HOME PAGE

HOME PAGE

बुधवार, 30 मार्च 2022

Engr.बलविंदर सिंह बने सर्वसहमति के साथ कमला नेहरू नगर वेलफेयर सोसाईटी Bathinda के प्रधान


नई कमेटी कालोनी की समस्याओं को हल करवाने के लिए जुटी, बैठक में पदाधिकारियों ने जताई सहमती 

बठिंडा, 30 मार्च (जसप्रीत सिंह): कमला नेहरू नगर वेलफेयर सोसाईटी की नई कमेटी सर्वसमिति के साथ चुनी गई, जिस में बलविंदर सिंह, सेवा मुक्त एक्सियन को प्रधान नियुक्त किया गया। इसके साथ ही लम्बे समय के बाद बनी इस सम्मिति में सह-प्रधान की जिम्मेवारी हरकिरत सिंह सरां को दी गई तथा महा सचिव जरनैल सिंह, खजांची भगीरथ लाल व ममता सिंगला को ज्वाइंट सचिव बनाया गया। इसके इलावा बनाए गए सदस्यों में आदर्श पाल सिंह, अनुराग गिरधर, एचएस पुरी, कौर सिंह, कुलवंत सिंह, डा. फूलिंदर प्रीत कौर, राजकुमार गर्ग, रेखा रानी, विजय कुमार, सौरभ खटनवाल, कैप्टन गुरदेव सिंह, विषण सिंह, राजविंदर सिंह, आशा गुप्ता व विजय जैन के नाम शामिल है। नवनियुक्त प्रधान बलविंदर सिंह ने कहा कि नई सम्मिति कालोनी की हर समस्या को जल्द से जल्द हल करवाने के लिए पूरी तरह प्रयासशील रहेगी, जिसमें बड़ी समस्या बरसाती पानी की निकासी की है तथा कालोनी में सभी को साथ लेकर चलते हुए भाईचारक सांझ को बढावा दिया जाएगा।वही समस्याओं को पहल के आधार पर हल करवाने के लिए हरसंभव  प्रयास करेंगे।