HOME PAGE

HOME PAGE

शनिवार, 24 अप्रैल 2021

नगर निगम के विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने सभी पार्षदों को छह करोड़ रुपये के चेक बांटे


बठिडा :
नगर निगम के विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने सभी पार्षदों को छह करोड़ रुपये के चेक बांटे गए। यह ग्रांट शहर के कई वार्डों में सड़कों आदि बनवाने के लिए अलावा गुरु की नगरी की लंबे समय से लटक रही पीने के पानी की समस्या का हल भी करना होगा। 

उन्होंने बताया कि 1.68 करोड़ से आदर्श नगर व वार्ड नंबर एक के सभी मोहल्ले, कालोनी में सड़क बनाने के अलावा इंटरलाकिग टायल लगाई जाएंगी। वार्ड नंबर तीन में 20 लाख की लागत से गुरु गोबिद सिंह नगर, हजुरा कपुरा कालोनी गली नंबर आठ से 9 की सड़कों में पीसी डाली जाएगी। वार्ड नंबर चार में 54 लाख की लागत से सभी गलियों में गुरु गोबिद सिंह नगर, टीचर कालोनी, शक्ति विहार में सड़कों में पीसी डाली जाएगी। इसके अलावा वार्ड नंबर पांच में 47 लाख की लागत से बाबा फरीद नगर व इसके साथ लगते मोहल्ले पर वार्ड नंबर आठ में 60 लाख से गुरु तेग बहादर नगर, परिदा रोड, बीबी वाला रोड, वार्ड नंबर 14 माडल टाउन फेस एक में सड़कों में 63 लाख की लागत से पीसी डाली जाएगी। इंडस्ट्रीयल एरिया में 3.22 लाख की लागत से नई सड़कें बनाई जाएगी। टाइप तीन सिविल स्टेशन में स्थित सरकारी क्वार्टरों में 12 लाख की लागत से इंटरलाक टायलें लगाने का कार्य किया जाएगा। वार्ड नंबर 15 में भाग रोड की गलियों में 8.80 लाख रुपए से इंटरलाक टायलें लगाई जाएगी, जबकि जिला प्रबंधकीय कंप्लेक्स में रंग रोगन के अलावा मरम्मत के लिए 35 लाख रुपए खर्चे जाएंगे। 

वित्तमंत्री ने लोगों से मांग कि माडल टाउन फेस वन में स्थित वाटर वर्कस में गुरु की नगरी तक पाइप डालने के लिए 4.28 लाख रुपये की ग्रांट दे दी गई है। इसके अलावा भागू रोड गली नंबर 6 से 11 में डिस्पोजल थे। उस जगह को पार्क के रूप में लेगी। वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने पार्क निर्माण के लिए 9.93 लाख रुपये की ग्रांट दी। इस दौरान मेयर रमन गोयल, सीनियर डिप्टी मेयर अशोक कुमार, डिप्टी मेयर हरमंदर सिंह, केके अग्रवाल, टहल सिंह संधु, रजिदर सिंह, कौंसलर बलजीत कौर, सुखदेव सिंह, सुनील बंसल, राम विर्क, कौंसलर विवेक गर्ग, टहल सिंह बुट्टर, कौंसलर मनजीत कौर मादो राम शर्मा के अलावा सीनियर कांग्रेसी नेता भी शामिल हुए।

बठिंडा में चार कोरोना संक्रमितों की मौत, सहारा ने किया अंतिम संस्कार


बठिडा :
शनिवार को चार ओर कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। दिल्ली हार्ट अस्पताल में दाखिल भगता भाईका निवासी 55 वर्षीय कोरोना संक्रमित व्यक्ति की शनिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। उन्हें बीती 22 अप्रैल को दाखिल करवाया था। इसी तरह दूसरी मौत सरकारी राजिदरा मेडिकल कालेज व अस्पताल पटियाला में दाखिल तलवंडी साबो निवासी 70 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला की हो गई। उन्हें बीती 17 अप्रैल को दाखिल करवाया था। इसी तरह तीसरी मौत गुरु गोबिद सिंह मेडिकल कालेज फरीदकोट में दाखिल बठिडा के सुखपीर रोड निवासी 75 वर्षीय कोरोना संक्रमित व्यक्ति की हो गई। उन्हें बीती 22 अप्रैल को कोरोना संक्रमित होने पर दाखिल करवाया गया था, लेकिन 23 अप्रैल की रात्रि उपचार दौरान मौत हो गई। इसी तरह चौथी मौत स्थानीय नामेदव रोड पर स्थित इंद्राणी अस्पताल में दाखिल नेशनल कालोनी निवासी 60 वर्षीय कोरोना पाजिटिव मरीज की भी शनिवार सुबह मौत हो गई। उन्हें भी बीती 14 अप्रैल को दाखिल करवाया था। इसके अलावा स्थानीय वीर कालोनी निवासी 75 वर्षीय एक सस्पेक्टेड कोरोना संक्रमित महिला मरीज की मौत हो गई। सूचना मिलने पर सहारा जनसेवा की कोरोना वारियर्स टीम के सदस्यों ने मनीकरण, जग्गा सिंह, संदीप गिल, गौतम गोयल व सुमीत ढींगरा ने सभी शवों का पूर्ण सम्मान के साथ परिजनों की उपस्थिति में अंतिम संस्कार किया।

Bathinda /ਪਿੰਡ ਮਾਣਕਖ਼ਾਨਾ ਦੀ ਮਹਿਲਾ ਸਰਪੰਚ ਨੂੰ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਪੰਚਾਇਤ ਪੁਰਸਕਾਰ ਨਾਲ ਨਿਵਾਜਿਆ


ਬਠਿੰਡਾ :
24 ਅਪ੍ਰੈਲ ਨੂੰ ਮਨਾਏ ਜਾਣ ਵਾਲੇ ਪੰਚਾਇਤੀ ਰਾਜ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ ਜ਼ਿਲੇ ਅਧੀਨ ਪੈਂਦੇ ਪਿੰਡ ਮਾਣਕਖ਼ਾਨਾ ਦੀ ਉੱਦਮੀ ਤੇ ਉੱਚੀ ਸੋਚ ਰੱਖਣ ਵਾਲੀ ਮਹਿਲਾ ਸਰਪੰਚ ਸੈਸ਼ਨਦੀਪ ਕੌਰ ਨੂੰ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਸ੍ਰੀ ਨਰਿੰਦਰ ਮੋਦੀ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਹੋਏ ਵਰਚੂਅਲ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਦੌਰਾਨ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਪੰਚਾਇਤ ਪੁਰਸਕਾਰ ਨਾਲ ਨਿਵਾਜਿਆ ਗਿਆ।  
 ਵਰਚੂਅਲ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਉਪਰੰਤ ਬੀ.ਐਸ ਸੀ ਐਗਰੀਕਲਚਰ ਪਾਸ ਮਹਿਲਾ ਸਰਪੰਚ ਨੇ ਨਾਨਾਜੀ ਦੇਸ਼ਮੁਖ ਰਾਸ਼ਟਰੀਯ ਗੌਰਵ ਗ੍ਰਾਮ ਸਭਾ ਪੁਰਸਕਾਰ ਅਤੇ ਦੀਨ ਦਿਆਲ ਉਪਾਧਿਆ ਪੰਚਾਇਤ ਸਸ਼ਕਤੀਕਰਨ ਪੁਰਸਕਾਰ ਐਵਾਡਰ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕਰਨ ਉਪਰੰਤ ਖੁਸ਼ੀ ਜਾਹਰ ਕਰਦਿਆਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪਿੰਡ ਦੀ ਗ੍ਰਾਮ ਪੰਚਾਇਤ ਨੂੰ ਪਿੰਡ ’ਚ ਵਿਕਾਸ ਦੇ ਕੰਮ ਕਰਨ ਹਿੱਤ ਪ੍ਰਾਪਤ ਹੋਏ ਹਨ।

ਮਿਹਨਤੀ ਮਹਿਲਾ ਸਰਪੰਚ ਸੈਸ਼ਨਦੀਪ ਕੌਰ ਨੇ ਅੱਗੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਨਾਂ ਪਿੰਡ ਨੰੂ ਸਾਫ-ਸੁਥਰਾ ਰੱਖਣ ਅਤੇ ਪਾਣੀ ਦੀ ਸਾਂਭ-ਸੰਭਾਲ ਲਈ ਪਿੰਡ ’ਚ ਸੋਲਡ ਵੈਸਟ ਮੇਨੈਜਮੈਂਟ ਤਹਿਤ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਕਾਰਜ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਉਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਮੂਹ ਗ੍ਰਾਮ ਪੰਚਾਇਤ ਵਲੋਂ ਇਕਮੁੱਠ ਹੋ ਕੇ ਭਵਿੱਖ ਵਿਚ ਪਿੰਡ ਨੂੰ ਅੱਗੇ ਹੋਰ ਵਿਕਾਸ ਦੀਆਂ ਲੀਹਾਂ ਤੇ ਲਿਆਂਦਾ ਜਾਵੇਗਾ।

 ਮਹਿਲਾ ਸਰਪੰਚ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜਲ ਸਪਲਾਈ ਅਤੇ ਸੈਨੀਟੇਸ਼ਨ ਵਿਭਾਗ ਦੁਆਰਾ ਪਿੰਡ ਦੇ ਘਰਾਂ ਵਿੱਚ ਮੀਂਹ ਦੇ ਪਾਣੀ ਦੀ ਸੁਚੱਜੀ ਸੰਭਾਲ ਲਈ ਰੇਨ ਵਾਟਰ ਹਾਰਵੈਂਸਟਿੰਗ ਸਿਸਟਮ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟ ਚਲਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਇਸ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟ ਤਹਿਤ ਪਿੰਡ ਦੇ ਕਰੀਬ 90 ਮਗਨਰੇਗਾ ਕਾਰਡ ਹੋਲਡਰਾਂ ਦੀ ਚੋਣ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਜਿਸ ਤਹਿਤ ਇਨਾਂ ਮਗਨਰੇਗਾ ਕਾਰਡ ਹੋਲਡਰਾਂ ਦੇ ਘਰਾਂ ਵਿਚਲੇ ਮੀਂਹ ਦੇ ਪਾਣੀ ਦੀ ਸੰਭਾਲ ਲਈ ਡੱਗ ਪੁੱਟ ਕੇ ਫਿਲਟਰ ਰਾਹੀਂ ਪਾਣੀ ਦੀ ਸੰਭਾਲ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।


       ਇਸ ਮੌਕੇ ਸੈਕਟਰੀ ਜ਼ਿਲਾ ਪ੍ਰੀਸ਼ਦ ਸ੍ਰੀ ਹਰਮੇਲ ਸਿੰਘ ਬੰਗੀ, ਬੀ.ਡੀ.ਪੀ.ਓ. ਮੌੜ ਅਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਪੰਚਾਇਤ ਸਕੱਤਰ ਸ੍ਰੀ ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਭੁੱਲਰ, ਪਿੰਡ ਰਾਏਖ਼ਾਨਾ ਦੇ ਸਰਪੰਚ ਮਲਕੀਤ ਖ਼ਾਨ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਟਰਾਂਸਪੋਰਟਰ ਜਗਸੀਰ ਸਿੰਘ ਆਦਿ ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ।

ਲੈਵਲ 2 ਅਤੇ 3 ਦੀਆਂ ਇਲਾਜ਼ ਸਹੂਲਤਾਂ ਮੁਹੱਈਆ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ ਬੈੱਡ ਲਗਾਉਣ ਚ ਕੀਤਾ ਵਾਧਾ : ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੈਜਿਸਟੇ੍ਰਟ


ਬਠਿੰਡਾ:
ਜਿਲਾ ਮੈਜਿਸਟ੍ਰੇਟ-ਕਮ-ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸ਼੍ਰੀ ਬੀ. ਸਰੀਨਿਵਾਸਨ ਨੇ ਕੋਵਿਡ-19 ਦੇ ਵਧਦੇ ਮਾਮਲਿਆਂ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਆਇਸੋਲੇਸ਼ਨ ਸਹੂਲਤਾਂ ਵਿਚ ਹੋਰ ਵਾਧਾ ਕਰਨ ਦੇ ਹੁਕਮ ਜਾਰੀ ਕੀਤੇ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਇਹ ਹੁਕਮ ਡਾਇਸੈਸਟਰ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ (Disaster Management) 2005 ਦੀ ਧਾਰਾ 34 ਤਹਿਤ ਦਿਤੇ ਗਏ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਦਿੱਲੀ ਹਾਰਟ ਬਠਿੰਡਾ ਹਸਪਤਾਲ, ਗਲੋਬਲ ਹੈਲਥ ਕੇਅਰ, ਲਾਇਫ਼ ਲਾਇਨ ਬਠਿੰਡਾ, ਬੰਮਬੇ ਗੈਸਟਰੋ ਐਂਡ ਕੈਂਸਰ ਇੰਸਟੀਚਿਊਟ ਅਤੇ ਗੋਲਡ ਮੈਡੀਕਾ ਹਸਪਤਾਲ ਬਠਿੰਡਾ ਨੂੰ ਇਸ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਲੈਵਲ 2 ਦੇ 89 ਬੈਡ ਅਤੇ ਲੈਵਲ 3 ਦੇ 29 ਬੈਡ ਇਲਾਜ਼ ਸਹੂਲਤਾਂ ਮੁਹੱਈਆ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ ਆਦੇਸ਼ ਦਿੱਤੇ ਗਏ ਸਨ।

ਜਿਲਾ ਮੈਜਿਸਟ੍ਰੇਟ ਸ਼੍ਰੀ. ਬੀ. ਸਰੀਨਿਵਾਸਨ ਵਲੋਂ ਜਾਰੀ ਨਵੇਂ ਹੁਕਮਾਂ ਅਨੁਸਾਰ ਕਿਹਾ ਕਿ ਦਿੱਲੀ ਹਾਰਟ ਬਠਿੰਡਾ ਹਸਪਤਾਲ ਲੈਵਲ 2 ਦੇ 75 ਬੈੱਡ ਅਤੇ ਲੈਵਲ 3 ਦੇ 25 ਬੈੱਡ ਲਗਾਉਣ ਲਈ ਪਾਬੰਦ ਹੋਵੇਗਾ। ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਗਲੋਬਲ ਹੈਲਥ ਕੇਅਰ ਬਠਿੰਡਾ ਹਸਪਤਾਲ ਲੈਵਲ 2 ਦੇ 10 ਬੈੱਡ ਅਤੇ ਲੈਵਲ 3 ਦੇ 2 ਬੈੱਡ, ਲਾਇਫ਼ ਲਾਇਨ ਬਠਿੰਡਾ ਹਸਪਤਾਲ ਲੈਵਲ 2 ਦੇ 11 ਬੈੱਡ ਅਤੇ ਲੈਵਲ 3 ਦੇ 3 ਬੈੱਡ, ਬੰਮਬੇ ਗੈਸਟਰੋ ਐਂਡ ਕੈਂਸਰ ਇੰਸਟੀਚਿਊਟ ਬਠਿੰਡਾ ਹਸਪਤਾਲ ਲੈਵਲ 2 ਦੇ 18 ਬੈੱਡ, ਗੋਲਡ ਮੈਡੀਕਾ ਹਸਪਤਾਲ ਬਠਿੰਡਾ ਲੈਵਲ 2 ਦੇ 17 ਬੈੱਡ ਅਤੇ ਲੈਵਲ 3 ਦੇ 5 ਬੈੱਡ ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਪੰਜਾਬ ਕੈਂਸਰ ਕੇਅਰ ਐਂਡ ਮਲਟੀਸਪੈਸ਼ਲਿਟੀ ਹਸਪਤਾਲ ਬਠਿੰਡਾ ਲੈਵਲ 2 ਦੇ 12 ਬੈੱਡ ਲਗਾਉਣ ਲਈ ਪਾਬੰਦ ਹੋਵੇਗਾ। ਇਹ ਹੁਕਮ ਅਗਲੇ ਹੁਕਮਾਂ ਤੱਕ ਲਾਗੂ ਰਹਿਣਗੇ।

ਬਠਿੰਡਾ ਮਿਸ਼ਨ ਫ਼ਤਿਹ/ 13580 ਕਰੋਨਾ ਪੀੜਤ ਸਿਹਤਯਾਬ ਹੋ ਕੇ ਪਹੁੰਚੇ ਘਰ

ਬਠਿੰਡਾ : ਜ਼ਿਲੇ ਦੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸ੍ਰੀ ਬੀ ਸ੍ਰੀਨਿਵਾਸਨ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਕਰੋਨਾ ਦੇ ਵੱਧ ਰਹੇ ਪ੍ਰਭਾਵ ਨੂੰ ਰੋਕਣ ਲਈ ਜ਼ਿਲੇ ’ਚ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਪ੍ਰਬੰਧ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਇਸ ਤਹਿਤ ਜ਼ਿਲੇ ਅੰਦਰ ਹੁਣ ਤੱਕ ਕੋਵਿਡ-19 ਤਹਿਤ ਕੁਲ 209675 ਸੈਂਪਲ ਲਏ ਗਏ। ਜਿਨਾਂ ਵਿਚੋਂ 17462 ਪਾਜੀਟਿਵ ਕੇਸ ਆਏ, ਇਨਾਂ ਵਿੱਚੋਂ 13580 ਕਰੋਨਾ ਪੀੜਤ ਸਿਹਤਯਾਬ ਹੋ ਕੇ ਆਪੋ-ਆਪਣੇ ਘਰ ਵਾਪਸ ਪਰਤ ਗਏ। ਇਸ ਸਮੇਂ ਜ਼ਿਲੇ ਵਿੱਚ ਕੁੱਲ 3572 ਕੇਸ ਐਕਟਿਵ ਹਨ ਤੇ ਹੁਣ ਤੱਕ 310 ਕਰੋਨਾ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਚੁੱਕੀ ਹੈ।               ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਹੋਰ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸ਼੍ਰੀ ਬੀ.ਸ਼੍ਰੀਨਿਵਾਸਨ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜਿਲੇ ਚ ਬੀਤੇ 24 ਘੰਟਿਆਂ ਦੌਰਾਨ 596 ਨਵੇ ਪਾਜੀਟਿਵ ਕੇਸ ਅਤੇ 186 ਕਰੋਨਾ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਮਰੀਜ਼ ਠੀਕ ਹੋਣ ਉਪਰੰਤ ਆਪਣੇ ਘਰ ਵਾਪਸ ਪਰਤ ਗਏ ਹਨ।

 

गांव चनारथल में शराब ठेकेदारों से मिलकर अवैध शराब पकड़ने के लिए रेड करने गई एंटी लिकर सैल की टीम पर हमला, छह लोगों पर मामला दर्ज


बठिंडा.
गांव चनारथल में शराब ठेकेदारों से मिलकर अवैध शराब पकड़ने के लिए रेड करने गई एंटी लिकर सैल की टीम पर गांव के लोगों ने हमला कर दिया। पुलिस ने मामले में 6 लोगों के खिलाफ इरादा कत्ल समेत अलग-अलग धाराआंे के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान जगदीप सिंह विक्का, अजैब सिंह, बुद्धा सिंह, जग्गा सिंह, सत्ता सिंह, गग्गी सिंह के तौर पर हुई है। एएसआई दर्शन सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि एंटी लीकर सैल में तैनात है। वो शराब ठेकेदार अमृतपाल गोयल, हवलदार दविंदर सिंह, हवलदार रंजीत सिंह, हवलदार ओम प्रकाश के साथ बोेलेरो गाड़ी पीबी03एएक्स 2184 जिसे गुरप्रीत सिंह चला रहा था वो मौड़ मंडी से चलकर गांव रायखाना में ठेके की ब्रांच पर शराब की सप्लाई देने के बाद गांव चनारथल में पहुंचे तो सुबह 7 बजे के करीब जगदीप सिंह, अजैब सिंह, बुद्धा सिंह, जग्गा सिंह, सत्ता सिंह,गग्गी सिंह के पास तेजधार हथियार थे, उनकी गाड़ी को घेराव किया और आरोपी जगदीप ने ललकारा मारते हुए कहा कि इनको शराब पकड़ने का सबक सिखाते हुए जिसके बाद उनके हाथ में पकड़े हथियारों सेउन पर हमला कर दिया और गाड़ी को तोड़ दिया। जिसके बाद आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। वो गाड़ी से बाहर नहीं िनकले औरा शोर मचाया तो गांव के लोगों ने के एकत्र होने के बाद आरोपी फरार हो गए। एएसआई ने बातया कि वो अपने साथियों के साथ गाड़ी से निकलकर गली में भागे तो मौके पर मौजूद 20 अज्ञात लोगों व महिलाओं ने पथराव कर दिया। जिसके बाद ठेकेदार अमृतपाल गोयल ने थाना कोटफत्ता को मामले की जानकारी दी और मौके पर पहुंची पुलिस ने लाेगों की भीड़ से बचाकर उनको निकाला और ठेकेदार की गाड़ी में बिठाकर उनको अस्पताल में दाखिल करवाय। हमले में एएसआई व हवलदार दविंदर सिंह जख्मी हो गए। जिनको अस्पताल में दाखिल करवाया।

नाइट कर्फ्यू का उल्लघन कर बाहर घूमने वाले व्यक्ति पर दर्ज किया केस 

बठिंडा. थाना कोतवाली पुलिस ने नाइट कफर्यू की उल्लंघना करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार करने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया है। एएसआइ तारा सिंह के अनुसार बीती शुक्रवार को वह पुलिस टीम के साथ अमरीक सिंह रोड पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने रात आठ बजे के बाद बेवजह सड़क पर घूम रहे आरोपित मोहित निवासी अमरीक सिंह रोड को गिरफ्तार कर उसे नाइट कफर्यू में घूमने का कारण पूछा, तो वह कोई जबाव नहीं दे सका। जिसके चलते उसके खिलाफ जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों की उल्लंघना करने के आरोप में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया

दो भाईयों ने एक व्यक्ति को रास्ते में रोककर की मारपीट, कान का पर्दा फांडा

बठिंडा. हाजीरतन चौक में रहने वाले दो भाइयों ने एक व्यक्ति को बीच रास्ते में घेरकर उसके साथ मारपीट ही नहीं की, बल्कि उसके कान का पर्दा भी फाड़ दिया। मारपीट करने की वजह यह है कि आरोपित अपनी स्कूटी पीड़ित व्यक्ति के घर के बाहर खड़ी करते थे और पीड़ित उन्हें ऐसा करने से रोकता था। थाना कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपितों की गिरफ्तारी होनी बाकी है। पुलिस को शिकायत देकर अमनदीप गोयल निवासी हाजीरत्न रोड बठिंडा ने बताया कि आरोपित दिनेश बांसल व नरिंदर बांसल उनके पड़ोस में रहते है। वह अक्सर अपनी स्कूटी उनके घर के बाहर खड़ी कर देते थे, जिसके कारण उनके घर के मेन दरवाजे का रास्ता बंद हो जाता था और उन्हें आने-जाने में काफी परेशानी होती थी। उसने कई बार आरोपितों को अपनी स्कूटी उनके घर के बाहर खड़ी करने से मना किया था, जिसके बाद वह उसके साथ रंजिश रखने लगे। बीती 21 अप्रैल को वह अपने घर आ रहा था, तो आरोपित दिनेश बांसल व उसके भाई नरिंदर बांसल ने उसे बीच रास्ते में घेर लिया और उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोपितों ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसके कान का पर्दा भी फाड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपित भाई मौके से फरार हो गए, जबकि उसके परिजनों ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपितों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है

तेज रफ्तार कार चालक ने पैदल जा रहे व्यक्ति को टक्कर मारकर किया घायल

बठिंडा. बरनाला बाइपास रोड पर एक तेज रफ्तार कार पैदल जा रहे एक व्यक्ति को टक्कर मारकर फरार हो गई। हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना सिविल लाइन पुलिस ने घायल व्यक्ति की शिकायत पर अज्ञात कार चालक पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को शिकायत देकर मानिक चंद निवासी शक्ति बिहार बठिंडा ने बताया कि बीती 22 अप्रैल को वह पैदल जा रहा था। जब वह हरी सिंह मान पेट्रोल पंंप बरनाला बाइपास के पास पहुंचा, तो पीछे से आ रही एक कार नंबर पीबी-22आर-1615 उसे टक्कर मारकर फरार हो गई। हादसे में वह घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को 48 बोतल हरियाणा मार्का शराब के साथ किया गिरफ्तार 

बठिंडा. थाना तलवंडी साबो पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान गांव नथेहा से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को 48 बोतल हरियाणा मार्का शराब समेत गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपितों पर एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। हवलदार भूपिंदर सिंह ने बताया कि बीती शुक्रवार को पुलिस टीम ने गांव नथेहा के पास नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान पुलिस ने शक के आधार पर मोटरसाइकिल नंबर पीबी-03एडी-3870 पर सवार आरोपित खुशप्रीत सिंह व राजू निवासी गांव नथेहा को रोककर उनके सामान की तलाशी ली, तो उनके पास से 48 बोतल हरियाणा मार्का शराब बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपितों को मौके पर गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया।

बाप-बेटे ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर एक महिला से मारपीट कर किया घायल

बठिंडा.  संगत मंडी की नर सिंह कालोनी के रहने वाले एक बाप-बेटे ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर एक महिला से मारपीट की और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपित लोगों पर मारपीट करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को शिकायत देकर परमजीत कौर निवासी नर सिंह कालोनी ने बताया कि बीती 22 अप्रैल को आरोपित जरनैल सिंह, उसका बेटा तारा सिंह व एक अन्य व्यक्ति इंदरजीत सिंह निवासी नर सिंह कालोनी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और उसे घायल कर दिया। आरोपित उसका मकान खाली करवाना चाहतेे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।


पंजाब में आक्सीजन की कमी से हाहाकार, अमृतसर अस्पताल में दम घुटने से 6 कोरोना पॉजीटिव मरीजों की मौत


अमृतसर ।
आक्सीजन की कमी से पंजाब में भी हाहाकार मचना शुरू हो गया है। पंजाब के अमृतसर स्थित नीलकंठ अस्पताल में शनिवार सुबह आक्सीजन की कमी से छह लोगों की मौत हो गई। इसके बाद मृतकों के परिजन मौके पर पहुंच गए और उन्होंने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। फिलहाल शवों को बाहर लाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी।

एक महिला मरीज के दामाद विक्की ने बताया कि उनकी सास कोरोना से संक्रमित थी। डॉक्टरों ने कल ही उनसे साइन करवा दिए थे। कागज पर लिखा था कि अस्पताल में आक्सीजन की कमी है और यदि इसकी कमी की वजह से मरीज को नुकसान पहुंचता है तो इसके लिए अस्पताल प्रबंधन जिम्मेदार नहीं होगा।

वहीं, इतनी बड़ी घटना के बाद न तो स्वास्थ्य विभाग का कोई अधिकारी यहां पहुंचा और न ही प्रशासनिक अधिकारी। बीते शुक्रवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने डिप्टी कमिश्नर गुरप्रीत सिंह खैरा से मुलाकात कर साफ कहा था कि अस्पतालों में आक्सीजन की कमी है और इससे मरीजों का नुकसान हो सकता है, इसलिए आक्सीजन की व्यवस्था करवाई जाए।

वहीं, नीलकंठ अस्पताल के एमडी सुनील देवगन ने प्रशासन पर आरोप लगाए हैं। उनके अनुसार प्रशासन सरकारी अस्पतालों में आक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित बना रहा है, लेकिन निजी अस्पतालों को नजरअंदाज किया जा रहा है। हमारे पास आक्सीजन का स्टाक नहीं है। हम मरीज को यहां दाखिल करने से इन्कार कर रहे हैं, लेकिन मरीज जब जिद पर अड़ जाता है तो हम उनसे लिखित में लेते हैं कि आक्सीजन की कमी की वजह से कोई हादसा हुआ तो इसके लिए अस्पताल प्रबंधन जिम्मेदार नहीं होगा। 

बता दें, कल ही पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ हुई वर्चुअल समीक्षा बैठक में राज्य में आक्सीजन की कमी का मुद्दा उठाया था। मुख्यमंत्री ने उपयुक्त आक्सीजन सप्लाई यकीनी बनाने के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की। केंद्र सरकार यह यकीनी बनाए कि दूसरे राज्यों में लिक्विड आक्सीजन उत्पादक आवंटन संबंधी वचनबद्धता का पालन करें। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में यह नहीं हो रहा। पंजाब में आक्सीजन की सप्लाई हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड से होती है। इस सप्लाई को हाईजैक किए जाने की खबरें हैं।


25 ਅਪ੍ਰੈਲ ਨੂੰ ਆਵਾਜਾਈ ’ਤੇ ਨਹੀਂ ਹੋਵੇਗੀ ਪਾਬੰਦੀ, ਐਤਵਾਰ ਨੰੂ ਬਜ਼ਾਰ, ਮਾਲਜ਼, ਸਿਨੇਮਾ ਹਾਲ ਆਦਿ ਰਹਿਣਗੇ ਬੰਦ : ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ


ਬਠਿੰਡਾ
-ਜ਼ਿਲੇ ਦੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸ੍ਰੀ ਬੀ ਸ੍ਰੀਨਿਵਾਸਨ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਕਰੋਨਾ ਮਹਾਂਮਾਰੀ ਦੇ ਵੱਧ ਰਹੇ ਪ੍ਰਭਾਵ ਨੰੂ ਰੋਕਣ ਅਤੇ ਇਸ ਤੇ ਕੰਟਰੋਲ ਕਰਨ ਲਈ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਲਗਾਈਆਂ  ਗਈਆਂ ਪਾਬੰਦੀਆਂ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ 25 ਅਪ੍ਰੈਲ 2021 ਐਤਵਾਰ ਨੰੂ ਜ਼ਿਲੇ ਅੰਦਰ ਆਵਾਜਾਈ ’ਤੇ ਕੋਈ ਪਾਬੰਦੀ ਨਹੀਂ ਹੋਵੇਗੀ, ਪਰੰਤੂ ਜ਼ਿਲੇ ’ਚ ਸਾਰੇ ਬਜ਼ਾਰ, ਮਾਲਜ਼, ਜਿੰਮ, ਸਟੇਡੀਅਮ, ਬਾਰ, ਸਿਨੇਮਾ ਹਾਲ, ਸਪਾ, ਸਵੀਪਿੰਗ ਪੂਲ, ਕੋਚਿੰਗ ਸੈਂਟਰ, ਸਾਰੇ ਰੈਸਟੋਰੈਂਟ (ਹੋਟਲਾਂ ਵਿਚਲੇ ਰੈਸਟੋਰੈਂਟਾਂ ਸਮੇਤ) ਬੰਦ ਰਹਿਣਗੇ ਅਤੇ ਇਨਾਂ ਨੂੰ ਸਿਰਫ ਘਰ ਖਾਣਾ ਲਿਜਾਣ ਅਤੇ ਹੋਮ ਡਿਲਵਰੀ ਦੀ ਇਜ਼ਾਜਤ ਹੋਵੇਗੀ। ਉਨਾਂ ਇਹ ਵੀ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਐਤਵਾਰ ਨੰੂ ਲਗਾਏ ਜਾਣ ਵਾਲੇ ਕਰੋਨਾ ਵੈਕਸੀਨੇਸ਼ਨ ਕੈਂਪ ਵੀ ਪਹਿਲਾਂ ਦੀ ਤਰਾਂ ਹੀ ਜਾਰੀ ਰਹਿਣਗੇ।  

              ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਜ਼ਿਲਾ ਵਾਸੀਆਂ ਨੰੂ ਅਪੀਲ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕੋਵਿਡ-19 ਦਾ ਫੈਲਾਅ ਰੋਕਣ ਲਈ ਕੌਮੀ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ, ਕੇਂਦਰੀ ਗ੍ਰਹਿ ਮੰਤਰਾਲੇ/ਸੂਬਾ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਜਾਰੀ ਨਿਰਧਾਰਤ ਸੰਚਾਲਨ ਵਿਧੀ (ਐਸ. ਓ. ਪੀਜ਼) ਅਤੇ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਇੰਨ-ਬਿੰਨ ਪਾਲਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇਗੀ। ਜਨਤਕ ਟ੍ਰਾਂਸਪੋਰਟ ਆਦਿ ਸਮੇਤ ਸਾਰੀਆਂ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ’ਚ ਜ਼ਰੂਰੀ ਇਹਤਿਆਤ ਵਰਤੇ ਜਾਣ, ਜਿਨਾਂ ਵਿਚ 6 ਫੁੱਟ ਦੀ ਸਮਾਜਿਕ ਦੂਰੀ ਤੇ ਮਾਸਕ ਪਾ ਕੇ ਰੱਖੇ ਜਾਣੇ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਏ ਜਾਣਗੇ। ਉਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਾਬੰਦੀਆਂ ਦੀ ਉਲੰਘਣਾ ਕਰਨ ਵਾਲਿਆਂ ਖਿਲਾਫ਼ ਡਿਜ਼ਾਸਟਰ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਐਕਟ 2005 ਅਤੇ ਆਈ. ਪੀ. ਸੀ 1860 ਦੀਆਂ ਸਬੰਧਤ ਧਾਰਾਵਾਂ ਤਹਿਤ ਸਖ਼ਤ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।