਰੇ ਅਤੇ ਹਾਜ਼ਰੀਨ ਦਾ ਬੀ.ਐਫ.ਜੀ.ਆਈ. ਤਰਫ਼ੋਂ ਧੰਨਵਾਦ ਕੀਤਾ। ਕੁੱਲ ਮਿਲਾ ਕੇ ਇਹ ਵੈਬੀਨਾਰ ਇੱਕ ਬਹੁਤ ਹੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਭਰਪੂਰ ਇੱਕ ਉਸਾਰੂ ਉਪਰਾਲਾ ਸੀ । ਬੀ.ਐਫ.ਜੀ.ਆਈ. ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਡਾ.ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਧਾਲੀਵਾਲ ਨੇ ਏ.ਡੀ.ਆਰ.( ਵਿਵਾਦਾਂ ਦੇ ਬਦਲਵੇਂ ਹੱਲ)  ਬਾਰੇ ਇਸ ਵੈਬੀਨਾਰ ਨੂੰ ਕਰਵਾਉਣ ਦੇ  ਉਪਰਾਲੇ ਦੀ ਭਰਪੂਰ ਸ਼ਲਾਘਾ ਕੀਤੀ । 

मास्क दिखावे के लिए नही सुरक्षा के लिए जरूरी:- सन्दीप अग्रवाल भाजपा युवा मोर्चा ने सिविल अस्पताल में बांटे मास्क


बठिंडा।
भारतीय जनता पार्टी की युवा इकाई युवा मोर्चा की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्य के दिशा निर्देश अनुसार कोरोना महामारी से लड़ने के लिए और टीकाकरण के लिए लोगों को जागरूक करने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। जिसके चलते प्रदेश अध्यक्ष भानु प्रताप राना के मार्गदर्शन में बठिंडा जिला की ओर से सिविल अस्पताल के आगे मास्क वितरण किए गए। 

प्रोग्राम के कोऑर्डिनेटर परेश गोयल ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रदेश सचिव आशुतोष तिवारी व जिला अध्यक्ष संदीप अग्रवाल विशेष रूप से शामिल हुए। 


प्रदेश सचिव आशुतोष तिवारी ने बड़े बड़े देश इस महामारी से लड़ने के लिए जूझ रहे हैं और भारत में सक्षम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में इस महामारी से बचने के लिए बड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष संदीप अग्रवाल ने कहा की मास्क दिखावे के लिए नहीं सुरक्षा के लिए जरूरी है।  प्रत्येक व्यक्ति इस महामारी से निपटने के लिए मास्क अवश्य पहने व सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन करें, समय-समय पर हाथ धोते रहे, कोविड का टीकाकरण अवश्य करवाएं,किसी भी प्रकार की अफवाह में ना आए। 


युवा मोर्चा के महामंत्री गगन गोयल प्रोग्राम के सह इंचार्ज मीनू बेगम व जान प्रीत गिल ने कहा कि लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। और शहर के विभिन्न इलाकों में लोगों को मास्क बांटकर इस महामारी से बचने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस मौके पर दक्षिण मंडल के प्रधान निर्मल सिंह महासचिव दीपक चार्ली पश्चिम मंडल के उपाध्यक्ष शुभम कुमार पूर्वी मंडल के उपाध्यक्ष सागर व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे


बठिंडा-डबवाली 6 लेन रोड मंजूर:एनएच-54 पर 27 किलोमीटर हाइवे का होगा निर्माण, 200 फीट होगी चौड़ाई


बठिंडा
से चंडीगढ़ व बठिंडा से अमृतसर तक 6 लेन रोड तैयार होने के बाद अब बठिंडा डबवाली एनएच-54 को 6 लेन करने को मंजूरी मिल गई है।

बठिंडा से डबवाली तक 27.65 किलोमीटर लंबा रोड, जोकि वर्तमान में करीब 83 फीट चौड़ा है, को 200 फीट किया जाना है, जिसके लिए करीब 5 गांवों में करीब 14.02 हेक्टेयर यानी की करीब 26.44 एकड़ जमीन एक्वायर होनी है जिसके लिए एसडीएम आफिस ने मुआवजा तय कर दिया है। हालांकि इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है तथा कुछ जमीन मालिकों को मुआवजा अवार्ड भी करने की जानकारी मिली है।

वहीं नेशनल हाइवे अथॉरिटी आफ इंडिया (एनएचएआई) ने जमीन एक्वायर करने की कार्रवाई के प्रोसेस को शुरू कर दिया है तथा काम को भी कांट्रेक्टर को अवार्ड किया जा रहा है जो बहुत जल्द किसी भी समय अगले कुछ माह में शुरू हो सकता है। इस रोड को पूरा करने का समय 24 माह रखा गया है। बठिंडा डबवाली तक 6 लेन रोड होने के बाद यह सड़क आगे सिरसा व हिसार रूट से होकर दिल्ली तक जुड़ेगी।

अगस्त 2020 को गजट में जमीन एक्वायर करने संबंधी नोटिफिकेशन होने के बाद नवंबर 2020 में मिनिस्ट्री आफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाइवे द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई थी। वहीं दूसरी तरफ एनएचएआई ने रोड कांट्रेक्ट अवार्ड होने के साथ अगले कुछ माह में इसका निर्माण शुरू करवाने की बात कही है। 6 लेन रोड को पूरा करने का समयकाल निर्माण शुरू होने के बाद 24 माह रखा गया है।

एसडीएम आफिस ने सुनाया अवार्ड, एनएचएआई कर रही कार्रवाई

नवंबर 2020 में केंद्र सरकार के मिनिस्ट्री आफ रोड ट्रांसपोर्ट द्वारा बठिंडा से डबवाली तक 27 किलोमीटर एरिया में 5 गांवों में करीब 26.44 एकड़ जमीन एक्वायर करने की अधिसूचना जारी करने के बाद इस जमीन के लिए मुआवजा तय करने की कार्रवाई पूरी की गई। जिसमें एसडीएम आफिस ने हाल ही में जमीन का अवार्ड तय किया है।

हालांकि अवार्ड का खुलासा एसडीएम आफिस ने नहीं किया है। वहीं अवार्ड जारी करने के साथ ही एनएचएआई ने जमीन एक्वायर करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। सड़क के मध्य आने वाले लोगों को बुलाकर पैसा रिलीज करने का काम एनएचएआई करेगी।

वर्तमान में बठिंडा डबवाली रोड करीब 83 फीट चाैड़ी है तथा सड़क के दोनों तरफ करीब 117 फीट जगह सड़क के दोनों तरफ ली जानी है जिसमें काफी अधिक ग्रीन बेल्ट का नुकसान होगा। जानकारी के अनुसार कुछ जमीन मालिकों को अवार्ड की रकम अदा की गई है, लेकिन अधिकांश लोग अवार्ड रकम अधिक होने को प्रयासरत हैं।

करीब 200 लोगों को मुआवजा

बठिंडा से डबवाली तक 27 किलोमीटर लंबी सड़क 5 गांवों से होकर गुजरेगी। इसमें जोधपुरा रोमाणा, गहरी बूटर, गुरुसर सेने वाला, जस्सी बागवाली व गांव संगत कलां शामिल हैं। इन 5 गांवों में करीब 200 लोगों को मुआवजा दिया जाना है, वहीं इसमें कुछ जमीनों के अलग-अलग खसरा नंबर में एक ही व्यक्ति मालिक है।

इन पांच गांवों में 26.44 एकड़ जमीन एनएचएआई ने एक्वायर करने को प्रोसेस शुरू कर दिया है जो अगले कुछ समय में निपटाने का काम अथॉरिटी करेगी। वहीं जानकारी के अनुसार एनएचएआई ने रोड निर्माण की तैयारी शुरू करते हुए काम को अवार्ड करने का प्रोसेस तेज कर दिया है। अगले तीन से चार माह में इस सड़क का निर्माण शुरू करवाना अथॉरिटी का टारगेट है तथा निर्माण से 24 माह में इसका निर्माण पूरा किया जाना है।

करीब 200 लोगों को मुआवजा

बठिंडा से डबवाली तक 27 किलोमीटर लंबी सड़क 5 गांवों से होकर गुजरेगी। इसमें जोधपुरा रोमाणा, गहरी बूटर, गुरुसर सेने वाला, जस्सी बागवाली व गांव संगत कलां शामिल हैं। इन 5 गांवों में करीब 200 लोगों को मुआवजा दिया जाना है, वहीं इसमें कुछ जमीनों के अलग-अलग खसरा नंबर में एक ही व्यक्ति मालिक है।

इन पांच गांवों में 26.44 एकड़ जमीन एनएचएआई ने एक्वायर करने को प्रोसेस शुरू कर दिया है जो अगले कुछ समय में निपटाने का काम अथॉरिटी करेगी। वहीं जानकारी के अनुसार एनएचएआई ने रोड निर्माण की तैयारी शुरू करते हुए काम को अवार्ड करने का प्रोसेस तेज कर दिया है। अगले तीन से चार माह में इस सड़क का निर्माण शुरू करवाना अथॉरिटी का टारगेट है तथा निर्माण से 24 माह में इसका निर्माण पूरा किया जाना है।