HOME PAGE

HOME PAGE

बुधवार, 9 फ़रवरी 2022

अकाली दल सरकार बरसाती पानी की निकासी में हुई फेल, मनप्रीत बादल ने मोटरों को 250 हार्स से 1250 हार्स पावर किया-जयजीत जौहल


बठिंडा।
वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के पक्ष में शहर के विभिन्न वार्डों में हैप्पी ठेकेदार की तरफ से चुनाव प्रचार मुहिम शुरू की गई। इस दौरान मनप्रीत बादल की बेटी रिया बादल व मामा-मामी ने मुहिम में शामिल होकर लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करे व मनप्रीत सिंह बादल को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। वही विभिन्न वार्डों में उनका भारी समर्थन मिला। इस दौरान शहर के विभिन्न वार्डों में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जयजीत सिंह जौहल ने भारी जनसभाओं को संबोधित करते बताया कि शहर में कांग्रेस के पांच साल के कार्यकाल में 43 पार्कों को हराभरा बनाया गया, बठिंडा में पांच दशक से मरम्मत की राह देख रही सरहंद नहर को पक्की किया गया, शहरवासियों के लिए सबसे बड़ी समस्या पीने वाली पानी की थी जिसमें वाटरवर्कस बनाने के साथ उनकी क्षमता को बढ़ाकर समस्या हल कर 6 समय लोगों को पानी दिया जा रहा है। 


इसी तरह शहर में सबसे बड़ी समस्या रेन वाटर की थी जिसमें समस्या हल कर जहां पहले कई घंटों तक पानी की निकासी नहीं होती थी अब कुछ मिनट बाद ही शहर के प्रमुख रास्तों से बरसाती पानी निकाल दिया जाता है। अकाली दल के समय में मोटरों की पावर 250 हार्स पावर थी जबकि कांग्रेस ने इसे बढ़ाकर 1250 हार्स पावर में लेकर आए है। इसी तरह अकाली दल ने अपने दस साल के कार्यकाल में करोड़ों रुपए की लागत वाली जमीने बेची लेकिन हमने शहर में प्रोजेक्ट लगाने के लिए जमीनों की खरीद की। पंजाबमें पहली डिजिटल लाइब्रेरी बठिंडा में बनाई गई वही साइकलिंग ट्रैक बना रहे व पूरे शहर को एलईडी लाइटों से युक्त किया गया। इस तरह से सैकडों प्रोजेक्ट है जो कांग्रेस ने शहर में शुरू किए है। इसी के आधार पर लोग उन्हें वोट डालेंगे व कांग्रेस को भारी मतों के साथ जीताएंगे। 




बठिंडा बार एसोसिएशन के वकीलों ने दिया अकाली गठजोड़ प्रत्याक्षी सरुपचंद सिंगला को समर्थन


बठिंडा।
शोरोमणि अकाली दल व बसपा के उम्मीदवार सरुपचंद सिंगला ने बठिंडा के बार एसोसिएशन के वकीलों के साथ बैठक कर विधानसभा चुनावों में समर्थन मांगा। इस दौरान सैकड़ों वकीलों ने शिअद-बसपा की सरकार बनाने में हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। सरुपचंद सिंगला ने कहा कि पंजाब में पिछले पांच साल में पंजाब में किसी तरह का विकास नहीं हो सका बल्कि लोगों की जमकर लूट की गई। कांग्रेसी मंत्रियों ने वजीफा घोटाला कर गरीबों का हक मारा जबकि रेत खनन में करोड़ों की प्रापर्टी कांग्रेसी मंत्रियों व उनके रिश्तेदारों ने बनाई। कांग्रेस पंजाब के लिए नहीं बल्कि अपनी सीट व मुख्यमंत्री की कुर्सी हथियाने के लिए लड़ रही है। ऐसे में उन्हें पंजाब व पंजाब के विकास की कोई चिंता नहीं है। उन्होंने उपस्थिति लोगों से पंजाब में बदल लाने व अकाली-बसपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने की मांग की। सरुपचंद सिंगला ने बताया कि अकाली दल के दस साल के कार्यकाल में बठिंडा का सर्वाधिक विकास हुआ। इस दौरान शहर को रिंग रोड़ से जोड़ने, फोर लैन हाईवे, कैंसर अस्पताल, एम्स सहित दर्जनों बड़े प्रोजेक्ट लेकर आए। इसी तरह के बड़े प्रोजेक्टों के लिए जरूरी है कि पंजाब में अकाली गठजोड़  सरकार बने। इस दौरान समूह वकीलों ने सिंगला को भारी मतों से विजयी बनाने का आश्वासन दिया।