HOME PAGE

HOME PAGE

रविवार, 16 जनवरी 2022

विधान सभा चुनाव का जमा अखाड़ा - शहर में सरकारी स्कीम के सोलर प्लाट लगाने को लेकर अकाली दल और कांग्रेसी हुए आमने सामने

-आलम बस्ती में सोलर पैनल से भरे ट्रक का किया अकाली दल के सरुपचंद सिंगला ने समर्थकों के साथ घेराव
-कांग्रेसी नेता जयजीत सिंह जौहल भी समर्थकों के साथ पहुंचे, लगाए गए आरोपों को बताया बेबुनियाद


बठिंडा, 16 जनवरी (जसप्रीत): विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद शहर के विभिन्न इलाकों में कांग्रेस की तरफ से पार्षदों के सहयोग से केंद्रीय व राज्य सरकार की योजना के तहत लगाए जाने वाले सोलर प्लाट लोगों के घरों में लगाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। चुनाव से पहले सरकार की तरफ से पार्षदों के सहयोग से दो किलोवाट से कम बिजली मीटर वाले घरों में एक से दो किलोवाट के सोलर प्लाट लगाने के फार्म फरवाएं गए थे। इसमें कई घरों में तो सोलर पैनल चुनावी घोषणा से पहले लगा दिए गए लेकिन रहते घरों में प्लाट लगाने का काम अब चलाया जा रहा है। इसे लेकर शिरोमणि अकाली दल व बसपा ने कड़ा विरोध जताया है। इसमें रविवार को बठिंडा के आलम बस्ती में माहौल उस समय काफी तनावपूर्ण हो गया जब सोलर पैनल से भरी एक गाड़ी इलाके में पहुंची व आवेदन करने वाले लोगों के घरों में सोलर प्लाट लगाने की तैयारी करने लगी। इसके बाद शिरोमणि अकाली दल-बसपा के उम्मीदवार सरूप चंद सिंगला अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंच गए व विरोध जताना शुरू कर दिया। सरुपचंद सिंगला व समर्थकों ने इस बाबत जिला व राज्य चुनाव आयोग के पास भी शिकायत भेजी व आरोप लगाया कि चुनावों की घोषणा के बाद लोगों को प्रलोभन देने की नियत से सोलर प्लाट लगाने के काम किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने पांच साल में किसी भी वर्ग का भला नहीं किया वही अब चुनावों की घोषणा  बाद अपनो को रेवडियां बांटने में लगे हैं। इससे पहले लोगों को 12 हजार रुपए की राशि देने की बात कही जिसमें गरीबों को राशि दी जानी थी लेकिन इस स्कीम में भी कांग्रेसी पार्षदों ने मिलकर बड़ा गोलमाल किया है वही अब सोलर प्लाट भी उन्हीं लोगों के लगाए जा रहे हैं जो कांग्रेस को समर्थन देने की बात कह रहे हैं जबकि हजारों लोग ऐसे हैं जिन्हें फार्म भरे डेढ़ माह से अधिक का समय हो गया है लेकिन उन्हें स्कीम का लाभ आज तक नहीं दिया गया है। उन्होंने चुनाव आयोग से इस मामले में कड़ा संज्ञान लेने व कांग्रेस के उम्मीदवार मनप्रीत सिंह बादल पर कानूनी कारर्वाई करने की मांग की है। वही इस मामले में कांग्रेसी वर्करों ने सरुपचंद सिंगला व उनके समर्थकों का विरोध जताया। उन्होंने कहा कि अकाली दल दस साल राज करने के बावजूद उन्हें किसी तरह की राहत नहीं दे सका है अब जब गरीबों के घरों में सोलर प्लाट लगाए जा रहे हैं तो उसका विरोध कर रहे हैं। उन्होंने इस दौरान नारेबाजी भी की। वही माहौल गर्म होता देख मौके पर पुलिस भी पहुंची। वही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयजीत सिंह जौहल भी समर्थकों व पार्षदों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि इलाके में सोलर प्लाट सिर्फ उन्हीं लोगों के घरों में लग रहे हैं जिन्होंने
चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले संबंधित विभाग व नगर निगम के पास आवेदन किया था। इसमें आवेदन
करने वाले लोगों की वैरिफिकेशन के बाद स्कीम में नाम आ चुका था व अब उनके घरों में उक्त सोलर प्लाट लगाए जाने थे। चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद नए काम शुरू नहीं किया जा सकता है जबकि पहले से पारित कार्य जारी रहते हैं। वर्तमान में अकाली दल उन्हें बदनाम करने व लोगों के हितों से खिलवाड़ करने के लिए विरोध जता रहा है। वही मामले में डीसी अरविंदपाल सिंह सिद्धू का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी व अगर आचार संहिता की अवहेलना सामने आती है तो तय नियमों के तहत कारर्वाई होगी।

आयकर दफ्तर बठिंडा व शहीद संदीप सिंह सरकारी स्कूल को मिला सबसे साफ होने का खिताब

स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के तहत नगर निगम बठिंडा की तरफ से करवाएं गए स्वच्छता मुकाबले
छह कैटेगिरी के बीच करवाएं गए थे मुकाबलें, निगम के घोषित किए परिणाम, साििर्टफकेट देकर किया गया सम्मानित

बठिंडा, 16 जनवरी (जसप्रीत). स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 को लेकर नगर निगम बठिंडा की तरफ से अभी से तैयारियां शुरू कर दी है। पिछले साल 2021 में राज्य भर में तीसरा स्थान हासिल करने के बाद निगम अधिकारियों ने उन सभी खामियों को दूर करना शुरू कर दिया है, जिसके कारण उनके पिछले सर्वेक्षण में नंबर कटे थे। वहीं सर्वेक्षण के हर सवाल पर खर उतरने के लिए कड़ी मेहनत निगम अधिकारियों की तरफ से की जा रही है। फरवरी माह में सर्वेक्षण शुरू होने से पहले निगम ने अपने स्तर पर शहर की साफ-सफाई का जायजा लेने के लिए सर्वेक्षण प्रतियोगिता करवाई है। इसमें शहर के सरकारी दफ्तर, स्कूल, कालेज, होटल-रेस्टारेंट, अस्पताल, रिहायशी कालोनियों के अलावा मार्केट एसोसिएशन को शामिल किया गया था, ताकि पता चल सके वह कितने साफ और स्वच्छ है। विभिन्न कैटेगिरी में करवाएं गए इन मुकाबलों में निगम की टीम द्वारा विभिन्न पहलुओं पर जांच पड़ताल करने के बाद उन्हें फस्ट, सेकेंड और थर्ल्ड रैंक देकर सम्मानित किया गया। निगम की तरफ से घोषित परिणामों में सरकारी दफ्तरों में बठिंडा आयकर दफ्तर को सबसे साफ और स्वच्छ का खिताब मिला है, जबकि स्कूल केटेगिरी में परसराम नगर स्थित शहीद सिपाही संदीप सिंह सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल को फर्स्ट प्राइज मिला है। इसके साथ रिहाशी कालोनी में ग्रीन सिटी, मार्केट एसोसिएशन में धोबी बाजार एसोसिएशन, होटल में कफर्न इन होटल व अस्पताल में मित्तल अस्पताल को फसर्ट प्राइज मिला है। इस मौके पर निगम दफ्तर में आयोजित एक समागम के दौरान निगम के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर संदीप सिंह रोमाणा, डीसीएफए लखबीर त्रिखा, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर सतीश कुमार बंडरवाल, प्रोग्राम कोआर्डिनेटर एडवोकेट वंशिता पुरी, इंदरजीत कौर व दिलजीत सिंह बराड़ ने विभिन्न कैटेगिरी में विजेता रहने वालों को सबसे साफ होने का सर्टीफीकेट व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।

बेस्ट रिहायाशी सोसायटी:

पहला- ग्रीन सिटी कालोनी

दूसरा- गणपति इनक्लेव।

तीसरा-होम लैंड इनक्लेव।

सरकारी दफ्तर:

पहला- आयकर दफ्तर

दूसरा- बीडीपीओ दफ्तर

तीसरा- मार्केट कमेटी

अस्पताल:

पहला- मित्तल अस्पताल बठिंडा।

दूसरा- बिडयाल अस्पताल

तीसरा- राधा कृष्ण आईज केयर अस्पताल।

मार्केट एसोसिएशन:

पहला- धोबी बाजार एसोसिएशन

दूसरा कपड़ा मार्केट बठिंडा।

तीसरा मेडिकल मार्केट बठिंडा।

होटल:

पहला- कंफट इन

दूसरा- होटल मैलडी

तीसरा बाहिया हाईट

स्कूल:

पहला- शहीद सिपाही संदीप सिंह सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल परसराम नगर।

दूसरा- गुरू नानक देव पिब्लक सीनियर सेकेंडरी स्कूल कमला नेहरू कालोनी।

तीसरा- गुडविल पिब्लक स्कूल।