HOME PAGE

HOME PAGE

गुरुवार, 17 फ़रवरी 2022

Bathinda-डीसी ने जारी किए आदेश, कल शाम छह बजे बंद होगा चुनाव प्रचार


बठिडा:
पंजाब विधानसभा चुनाव-2022 के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकरारी विनीत कुमार ने धारा-144 के तहत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए निर्वाचन क्षेत्र के गैर-मतदाता राजनीतिक कार्यकर्ताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं को 18 फरवरी शाम छह बजे से पहले चुनाव प्रचार बंद करने के निर्देश जारी किए हैं। इन आदेशों का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति पर आपराधिक प्रक्रिया संहिता 1973 (सीआरपीसी) के तहत मुकदमा चलाया जाएगा।

जारी आदेश के अनुसार 20 फरवरी 2022 को होने वाले चुनाव के लिए चुनाव प्रचार 18 फरवरी को शाम छह बजे के बाद बंद कर दिया जाएगा। अभियान की समाप्ति के बाद निर्वाचन क्षेत्र के अंदर कोई भी अभियान नहीं चलाया जा सकता है और निर्वाचन क्षेत्र के बाहर से कोई भी गैर-मतदाता निर्वाचन क्षेत्र में उपस्थित नहीं होना चाहिए। अभियान की अवधि समाप्त होने के बाद भी उनकी निरंतर उपस्थिति स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए माहौल खराब कर सकती है। यह आदेश 10 मार्च 2022 तक प्रभावी रहेगा।

वहीं जिला चुनाव अधिकारी विनीत कुमार ने जिला बठिडा की सीमा के भीतर 14 मार्च 2022 तक ड्रोन कैमरों का संचालन/उड़ान प्रतिबंधित कर दिया है। साथ ही मतदान केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में अभियान से संबंधित पोस्टर/बैनर लगाना प्रतिबंधित रहेगा। 100 मीटर के दायरे में शोर या दंगा करना भी सख्त वर्जित है। किसी भी निजी वाहन को मतदान केंद्र के 200 मीटर के दायरे में ले जाना और मतदान केंद्र में टैट लगाना प्रतिबंधित है। 18 फरवरी शाम छह बजे से 20 फरवरी, 2022 को मतदान समाप्त होने और 10 मार्च, 2022 को मतगणना के दिन जिले में ड्राई डे घोषित किया गया है।

जीतमोहिन्दर सिद्ध और गुरबाज सिद्ध ने किया चुनावी जनसभाओं को संबोधित, कांग्रेस ने विकास के नाम पर सिर्फ लड़ाई की,आप के वादे झूठे


 

रामा मंडी,16 फरवरी(असीजा). हल्का तलवंडी साबो से शिरोमणि अकाली नेता के उम्मीदवार और पूर्व विधायक जीतमोहिन्दर सिंह सिद्ध और उनके सुपुत्र गुरबाज सिद्ध ने तूफानी चुनाव प्रचार किया और हल्के के विभिन्न गांवों में डोर टू डोर कंपैन के साथ साथ गांवों में रामा शहर में चुनावी सभाओं को संबोधित किया।अपनी चुनावी सभाओं के दौरान उन्होंने नजदीकी गांव तरखनवाला,फत्तू टाहनी, कच्चा वास और अंगूरों वाले बाग में चुनावी सभा को संबोधित किया।इस दौरान सैंकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।अपनी चुनावी सभाओं के दौरान संबोधित करते हुए जीतमोहिन्दर सिद्ध और गुरबाज सिद्ध ने आम आदमी को और कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि राज्य में कांग्रेस के सरकार बनने के बाद यदि किसी चीज़ में बढ़ोतरी हुई तो वह बेरोजगारी, गुंडागर्दी और अपराध हैं।उन्होंने कहा कि 2017 में कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगवाई में कांग्रेस पार्टी बड़े बड़े वादे करके सत्ता में आई थी लेकिन साढ़े चार सालों तक मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह समेत पूरी कैबिनट सोती रही और बाद में कैप्टन अमरिंदर सिंह पर ठीकरा फोड़ कर उन्हें पद से हटा दिया गया।उन्होंने आम आदमी पार्टी पर भी शाब्दिक हमला किया और कहा कि आम आदमी पार्टी के द्वारा पंजाब की जनता को झूठे वादे करके गुमराह किया जा रहा है जबकि जो वादे उनके द्वारा पंजाब की जनता से किए जा रहे हैं उनमें से एक भी काम वह दिल्ली में नहीं कर पाए।उन्होंने कहा कि हल्के से आम आदमी पार्टी की मौजूदा विधायक के द्वारा पिछले चुनावों में जीत के बाद हल्के के लोगों की कोई सुध नहीं ली गई और अब फिर से वह वोटें ऐंठने के लिए लोगों के बीच घूम रहीं हैं।उन्होंने कहा कि अकाली दल की सरकार के समय को पंजाब के लिए स्वर्णिम काल बताया।उन्होंने मतदाताओं से शिरोमणि अकाली दल बसपा गठबंधन को वोट डालने की अपील की।इस मौके पर सतवीर सिंह असीजा अध्यक्ष शिरोमणि अकाली शहरी,हरजिंदर सिंह खोसा, सुखवंत सिंह काला,बलजीत सिंह बिन्नी,पप्पू धालीवाल, इवनीत असीजा, रविन्द्र सिंह भुल्लर के इसका बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

कैप्शन.चुनावी सभा को संबोधित करते गुरबाज सिद्ध।