HOME PAGE

HOME PAGE

रविवार, 6 फ़रवरी 2022

मनप्रीत-जोजो और गिल ने पहले मिलके लोगों को लूटा, अब अलग होने का कर रहे नाटक: सरूप सिंगला

 


शहर के विकास और राज्य के हित में अकाली सरकार समय की जरूरत

बठिंडा, 6 फरवरी। विधान सभा हलका बठिंडा शहरी सीट से अकाली-बसपा गठबंधन के उम्मीदवार और पूर्व विधायक सरूप चंद सिंगला द्वारा विधान सभा चुनावों के लिए प्रचार दिन प्रतिदिन तेज किया जा रहा है। शहर के विभिन्न हिस्सों में नुक्कड़ मीटिंगें की गई, जिनमें कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को छोड़ कर शहर के सीनियर नेता शिरोमणी अकाली दल में शामिल हुए, जिनको पूर्व विधायक ने पार्टी का झंडा पहनाकर स्वागतम कहा और पूरा मान सम्मान देने का भरोसा दिया। इस मौके पूर्व विधायक ने विरोधी उम्मीदवारों पर जमकर निशाने लगाए। प्रैस बयान जारी करते हुए सरूप चंद सिंगला ने कहा कि वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल, उसका साला जोजो, आप उम्मीदवार जगरूप सिंह गिल और भाजपा उम्मीदवार राज नंबरदार सब मिलकर उनके मुकाबले चुनाव मैदान में हैं, क्योंकि पहले मिलकर लोगों को लूटा, धक्केशाहियां की, निजी लाभ लिए, अब चुनावों में अलग होने का नाटक कर रहे हैं, जिससे शिरोमणी अकाली दल को टक्कर दी जा सके, परंतु शहर निवासी इनकी राजनैतिक खेल से पूरी तरह जानकार हैं और अकाली-बसपा सरकार बनाने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि शहर के विकास और राज्य के उज्जवल भविष्य के लिए अकाली-बसपा सरकार समय की जरूरत है। उन्होंने विकास और साफ सुथरी राजनीति के नाम पर वोटों की मांग करते हुए कहा कि एक तरफ कांग्रेसियों की टीम, दूसरी तरफ आपका अपना सिंगला परिवार है, विकास को मुख्य रखकर वोट का इस्तेमाल हो। इस मौके उनके साथ शिरोमणी अकाली दल की लीडरशिप और शहर निवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।



भाजपा गठबंधन वाली डबल इंजन सरकार बनने पर खुशियों से महकेगा पंजाब: राज नंबरदार


 -विकास के नाम पर वोटें मांगने वाले पहले बठिंडा में हुआ विकास करें साबित

-केंद्र की मोदी सरकार द्वारा आम जनता के लिए शुरू की गई योजनाएं, पंजाब में भी होगी लागू: वीनू गोयल

बठिंडा, 4 फरवरी। पंजाब में भाजपा-पंजाब लोक कांग्रेस-संयुक्त अकाली दल गठबंधन की डबल इंजन सरकार बनने जा रही है और उक्त सरकार बनते ही पंजाब में खुशियों की बहार आएगी तथा पूरा पंजाब खुशियों से महक जाएगा। उपरोक्त बातें विभिन्न स्थानों पर प्रचार करते हुए भाजपा गठबंधन के बठिंडा शहरी से उम्मीदवार राज नंबरदार ने आम जनता को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, शिरोमणी अकाली दल तथा आप उम्मीदवार विकास करवाने के नाम पर वोटों की मांग करने का दावा कर रहे हैं, परंतु उन्हें आम जनता द्वारा भी पूछा जाना चाहिए कि बठिंडा में विकास कहां हुआ है? पहले इसकी जानकारी दी जाए। राज नंबरदार ने कहा कि अकाली दल ने 10 साल राज किया, जबकि कांग्रेस ने 5 साल, फिर भी वह विकास करवाने की बातें बोल रहे हैं, फिर आखिर विकास हुआ ही नहीं तो वह किस विकास की बात कर रहे हैं। आप उम्मीदवार को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि जगरूप सिंह गिल, मनप्रीत सिंह बादल की टीम का हिस्सा रहे हैं, जिनके द्वारा एमसी के चुनाव जीते भी गए हैं और वह नगर कौंसिल तथा नगर सुधार ट्रस्ट के पदाधिकारी भी रहे हैं, ऐसे में उनके कार्यकाल के दौरान बठिंडा के हुए विकास की जानकारी वह जरूर दें। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई जनहित की स्कीमों को पंजाब में भी सरकार बनने के बाद लागू करवाया जाएगा। इस दौरान बठिंडा के वोटरों द्वारा भी राज नंबरदार को भारी मतों से जिताने का प्रण लिया गया, वहीं कपड़ा मार्केट के दुकानदारों द्वारा भी उन्हें सहयोग देने का भरोसा दिलाया गया।