HOME PAGE

HOME PAGE

गुरुवार, 10 फ़रवरी 2022

पंजाब में या तो नशे रहेगा या शिरोमणी अकाली दल: बादल, -सरकार बनने पर पंजाब में नशे के कहर को खत्म करने के लिए ड्रग्स बेचने वालों को पकड़ा जाएगा

 


बठिंडा/10 फरवरी:
पूर्व केंद्रीय मंत्री सरदारनी हरसिमरत कौर बादल ने आज घोषणा की है कि पंजाब में यां तो नशा रहेगा यां शिरोमणी अकाली दल। अगली शिअद-बसपा गठबंधन सरकार के गठन के तुरंत बाद नौजवानों को ड्रग्स बेचने वालों  को पकड़ेगी।

उन्होने कहा, ‘‘  मैं अपनी बहनों को विश्वास दिलाती हूं कि हम नशों के शिकार नौजवान जो ड्रग्स के शिकार हो जाते हैं,  को तंग नही करेंगें ,जैसा कि कांग्रेस सरकार ने किया था। हम समाज में उनका पुनर्वास बहाल करेंगें और उन्हे रोजगार देंगें। हम बेचने वालों को निशाना बनाएंगें। मैं पंजाब से ड्रग्स के अभिशाप को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं और इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूरी कोशिश करूंगी’’। सरदारनी बादल ने पार्टी बठिंडा ग्रामीण उम्मीदवार प्रकाश सिंह भटटी के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा।

 कांग्रेस कार्यकाल के दौरान ड्रग्स का खतरा दस गुना बढ़ गया है, कहते हुए सरदारनी बादल ने कहा, ‘‘ कांग्रेस विधायकों ने सरेआम ड्रग माफिया के साथ मिलकर न केवल ड्रग्स को संरक्षण दिया , बल्कि मानवता के खिलाफ इस जघन्य अपराध में समान भागीदार  भी बन गए। उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी और ड्रग्स माफिया के बीच इस खुली मिलीभगत के कारण ही राज्य के हर मोहल्ले में ड्रग्स घुस गया है। उन्होने कहा , ‘‘ हम इस खतरे को हमेशा के लिए समाप्त कर देंगें’’।

सरदारनी बादल ने झूठ बोलने के लिए मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी की निंदा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री इस बात पर जोर दे रहे हैं कि उन्होने राज्य में बिजली के बिल कम दिए हैं, जबकि सच तो यह है कि कांग्रेस सरकार ने पिछले पांच सालों में औसत बिजली बिल में पचास फीसदी बढोतरी की अध्यक्षता की है। इन्होने दो महीने की अवधि के लिए एक मामली कटौती की, ताकि सत्ता में आने के लिए लोगों को धोखा दिया जा सके। चन्नी को पता है कि यह कटौती इस साल केवल 31 मार्च तक है। यदि यह सच नही है तो उन्हे इस बात का खंडन करना चाहिए’’।

आम आदमी पार्टी के बारे में बोलते हुए सरदारनी बादल ने कहा कि आप पार्टी ने बड़े पैमाने पर कांग्रेस ने अपराधी और बदनाम किस्म के लोगों को टिकट दिया है। उन्होने कहा कि आप पार्टी ने भी अपने टिकटों का एक बड़ा हिस्सा करोड़ों रूपये में बेचा है। उन्होने पूछा, ‘‘ ऐसी पार्टी कैसे दावा कर सकती है कि वह आम आदमी का प्रतिनिधित्व करती है?

बदलाव के लिए वोट देने के आप पार्टी के आहवाहन का जिक्र करते हुए सरदार बादल ने कहा, ‘‘ आप पार्टी ने आपके क्षेत्र में बदलाव किया है कि  उन्होने एक पूर्व अकाली-अमित रतन को पार्टी का टिकट दिया है, जिसे अकाली दल ने  किसानों के साथ ठगी मारने  के लिए निष्कासित कर दिया था। उन्होने कहा कि इसके विपरीत पिछली अकाली सरकार  अन्य प्रतिष्ठित प्रोजेक्टों के अलावा एम्स चिकित्सा सुविधा और केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना करके क्षेत्र के लोगों के जीवन में बदलाव लाया था। उन्होेने कहा कि वास्तविक बदलाव एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की बेटी, जिसका सरदार परकाश सिंह बादल द्वारा स्थापित एक मेरिटोरियस स्कूल में पढ़कर  एक मेडिकल कॉलेज में प्रवेश  हुआ था। ‘‘ हम आपके बच्चों के उज्जवल भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के और अधिक  संस्थानों का निर्माण करना जारी रखेंगें।

सरदारनी बादल ने कहा कि शिअद-बसपा गठबंधन की अगली सरकार बी पी एल परिवार की महिला मुख्यिा को 2000 रूपया प्रति महीना  तथा सभी घरेलू उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 400यूनिट मुफ्त बिजली सुनिश्चित के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होने यह भी घोषणा की कि गरीबों को पांच पांच लाख घर दिए जाएंगें और  प्राइवेट सेक्टर में दस लाख नई नौकरियों में से पचहतर फीसदी पंजाबियों के लिए आरक्षित होगी।



खेमकरण में अकालियों-कांग्रेसियों के बीच चली गोलियां: बसेरके गांव में गेहूं बांटने को लेकर हुआ था विवाद, महिला समेत 5 घायल अस्पताल में भर्ती

 
अमृतसर
.पंजाब के अमृतसर के खेमकरण विधानसभा क्षेत्र के गांव बसेरके में अकाली दल और कांग्रेस के समर्थक भिड़ गए। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में एक महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल भर्ती करवाया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। घायलों की पहचान गरजिंदर सिंह, रणजीत सिंह, गुरभेज सिंह, बलवीर सिंह और शांति के रूप में हुई है।

शिअद समर्थक गरजिंदर ने कहा कि गांव के सरपंच हरदेव सिंह ने आटा दाल योजना का गेहूं अपने घर में रखा है। वे गरीब लोग जो अपने कोटे का गेहूं लेने के लिए सरपंच के घर जा रहे थे वहां उन्हें हरदेव सिंह द्वारा कांग्रेस पार्टी को वोट देने के लिए मजबूर किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि गुरुवार की सुबह गांव के रणजीत सिंह और गुरभेज सिंह अपना गेहूं लेने सरपंच के घर गए थे। सरपंच ने दोनों लाभार्थियों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की। गुरभेज और रंजीत ने विरोध किया तो सरपंच और उसके भाई-भतीजों ने हमला कर दिया।

इसकी जानकारी मिलने के बाद मैं मौके पर गया और मामले को सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन सरपंच ने पिस्टल से फायरिंग कर दी। एक गोली मेरे पैर में लगी। इसी तरह सरपंच के परिवार के अन्य सदस्यों ने गुरभेज और रंजीत को लाठियों और धारदार हथियारों से घायल कर दिया। गुरभेज ने कहा कि मेरा और रंजीत का इलाज सुरसिंह गांव के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने इसकी शिकायत खालरा थाने में दे दी है। वहीं सरपंच ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं के घरों के बाहर कांग्रेस पार्टी के पोस्टर चिपकाए हैं।

 सुखजिंदर सिंह, रंजीत राणा, गुरवेल सिंह, हरमीत सिंह और निर्मल सिंह ने हमारे पोस्टरों पर शिअद के पोस्टर चिपकाने शुरू कर दिए। जब हमने इसका विरोध किया तो उन्होंने हम पर हमला कर दिया। सुखजिंदर सिंह ने फायरिंग की, जिसमें बलबीर सिंह घायल हो गया। हमले में मेरी मां शांति भी घायल हो गईं। इस बारे भिखीविंड के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) तरसेम मसीह ने कहा कि एक पार्टी के समर्थक आरोप लगा रहे हैं कि गेहूं के वितरण को लेकर मुद्दा बनाया गया था, जबकि दूसरी पार्टी के कार्यकर्ता इसे राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता बता रहे हैं। हम दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर रहे हैं। दोनों पक्षों के समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है।




गुंडाराज का खात्मा करके शुरू करेंगे जनता का राज: राज नंबरदार--राज नंबरदार की जीत के बाद बठिंडा को विधायक नहीं बल्कि मिलेगा पहरेदार


--डबल इंजन सरकार बनने के बाद पुलिस विभाग करेगा जनता की सुरक्षा

बठिंडा, 10 फरवरी (pks news)। विधानसभा हलका बठिंडा शहरी में भाजपा-पंजाब लोग कांग्रेस-संयुक्त अकाली दल गठबंधन के उम्मीदवार राज नंबरदार द्वारा की जा रही नुक्कड़ बैठकें रैलियों का रूप धारण कर रही है, जिस कारण बठिंडा से राज नंबरदार की जीत यकीनी हो गई है। राज नंबरदार द्वारा आज गुरु नानक नगर, सुरखपीर रोड, डबवाली रोड पर नुक्कड़ बैठकों को संबोधित किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब में भाजपा गठबंधन की अगुवाई वाली डबल इंजन सरकार बन रही है तथा सरकार बनने के बाद केंद्र सरकार की समस्त स्कीमों को तुरंत प्रभाव से लागू करवाया जाएगा। उन्होंने बठिंडा निवासियों से वोटों की मांग करते हुए कहा कि उनकी एक-एक कीमती वोट कमल को पड़ने का मतलब है, हर घर में रोजगार मिलना। उन्होंने कहा कि बठिंडा से गुंडाराज का खात्मा किया जाएगा तथा जनता का राज शुरू होगा और राज नंबरदार बठिंडा के विधायक नहीं बल्कि पहरेदार बन कर कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा गठबंधन की सरकार बनने के बाद पुलिस विभाग आम जनता की सुरक्षा करेगा और पंजाब में अमन कानून की स्थिति पैदा होगी। राज नंबरदार ने कहा कि उन्हें हैरानी होती है कि बारी बारी से पंजाब को लूटने वाले आज फिर से वोटों की मांग कर रहे हैं, बठिंडा को लूट का अड्डा बनाने वाले आज खुद को पाक साफ कह रहे हैं। राज नंबरदार ने कहा कि मनप्रीत बादल ने जीतने के बाद एक ऐसी माफिया टीम बनाई, जिसने बठिंडा में हर तरह के गलत धंधे किए और लोगों की जगहों पर कब्जे करके अपने घर भरे, परंतु अब बठिंडा के लोग मनप्रीत बादल के बहकावे में नहीं आएंगे। उन्होंने जगरूप गिल को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जब जगरूप गिल जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन बनकर मनप्रीत बादल के साथ गाड़ी में सवार होकर प्रत्येक गलत धंधे का हिस्सेदार रहे, तब उन्हें बठिंडा के लोगों के दुःख दर्द का एहसास नहीं हुआ और आज वह मेयर का पद न मिलने के कारण कांग्रेस से अलग होकर आम आदमी पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ रहा है। उन्होंने बठिंडा निवासियों से अपील करते हुए कहा कि जब जगरूप गिल और मनप्रीत बादल उनसे वोट मांगने आएं, तो उनसे यह सवाल जरूर पूछना कि 5 वर्ष के अंतराल में उन्होंने बठिंडा को क्राइम का अड्डा क्यों बनाया? बठिंडा में दहशत का माहौल पैदा क्यों किया? उन्होंने शिरोमणी अकाली दल के उम्मीदवार सरूप चंद सिंगला को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि सरूप सिंगला बठिंडा को बदलने की बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं, परंतु जब उनको बठिंडा निवासियों ने मौका दिया था, तब वह बठिंडा को क्यों नहीं बदल पाए? राज नंबरदार ने कहा कि बठिंडा को बदलने का दावा करने वाले उक्त तीनों उम्मीदवारों का मकसद जीतने के बाद सिर्फ बठिंडा को बर्बाद करने का है, परंतु अब बठिंडा निवासी उनको कोई मौका नहीं देंगे तथा भाजपा गठबंधन को भारी वोटों से जिताएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब में बनने वाली भाजपा गठबंधन की सरकार में उनकी जीत का भी हिस्सा होगा तथा केंद्र सरकार की समस्त लोक भलाई स्कीमों को तुरंत प्रभाव से पंजाब में लागू किया जाएगा और इंसान को पक्के घर तथा हर परिवार को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा गठबंधन सिर्फ कार्य करना पसंद करता है और केंद्र की सरकार के अलावा भाजपा शासित अन्य राज्यों में जाकर बठिंडा निवासी यह जानकारी हासिल कर सकते हैं, कि जहां जहां भाजपा तथा सहयोगी पार्टियों की सरकारें हैं, वहां वहां विकास की बहार आई हुई है तथा पंजाब भी भाजपा की सरकार बनने के बाद नया पंजाब बनेगा और इसके लिए बठिंडा निवासियों की एक-एक वोट कमल के फूल पर पड़नी जरूरी है। इस दौरान बठिंडा निवासियों ने भी राज नंबरदार को भारी बहुमत से जिताने का विश्वास दिलाया। इस दौरान उनके साथ भाजपा-पंजाब लोग कांग्रेस-शिरोमणि अकाली दल संयुक्त गठबंधन के समस्त पदाधिकारी, वर्कर तथा भारी तादाद में इलाका निवासी उपस्थित थे।


ਅਕਾਲੀ ਬਸਪਾ ਗੱਠਜੋੜ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਸਰੂਪ ਚੰਦ ਸਿੰਗਲਾ ਨੂੰ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੇ ਤੋਲਿਆ “ਖੂਨ” ਨਾਲ, --ਬਰਨਾਲਾ ਬਾਈਪਾਸ ਤੇ ਖਜ਼ਾਨਾ ਮੰਤਰੀ ਦੀ ਧੱਕੇਸ਼ਾਹੀ ਵਿਰੁੱਧ ਲੜੀ ਲੜਾਈ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਲਹਿਰ ਜੁੜੀ ਮੇਰੇ ਨਾਲ : ਸਰੂਪ ਸਿੰਗਲਾ

 -ਬਰਨਾਲਾ ਬਾਈਪਾਸ ਤੇ ਪਿੱਲਰਾਂ ਵਾਲਾ ਬਣੇਗਾ ਪੁਲ, ਲੋਕਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੇ ਅਹਿਸਾਨ ਦਾ ਸਦਾ ਰਹਾਂਗਾ ਰਿਣੀ, ਸ਼ਹਿਰ ਵਾਸੀਆਂ ਲਈ ਜਾਨ੍ਹ ਵੀ ਕਰ ਸਕਦਾਂ ਕੁਰਬਾਨ  

ਬਠਿੰਡਾ 10 ਫਰਵਰੀ :-ਅੱਜ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਬਠਿੰਡਾ ਸ਼ਹਿਰੀ ਖੇਤਰ ਵਿੱਚ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਬਸਪਾ ਗੱਠਜੋੜ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਸਾਬਕਾ ਵਿਧਾਇਕ ਸਰੂਪ ਚੰਦ ਸਿੰਗਲਾ ਦੇ ਹੱਕ ਵਿੱਚ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦੀ ਵੱਡੀ ਲਹਿਰ ਖੜ੍ਹੀ ਹੁੰਦੀ ਦਿਖਾਈ ਦਿੱਤੀ ਤੇ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਇਲਾਕਾ ਨਿਵਾਸੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਸਾਬਕਾ ਵਿਧਾਇਕ ਸਰੂਪ ਚੰਦ ਸਿੰਗਲਾ ਨੂੰ “ਖ਼ੂਨ” ਨਾਲ ਤੋਲਿਆ ਗਿਆ । 

ਇਸ ਮੌਕੇ ਲਾਏ ਬਲੱਡ ਕੈਂਪ ਮੌਕੇ ਸੈਂਕੜੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੇ ਖੂਨ ਦਾਨ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਆਉਂਦੀਆਂ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ ਵਿੱਚ ਅਕਾਲੀ ਬਸਪਾ ਗੱਠਜੋੜ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਸ੍ਰੀ ਸਿੰਗਲਾ ਦੀ ਜਿੱਤ ਲਈ ਡਟ ਕੇ ਸਹਿਯੋਗ ਦੇਣ ਦਾ ਵਿਸ਼ਵਾਸ ਦਿਵਾਇਆ । ਇਹ ਉਪਰਾਲਾ ਬਰਨਾਲਾ ਬਾਈਪਾਸ ਦੇ ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਲੋਕਾਂ, ਨੌਜਵਾਨਾਂ, ਦੁਕਾਨਦਾਰਾਂ ,ਵਪਾਰੀਆਂ ਅਤੇ ਆਮ ਸ਼ਹਿਰੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ,ਕਿਉਂਕਿ  ਬਰਨਾਲਾ ਬਾਈਪਾਸ ਤੇ ਪਿੱਲਰਾਂ ਵਾਲੇ ਪੁਲ ਦਾ ਨਿਰਮਾਣ ਹੋਣਾ ਸੀ ਪ੍ਰੰਤੂ ਖ਼ਜ਼ਾਨਾ ਮੰਤਰੀ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਵੱਲੋਂ ਨਿੱਜੀ ਧੱਕੇਸ਼ਾਹੀ ਤਹਿਤ ਮਿੱਟੀ ਵਾਲਾ ਪੁਲ ਬਣਾਉਣ ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਆਰੰਭ ਦਿੱਤੀ ਸੀ  ਜਿਸ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਸਾਬਕਾ ਵਿਧਾਇਕ ਸਰੂਪ ਚੰਦ ਸਿੰਗਲਾ ਵੱਲੋਂ ਇਲਾਕਾ ਨਿਵਾਸੀਆਂ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ ਤਿੱਖਾ ਸ਼ੰਘਰਸ਼ ਵਿੱਢਿਆ ਤੇ ਲੰਬੀ ਲੜਾਈ ਲੜਨ ਉਪਰੰਤ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਖਜ਼ਾਨਾ ਮੰਤਰੀ ਦੀ ਪ੍ਰਪੋਜ਼ਲ ਨੂੰ ਮੁੱਢੋਂ ਰੱਦ ਕਰਦਿਆਂ ਪਿੱਲਰਾਂ ਵਾਲੇ ਪੁਲ ਦੇ ਨਿਰਮਾਣ ਨੂੰ ਮਨਜ਼ੂਰੀ ਦੇਣ ਦੀ ਗੱਲ ਕਹੀ ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਸ੍ਰੀ ਸਿੰਗਲਾ ਦੇ ਇਸ ਉਪਰਾਲੇ ਤੋਂ ਖੁਸ਼ ਹੋਏ ਇਲਾਕਾ ਨਿਵਾਸੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਸਿੰਗਲਾ ਦੀ ਡਟ ਕੇ ਮੱਦਦ ਦਾ ਐਲਾਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ।

ਇਸ ਮੌਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਸਪੁੱਤਰ ਦੀਨਵ ਸਿੰਗਲਾ ਵੱਲੋਂ ਵੀ ਖੂਨਦਾਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ  । ਇਸ ਮੌਕੇ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਸਰੂਪ ਚੰਦ ਸਿੰਗਲਾ ਨੇ ਖੂਨ ਦਾਨ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਖੂਨਦਾਨੀਆਂ ਸਮੇਤ ਇਲਾਕਾ ਨਿਵਾਸੀਆਂ ਦਾ ਦਿਲੋਂ ਧੰਨਵਾਦ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਲਾਕਾ ਨਿਵਾਸੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੇ ਇਸ ਅਹਿਸਾਨ ਲਈ ਉਹ ਸਦਾ ਰਿਣੀ ਰਹਿਣਗੇ  ਅਤੇ ਸ਼ਹਿਰ ਵਾਸੀਆਂ ਲਈ ਉਹ ਜਾਨ ਵੀ ਕੁਰਬਾਨ ਕਰ ਸਕਦੇ ਹਨ। ਸਿੰਗਲਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬਠਿੰਡਾ ਸ਼ਹਿਰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਪਰਿਵਾਰ ਹੈ ਜਿਸ ਦੀ ਤਰੱਕੀ ਅਤੇ ਖੁਸ਼ਹਾਲੀ ਲਈ ਲੜਾਈ ਲੜਨਾ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਮਕਸਦ ਹੈ,ਜਿਸ ਲਈ ਉਹ ਕਦੇ ਵੀ ਪਿੱਛੇ ਨਹੀਂ ਹਟਣਗੇ ਅਤੇ ਇਸੇ ਸੇਵਾ ਕਰਕੇ ਹੀ ਸ਼ਹਿਰ ਵਾਸੀਆਂ   ਦੀ ਲਹਿਰ ਨਾਲ ਜੁੜ ਰਹੀ ਹੈ।ਸਿੰਗਲਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ ਵਿੱਚ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਲੜਾਈ ਤਿੰਨ ਕਾਂਗਰਸੀਆਂ ਨਾਲ ਹੈ ਜੋ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਇਕੱਠੇ ਸੀ ਤੇ ਹੁਣ ਵੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਨੂੰ ਹਰਾਉਣ ਲਈ ਇਕੱਠੇ ਹਨ ਪਰ ਲੋਕ ਇਨ੍ਹਾਂ ਦੀਆਂ ਸਾਜ਼ਿਸ਼ਾਂ ਤੋਂ ਭਲੀ ਭਾਂਤ ਜਾਣੂ ਹਨ ਤੇ ਅਕਾਲੀ ਬਸਪਾ ਗੱਠਜੋੜ ਦੇ ਹੱਕ ਵਿਚ ਵੋਟ ਪਾਉਣਗੇ। ਸਿੰਗਲਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਿੱਤਣ ਉਪਰੰਤ  ਬਠਿੰਡਾ ਸ਼ਹਿਰ ਨੂੰ ਵਿਕਾਸ ਦੀ ਰਾਹ ਤੇ ਹੋਰ ਮਜ਼ਬੂਤ ਬਣਾਉਣ ਦੇ ਉਪਰਾਲੇ ਕੀਤੇ ਜਾਣਗੇ ਤੇ ਹਰ ਸਹੂਲਤ ਮੁਹੱਈਆ ਕਰਵਾਈ ਜਾਵੇਗੀ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿਚ ਇਲਾਕਾ ਨਿਵਾਸੀ ,ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੀ ਲੀਡਰਸ਼ਿਪ ਹਾਜ਼ਰ ਸੀ।



भाजपा गठजोड़ के संकल्प को सरकार बनाने पर करेंगे लागू, नशे का होगा खात्मा, बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार-राज नंबरदार ,भाजपा गठजोड़ के बठिंडा शहरी उम्मीदवार राजनंबरदार ने किया शहर में डोर टू डोर, मिला भारी समर्थन


-कांग्रेस पर किया जमकर हमला बोले शहर का विकास,रोजगार देने का वायदा और नशा खत्म करने में नाकाम रही कांग्रेस

बठिंडा। भाजपा गठजोड़ के बठिंडा शहरी क्षेत्र से उम्मीदवार राज नंबरदार ने शहर के विभिन्न वार्डों में डोर टू डोर चुनाव प्रचार करते पंजाब की कांग्रेस सरकार पर हमला बोला। वही भाजपा गठजोड़ के विजन को लेकर लोगों को जानकारी दी। राज नंबरदार ने कहा कि भाजपा गठबंधन ने शांति और भाईचारे को अपने एजेंडे में टाप पर रखा है। उन्हें कहा कि हम अशिष्टता के लिए जीरो टालरेंस की नीति विकसित करेंगे अभद्रता के मामलों में तेजी लाने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स और फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए कानून बनेगा। सीमा पार आतंकवाद, मादक पदार्थों की तस्करी और हथियारों की आपूर्ति के लिए सख्त कदम उठाएंगे। आतंकवाद से प्रभावित परिवारों को 1 लाख रुपये का एकमुश्त मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि माफिया मुक्त पंजाब एजेंडे में दूसरे नंबर पर है। माफिया शासन को खत्म करने के लिए केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों की तर्ज पर नवीनतम तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। पंजाब में रेत, जमीन व शराब माफियाओं के खात्मे के लिए लोकायुक्त मजबूत होंगे। खनन प्राधिकरण का गठन किया जाएगा। नशा मुक्त पंजाब बनाना उनका संकल्प है। राज्य में नशा तस्करी को रोकने के लिए सख्त कानून बनेगा। प्रत्येक जिले में एक विशेष कार्यबल का गठन होगा। ड्रग से संबंधित मामलों के निपटारे में तेजी लाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित किए जाएंगे। नशीली दवाओं की रोकथाम के लिए एक टोल फ्री हेल्पलाइन शुरू की जाएगी। शिकायतकर्ता की सुरक्षा के लिए नाम गोपनीय रखा जाएगा। चुनाव के लिए नामांकन फार्म भरने से पहले डोप टेस्ट कराना अनिवार्य होगा। वही रोजगार को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा गठजोड़ की सरकार बनने पर  हर हाथ को रोजगार मिलेगा। सक्षम युवा योजना के तहत राज्य के प्रत्येक युवा को हर महीने कम से कम 150 घंटे काम की गारंटी दी जाएगी। राज्य के सरकारी विभागों में सभी रिक्तियों को सरकार बनने के एक वर्ष के भीतर भरा जाएगा। बेरोजगार स्नातकों को डिग्री पूरी होने के बाद 2 साल के लिए 4000 रुपये प्रति माह बेरोजगारी भत्ता प्रदान किया जाएगा। पंजाब में सरकारी नौकरियों के लिए भर्ती फॉर्म नि:शुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। इसी तरह समृद्ध किसान के लिए पांच एकड़ से कम भूमि वाले सभी किसानों को कृषि ऋण माफी दी जाएगी। केंद्र सरकार द्वारा प्रदान की जा रही एमएसपी प्रणाली का विस्तार करते हुए फल, सब्जियां, दाल और तिलहन उत्पादन करने वाले किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) भी सुनिश्चित किया जाएगा। भूमिहीन किसानों को खेती के लिए 1 लाख एकड़ शामलात भूमि आवंटित की जाएगी। वही राज्य को सेहतमंद बनाया जाएगा।

स्वस्थ पंजाब योजना के तहत हर गांव/वार्ड में नि:शुल्क दवाएं और बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य क्लीनिकस्थापित किए जाएंगे। प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में एक मेडिकल और एक नर्सिंग कॉलेज की स्थापना की जाएगी। सभी सूचीबद्ध अस्पतालों में कैंसर रोगियों का पूर्ण नि:शुल्क इलाज होगा।

इसी तरह गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सभी का अधिकार होगा। राज्य में स्मार्ट स्कूल स्थापित किए जाएंगे। आधुनिक क्लासरूम, कंप्यूटर लैब और खेल के मैदान होंगे। प्रमुख व्यावसायिक पाठ्यक्रमों को प्राथमिकता दी जाएगी। एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस छात्रों को विभिन्न केंद्र और राज्य सरकार की भर्ती परीक्षाओं के लिए मुफ्त कोचिंग प्रदान की जाएगी। प्रत्येक पंजाबी छात्र को उच्च शिक्षा के लिए 5 लाख रुपये तक का क्रेडिट कार्ड दिया जाएगा। 

व्यापारियों के लिए औद्योगिक क्रांति योजना बनेगी। राज्य में उद्योगों को हुए नुकसान पर श्वेत पत्र लाएंगे और प्रभावित उद्योगों को विशेष राहत पैकेज प्रदान करेंगे। करों को युक्तिसंगत बनाएंगे। सिंगल विंडो क्लीयरेंस पद्धति के माध्यम से 15 दिनों के भीतर आवश्यक परमिट प्रदान करके पंजाब को व्यापार करने में आसानी के मामले में देश के शीर्ष 5 राज्यों में से एक बना देंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब को विकसित पंजाब बनाने के लिए राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में आधारभूत संरचना के विकास पर अगले 5 वर्षों में 1 लाख करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सभी के लिए आवास योजना शुरू करेंगे जिसके तहत सभी ईडब्ल्यूएस परिवारों को स्थायी घर प्रदान किए जाएंगे। जल जीवन मिशन के तहत शहरों के साथ-साथ गांवों के हर घर में नल पहुंचाएंगे। इसी तरह सशक्त महिला योजना के तहत पुलिस बल में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा और महिलाओं के खिलाफ अपराध की रोकथाम के लिए सभी जिलों में विशेष महिला थाना व महिला अदालतें स्थापित की जाएंगी। पोस्ट-मैट्रिक से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट तक सभी लड़कियों को 1000 रुपये प्रति माह वजीफा देंगे।

राज नंबरदार ने कहा कि भाजपा गठजोड़ का एक मात्र नारा सबका साथ सबका विकास है। बुजुर्गों, विकलांगों और विधवाओं के लिए पेंशन की राशि बढ़ाकर 3000/- रुपये प्रतिमाह की जाएगी। सरकार में संविदा शिक्षक, चौकीदार, आंगनबाडी कार्यकर्ता समेत सभी अकुशल कर्मचारियों को स्थायी किया जाएगा। राज्य में गरीब लोगों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए रुपये में भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। केंद्र के सहयोग से राज्य के हर ब्लाक में अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए छात्रावास स्थापित करेंगे। असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए मुख मंत्री मजदूर बीमा योजना शुरू करेंगे, जो उन्हें और उनके परिवारों को दुर्घटना के कारण मृत्यु या स्थायी विकलांगता के मामले में 1 लाख रुपये या आंशिक विकलांगता के मामले में 50,000 रुपये का लाभ प्रदान करेगी। वही शहीद होने वाले सैनिकों की एक्सग्रेशिया ग्रांट को 50 लाख से बढ़ा कर 1 करोड़ रुपये किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने पांच साल पर कांग्रेस का चुनाव मैनिफेस्टों बनाया। इसमें कहा कि नशे के जड़ से समाप्त कर देंगे लेकिन आज भी पंजाब में नशा हर घर में बिक रहा है। उन्होंने कहा था कि हर घर में एक व्यक्ति को रोजगार देंगे लेकिन पांच साल हो गए एक भी व्यक्ति को रोजगार नहीं मिला। पंजाब सरकार शगुम स्कीम 5100 रुपए 5 मरले का प्लाट गरीबों को देने की बात कही लेकिन आज तक नहीं दिया। वही धोबियाना बस्ती जैसे इलाकों में लोंगो के घर तोड़कर उन्हें बेघर कर दिया। बठिंडा के लोग कांग्रेस से खुश नहीं है, अब लोग जागरुक हो चुके है इसका जबाव वह चुनाव में मनप्रीत सिंह बादल से मांग रहे हैं।



आप के बठिंडा शहरी उम्मीदवार जगरूप गिल ने किया सिरकी बाजार में डोर टू डोर -कांग्रेस पर किया जमकर हमला बोले रोजगार देने का वायदा नहीं कर सके पूरा वही नशे का हो रहा बेहिसाबा कारोबार


 

बठिंडा। आम आदमा पार्टी के बठिंडा शहरी क्षेत्र से उम्मीदवार जगरुप सिंह गिल ने सिरकी बाजार में डोर टू डोर चुनाव प्रचार करते पंजाब की कांग्रेस सरकार व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने पांच साल पर कांग्रेस का चुनाव मैनिफेस्टों बनाया। इसमें कहा कि नशे के जड़ से समाप्त कर देंगे लेकिन आज भी पंजाब में नशा हर घर में बिक रहा है। उन्होंने कहा था कि हर घर में एक व्यक्ति को रोजगार देंगे लेकिन पांच साल हो गए एक भी व्यक्ति को रोजगार नहीं मिला। पंजाब सरकार शगुम स्कीम 5100 रुपए व 5 मरले का प्लाट गरीबों को देने की बात कही लेकिन आज तक नहीं दिया। वही धोबियाना बस्ती जैसे इलाकों में लोंगो के घर तोड़कर उन्हें बेघर कर दिया। बठिंडा के लोग कांग्रेस से खुश नहीं है, अब लोग जागरुक हो चुके है इसका जबाव वह चुनाव में मनप्रीत सिंह बादल से मांग रहे हैं। जहाज व मोटरसाइकिलों व साइकिलों के कारखाने लगाने का दावा किया बठिंडा में वह कारखाना तो लाए नहीं पर एक जाहज का माडल चौक में खड़ा कर दिया। कन्हैया चौक में जहाज खड़े करने से नौजवानों को रोजगार नहीं मिलता। अब किस मुंह से लोगों से वोट मांग रहे हैं। मनप्रीत बादल व उनकी टीम लोगों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं जिसके चलते लोग अब मनप्रीत बादल का साथ नहीं दे रहे हैं। जगरूप गिल ने कहा कि लोगों का भारी समर्थन उन्हें मिल रहा है। आप के पास साल 2027 तक रोड मैप है वह लोगों को बढिया शिक्षा, फ्री बिजली, एक हजार रुपए गरंटी राशि देने के साथ कई नई योजना देने का वायदा कर रहे हैं व इन वायदों को सरकार बनने पर हर हाल में पूरा किया जाएगा।   


 

ਵਿੱਤ ਮੰਤਰੀ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਦਾ ਸ਼ਹਿਰ ਵਾਸੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਗਰਮਜੋਸ਼ੀ ਨਾਲ ਸਵਾਗਤ, 20 ਫਰਵਰੀ ਨੂੰ ਪੰਜੇ ਦਾ ਬਟਨ ਦੱਬਣ ਦਾ ਦਵਾਇਆ ਵਿਸਵਾਸ਼

 ਬਠਿੰਡਾ 9 ਫ਼ਰਵਰੀ. ਸ਼ਹਿਰ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਵਿੱਤ ਮੰਤਰੀ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਦਾ ਅੱਜ ਵੱਖ ਵੱਖ ਹਿੱਸਿਆਂ ਵਿੱਚ ਗਰਮਜੋਸ਼ੀ ਨਾਲ ਸਵਾਗਤ ਕੀਤਾ ਤੇ 20 ਫਰਵਰੀ ਨੂੰ ਪੰਜੇ ਦਾ ਬਟਨ ਦਬਾ ਕੇ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਹੱਥ ਮਜ਼ਬੂਤ ਕਰਨ ਦਾ ਵਿਸ਼ਵਾਸ ਦਿਵਾਇਆ। ਵਿੱਤ ਮੰਤਰੀ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਵੱਲੋਂ ਅੱਜ ਤੇਲੀਆਂ ਵਾਲਾ ਮੁਹੱਲਾ, ਗੋਪਾਲ ਨਗਰ, ਬੀਰ ਰੋਡ, ਬਸੰਤ ਵਿਹਾਰ, ਸੁਰਖਪੀਰ ਰੋਡ ,ਪਰਸਰਾਮ ਨਗਰ, ਮਿੰਨੀ ਸੈਕਟਰੀਏਟ ਰੋਡ, ਹਰਬੰਸ ਨਗਰ ਅਤੇ ਪਾਵਰ ਹਾਊਸ ਰੋਡ ਦਾ ਦੌਰਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਅਤੇ ਚੋਣ ਮੀਟਿੰਗਾਂ ਨੂੰ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਆਉਂਦੀ 20 ਫਰਵਰੀ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਕਾਂਗਰਸ ਦੀ ਦੂਸਰੀ ਵਾਰ ਸਰਕਾਰ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਵੋਟ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਵਿਸ਼ਵਾਸ ਦਿਵਾਇਆ ਕਿ ਬਠਿੰਡਾ ਸ਼ਹਿਰ ਦਾ ਵਿਕਾਸ ਨਿਰੰਤਰ ਜਾਰੀ ਰੱਖਿਆ ਜਾਵੇਗਾ ਤਾਂ ਜੋ ਹਰ ਵਰਗ ਨੂੰ ਬੁਨਿਆਦੀ ਸਹੂਲਤਾਂ ਅਤੇ ਸਰਕਾਰ ਦੀਆਂ ਸਕੀਮਾਂ ਦਾ ਲਾਭ ਮਿਲ ਸਕੇ । ਵਿੱਤ ਮੰਤਰੀ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜ ਸਾਲ ਵਿੱਚ ਦਿੱਤੀ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਤਨਦੇਹੀ ਨਾਲ ਨਿਭਾਈ ਜਿਥੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਖ਼ਜ਼ਾਨੇ ਨੂੰ ਆਰਥਿਕ ਪੱਖੋਂ ਮਜ਼ਬੂਤ ਕੀਤਾ ਉੱਥੇ ਹੀ ਹਰ ਵਰਗ ਨੂੰ ਬੁਨਿਆਦੀ ਸਹੂਲਤਾਂ ਮੁਹੱਈਆ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ ਪੂਰਾ ਖਿਆਲ ਰੱਖਿਆ ਗਿਆ ਤਾਂ ਜੋ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਨੂੰ ਤਨਖ਼ਾਹ, ਪੈਨਸ਼ਨਰਾਂ ਨੂੰ ਪੈਨਸ਼ਨ, ਪੰਜਾਬ ਵਾਸੀਆਂ ਨੂੰ ਸਹੂਲਤਾਂ ਮੁਹੱਈਆ ਹੋ ਸਕਣ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਾਂਗਰਸ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਬੁਢਾਪਾ ਪੈਨਸ਼ਨ ਵਧਾ ਕੇ 1500 ਰੁਪਏ ਅਤੇ ਸ਼ਗਨ ਸਕੀਮ 51000 ਰੁਪਏ ਕੀਤੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਖੁਸ਼ਹਾਲ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਲਗਾਤਾਰ ਦੂਸਰੀ ਵਾਰ ਕਾਂਗਰਸ ਸਰਕਾਰ ਸਮੇਂ ਦੀ ਲੋੜ ਹੈ ਜਿਸ ਲਈ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਸ਼ਹਿਰ ਵਾਸੀ ਜਿੱਤ ਬਖ਼ਸ਼ਣ ਤਾਂ ਜੋ ਸੂਬੇ ਨੂੰ ਹੋਰ ਖੁਸ਼ਹਾਲ ਬਣਾਇਆ ਜਾ ਸਕੇ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਕਾਂਗਰਸ ਲੀਡਰਸ਼ਿਪ ,ਕੌਂਸਲਰ ਅਤੇ ਵਰਕਰ ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ।



ਅਕਾਲੀ ਬਸਪਾ ਉਮੀਦਵਾਰ ਦੇ ਪੋਸਟਰਾਂ ਤੇ ਆਪ ਦੇ ਲੱਗੇ ਪੋਸਟਰਾਂ ਤੋਂ ਭੜਕੀ ਸਿੰਗਲਾ ਟੀਮ, ਲਾਏ ਗੰਭੀਰ ਇਲਜ਼ਾਮ, - ਕਾਂਗਰਸੀ ਤੋਂ ਨਵੇਂ ਬਣੇ ਆਮ ਆਦਮੀ ਦੀ ਸ਼ਰਾਫਤ, ਹਾਰ ਦੇਖ ਪੋਸਟਰਾਂ ਤੇ ਲਾ ਰਹੇ ਪੋਸਟਰ : ਅਕਾਲੀ ਆਗੂ


- ਸਿੰਗਲਾ ਦੀ ਸ਼ਰਾਫਤ ਹੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਪ੍ਰਚਾਰ, ਸ਼ਹਿਰੀਆਂ ਦੇ ਦਿਲਾਂ ਚ ਹਨ ਸਾਬਕਾ ਵਧਾਇਕ ,ਹੋਵੇਗੀ ਵੱਡੀ ਜਿੱਤ                

ਬਠਿੰਡਾ :-ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ ਲਈ ਪ੍ਰਚਾਰ ਸਿਖਰਾਂ ਤੇ ਹੈ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਬਸਪਾ ਗੱਠਜੋੜ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਸਾਬਕਾ ਵਿਧਾਇਕ ਸਰੂਪ ਚੰਦ ਸਿੰਗਲਾ ਦੇ ਪੋਸਟਰਾਂ ਤੇ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਜਗਰੂਪ ਸਿੰਘ ਗਿੱਲ ਦੇ ਲੱਗੇ ਪੋਸਟਰਾਂ ਤੋਂ ਸਿੰਗਲਾ ਟੀਮ ਗੁੱਸੇ ਵਿਚ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਸ੍ਰੀ ਸਿੰਗਲਾ ਦੇ ਪੋਸਟਰਾਂ ਤੇ ਆਪ ਦੇ ਪੋਸਟਰ ਲਾਉਣ ਤੋਂ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਨਿਸ਼ਾਨੇ ਤੇ ਲਿਆ ਹੈ। ਪ੍ਰੈੱਸ ਬਿਆਨ ਜਾਰੀ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਆਈ ਟੀ ਵਿੰਗ ਦੇ ਆਗੂ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਗੋਸਲ ਨੇ  ਅਕਾਲੀ ਬਸਪਾ ਗੱਠਜੋੜ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਸਰੂਪ ਚੰਦ ਸਿੰਗਲਾ ਦੇ ਪੋਸਟਰਾਂ ਤੇ ਆਪ ਉਮੀਦਵਾਰ ਜਗਰੂਪ ਸਿੰਘ ਗਿੱਲ ਦੀ ਟੀਮ ਵੱਲੋਂ ਲਾਏ ਪੋਸਟਰਾਂ ਨੂੰ ਦਿਖਾਉਂਦੇ ਹੋਏ ਦੋਸ਼ ਲਾਏ ਕਿ ਅੱਧੇ ਕਾਂਗਰਸੀ ਉਮੀਦਵਾਰ ਜੋ ਨਵੇਂ ਨਵੇਂ ਆਮ ਆਦਮੀ ਬਣੇ ਹਨ ਸ਼ਰਾਫ਼ਤ ਦੀ ਗੱਲ ਕਰਦੇ ਹਨ ,ਸ਼ਰਾਫਤ ਹੋਣ ਦੇ ਪੋਸਟਰ ਲਾਉਂਦੇ ਹਨ, ਕੀ ਇਹ ਸ਼ਰਾਫਤ ਹੈ ਕਿ ਆਪਣੇ ਵਿਰੋਧੀ ਉਮੀਦਵਾਰ ਦੇ ਪੋਸਟਰਾਂ ਦੇ ਉੱਤੇ ਪੋਸਟਰ ਲਾ ਕੇ ਪ੍ਰਚਾਰ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ । ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਗੋਸਲ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੇਕਰ ਇਹ ਪ੍ਰਚਾਰ ਹੈ ਇਹ ਸ਼ਰਾਫਤ ਹੈ ਤਾਂ ਅਜਿਹੀ ਸ਼ਰਾਫ਼ਤ ਆਮ ਆਦਮੀ ਜੋ ਕੱਲ੍ਹ ਦਾ ਕਾਂਗਰਸੀ ਸੀ ਨੂੰ ਮੁਬਾਰਕ, ਕਿਉਂਕਿ ਸਾਬਕਾ ਵਿਧਾਇਕ ਸਰੂਪ ਚੰਦ ਸਿੰਗਲਾ ਦੀ ਸਾਫ਼ ਛਵੀ, ਲੋਕ ਹਿੱਤ ਸੋਚ ਅਤੇ ਸ਼ਰਾਫਤ ਹੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਪ੍ਰਚਾਰ ਹੈ ,ਜਿਸ ਨੂੰ ਸ਼ਹਿਰ ਵਾਸੀ ਪਸੰਦ ਕਰਦੇ ਹਨ ਤੇ ਸਾਬਕਾ ਵਿਧਾਇਕ ਸਰੂਪ ਚੰਦ ਸਿੰਗਲਾ ਸ਼ਹਿਰੀਆਂ ਦੇ ਦਿਲਾਂ ਵਿੱਚ ਹਨ ,ਇਹ ਸ਼ਰਾਫਤ ਸਰੂਪ ਚੰਦ ਸਿੰਗਲਾ ਦੀ ਵੱਡੀ ਜਿੱਤ ਦਾ ਹਥਿਆਰ ਬਣੇਗੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਹਾਰ ਦੇਖ ਕੇ ਬੁਖਲਾਹਟ ਵਿਚ ਹਨ ਤੇ ਵਿਰੋਧੀਆਂ ਦੇ ਪ੍ਰਚਾਰ ਨੂੰ ਢਾਹ ਲਾਉਣ ਦੀਆਂ ਕੋਝੀਆਂ ਸਾਜ਼ਿਸ਼ਾਂ ਰਚ ਰਹੇ ਹਨ ਜੋ ਬਰਦਾਸ਼ਤ ਯੋਗ ਨਹੀਂ।  ਉਨ੍ਹਾਂ ਚਿਤਾਵਨੀ ਦਿੱਤੀ ਕਿ ਜੇਕਰ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਟੀਮ ਵੱਲੋਂ ਅਤੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਜਗਰੂਪ ਸਿੰਘ ਗਿੱਲ ਵੱਲੋਂ ਇਹ ਕੋਝੀਆਂ ਹਰਕਤਾਂ ਬੰਦ ਨਾ ਕੀਤੀਆਂ ਤਾਂ ਇਸ ਦਾ ਖਮਿਆਜ਼ਾ ਵੀ ਭੁਗਤਣਾ ਪਵੇਗਾ ।ਉਨ੍ਹਾਂ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਵੀ ਚੋਣ ਕਮਿਸ਼ਨ ਨੂੰ ਕਰਨ ਦੀ ਗੱਲ ਕਹੀ ।