HOME PAGE

HOME PAGE

शुक्रवार, 23 जुलाई 2021

बठिंडा में रेडक्रास सोसायटी ने नौजवानों को दी प्राथमिक सहायता की ट्रेनिंग


बठिंडा.
रेडक्रॉस की सहयोगी संस्था सेंट जॉन एंबूलैंस की ओर से ड्राईविंग व कंडकटर लाईसंस बनवाने के इच्छुक नौजवानों व नैनी कार्स करने वाली लडकियों को फस्र्ट एड का प्रशिक्षण देने हेतू रेड क्रास भवन में 4 दिवसीय फस्र्ट एड ट्रेनिंग कैंप आयोजित किया गया। जिसमें फस्ट एड के मास्टर ट्रेनर नरेश पठानिया ने युवाओं को प्राथमिक सहायता के गुर दिए।

स्थानिक रेडक्रॉस भवन में कोरोना संबंधी गाईडलाईनज की पालना करते हुए लगाए गए इस 4 दिवसीय फस्र्ट एड प्रशिक्षण कैंप के दौरान फस्र्ट एड ट्रेनर नरेश पठानिया ने शिक्षार्थियों को अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस अभियान, फस्र्ट एड का महत्व, घायलों को संभालने, बनावटी साँस देने, सीपीआर, जलने और झुलसने, जहरीले साँपों के डंसने, मिर्गी दौरों, गर्मी-लू या करंट लगने, डूबने और पागल कुतों के काटने आदि मौकों पर दी जाने वाली प्राथमिक सहायता के ढंग तरीकों की मौखिक और प्रैकिटकल ट्रेनिंग करवाई। पठानिया ने नौजवानों को संबोधन करते हुए कहा कि दुर्घटनाओं के दौरान पल पल कीमती होता है एैसे समय पर हम तुरंत फस्र्ट एड प्रदान करके पीडितों का जीवन बचा सकते हैं। ट्रेनिंग कैंप के आखरी दिन सचिव रेडक्रॉस सोसायटी दर्शन बांसल ने शिक्षार्थियों को अपील की कि फस्र्ट एड की यह जानकारी औरों के साथ भी सांझा की जाए तांकि किसी की समय रहते मदद की जा सके।

फोटो - फस्र्ट एड ट्रेनर नरेश पठानिया ट्रेनिंग देते।





बठिंडा में कुछ दिन पहले बनी सड़के टूटकर तबदील हो रही गहरे खड्ढों में, लोग हो रहे हादसों का शिकार

बठिंडा. बठिंडा के मॉडल टाउन फेस -1 में करोड़ों रुपए खर्च कर 27 दिन पहले बनाई गई सड़कें गत दिवस हुई 34 एम.एम बारिश से धसना शुरू हो गई हैं।  गहरे खड्ढों में तबदील हुई सड़के हादसों को निमंत्रण दे रही हैं और बठिंडा प्रशासन कुम्भकर्णी नींद सो रहा है। वही बठिंडा प्रशासन किसी बड़े हादसे के इंतज़ार में है कि कब कोई बड़ा हादसा हो और फिर सडकों को ठीक करवाया जाए। बठिंडा के मॉडल टाउन फेस-1 में 27 दिन पहले बनाई गई सड़कें जगह- जगह धस रही हैं जिस कारण बहुत बड़े और गहरे गड्डे हो रहे हैं। मुहल्ला वासियों ने कुछ गड्डों को अपने लेवल पर भरने की भी कोशिश की है ताकि लोगों को होने वाले हादसों से बचाया जा सकें लेकिन सड़क बनाने में सही लेबल व मट्रियल नहीं डालने के कारण सड़क दूसरी तरफ से टूटना शुरू हो रही है।

सुरखपीर रोड में 100 मीटर में बने तीन खतरनाक खड्ढे, हो रहे हादसे


यह स्थिति केवल माडल टाउन क्षेत्र की नहीं है बल्कि शहर के कई दूसरे हिस्सों में बनी सड़के भी टूटकर हादसों का सबब बनने लगी है। सुरखपीर रोड में जय अंबे मिष्ठान भंडार से लेकर सिद्धू क्लीनिक तक मात्र 100 मीटर के दायरे में सड़क में चार स्थानों में गहरे खड्ढे बने हुए है। इसमें लोगों व ठेकेदार की तरफ से पानी व सीवरेज के कनेक्शन लेने के बाद टूटे स्थान को न तो भरा गया और न ही सीवरेज के ढक्कन व सड़क का लेबल बराबर किया गया जिसमें बरसात के बाद डेढ़ फुट तक पानी सुबह से सांय तक भरा रहा व उक्त सड़क गहरे खड्ढ़ों में तबदील हो गई जिसके चलते इस जगह पर सुबह से लेकर देर सांय तक दर्जनों वाहन चालक हादसे का शिकार हुए। गौरतलब है कि जब से नई सड़कें बनाई गई हैं तभी से इन सड़कों की मजबूती पर सवाल उठाये जा रहे थे। वही शहर में अब 34  एमएम बारिश ने मोहर लगा दी है। बार-बार शिकायतें करने पर भी बठिंडा प्रशासन खामोश है। इन धसी हुई सड़कों की शिकायत समाज सेवी संजीव गोयल की तरफ से निगम अधिकारियों के पास की गई लेकिन इसमें किसी तरह की कारर्वाई नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को धसी हुई सड़कों की शिकायत व फोटो सीएम हाउस, स्थानीय निकाय विभाग, नगर निगम बठिंडा के पास की गई है व नई बनी सड़कों की जांच विजिलेंस से करवाने और सम्बंधित ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट करने की मांग की है। 


बठिंडा में पति व बुआ की प्रताड़ना से परेशान महिला ने जहरीली दवा पीकर की आत्महत्या, दो लोगों पर केस

बठिंडा. पति व उसके परिजनों की प्रताड़ना से परेशान एक विवाहित महिला ने जहरीली दवा पीकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले में मृतक के मायके पक्ष के बयान पर दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। बालियावाली पुलिस के पास रंजीत सिंह वासी मानबड़िया ने शिकायत दी कि उसकी बहन बेअंत कौर उम्र 32 साल का विवाह कुछ साल पहले गांव झंडुके में प्रदीप सिंह के साथ हुआ था। शादी के बाद आरोपी प्रदीप सिंह व उसकी बुआ भिंदर कौर उसे परेशान करने लगे। प्रदीप सिंह को उसकी बुआ जहां शराब की लत लगा रही थी वही उसे भड़का कर मृतका से मारपीट करता था। इसी के चलते गत दिवस भी उसके साथ मारपीट की गई जिससे परेशान होकर बेअंत कौर ने घर में रखी जहरीली दवा पीकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।  

स्कूटर सवार को कार चालक ने टक्कर मारकर किया घायस, केस 

बठिंडा. तेज रफ्तार कार चालक ने डबवाली रोड पर स्कूटर सवार को टक्कर मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया। घायल व्यक्ति को प्राइवेट अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल रवाया गया। वह सदर बठिंडा पुलिस ने घायल व्यक्ति जगजीत सिंह वासी जोधपुर रोमाण के बयान पर कार चालक के खिलाफ केस जर्ज कर लिया है। सदर बठिंडा पुलिस के पास जगजीत सिंह वासी जोधपुर रोमाणा ने बयान दिया कि वह अपने स्कूटर पर किसी जरूरी काम से जोधपुर रोमाणा से लिंक रोड गांव नरुआना डबवाली रोड पर जा रहा था कि इसी दौरान कार सवार करणवीर सिंह वासी हाउसफैड कालोनी बठिंडा तेज गति से आया व टक्करमारकर घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने घायल जगजीत सिंह को अस्पताल पहुंचाया। आरोपी की अभी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।    

शराब और लाहन की तस्करी करने वाले तीन लोग गिरफ्तार 

बठिंडा. जिला पुलिस ने तीन स्थानों पर लाहन, अवैध शराब की तस्करी करने वाले तीन लोगों को नामजद कर गिरफ्तार किया है। दियालपुरा पुलिस के सहायक थानेदार गुरसेवक सिंह ने बताया कि वीरदविंदर सिंह वासी दियालपुरा बठिंडा के घर में छापामारी र 50 लीटर लाहन बरामद की है। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। तलवंडी साबों पुलिस के सहायक थानेदार गुरप्रीत सिंह ने बताया कि हरजिंदर सिंह वासी कलालवाला बठिंडा को हरिय़ाणा मार्का 9 बोतल के साथ गांव कलालवाला के पास से गिरफ्तार किया गया हालांकि आरोपी को बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया। वही फूल पुलिस के सहायक थानेदार सुरजीत सिंह ने बताया कि गुरप्रीत सिंह वासी भाईरूपा को गांव में अवैध शराब बनाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली 50 लीटर लाहन के साथ गिरफ्तार किया गया है।


बठिंडा में भुच्चों व आसपास के इलाकों में स्थित होटलों में सांय होते ही खेला जा रहा सट्टा व चल रहा कैसीनों, पुलिस बेखबर

बठिंडा. जिले के कुछ होटलों में जुआं, कैसीनों व सट्टा लगाने का गौरखधंधा चल रहा है। ऐस नही है इस धंधे के बारे में पुलिस के पास जानकारी नहीं है बल्कि पुलिस के कुछ कर्मचारियों के संरक्षण में उक्त धंधा चलाया जा रहा है। जुआ व सट्टा खेलने वाले लोग सांय होते ही इन होटलों के कमरों को बुक करवा लेते हैं वह पूरी रात करोड़ों का गौरधंधा सट्टे व जुएं के नाम पर किया जाता है। जानकारी अनुसार भुच्चो रोड़ नजदीक रिलायंस पंप के नजदीक स्थित होटल में सरेआम जुआ खेला जा रहा है। इसमें प्रतिदिन करोड़ों का लेदेन होता है। पिछले लंबे समय से धडल्ले से चल रहे इस गैरकानूनी धंधे के बारे में पुलिस व प्रशासन के पास शिकायते देने के बावजूद किसी तरह की कारर्वाई नहीं की जा रही है। इस मामले में पिछले दिनों शिरोमणि अकाली दल व आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों की तरफ से सत्ताधरी दल पर सट्टा, कैसीनों व जुएं के गैरकानूनी धंधे को संरक्षण देने के आरोप लगाए जा रहे हैं पर पुलिस करोड़ों रुपए के इस धंधे पर लगाम कसने के लिए जमीनी स्तर पर काम नहीं कर रही है। पिछले दिनों पुलिस ने शहर के विभिन्न इलाकों में जुआं व सट्टा लगाने वाले लोगों के खिलाफ कारर्वाई शुरू की तो सट्टेबाजों ने शहर के बाहर बाईपास इलाकों में बने होटलों व कोठियों को किराये में लेकर यह गैरकानूनी धंधा रू कर दिया। भुच्चो के पास होटल में जुआ खेलने के लिए बठिंडा शहर के इलावा आसापस के इलाकों से दर्जनों लोग सांय के समय इकट्ठा होना शुरू हो जाते हैं वही यह जुआं देर रात तक चलता रहता है। जुएं व सट्टे की लत में पड़े लोग यहां अपनी जमा पूंजी लुटाने का काम कर रहे हैं। इस तरह का धंधा रमपुरा फूल, रामा व संगत मंडी में चल रहा है। वही इस मामले में एसएसपी भुपिंदरजीत सिंह विर्क का कहना है कि जिला में गैरकानूनी धंधा कर रहे लोगों पर लगाम कसी जा रही है जिसमें दर्जनों जुआ व सट्टा खिलवाने लोगों पर केस कर गिरफ्तार किया गया है। संबंधित थाना प्रभारियों को इस संबंध में सख्त निर्देश देकर कानूनी कारर्वाई अमल में लाई जाएगी।