HOME PAGE

HOME PAGE

रविवार, 21 मार्च 2021

इंदरजीत सिंगला विहिप के नए महानगर मंत्री, विनोद शर्मा गौरक्षा प्रमुख ,परमिंदर शर्मा महानगर के बजरंग दल संयोजक


बठिंडा।
आज विश्व हिन्दू परिषद  बठिण्डा की एक बैठक बंगले वाली धर्मशाला  पोस्ट ऑफिस बाजार में  डॉक्टर शाम लाल ठुकराल की अध्यक्षता में हुई। 

बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्षय  नरिंदर मित्तल की सलाह पर लोकल  यूनिट का पुनर्गठन किया गया।  इंदरजीत सिंगला  नए महानगर मंत्री, विनोद शर्मा गौरक्षा प्रमुख ,परमिंदर शर्मा महानगर के बजरंग दल संयोजक एवम सुरेश शर्मा बजरंग दल सेह संयोजक होंगे।  वही प्रस्ताव पास सरकार से मांग की गई कि पंजाब में सरकारी खर्च को कम किया जाए एवम  बिजली दरो को कम किया जाए। देश मे सबसे ज्यादा बिजली दर पंजाब में है । पंजाब में सरकार का  बढ़ता कर्ज़ भी चिंता का विषय है।  कोरोना के चलते बड़े लीडरों द्वारा सरकारी खर्चे पर मेदांता जैसे बड़े हस्पतालों में इलाज करवाना सरकारी  अपव्यव है इसे बन्द करना चाहिए। हमारे द्वारा चुने हुए एम एल ए और एम पी सरकारी हस्पताल में इलाज करवाये । इनको पांच साल बाद मिलने वाली पेंशन को भी तुरंत  बन्द किया जाए।  विहिप ने  45 से 60 साल तक  चाहवान व्यक्तियो  किसी पुरानी बीमारी से ग्रस्त  को मुश्किल का सामना करना पड़ता है जब तक  कोई सरकारी डाक्टर  द्वारा नही  लिखा जाता। उस समय तक सरकारी हस्प्ताल के वैक्सीन सेंटर   में वेक्सीन नही लगया जाता  उसे  वैक्सीन लगने में मुश्किल आती है ।इस प्रथा को खत्म कर  प्राइबेट डाक्टर के द्वारा  जारी रिकार्ड  को मान्य कर वैक्सीन  सरकारी  हस्पताल   में  भो उन्हें जल्द टीका लगाने की  मांग की गई । इसके अलावा  सीनियर सिटीजन और सरकारी एवम निजी हस्पतालों के हेल्थ वर्कर एवम पुलिस पैरा मिलिट्री फोर्सेज को जो वैक्सीन लगाई जा रही है उस्की भूरी भूरी प्रशंशा की गई। जो वर्कर रह गए है उन्हें जल्दी वैक्सीन लगाई जाए ।बैठक में लोगो को अफवाहों से बचने को कहा गया विहिप के कई सदस्यो ने अपनी लगी वेक्सीन के अच्छे अनुभव को लोगो तक पहुंचाने का फैसला किया गया।  आज की बैठक में श्री नरेश बत्ता जिला उपाध्यक्ष श्री संजीव झांझी जिला कोषधक्षय , श्री हरिओम सिंह चौहान,  जिला धर्माचार्य प्रमुख , श्री नरेश कुमार जैन  , संत हरि हर जी डेरा उदासीन ने भी बैठक में भाग लिया।

सीआईए स्टाफ वन की टीम ने एक और झपटमार को गिरफ्तार कर सात माेबाइल फोन बरामद किए

 


बठिंडा। शहर में लगातार हो रही झपटमारी की वारदातों को ट्रेस करते हुए रविवार को सीआईए स्टाफ वन की टीम ने एक और झपटमार को गिरफ्तार कर लिया है। 

पकड़े गए झपटमार से विभिन्न कंपनियों के सात माेबाइल फोन बरामद किए है, जोकि उसने विभिन्न जगहों से महिलाओं व राहगीरों से झपटे थे। पुलिस के मुताबिक आरोपित पर थाना कैंट व कोतवाली पुलिस ने एनडीपीसी व लूटपाट के पहले भी पांच मामले दर्ज है, जबकि वह नशे करने का भी आदि है। पकड़े गए आरोपित पर थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज कर उसका पुलिस रिमांड हासिल किया है, ताकि पूछताछ में ओर भी वारदातों को ट्रेस किया जा सके। 

एसएसपी भूपिंदरजीत सिंह विर्क ने बताया कि शहर में हो रही झपटमारी की वारदातों को ट्रेस करने के लिए एसपी (एस) बलविंदर सिंह रंधावा व डीएसपी (एस) परमजीत सिंह डोड, सीआईए स्टाफ वन के इंचार्ज इंस्पेक्टर राजिंदर कुमार की अगुआई में एक टीम का गठन किया गया। रविवार को एएसआइ जसविंदर सिंह पुलिस टीम के साथ टीवी टावर नजदीक माडल टाउन फेस वन में गश्त कर रहे थे। 

इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपित रमनदीप सिंह उर्फ रमना निवासी गली नंबर 30 परिंदा रोड बठिंडा माेबाइल फोन झपटने का आदि है। उसपर पहले भी कई भी मामले दर्ज है। वह नशे की हालत में मोबाइल फोन या पर्स झपटने की ताक में धोबियाना रोड नजदीक शराब ठेके के पास घूम रहा है। सूचना के आधार पर आरोपित रमना पर थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज कर उसे मौके पर गिरफ्तार किया गया और उसके पास से विभिन्न कंपनियों के सात माेबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह नशे करने का आदि है और नशे के लिए वह झपटमारी की वारदातें करता है। वह झपटमारी के मामले में बठिंडा जेल में बंद था और मई 2020 में जमानत पर बाहर आया था। 

उसके परिजनों ने उसका नशा छुड़वाने के लिए कई बार नशा मुक्ति सेंटर में दाखिल करवाया था। इसके बाद वह सब्जी बेचने का काम करने लगा था, लेकिन वह अपने परिजनों से छिपकर नशा करने लगा। नशा खरीदने के लिए पैसे का प्रबंध नहीं होने पर उसने पैदल जा रही एक महिला से मोबाइल फोन छीन लिया और उसे सस्ते दाम में बेचकर उस पैसे का नशा खरीद लिया। जिसके बाद वह लगातार नशा खरीदने के लिए मोबाइल फाेन झपटने लगा। उसने बताया कि वह भारत नगर, कमला नेहरू कालोनी, माडल टाउन, जुझार सिंह नगर आदि एरिया में वारदातें करता था। उस पर शहर के विभिन्न थानों में नशा तस्करी, मारपीट करने व लूटपाट करने के पांच मामले दर्ज है। आरोपित को अदालत ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर दिया है

ਆਨਲਾਈਨ ਟੀਚਿੰਗ-ਲਰਨਿੰਗ ਵਿਦਵਤਾ ਅਤੇ ਪ੍ਰਭਾਵਸ਼ਾਲੀ ਮਾਰਗਦਰਸ਼ਨ 'ਤੇ ਫੈਕਲਟੀ ਡਿਵੈਲਪਮੈਂਟ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ


ਬਠਿੰਡਾ .
ਕੋਵਿਡ ਮਹਾਂਮਾਰੀ ਕਾਰਨ ਸਿੱਖਿਆ ਦੇ ਖੇਤਰ ਵਿਚ ਦਰਪੇਸ਼ ਚੁਣੌਤੀਆਂ ਦਾ ਹੱਲ ਕਰਨ ਲਈ, ਬਾਬਾ ਫ਼ਰੀਦ ਕਾਲਜ, ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਆਈ.ਕਿਊ.ਏ.ਸੀ. ਨੇ ਮਾਈਕਰੋਸਾਫ਼ਟ ਟੀਮਜ਼ ਰਾਹੀਂ ਆਨਲਾਈਨ ਟੀਚਿੰਗ-ਲਰਨਿੰਗ ਵਿਦਵਤਾ ਅਤੇ ਪ੍ਰਭਾਵਸ਼ਾਲੀ ਮਾਰਗਦਰਸ਼ਨ 'ਤੇ ਪੰਜ ਦਿਨਾਂ ਫੈਕਲਟੀ ਡਿਵੈਲਪਮੈਂਟ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ (ਐਫ.ਡੀ.ਪੀ.) ਕਰਵਾਇਆ। ਇਸ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਵਿੱਚ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀਆਂ ਅਤੇ ਸੰਸਥਾਵਾਂ ਦੇ ਮਾਹਿਰਾਂ ਨੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਵਿਸ਼ਿਆਂ ਬਾਰੇ ਆਪਣੇ ਵਿਚਾਰ ਪੇਸ਼ ਕੀਤੇ। ਕੁੱਲ ਮਿਲਾ ਕੇ, ਵੱਖ-ਵੱਖ ਕਾਲਜਾਂ ਦੇ 173 ਫੈਕਲਟੀ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੇ ਇਸ ਫੈਕਲਟੀ ਡਿਵੈਲਪਮੈਂਟ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਵਿੱਚ ਭਾਗ ਲਿਆ।

ਪਹਿਲੇ ਦਿਨ, ਮਲੋਟ ਇੰਸਟੀਚਿਊਟ ਆਫ਼ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਐਂਡ ਇਨਫਰਮੇਸ਼ਨ ਟੈਕਨਾਲੋਜੀ ਦੇ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਪ੍ਰੋਫੈਸਰ ਡਾ. ਮਨੀਸ਼ ਬਾਂਸਲ ਨੇ ਮੁੱਖ ਬੁਲਾਰੇ ਵਜੋਂ ਸ਼ਿਰਕਤ ਕੀਤੀ । ਡਾ. ਬਾਂਸਲ ਨੇ ਆਨਲਾਈਨ ਟੀਚਿੰਗ ਅਤੇ ਲਰਨਿੰਗ ਬਾਰੇ ਆਪਣੇ ਵਿਚਾਰ ਸਾਂਝੇ ਕੀਤੇ ਅਤੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮਹਾਂਮਾਰੀ ਦੀ ਸਥਿਤੀ ਕਾਰਨ ਜਿੱਥੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਆਪਣੇ ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਕੋਲ ਨਹੀਂ ਜਾ ਪਾ ਰਹੇ ਹਨ ਉੱਥੇ ਆਨਲਾਈਨ ਅਧਿਆਪਨ ਅਤੇ ਸਿੱਖਣ ਦਾ ਮਹੱਤਵ ਵਧਿਆ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਆਨਲਾਈਨ ਕਲਾਸਾਂ ਅਤੇ ਅਧਿਆਪਨ ਦੇ ਦੌਰਾਨ ਇੰਸਟਰਕਟਰਾਂ ਨੂੰ ਦਰਪੇਸ਼ ਚੁਣੌਤੀਆਂ ਬਾਰੇ ਵੀ ਵਿਚਾਰ ਵਟਾਂਦਰਾ ਕੀਤਾ। ਦੂਜੇ ਦਿਨ ਦੇ ਸੈਸ਼ਨ ਦੌਰਾਨ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਸਕੂਲ ਆਫ਼ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਸਟੱਡੀਜ਼, ਤਲਵੰਡੀ ਸਾਬੋ ਦੀ ਫੈਕਲਟੀ ਆਫ਼ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਦੇ ਡਾ. ਵਿਕਾਸਦੀਪ ਨੇ ਵਰਚੂਅਲ ਕਲਾਸ ਰੂਮ: ਪੇਸ਼ੇਵਰ ਸ਼ਿਸ਼ਟਾਚਾਰ ਅਤੇ ਪ੍ਰਭਾਵਸ਼ੀਲਤਾ ਵਿਸ਼ੇ ਉੱਤੇ ਵਿਚਾਰ ਵਟਾਂਦਰਾ ਕਰਦਿਆਂ ਆਪਣੇ ਪੇਸ਼ੇਵਰ ਕੈਰੀਅਰ ਬਾਰੇ ਨਿੱਜੀ ਤਜਰਬੇ ਸਾਂਝੇ ਕੀਤੇ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਵਰਚੁਅਲ ਕਲਾਸ ਰੂਮ ਇੱਕ ਅਜਿਹਾ ਵਿਕਲਪ ਹੈ ਜੋ ਕੋਰੋਨਾ-ਵਾਇਰਸ ਦੇ ਪ੍ਰਕੋਪ ਦੇ ਦੌਰਾਨ ਮਹੱਤਵਪੂਰਨ ਸਾਬਤ ਹੋਇਆ ਹੈ । ਇਹ ਸੈਸ਼ਨ ਬਹੁਤ ਦਿਲਚਸਪ ਸੀ ਅਤੇ ਫੈਕਲਟੀ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੇ ਕੁੱਝ ਪ੍ਰਸ਼ਨ ਵੀ ਪੁੱਛੇ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਡਾ. ਵਿਕਾਸਦੀਪ ਦੁਆਰਾ ਉਚਿੱਤ ਜਵਾਬ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ।
ਤੀਜੇ ਦਿਨ, ਪੰਜਾਬੀ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪਟਿਆਲਾ ਦੇ ਸਕੂਲ ਆਫ਼ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਸਟੱਡੀਜ਼ ਦੇ ਸਹਾਇਕ ਪ੍ਰੋਫੈਸਰ ਡਾ. ਸਤਿੰਦਰ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਮੁੱਖ ਬੁਲਾਰੇ ਵਜੋਂ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਦਿਆਂ ਆਨਲਾਈਨ ਅਧਿਆਪਨ ਵਿੱਚ ਕਾਰਜਪ੍ਰਣਾਲੀ ਦੀ ਮਹੱਤਤਾ ਬਾਰੇ ਵਿਚਾਰ-ਵਟਾਂਦਰਾ ਕੀਤਾ ਕਿਉਂਕਿ ਸਿਸਟਮ ਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਸਤਾਵਿਤ ਚੁਣੌਤੀਆਂ ਦਾ ਇਨ੍ਹਾਂ ਢੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲਾਗੂ ਕਰ ਕੇ ਹੱਲ ਕੀਤਾ ਜਾ ਸਕਦਾ ਹੈ। ਚੌਥੇ ਦਿਨ ਪੰਜਾਬੀ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪਟਿਆਲਾ ਦੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਸਕੂਲ ਆਫ਼ ਅਪਲਾਈਡ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਤੋਂ ਪ੍ਰੋਫੈਸਰ ਡਾ. ਮਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਹਿੱਸਾ ਲੈਣ ਵਾਲਿਆਂ 'ਤੇ ਕੇਂਦਰਿਤ ਲਰਨਿੰਗ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਬਾਰੇ ਹਾਜ਼ਰੀਨ ਨਾਲ ਵਿਚਾਰ ਵਟਾਂਦਰੇ ਕੀਤੇ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਵਰਚੂਅਲ ਕਲਾਸ ਰੂਮ ਵਿਚ ਭਾਗੀਦਾਰ ਸਿਖਲਾਈ 'ਤੇ ਜ਼ੋਰ ਦਿੱਤਾ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਨੂੰ ਆਪਣੀਆਂ ਕਲਾਸਾਂ ਦੌਰਾਨ ਭਾਗੀਦਾਰ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਕਾਇਮ ਰੱਖਣ ਲਈ ਵੀ ਕਿਹਾ। ਪੰਜਵੇਂ ਅਤੇ ਆਖ਼ਰੀ ਦਿਨ ਦਿਨ ਬੀ.ਐਫ.ਜੀ.ਆਈ. ਦੇ ਡੀਨ (ਰਿਸਰਚ ਐਂਡ ਇਨੋਵੇਸ਼ਨ) ਡਾ. ਮਨੀਸ਼ ਬਾਂਸਲ ਨੇ ਪ੍ਰਭਾਵੀ ਮਾਰਗ ਦਰਸ਼ਨ ਪ੍ਰਣਾਲੀ ਦੇ ਵਿਸ਼ੇ 'ਤੇ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ । ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇੱਕ ਪ੍ਰਭਾਵਸ਼ਾਲੀ ਮਾਰਗ ਦਰਸ਼ਨ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਸਰਬੋਤਮ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਵਧਣ ਅਤੇ ਸੰਸਥਾ ਵਿਚ ਆਗੂ ਬਣਨ ਵਿਚ ਸਹਾਇਤਾ ਕਰੇਗਾ। ਅੰਤ ਵਿੱਚ, ਬਾਬਾ ਫ਼ਰੀਦ ਕਾਲਜ ਦੇ ਡਿਪਾਰਟਮੈਂਟ ਆਫ਼ ਟੂਰਿਜ਼ਮ ਦੇ ਮੁਖੀ ਸ੍ਰੀ ਪਰਮਪਾਲ ਸਿੰਘ ਨੇ ਸਾਰੇ ਬੁਲਾਰਿਆਂ ਦਾ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਕੀਮਤੀ ਸਮੇਂ ਅਤੇ ਵਿਚਾਰਾਂ ਲਈ ਧੰਨਵਾਦ ਕੀਤਾ। ਬੀ.ਐਫ.ਜੀ.ਆਈ. ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਡਾ. ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਧਾਲੀਵਾਲ ਅਤੇ ਬਾਬਾ ਫ਼ਰੀਦ ਕਾਲਜ ਦੇ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਡਾ. ਪ੍ਰਦੀਪ ਕੌੜਾ ਨੇ ਆਈ.ਕਿਊ.ਏ.ਸੀ. ਦੇ ਇਸ ਉਪਰਾਲੇ ਦੀ ਭਰਪੂਰ ਸ਼ਲਾਘਾ ਕੀਤੀ।

कोरोना प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर सख्ती:सभी SHO को मास्क न पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वालों पर सख्ती के आदेश, रोज हेडक्वार्टर को देना होगी रिपोर्ट


बठिंडा।
कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और लोग कोविड 19 के नियमों को लेकर लगातार बेपरवाह बने हुए हैं।ऐसे में चंडीगढ़ प्रशासन लगातार सख्त कदम उठा रहा है। चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनोर ने भी अफसरों को निर्देश दे दिए थे कि सख्ती से कोविड 19 के नियमों की पालना को सुनिश्चित करें।

अब चंडीगढ़ पुलिस हेडक्वाटर्स की ओर से भी शहर के सभी पुलिस स्टेशनों को सख्त आदेश दे दिए हैं कि अपने एरिया में कोरोना नियमों की पालना सुनिश्चित करें और जो भी इनका उल्लंघन करता है, उन पर तुरंत कार्रवाई करें। हेडक्वाटर्स की ओर से सभी पुलिस स्टेशन के SHO को सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने में केयरलेस लोगों का ज्यादा से ज्यादा चालान करने को कहा गया है।

इसमें कतई किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरतने के आदेश हैं। इसके साथ ही इस बारे में हर दिन सुबह 10 बजे रिपोर्ट भी पेश करने का कहा गया है। फिलहाल, पुलिस द्वारा यह प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और चालान किए जा रहे हैं।

लालच या बेईमानी ?:मेडिकल बिल तैयार कर ASI के खाते में डाले 196000, बाद में वापिस लिए; पंजाब पुलिस में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ केस दर्ज


चंडीगढ़। 
पंजाब पुलिस में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर मनीष कुमार के खिलाफ चंडीगढ़ सेक्टर 3 थाना पुलिस ने धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया है। मनीष पंजाब पुलिस हेडक्वार्टर में अकाउंट ब्रांच में तैनात था। इस ठगी का खुलासा इसी अकाउंट ब्रांच में तैनात सीनियर कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह ने किया है। वीरेंद्र के बयानों पर ही पुलिस ने केस दर्ज किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक घटना कुछ समय पहले की है जब सीनियर कांस्टेबल मनीष कुमार छुट्टी पर गया हुआ था। इस दौरान सीनियर कांस्टेबल वीरेंद्र कुछ फाइल स्कोर चेक कर रहे थे। जिसमें उन्हें पता लगा कि एक ASI के अकाउंट में 1 लाख 96 हजार रुपए मेडिकल बिल के जरिए लिए गए हैं।

ASI के नाम और साइन में नाम में फर्क

दरअसल सीनियर कांस्टेबल वीरेंद्र जब फाइल चेक कर रहे थे तो उन्होंने पाया कि उसमें ASI का नाम सुरिंदर कुमार लिखा हुआ था जबकि साइन में ASI सुरिंदर सिंह लिखा हुआ था। इसके बाद वीरेंद्र ने ASI को फोन किया । उनसे पूछा कि क्या उन्होंने कभी मेडिकल देकर रुपए लिए हैं। इस पर ASI ने वीरेंद्र को बताया कि एक बार उसे मनीष कुमार का फोन आया था।

जिसने उसे बोला कि गलती से उनके अकाउंट में रकम डल गई है जो कि किसी अन्य के अकाउंट में डाली जानी थी। इस पर मनीष ने उन्हें बोला कि वह रुपए वापस कर दे। इसके बाद उन्होंने मनीष को चेक काट कर दे दिया था। इस पर वीरेंद्र ने तुरंत उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना दी। इसके बाद उच्च अधिकारियों ने मामले की जांच करवाई करवाई। जिसके पास सेक्टर-3 थाना पुलिस को लिखित में एक शिकायत दी गई है।

गिरफ्तारी के बाद होंगे खुलासे

वहीं टीमें अब आरोपी मनीष कुमार को गिरफ्तार करने में जुटी हुई है। उसकी गिरफ्तारी के बाद पूछताछ की जाएगी कि उसने अस्पताल से मेडिकल बिल कैसे तैयार करवाए जबकि सुरेंद्र ने तो कभी इलाज करवाया ही नहीं। इसके अलावा किसी अन्य के नाम पर तो उसने ठगी नहीं की है।

32 नए कोरोना पोजटिव, अकाल एकादमी में सात, डीएवी कालेज में तीन व प्रिंस स्कूल गोनियाना में एक व्यक्ति की पुष्टी


बठिंडा.
जिले में रविवार को 32 नए कोरोना पोजटिव केस सामने आए है। इसमें अकाल एकादमी कौर सिंह वाला में ही सात लोगों की रिपोर्ट पोजटिव मिली। यही नहीं डीएवी कालेज बठिंडा में तीन व प्रिंस स्कूल गोनियाना में एक व्यक्ति को कोरोना होने की पुष्टी हुई है। पिछले एक माह में शिक्षा संस्थानों में लगातार कोरोना केस मिल रहे है। जबकि पहले हाटस्पाट रहे रामा मंडी में अब फिर से पांच नए केस मिले है। इस तरह से जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 236 के करीब है। इसी तरह अब तक 9732 कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति इलाज के बाद स्वस्थ हुए है। गत दिवस 8 कोरोना संक्रमित स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किए गए। जिले में अब कोरोना के एक्टिव केस बढ़कर 422 हो गए हैं। इन दिनों 240 कोरोना संक्रमित इलाज के लिए होम आइसोलेशन में है। जबकि 105 कोरोना संक्रमित अनट्रेस है, जिनकी तलाश जारी है।

जानकारी अनुसार रविवार को फरीदकोट मेडिकल कलेज कोविड सेंटर की तरफ से जारी की गई रिपोर्ट में रामा मंडी में पांच, तलवंडी साबों में एक, अकाल एकादमी कौर सिंह वाला में सात. ढपाली में एक, भगताभाई का में एक, सैनिक छावनी बठिंडा में 6, एसएएस नगर में एक, आहता निजामुद्दीन में एक, एम्स एनसीसी में एक, बग्गाकला में एक, डीएवी कालेज में तीन, रेलवे रोड गोनियाना मंडी में एक, सेहत केंद्र आपटीकल आफिस में एक. प्रिंस स्कूल गोनियाना मंडी में एक व दशमेश नगर रामपुरा में एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पोजटिव मिली है। वही जिले भर में जांच के लिए भेजे गए सैंपलों में 50 लोगों की रिपोर्ट नेगटिव मिली है।  

 दूसरी तरफ पिछले दो माह से कोरोना में काबू पाने वाले जिले में कोरोना संक्रमण अब बेकाबू होने लगा है। सेहत विभाग के लिए चिंता की बात यह है कि मास गैदरिंग वाली जगहों पर लोगों में संक्रमण फैल रहा है। हाल ही में महाराजा रणजीत सिंह स्टेट टेक्निकल यूनिवर्सिटी में 7, पीआरटीसी वर्कशॉप से 4 केस मिले थे वही अकाल अकादमी व डीएवी कालेज जैसे शिक्षा संस्थानों में भी कोरोना केस मिल रहे हैं। नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से मरीजों का आंकड़ा 10370 तक पहुंच गया है। वही जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 236 है। इसी तरह अब तक 9732 कोरोना पॉजिटिव इलाज दौरान स्वस्थ हुए है। शनिवार को 8 कोरोना संक्रमित स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किए गए। जिले में अब कोरोना के एक्टिव केस बढ़कर 390 हो गए हैं। इन दिनों 238 कोरोना संक्रमित इलाज के लिए होम आइसोलेशन में है। जबकि 105 कोरोना संक्रमित अनट्रेस है, जिनकी तलाश जारी है। कोरोना के लगातार बढ़ते मरीजों की गिनती से अफसर भी घबराहट में हैं। कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने में अब तक अफसरों की हर कोशिश फेल होती नजर आ रही है। इस वजह से अब में पॉजिटिव आए मरीजों को लेकर जिले व बाहर के पते को लेकर आंकड़ों की बाजीगरी की जा रही है। जिन लोगों का पक्का पता किसी बाहरी जिले का है, लेकिन वो बठिंडा में पॉजिटिव आए हैं, उन्हें बठिंडा के खाते से निकाला जा रहा है। लेकिन शनिवार को बाहरी केस नहीं आए। 


बठिंडा से सत्ताधारी पार्टी के विधायक पर ठगी करने का आरोप:विधायक के खिलाफ स्पीकर को शिकायत भेजी, ठगी का आराेप


बठिंडा।
बठिंडा से सत्ताधारी पार्टी के विधायक पर दो करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोप लगाने वाले पीड़ित राजेश भास्कर निवासी मुरैना, मध्य प्रदेश, राजेश रायकवार, वीरेन्द्र रायकवार निवासी ग्राम डेली जिला झांसी उत्तर प्रदेश ने पंजाब विधान सभा के स्पीकर को पत्र लिखकर उक्त विधायक की की सदस्यता रद्द करने की मांग की है। इससे पहले बीती आठ मार्च को उक्त पीड़ित लोगों ने एसएसपी भूपिंदरजीत सिंह विर्क को विधायक के खिलाफ दो करोड़ की ठगी मारकर धोखाधडी करने की लिखित शिकायत दी थी। इसके चलते बीती शुक्रवार को उक्त पीड़ित लोगों ने बठिंडा पुलिस के पास अपने बयान दर्ज करवाएं है। 

पंजाब विधानसभा के स्पीकर को भेजी लिखितशिकायत में पीड़ित राजेश भास्कर, राजेश रायकवार, वीरेन्द्र रायकवार ने बतया कि साल 2010 में उक्त विधायक ने ग्वालियर, आगरा, झांसी, मुरैना में आकर उन जैसे अनेका लोगों के साथ मीटिंग की और अपनी कंपनी जीसीए मार्किटिंग, गंगा कावेरी, जीसी डेयरी, फोना गुड चवाइस एवं किसान विकास सेवा के बारे में बतातें हुए लोगों को कहा कि उनकी कंपनी में पैसा लगाने से कुछ ही समय डबल पैसा मिलता है। झांसे में आ गए और उन्होंने अपनी जमीन एवं घर बेचकर अपने एवं अपने दोस्तों, रिश्तेदारों के करीब दो करोड़ रुपये उक्त विधायक की विभिन्न कंपनियों में लगा दिए। पीडितों ने बताया कि जब उन्होंने कुछ समय बाद अपनी रकम मांगी तो उसने टाल मटोल करना शुरू कर दिया। पीडितों ने बताया कि उक्त विधायक पर पहले भी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत कई अन्य राज्यों में धोखाधडी के केस दर्ज हो चुके है। पीडितों ने आरोप लगाया कि विधायक ने उन्हें धमकी भी दी। शिकायतकर्ताओं ने स्पीकर को पत्र लिखकर मांग की है कि चिटफंड कंपनी चलाकर करोडो रुपये ठगने वाले उक्त विधायक की विधायक सदस्यता खारिज की जाए और उक्त विधायक पर आगे से चुनाव लडने पर पाबंदी लगाई जाए। उन्होंने बताया कि वो इस के अलावा पंजाब राजपाल को भी पत्र लिखकर विधायक के खिलाफ शिकायत भेजकर इंसाफ की मांग करेगें।

नेचुराल्स केअर चाइल्ड लाइन 1098 बठिंडा ने गुमशुदा मिले बच्चे को किया परिवार के हवाले


बठिंडा. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सहयोग से चल रही नेचुराल्स केअर चाइल्ड लाइन 1098 बठिंडा की ज़िला कॉर्डिनेटर सुमनदीप ने बताया कि रात करीब 8 बजे चाइल्ड लाइन के टोल फ्री नंबर 1098 पर जानकारी मिली कि एक बच्चा करीब 16 वर्ष का गोनियाना मंडी में बस स्टैंड पर मिला है जानकारी मिलते  ही चाइल्ड लाइन टीम मेंबर रमनदीप कौर, काउंसलर चंद्र प्रकाश मौके पर पहुँचे और बच्चें की डीडीआर और मैडिकल करवा कर बाल भलाई समिति के निर्देशन्सर बठिंडा बाल गृह में रखा गया था। आज चाइल्ड लाइन टीम ने बच्चें की माता को बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया जिसके बाद बाल कल्याण समिति द्वारा बच्चें और उसकी माता के डॉक्यूमेंट चेक किये गए और बच्चे और बच्चे की माता की काउन्सलिंग उपरांत बच्चे को उसकी माता के हवाले सौंपा गया। इस मौके पर चाइल्ड लाइन 1098 बठिंडा की कोर्डिनेटर सुमनदीप काउंसलर चंद्र प्रकश, बाल कल्याण समिति के चेयरमैन बिक्रमजीत गुप्ता, सदस्य फुलिंदर प्रीत, अधिवक्ता राकेश गार्गी, बाल गृह के सीता राम, रोहित गर्ग उपस्थित थे।  

फोटो सहित-चाइल्ड लाइन बठिंडा की तरफ से गुमशुदा बच्चे को परिजनों के हवाले किया गया। 

चाइल्ड लाइन के टोल फ्री नंबर 1098 प्रति किया जागरूक, कुछ नंबर जिंदगी बदल सकते है'


बठिंडा.
चाइल्ड लाइन बठिंडा की ज़िला कोर्डिनेटर ने बताया कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सहयोग से चल रही नेचुराल्स केअर चाइल्ड लाइन 1098 बठिंडा की टीम की तरफ से पूजा वाला मोहला में बच्चो के साथ एक्टिविटी प्रोग्राम किया गया जिसमे उस एरिया के एमसी भी शामिल रहे। सबसे पहले सभी को चाइल्ड लाइन के टोल फ्री नम्बर 1098 के बारे बताया गया कि अगर किसी को कोई ऐसा बच्चा मिलता है जिनको देखभाल और सुरक्षा की जरूरत है जैसे कोई गुमशुदा, लावारिश, घर से भागे हुए या किसी भी तरह के शोषित बच्चें मिलते है तो उन बच्चों की मदद के लिए कोई बच्चा या कोई भी व्यक्ति चाइल्ड लाइन के टोल फ्री नंबर 1098 पर फोन करके बच्चों की मदद कर सकता है। सभी को बताया गया की यह दिन रात चलने वाली मुफ्त फ़ोन सेवा है जो पुरे भारत में 365 दिन 24 घंटे चलता है।

उसके बाद सभी बच्चो को न्यूज लेटर के बारे बताते हुए उनसे न्यूज लेटर बनवाए गए जिसमे बच्चो को छेड़छाड़ और चाइल्ड लाइन के बारे जानू करवाया गया वहां मौजूद कुछ महिलाओ से भी न्यूज लेटर बनवाए गए जिसमे उन्होने टीम द्वारा पूछे गए  छेड़छाड़, और चाइल्ड लाइन से संबंधित कुछ सवालों के जवाब दिए और अन्त में वहा मौजूद सभी बच्चो को चाइल्ड लाइन  टीम की तरफ से रिफ्रेशमेंट दी गई। इस मौके पर चाइल्ड लाइन के टीम मेंबर रमनदीप कौर, सुखवीर कौर व वॉलंटिअर रितु रानी उपस्थित थे।

फोटो- बठिंडा के चाइल्ड लाइन की तरफ से बच्चों में जागरुकता लाने व उन्हें प्रतिभावान बनाने के लिए मुहिम चलाते।  


उधार दिए पैसे वापस मांगने आएं एक व्यक्ति पर एक ही परिवार के चार सदस्यों ने मिलकर कर जानलेवा हमला किया


बठिंडा.
तलवंडी साबो में उधार दिए पैसे वापस मांगने आएं एक व्यक्ति पर एक ही परिवार के चार सदस्यों ने मिलकर कर जानलेवा हमला किया और उसकी जेब से 4500 रुपये निकाल लिए। गंभीर रूप से घायल पीड़ित व्यक्ति को उपचार के लिए तलवंडी साबो के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। थाना तलवंडी साबो पुलिस ने घायल व्यक्ति के बयानों पर दंपती समेत छह लोगों पर इरादा ए हत्या के तहत मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को शिकायत देकर अमरजीत सिंह निवासी गांव भागीवांदर ने बताया कि उसने तलवंडी साबो निवासी जलौर सिंह को कुछ समय पहले करीब 15 हजार रुपये उधार दिए थे, जोकि आरोपित ने कुछ दिन वापस करने का वादा किया था। काफी दिन बीतने के बाद जब उसने आरोपित से अपने पैसे वापस मांगे, तो वह टालमटोल करने लगा और पैसे देने से इंकार करने लगा। इतना ही नहीं आरोपित ने उसका फोन उठाना भी बंद कर दिया। उसे पैसे की जरूरत पड़ने पर जब वह गत दिनों अपने पैसे वापस लेने के आरोपित के घर गया, तो वह पर आरोपित जलौर सिंह ने अपनी पत्नी गुलाब कौर, बेटे कमल सिंह, गुरप्रीत सिंह व दो अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उसे जान से मारने की नीयत से कुल्हड़ी व बेसबाल से उसपर जानलेवा हमला किया और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इतना ही नहीं आरोपितों ने उसकी जेब से 4500 रुपये की नकदी भी निकाल ली। जिसके बाद वह घायल अवस्था में सिविल अस्पताल तलवंडी साबो में भर्ती हुआ। पुलिस ने आरोपित लोगों पर मामला दर्ज कर उनकी गिरफतारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए है।

जमीन पर जबरदस्ती कब्जा करने वाले दंपती समेत कुल चार लोगों पर मामला दर्ज

बठिंडा. तलवंडी साबो में एक दंपती ने अपने परिवार के साथ मिलकर एक व्यक्ति की जमीन पर जबरदस्ती कब्जा कर लिया। पीड़ित व्यक्ति द्वारा पुलिस को दी लिखित शिकायत की जांच पड़ताल करने के बाद पुलिस ने दंपती समेत कुल चार लोगों पर मामला दर्ज किया है। फिलहाल किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस को शिकायत देकर सतनाम सिंह निवासी तलवंडी साबो ने बताया कि आरोपित लखबीर सिंह, उसकी पत्नी मनदीप कौर, मां जसवीर कौर व एक अन्य व्यक्ति बलकार सिंह निवासी तलवंडी साबो ने उसकी जमीन पर 20 जुलाई 2020 से जबरदस्ती कब्जा कर रखा है। जिसकी शिकायत उसने एसएसपी बठिंडा को दी थी। पुलिस ने मामले की पड़ताल करने के बाद सभी आरोपितों पर जमीन पर कब्जा करने के आरोप में मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

तेज रफ्तार वाहन ने बुजुर्ग को कुचला, मौत 

बठिंडा. गांव पूहला में तेज रफ्तार से आ रहे एक वाहन ने 60 वर्षीय एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हाे गई। थाना नथाना पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में जसप्रीत सिंह निवासी गांव पूहला ने बताया कि बीती 15 मार्च को उसके 60 वर्षीय पिता सुखदेव सिंह मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर वापस आ रहे थे। इस दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उनके मोटरसाइकिल को टक्कर मारकर फरार हो गया। हादसे में उसके पिता सुखदेव सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात चालक पर मामला दर्ज कर वाहन की तलाश शुरू कर दी है।


महिला समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार कर 600 नशीली गोलियां व 150 लीटर लाहन बरामद

बठिंडा. बठिंडा पुलिस ने बीती शनिवार को एक महिला समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार कर 600 नशीली गोलियां व 150 लीटर लाहन बरामद की है। पकड़े गए आरोपितों पर नशा विरोधी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना सदर बठिंडा के एसआइ चमन लाल के मुताबिक मानसा रोड स्थित गांव कोटशमीर के पास से गश्त के दौरान आरोपित कीमा सिंह को शक के आधार पर रोककर उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से 350 नशीली गोलियां बरामद हुई। पुलिस ने आरोपित को मौके पर गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया। इसी तरह थाना कोटफत्ता के एसआइ धरविंदरपाल सिंह ने भी गश्त के दाैरान गांव बुर्ज सेमा से महिला सर्बजीत कौर को 250 नशीली गोलियां समेत गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया। इसके अलावा थाना दयालपुरा के एएसआइ जसवीर सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव आकलिया जलाल में छापेमारी कर 150 लीटर लाहन बरामद की और मौके पर आरोपित नूर मोहम्मद निवासी गांव आकलियां जलाल को गिरफ्तार कर एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

----


ਭਾਗੂ ਰੋਡ ਦੀ ਗਲੀ ਨੰਬਰ ਗਿਆਰਾਂ ਚ ਬਣੇਗਾ ਸੁੰਦਰ ਪਾਰਕ, ਡਿਸਪੋਜ਼ਲ ਵਾਲੀ ਜਗ੍ਹਾ ਵਿਭਾਗ ਨੇ ਪਾਰਕ ਲਈ ਸੌਂਪੀ


ਜੈਜੀਤ ਜੌਹਲ ਨੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਦਿੱਤੀ ਜਾਣਕਾਰੀ  

ਬਠਿੰਡਾ . ਸ਼ਾਇਰ ਦੀ ਭਾਗੂ ਰੋਡ ਤੇ ਸਥਿਤ ਗਲੀ ਨੰਬਰ ਗਿਆਰਾਂ ਵਿੱਚ ਸੁੰਦਰ ਪਾਰਕ  ਬਣਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ। ਵਿੱਤ ਮੰਤਰੀ ਦੇ ਨਜ਼ਦੀਕੀ ਰਿਸ਼ਤੇਦਾਰ ਤੇ ਸੀਨੀਅਰ ਕਾਂਗਰਸੀ ਆਗੂ ਜੈਜੀਤ ਜੌਹਲ ਨੇ ਅੱਜ ਪਾਰਕ ਵਾਲੀ ਥਾਂ ਦਾ ਦੌਰਾ ਕਰਕੇ ਇਹ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੱਤੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਭਾਗੂ ਰੋਡ ਤੇ ਕਰੀਬ ਇੱਕ ਏਕੜ ਜਗ੍ਹਾ ਵਿੱਚ ਡਿਸਪੋਜ਼ਲ ਬਣਿਆ ਹੋਇਆ ਸੀ ਪਰ ਹੁਣ ਇਹ ਕਾਫ਼ੀ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਬੰਦ ਹੋ ਚੁੱਕਾ । ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਭਾਗੂ ਰੋਡ ਗਲੀ ਨੰਬਰ ਗਿਆਰਾਂ ਦੇ ਮੱਧ 6 ਨੰਬਰ ਗਲੀ ਵਿੱਚ ਇਹ ਪਾਰਕ ਬਣਾਇਆ ਜਾਣਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਾਰਕ ਲਈ 10 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੀ ਗਰਾਂਟ ਵੀ ਜਾਰੀ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ। 

ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਭਾਗੂ ਰੋਡ ਤੇ ਨੇਡ਼ੇ ਤੇਡ਼ੇ ਕੋਈ ਸੁੰਦਰ ਪਾਰਕ ਨਹੀਂ ਸੀ ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਪਾਰਕ ਬਣਾਉਣ ਦੀ ਮੰਗ ਨੂੰ ਪੂਰਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪਾਰਕ ਵਿਚ ਝੂਲਿਆਂ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਓਪਨ ਜਿੰਮ ਵੀ ਲਗੇਗਾ । ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਾਰਕ ਬਣਨ ਨਾਲ ਬਜ਼ੁਰਗਾਂ ਅਤੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸਹੂਲਤ ਮਿਲੇਗੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵਿੱਤ ਮੰਤਰੀ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਦਾ ਸੁਪਨਾ ਹੈ ਕਿ ਬਠਿੰਡਾ ਸ਼ਹਿਰ ਨੂੰ ਵਿਕਾਸ ਪੱਖੋਂ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਨਕਸ਼ੇ ਤੇ ਲਿਆਂਦਾ ਜਾਵੇ , ਜਿਸ ਤਹਿਤ ਉਹ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਸੁੰਦਰੀਕਰਨ ਅਤੇ ਤਰੱਕੀ ਲਈ ਪੂਰਾ ਜ਼ੋਰ ਲਗਾ ਰਹੇ ਹਨ । ਇਸ ਮੌਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨਾਲ ਵਾਰਡ ਨੰਬਰ ਪੰਦਰਾਂ ਦੀ ਕੌਂਸਲਰ ਮਨਜੀਤ ਕੌਰ ਬੁੱਟਰ ਅਤੇ ਟਹਿਲ ਸਿੰਘ ਬੁੱਟਰ ਵੀ ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਡਿਸਪੋਜ਼ਲ ਵਾਲੀ ਜਗ੍ਹਾ ਤੇ ਪਾਰਕ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਵਿੱਤ ਮੰਤਰੀ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਅਤੇ ਜੈਜੀਤ ਸਿੰਘ ਜੌਹਲ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦ ਕੀਤਾ। ਇਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਜੈਜੀਤ ਜੌਹਲ ਨੇ ਵਿੱਤ ਮੰਤਰੀ ਦੇ ਦਫ਼ਤਰ ਸ਼ਹਿਰ ਵਾਸੀਆਂ ਦੀਆਂ ਮੁਸ਼ਕਲਾਂ ਸੁਣ ਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਹੱਲ ਕੀਤਾ।

ਸੁੰਦਰੀਕਰਨ ਲਈ ਰੋਜ਼ ਗਾਰਡਨ ਵਿੱਚ ਲੱਗੇਗਾ ਰੇਲ ਦਾ ਇੰਜਣ

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵਿੱਤ ਮੰਤਰੀ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਸੁੰਦਰੀਕਰਨ ਲਈ ਜ਼ੋਰ ਲਗਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਬਠਿੰਡਾ ਸ੍ਰੀ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਰੋਡ ਤੇ ਮੀਗ ਫਾਈਟਰ ਜਹਾਜ਼ ਲਗਾਏ ਜਾਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੁਣ ਰੋਜ਼ ਗਾਰਡਨ ਵਿਚ ਰੇਲ ਦਾ ਇੰਜਣ ਸ਼ੋਭਾ ਵਧਾਏਗਾ। ਸੀਨੀਅਰ ਕਾਂਗਰਸੀ ਆਗੂ ਜੈਜੀਤ ਸਿੰਘ ਜੌਹਲ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਰੇਲ ਦਾ ਇਹ ਇੰਜਣ ਕਾਲਕਾ ਤੋਂ ਮੰਗਾਇਆ ਜਾਣਾ ਹੈ। ਅੱਜ ਜੈਜੀਤ ਜੌਹਲ ਅਤੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਕਾਂਗਰਸ ਸ਼ਹਿਰੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਰੁਣ ਵਧਾਵਨ ਸਮੇਤ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੇ ਰੋਜ਼ ਗਾਰਡਨ ਦਾ ਦੌਰਾ ਕਰਕੇ ਇੰਜਣ ਲਗਾਏ ਜਾਣ ਵਾਲੀ ਜਗ੍ਹਾ ਦਾ ਦੌਰਾ ਕੀਤਾ।