HOME PAGE

HOME PAGE

बुधवार, 8 दिसंबर 2021

2022 के विधान सभा चुनावों के लिए पूर्व विधायक ने की यूथ वर्करों के साथ मीटिंग, लगाईं ड्यूटियां

शहर के करवाए गए चहुंमुखी विकास के नाम पर मांगेंगे वोट-  सरूप सिंगला
खाली खजाना मंत्री की लोक विरोधी नीतियां और 13 सूत्रीय प्रोग्राम प्रति शहर निवासियों को किया जा रहा लामबंद


बठिंडा, 8 दिसंबर (जसप्रीत): शिरोमणी अकाली दल-बसपा गठबंधन के विधान सभा हलका बठिंडा शहरी से उम्मीदवार व पूर्व विधायक सरूप चंद सिंगला द्वारा 2022 के विधान सभा चुनावों हेतु सरगर्मियां तेज करते हुए आज यूथ वर्करों के साथ बैठक की गई और अपने गृह निवास पर ब्रेकफास्ट करने के बाद विचार-विमर्श किया गया। इस मौके वर्करों के प्रभावशाली प्रोग्राम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सरूप चंद सिंगला ने वर्करों को कहा कि आगामी विधान सभा चुनावों के लिए खाली खजाना मंत्री मनप्रीत सिंह बादल की लोक विरोधी नीतियां, जोजो ब्रिगेड द्वारा चलाए जा रहे गुंडाराज और शिरोमणी अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल द्वारा सरकार बनने पर लोक हित में बनाए गए 13 सूत्रीय प्रोग्राम प्रति शहर निवासियों, व्यापारियों और दुकानदारों को लामबंद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उक्त चुनावों में वह शिरोमणी अकाली दल की सरकार के समय दौरान 10 साल लोगों की की गई सेवा और शहर के करवाए गए चहुंमुखी विकास के नाम पर वोटों की मांग करेंगे, जबकि खाली खजान मंत्री समेत कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पास लोगों में जाने के लिए कोई एजेंडा नहीं। उन्होंने कहा कि शहर में एम्स अस्पताल, सैंट्रल यूनिवर्सिटी, होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट, स्पोर्टस स्कूल, आदर्श स्कूल समेत बठिंडा, चंडीगढ़, फिरोजपुर समेत सड़कों को फोरलाईन के साथ करवाए गए ऐतिहासिक विकास कार्यों के कारण लोग शिरोमणी अकाली दल की सरकार चाहते हैं। इस मौके पूर्व विधायक द्वारा शिरोमणी अकाली दल की मोगा में 14 दिसंबर को हो रही रैली के लिए भी ड्यूटियां लगाईं गई। इस मौके वर्करों ने पूर्व विधायक सरूप सिंगला को विश्वास दिलाया कि युवा वर्ग चुनावों में अहम रोल अदा करेगा। इस मौके शिरोमणी अकाली दल, यूथ अकाली दल, व्यापार विंग के समूह पदाधिकारी साहिबान समेत शहर निवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

पंजाब सरकार पिछली सरकारों की तरह अमीरों की नहीं बल्कि आम लोगों की सरकार है - मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी

चन्नी सरकार द्वारा किए गए काम ऐतिहासिक - राजा वड़िंग
रमा मंडी पहुंचे मुख्य मंत्री ने बड़ी रैली को किया संबोधन, लड़कों के लिए स्कूल, पचास बेड का अस्पताल समेत करोड़ों के फंड का एलान
भारी संख्या में पुलिस बल रहे तैनात


बठिंडा, 8 दिसंबर (जसप्रीत): पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी की स्थानीय अनाज मंडी की रैली में शहर और तलवंडी साबो के इलावा हल्के के विभिन्न गांवों से भारी संख्या में लोग पहुंचे। मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी द्वारा सबसे पहले नई सब्जी मंडी का शिलान्यास किया गया, इसके बाद वह रैली स्थल पर पहुंचे। इस मौके राज्य के ट्रांसपोर्ट मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग तथा हल्का इंचार्ज खुशबाज सिंह जटाना भी उपस्थित थे। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे और सुरक्षाकर्मियों के द्वारा शहर समेत रैली स्थल के चप्पे चप्पे पर कड़ी नज़र रखी गई। कांग्रेस के हल्का इंचार्ज खुशबाज सिंह जटाना के द्वारा मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी,ट्रांसपोर्ट मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का धन्यवाद किया गया। इस दौरान मंच संचालन की भूमिका नगर कौंसिल रामा के अध्यक्ष कृष्ण कुमार मित्तल ने निभाई। सबसे पहले संबोधन करते हल्का इंचार्ज खुशबाज सिंह जटाना ने हल्के की मांगों को मुख्यमंत्री के सामने रखा व इलाके के विकास के लिए फंड देने की मांग रखी। साथ ही उन्होंने अपने विरोधियों पर भी जमकर निशाना साधा और आने वाले विधानसभा चुनावों में उन्हें बड़ी शिकस्त देने की बात कही।

राजा वड़िंग ने पूर्व मुख्य मंत्री सहित विपक्ष को लिया आड़े हाथों

ट्रांसपोर्ट मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने संबोधित करते कहा कि चन्नी सरकार बनने के बाद राज्य से माफिया का खात्मा निश्चित है। उन्होंने चन्नी सरकार के द्वारा बिजली के दामों में कमी,पेट्रोल और डीज़ल के दामों और लोगों की भलाई के लिए किए गए अन्य कामों को जनता के सामने रखा साथ ही उन्होंने अपने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा नशों के खात्मे को लेकर खाई गई कसम को लेकर उन पर निशाना साधा गया। राजा वड़िंग ने केजरीवाल द्वारा अकाली दल नेता और विधायक बिक्रमजीत सिंह मजीठिया से मानहानि के मुकद्दमे में माफ़ी मांगने को लेकर उन पर शाब्दिक वार किए। उन्होंने कहा कि विरोधियों के पास मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी के खिलाफ बोलने के लिए कुछ भी नहीं है और उनके द्वारा किए गए काम ऐतिहासिक हैं।

लोगों की मांगों के मुताबिक सरकार के द्वारा फैसले लिए जा रहे हैं- चन्नी

अंत में मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने अपने संबोधन में इलाके के लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि लोगों की मांगों के मुताबिक सरकार के द्वारा फैसले लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब से वह मुख्यमंत्री बने हैं तब से उनके द्वारा लिए जा रहे लोग भलाई के फैसलों के बाद से विपक्षी नेताओं को नींद नहीं आ रही। उन्होंने आप सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा और कहा कि केजरीवाल के द्वारा पंजाब के लोगों को बड़े बड़े वादे करके गुमराह किया जा रहा है।उन्होंने शहर के विकास के लिए 15 करोड़, कच्ची सड़कों को पक्का करने के लिए अलग से पांच करोड़, लड़कों के लिए एक स्कूल, पचास बेड का अस्पताल और रेलवे क्रोसिंग के ऊपर से फ्लाई ओवर और साथ ही कच्ची सड़कों को पक्का करने के लिए पांच करोड़ रुपयों की ग्रांट देने का एलान किया। इस मौके मंच पर पूर्व मंत्री और विधायक हरमंदर सिंह जस्सी, खुशबाज सिंह जटाना के निजी सहायक रणजीत सिंह संधू के इलावा अन्य मौजूद थे।

बुजुर्गों के साथ युवा भी हो रहे ब्रेन स्ट्रोक के शिकार, बचाव के लिए दिनचर्या में लाएं सुधार- डा. विवेक गुप्ता

 ब्रेन स्ट्रोक उपचार में आए क्रांतिकारी बदलाव से गंभीर से गंभीर मरीज हो रहे स्वस्थ


बठिंडा
, 8 दिसंबर (जसप्रीत): कैंसर व हृदय रोग के बाद ब्रेन स्ट्रोक भारत ही नहीं बल्कि विश्व में सर्वाधिक खतरनाक बिमारी है तथा रिपोर्ट बताती है कि हर 4 में से 1 व्यक्ति इसका शिकार है। इस लिए इस बिमारी का भी लोगों को विशेष ध्यान रखना चाहिए परन्तु जानकारी के अभाव के चलते सही से केयर नहीं मिल पाती। यह जानकारी बठिंडा में आयोजित एक प्रेसवार्ता के दौरान इंटरवेंशनल न्यूरोरेडयोलॉजिस्ट डा. प्रोफेसर विवेेक गुप्ता ने साझा की। उन्होंने आगे बताया कि हर कोई स्वस्थ रहना चाहता है, पर दिनचर्या का बिगडऩा, वसायुक्त खानपान, धूम्रपान-शराब का सेवन व व्यायाम से दूरी से हम कई गंभीर बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। ऐसी परिस्थितियों में ब्रेन स्ट्रोकयानि दिगामी दौरा पडऩे की संभावना भी ज्यादा बढ़ जाती है। फोर्टिस अस्पताल में इंटरवेंशनल न्यूरोरेडयोलॉजी विभाग के एडिशनल डायरेक्टर डा. विवेक गुप्ता ने बताया कि बड़े-बुजुर्ग ही नहीं, अब युवा भी इसके निशाने पर हैं। ब्रेन स्ट्रोक- दिमाग की नाड़ी में रूकावट आना या उम्र भर के लिए अपंगता का एक बड़ा कारण है। यह मानवीय स्वास्थ्य के लिए एक गंभीर खतरा है।

उन्होंने बताया कि असंतुलित खानपान व बढ़ता वजन युवाओं में ब्रेन स्ट्रोक के बढ़ते केसों का कारण बन रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि कोई भी लक्षण नजर आए तो तुरंत ही न्यूरोलॉजिस्ट व न्यूरो सर्जन से मिले व अपनी दिनचर्या व आहार में डाक्टर द्वारा दी गई सलाह से सेहत में सुधार लाया जा सकता है। हर दिन कम से कम 20-30 मिनट के लिए चलना या साइकिल चलाना न केवल आपको फिट रहने में मदद करेगा, बल्कि कई बीमारियों को दूर रखेगा।

डा. गुप्ता ने बताया कि उनके पास हाल ही में एक 87 वर्षीय मरीज ब्रेन स्ट्रोक के करीब 10 घंटे बाद पहुंचा था, जिसको कि दाहिने हिस्से में पूरी लकवा मार गया था। जांच में पता चला कि उसके मस्तिष्क में दाहिने हिस्से में रक्त की आपूर्ति रूक गई थी। मैकेनिकल थ्रोम्बेक्टोमी तकनीक से उसकी उक्त धमनी से ब्लड कलॉट को हटा दिया गया तथा आज वह पूरी तरह से स्वस्थ है।

उन्होंने कहा कि ब्रेन स्ट्रोक आने पर या शरीर को लकवा मारने पर दुखी या चिंतित होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि यदि मरीज को तुरंत ऐसे अस्पताल जहां अनुभवी न्यूरोलॉजिस्ट व न्यूरो सर्जन हों, तक पहुंचाया जा सकता है, तो मरीज की जल्दी रिकवरी संभव हो सकती है। उन्होंने बताया कि फोर्टिस हॉस्पिटल मोहाली उत्तर भारत का एकमात्र स्ट्रोक-रेडी हॉस्पिटलहै, जो मैकेनिकल थ्रोम्बेक्टोमी की पेशकश करता है, और 24 घंटे टीम से लैस है जिसमें अत्यधिक अनुभवी डॉक्टर शामिल हैं।