HOME PAGE

HOME PAGE

गुरुवार, 10 मार्च 2022

ਬਠਿੰਡਾ ਦੀਆਂ 6 ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਸੀਟਾਂ ਤੇ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਰਹੇ ਜੇਤੂ, ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਸਹਿਯੋਗ ਦੇਣ ਤੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਾਸੀਆਂ, ਗਿਣਤੀ ਅਮਲੇ ਤੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਦੀ ਕੀਤੀ ਪ੍ਰਸੰਸਾ


ਬਠਿੰਡਾ, 10 ਮਾਰਚ : ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੀਆਂ ਸਾਰੀਆਂ 6 ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ (90-ਰਾਮਪੁਰਾ, 91-ਭੁੱਚੋਂ ਮੰਡੀ, 92-ਬਠਿੰਡਾ ਸ਼ਹਿਰੀ, 93-ਬਠਿੰਡਾ ਦਿਹਾਤੀ, 94-ਤਲਵੰਡੀ ਸਾਬੋ ਅਤੇ 95-ਮੌੜ) ਸੀਟਾਂ ਲਈ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ (ਆਪ) ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਜੇਤੂ ਰਹੇ। ਇਹ ਜਾਣਕਾਰੀ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸ਼੍ਰੀ ਵਿਨੀਤ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਸਾਂਝੀ ਕੀਤੀ।

  ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸ਼੍ਰੀ ਵਿਨੀਤ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਐਲਾਨੇ ਗਏ ਨਤੀਜਿਆਂ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਹਲਕਾ 90-ਰਾਮਪੁਰਾ ਤੋਂ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਸ਼੍ਰੀ ਬਲਕਾਰ ਸਿੰਘ ਸਿੱਧੂ 55715 ਵੋਟਾਂ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕਰਕੇ ਅਤੇ 10329 ਵੋਟਾਂ ਦੇ ਫ਼ਰਕ ਨਾਲ ਜੇਤੂ ਰਹੇ ਜਦਕਿ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਸ਼੍ਰੀ ਸਿੰਕਦਰ ਸਿੰਘ ਮਲੂਕਾ ਨੇ 45386 ਵੋਟਾਂ, ਇੰਡੀਅਨ ਨੈਸ਼ਨਲ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਕਾਂਗੜ ਨੇ 28077 ਵੋਟਾਂ, ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ (ਅਮ੍ਰਿੰਤਸਰ) ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਸ਼੍ਰੀ ਬਲਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ 2529 ਵੋਟਾਂ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਲੋਕ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਨੇ 1023 ਵੋਟਾਂ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕੀਤੀਆਂ।

        ਇਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਹਲਕਾ 91-ਭੁੱਚੋਂ ਮੰਡੀ ਤੋਂ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਸ਼੍ਰੀ ਜਗਸੀਰ ਸਿੰਘ 85778 ਨੇ ਵੋਟਾਂ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕਰਕੇ ਅਤੇ 50212 ਫ਼ਰਕ ਨਾਲ ਜੇਤੂ ਰਹੇ ਜਦਕਿ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਸ਼ਨ ਸਿੰਘ ਕੋਟਫ਼ੱਤਾ ਨੇ 35566 ਵੋਟਾਂ, ਇੰਡੀਅਨ ਨੈਸ਼ਨਲ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਸ਼੍ਰੀ ਪ੍ਰੀਤਮ ਸਿੰਘ ਕੋਟਭਾਈ ਨੇ 20681 ਵੋਟਾਂ, ਅਜ਼ਾਦ ਉਮੀਦਵਾਰ ਸ਼੍ਰੀ ਬਲਦੇਵ ਸਿੰਘ ਆਕਲੀਆਂ ਨੇ 2546 ਵੋਟਾਂ, ਭਾਜਪਾ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਸ਼੍ਰੀ ਰੁਪਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ 2330 ਵੋਟਾਂ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕੀਤੀਆਂ।

        ਸ਼੍ਰੀ ਵਿਨੀਤ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਹੋਰ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਹਲਕਾ 92-ਬਠਿੰਡਾ (ਸ਼ਹਿਰੀ) ਤੋਂ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਸ਼੍ਰੀ ਜਗਰੂਪ ਸਿੰਘ ਗਿੱਲ ਨੇ 93057 ਵੋਟਾਂ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕਰਕੇ ਅਤੇ 63581 ਦੇ ਫ਼ਰਕ ਨਾਲ ਜੇਤੂ ਰਹੇ ਜਦਕਿ ਇੰਡੀਅਨ ਨੈਸ਼ਨਲ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਸ. ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਨੇ 29476 ਵੋਟਾਂ, ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਸ਼੍ਰੀ ਸਰੂਪ ਚੰਦ ਸਿੰਗਲਾ ਨੇ 24183 ਵੋਟਾਂ, ਭਾਰਤੀ ਜਨਤਾ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਸ਼੍ਰੀ ਰਾਜ ਕੁਮਾਰ ਨੇ 12761 ਵੋਟਾਂ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕੀਤੀਆਂ।

        ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਹਲਕਾ 93-ਬਠਿੰਡਾ (ਦਿਹਾਤੀ) ਤੋਂ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਸ਼੍ਰੀ ਅਮਿਤ ਰਤਨ ਨੇ 66096 ਵੋਟਾਂ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕਰਕੇ ਅਤੇ 35479 ਵੋਟਾਂ ਦੇ ਫ਼ਰਕ ਨਾਲ ਜੇਤੂ ਰਹੇ ਜਦਕਿ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਸ਼੍ਰੀ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਭੱਟੀ ਨੇ 30617 ਵੋਟਾਂ, ਇੰਡੀਅਨ ਨੈਸ਼ਨਲ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਸ਼੍ਰੀ ਹਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ 22716 ਵੋਟਾਂ ਅਤੇ ਆਜ਼ਾਦ ਉਮੀਦਵਾਰ ਸ਼੍ਰੀ ਚਮਕੌਰ ਸਿੰਘ ਨੇ 1130 ਵੋਟਾਂ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕੀਤੀਆਂ।

        ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਹਲਕਾ 94-ਤਲਵੰਡੀ ਸਾਬੋ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਪ੍ਰੋ: ਬਲਜਿੰਦਰ ਕੌਰ ਨੇ 48753 ਵੋਟਾਂ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕਰਕੇ ਅਤੇ 15252 ਵੋਟਾਂ ਦੇ ਫ਼ਰਕ ਨਾਲ ਜੇਤੂ ਰਹੇ ਜਦਕਿ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਸ਼੍ਰੀ ਜੀਤ ਮੋਹਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸਿੱਧੂ ਨੇ 35501 ਵੋਟਾਂ, ਇੰਡੀਅਨ ਨੈਸ਼ਨਲ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਸ਼੍ਰੀ ਖੁਸ਼ਬਾਜ ਸਿੰਘ ਜਟਾਣਾ ਨੇ 26628 ਵੋਟਾਂ, ਆਜ਼ਾਦ ਉਮੀਦਵਾਰ ਸ਼੍ਰੀ ਹਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਜੱਸੀ ਨੇ 12623 ਵੋਟਾਂ ਅਤੇ ਭਾਰਤੀ ਜਨਤਾ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਸ਼੍ਰੀ ਰਵੀਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ 4369 ਵੋਟਾਂ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕੀਤੀਆਂ।

        ਸ਼੍ਰੀ ਵਿਨੀਤ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਹੋਰ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਹਲਕਾ 95-ਮੌੜ ਤੋਂ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਸ਼੍ਰੀ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਮਾਈਸਰਖ਼ਾਨਾ 63099 ਨੇ ਵੋਟਾਂ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕਰਕੇ ਅਤੇ 35008 ਵੋਟਾਂ ਦੇ ਫ਼ਰਕ ਨਾਲ ਜੇਤੂ ਰਹੇ ਜਦਕਿ ਅਜ਼ਾਦ ਉਮੀਦਵਾਰ ਸ਼੍ਰੀ ਲੱਖਾ ਸਿੰਘ ਸਿਧਾਣਾ ਨੇ 28091 ਵੋਟਾਂ, ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਸ਼੍ਰੀ ਜਗਮੀਤ ਸਿੰਘ ਬਰਾੜ ਨੇ 23355 ਵੋਟਾਂ, ਇੰਡੀਅਨ ਨੈਸ਼ਨਲ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਡਾ. ਮਨੋਜ ਬਾਲਾ ਬਾਂਸਲ ਨੇ 15034 ਵੋਟਾਂ ਅਤੇ ਭਾਰਤੀ ਜਨਤਾ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਸ਼੍ਰੀ ਦਿਆਲ ਸੋਢੀ ਨੇ 3418 ਵੋਟਾਂ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕੀਤੀਆਂ।

        ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸ਼੍ਰੀ ਵਿਨੀਤ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ-2022 ਵਿੱਚ ਪੂਰਨ ਸਹਿਯੋਗ ਦੇਣ ਉੱਤੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਾਸੀਆਂ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦ ਕੀਤਾ। ਸਮੁੱਚੀ ਚੋਣ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਦੌਰਾਨ ਅਤੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਤੇ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਦੀਆਂ ਸੇਵਾਵਾਂ ਦੀ ਪ੍ਰਸੰਸਾ ਕੀਤੀ।

बठिंडा की छह सीटों पर आप के दिल्ली माडल ने किया आकर्षित तो कांग्रेस अति-आत्मविश्वास से डूबी


बठिंडा, 10 मार्च.
बठिंडा में आम आदमी पार्टी ने सभी छह विधानसभा सीटों में जीत हासिल कर विरोधियों को परास्त करने का काम किया। चुनाव परिणाम में जिस तरह से अकाली दल, कांग्रेस जैसी बड़ी पर्टियों के उम्मीदवारों को आप ने हार का मुंह दिखाया उसे लेकर भी राजनीति रणनीति बनाने वालों को आशचर्य में डाल दिया है। आप ने दिल्ली की तर्ज पर चुनावी रणनीति बनाई जो पंजाब के नौजवानों व महिलाओं के समर्थन से पूरी कामयाब भी रही। चुनाव नजदीक आते ही आप उम्मीदवारों ने अपना लोक लुभावना कैंपेन शुरू किया जिसमें बड़े स्तर पर युवा वर्ग जुड़ा व उन्होंने आप को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया। इसके विपरित कांग्रेस शासनकाल के अंतिम तीन माह में किए काम व घोषणाओं को लेकर अति आत्मविश्वास से भर गई जबकि कांग्रेस का अंतर्कलह इस कदर हावी रहा कि उनके अपने नेता ही कांग्रेसी उम्मीदवारों को हराने में जुट गए। यही कांग्रेस की हाल का सबब बनी। वही शिरोमणि अकाली दल जहां लंबे समय तक तिसान आंदोलन के चलते भाजपा के साथ लोगों व किसानों के निशाने पर रही वही अंतिम समय में पार्टी के स्टार प्रचारक व दिग्गज प्रकाश सिंह बादल की तबीयत खराब होने व सुखबीर के बाद दूसरा प्रभावी प्रचारक नहीं होने का खामियाजा भी अकाली दल को भुगतना पड़ा। भाजपा इस बार जीत के लिए नहीं लड़ी बल्कि वह अकाली दल से गठजोड़ टूटने के बाद विधानसभा सीटों में पैर जमाने की कोशिश में रही। इसका फायदा उन्हें मिलता भी दिखा व बठिंडा शहरी जैसी सीट में 11 हजार के करीब वोट भी हासिल किए। इन प्रस्थितियों का आप ने जमकर चुनावी लाभ लिया। उन्होंने लोगों से वायदा किया कि उन्हें अच्छे सरकारी स्कूल और बेहतर अस्पताल मिलेगे। फिर 400 यूनिट मुफ्त बिजली और 18 साल से बड़ी हर महिला को प्रतिमाह एक-एक हजार रुपए देने की घोषणा ने हर वर्ग को अपनी तरफ आकर्षित करने का काम किया। यही नहीं घर-घर से गारंटी कार्ड भरवाए गए जिससे आप ने गरीब और दलित भाईचारे में अपनी पैठ बनाने का काम किया। गांवों में लोग आप के समर्थन में थे, इसलिए प्रभावी चेहरों को टिकट दिए। शहरों में थोड़ी मुश्किल लग रही थी, ऐसे में खुद का आधार रखने वाले दूसरे दलों के करीब नेताओं को पार्टी में शामिल कर उन्हें टिकट दिया। 

नतीजा यह हुआ कि गांव के साथ शहरों से भी आम आदमी पार्टी जीती। बठिंडा शहरी सीट से कांग्रेस के ही दिग्गजों में शामिल रहे जगरूप सिंह गिल को उम्मीदवार बनाया तो बठिंडा देहांती से अकाली दल में चुनाव लड़ चुके व्यापारी व इंजीनियर अमीत रत्न आप की पसंद के उम्मीदवार बने। इसमें रामपुरा में गायक व कलाकार बलकार सिंह सिद्धू तो भुच्चों में शिक्षा में पैठ रखने वाले मास्टर जगसीर सिंह आप के उम्मीदवार बने। आप ने पार्टी में लंबे समय से काम कर रही प्रोफेसर बलजिंदर कौर को तलवंडी साबों में प्राथमिकता दी वही मौड़ मंडी में सुखबीर सिंह मनसाहिया नया चेहरा होने के बावजूद लोगों में अपना प्रभाव जमाने में सफल रहे। इसी का नतीजा रहा कि आप ने जिले की सभी छह विधानसभा सीटों में जीत हासिल कर दूसरे दलों के दिग्गजों को पटखनी देने का काम किया। चुनाव जीतने के बाद विधायक बनने जा रहे नेताओं ने एक स्वर में कहा कि चुनाव के दौरान जो वायदे लोगों के साथ किए गए उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पांच सालों में पूरा करने का एजेंडा बनाकर काम करेंगे।

 बठिंडा जिले की सभी छह सीटों पर आप ने फहराया परचम, मनप्रीत बादल व गुरप्रीत कागड़ जैसे दिग्गज हारे 

बठिंडा, 10 मार्च(जोशी). बठिंडा जिले की छह विधानसभा सीटों में आम आदमी पार्टी ने जीत का परचम लहराते सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। आप की आंधी में कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे दो दिग्गज वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल और पूर्व मंत्री गुरप्रीत सिंह कागड़ भी हार गए। मनप्रीत बादल की हार का अंतर 62 हजार 319 वोट का रहा जबकि गुरप्रीत कागड़ तीसरे नंबर पर रहे। 

जानकारी अनुसार जिले में सबसे अहम बठिंडा शहरी सीट मानी जा रही थी जिसमें आम आदमी पार्टी के जगरूप सिंह गिल को 91 हजार 508 मत पड़े जबकि दूसरे नंबर पर कांग्रेस के मनप्रीत सिंह बादल रहे जिन्हें 29 हजार 190 वोट पड़े जबकि तीसरे नंबर पर अकाली दल गठजोड़ के सरुपचद सिंगला रहे उन्हें 23 हजार 906 वोट पड़े।भाजपा गठजोड़ के राज गर्ग नंबरदार को 12618 वोट मिले। 

बठिंडा देहांती सीट में आप के अमित रत्न 65 हजार 625 वोट हासिल कर विजेता बने। वही कांग्रेस के हरविंदर सिंह लाड़ी को 22 हजार 642 वोट मिले जबकि अकाली दल के प्रकाश सिंह भट्टी को 30 हजार 486 वोट मिले। भुच्चो विधानसभा सीट में आप के जगसीर सिंह ने 85 हजार 30 वोट हासिल कर जीत हासिल की जबकि अकाली दल के दर्शन सिंह कोटफत्ता को 35 हजार 366 व कांग्रेस के प्रीतम सिंह कोटभाई को 20 हजार 581 वोट पड़े। मौड़ विधानसभा सीट में आप के सुखवीर सिंह मनसाहिया को 62 हजार 547 वोट मिले व विजेता घोषित किए गए। 

वही अकाली दल के जगमीत सिंह बराड़ को 23 हजार 196 वोट व कांग्रेस के डा. मनोज बाला बांसल को 14 हजार 890 वोट मिली। इसी तरह तलवंडी साबो विधानसभा सीट में आप की बलजिंदर कौर को 45 हजार 319 वोट पड़ी व उन्हें विजेता घोषित किया गया। वही अकाली दल के जीत महिंदर सिंह सिद्धू को 31 हजार 160 व कांग्रेस के खुशबाज सिंह जटाणा को 24 हजार 605 मत पड़े। बठिंडा जिले की दूसरी हाट सीट रामपुरा विधानसभा में अंतिम राउंड तक काटे की टक्कर रही इस दौरान कई राउड में जहां अकाली दल के सिकंदर सिंह मलूका आगे रहे वही अंतिम राउड में आप के बलकार सिंह सिद्धू बाजी मारते दिखे। 

इस दौरान आप के बलकार सिंह सिद्धू को 55 हजार 715 वोट मिलने पर विजेता घोषित किया, सिकंदर सिंह मलूका को 45 हजार 386 वोट तो कांग्रेस के पूर्व मंत्री गरप्रीत सिंह कागड़ को 28 हजार 77 वोट मिले।  

आप उम्मीदवारों की जीत के बाद सड़कों में समर्थकों ने वाहनों में आप का झंडा लगाकर गुलाल उड़ाते खुशी का इजहार किया। वही जिला प्रशासन की तरफ से परिणाम घोषित होने के बाद उम्मीदवारों की तरफ से निकाले जाने वाले विजयी जलूस पर कोरोना की वजह से प्रतिबंध लगाया था इसके चलते विजयी उम्मीदवारों ने समर्थकों के साथ किसी तरह का जश्न सार्वजनिक तौर पर नहीं मनाया बल्कि काउटिंग स्टेशन के बाहर ही फूल माला पहनाकर विजेताओं का सम्मान कर विभिन्न हिस्सों में समर्थकों ने लड्डू वितरित किए। 

वही बठिंडा पश्चिम वेलफेयर आर्गनाइजेशन की ओर से जगरूप सिंह की जीत की बधाई देते हुए उम्मीद जाहिर की गई की बठिंडा पश्चिम में इलाका निवासियों को भारी मांग स्पोर्ट्स स्टेडियम बनने की आस बंधी है। मुख्य प्रवक्ता देसराज छतरी वाला ने कहा की आज ही सी एम बनने जा रहे भगवंत मान ने अपने पहले  संबोधन में  स्पोर्ट्स को  बढ़ावा देने की बात करते हुए पंजाब में स्पोर्ट्स स्टेडियम बनवाने की बात कही। 



दोपहर एक बजे तक बठिंडा की पाच सीटों पर आप तो एक पर शिअद की बढ़त



बठिंडा : बठिंडा जिले के छह विधानसभा सीटों में अभी तक आए रुझानों में आम आदमी प्रत्याशियों ने पांच सीटों पर लीड बनाई हुई है तो रामपुरा की सीट पर शिअद ने तीसरे राऊंड में बढ़त बना ली हैं बठिंडा शहरी के आठ राउंड खुल चुके हैं, जहा पर आम आदमी पार्टी के जगरूप सिंह 32906 वोट से आगे हैं तो तलवंडी सबो से चार राउंड में आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी बलजिंदर कौर 2877 वोट से आगे चल रही है। इसके अलावा बठिंडा देहाती के भी पाच राउंड खुल चुके हैं, जहा पर आम आदमी पार्टी के अमित रतन 12346 वोट से आगे चल रहे हैं। इसी प्रकार भुचो मंडी के पाच राउंड से आप के मास्टर जगसीर सिंह 13216 में वोट से आगे चल रहे हैं। मौड़ मंडी से आप के पाच राउण्ड में सुखबीर सिंह 10496 वोट से आगे चल रहे हैं। जबकि रामपुरा में अभी तक चार को राउंड खोला है, जहा पर पहले दो राउंड में आप के बलकार सिंह सिद्धू 890 वोट से आगे चल रहे थे, लेकिन तीसरे राउंड में शिअद के सिकन्दर सिंह मलूका ने बढ़त बना ली है। अब तक यहा पर चार राउंड में मलूका 868 वोट से आगे हो गए हैं।

पंजाब में नई सरकार के लिए जनता का फैसला वीरवार शाम तक सबके सामने होगा। जिला बठिंडा में 8.33 लाख मतदाताओं ने किसके हक में फैसला सुनाया है, उसकी तस्वीर भी साफ हो जाएगी। जिले में 20 फरवरी को कुल 78.19 प्रतिशत मतदान के बाद जिले की छह सीटों पर 69 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद है और कुछ ही समय में ईवीएम खोली जाएंगी। रामपुरा से आप के बलकार सिद्धू, भुचो से आप के मास्टर जगसीर सिंह आगे

बठिंडा जिले की 6 विधानसभा सीटों में से 5 सीटों पर पहले राउंड के नतीजे आ चुके हैं। इसमें सभी जगह पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। रामपुरा से आप के बलकार सिद्धू, भुचो से आप के मास्टर जगसीर सिंह, बठिंडा शहरी से आप के जगरूप सिंह, बठिंडा देहाती देहाती से आप के अमित रतन व मोड मंडी से आपके सुखबीर सिंह माईसर खन्ना ने बढ़त बनाई हुई है। अभी तक तलवंडी सबो की सीट से कोई रुझान नहीं आया हैबठिंडा जिले की 6 विधानसभा सीटों में से 5 सीटों पर पहले राउंड के नतीजे आ चुके हैं। इसमें सभी जगह पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। रामपुरा से आप के बलकार सिद्धू, भुचो से आप के मास्टर जगसीर सिंह, बठिंडा शहरी से आप के जगरूप सिंह, बठिंडा देहाती देहाती से आप के अमित रतन व मोड मंडी से आपके सुखबीर सिंह माईसर खन्ना ने बढ़त बनाई हुई है। अभी तक तलवंडी सबो की सीट से कोई रुझान नहीं आया है।