HOME PAGE

HOME PAGE

शुक्रवार, 15 अप्रैल 2022

राजा जी और बाजवा साहब की जोड़ी 2024 में आने वाले लोकसभा चुनावों में पंजाब में सभी सीटों पर विजय पताका फहराएगी: मनिंदर सिंह सेखो


मौड़ मंडी, 15 अप्रैल. ( हरमिंदर 
अविनाश) .हलका मौड़ के सेवादार मनिंदर सिंह सेखों ने पीपीसीसी प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और सीएलपी लीडर प्रताप सिंह बाजवा को उनकी नियुक्ति पर बधाई देते हुए कहा कि राजा जी और बाजवा साहब की जोड़ी साल 2024 में आने वाले लोकसभा चुनावों में पंजाब में सभी सीटों पर विजय पताका फहराएगी। उन्होंने कहा कि राजा वडिंग युवाओं में लोकप्रिय है, उनकी नियुक्ति से कांग्रेस में नई उर्जा का संचार हुआ है ‌। 

मनिंदर सिंह सेखों ने डिप्टी सीएलपी लीडर डॉ. राज कुमार चब्बेवाल और पीपीसीसी के कार्यकारी अध्यक्ष भारत भूषण आशू को भी बधाई दी। संधू ने कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस वर्कर्स में उत्साह का आलम है। सभी साथियों को नई टीम से ढ़ेरों उम्मीदें हैं। हर कांग्रेसी कार्यकर्ता को यकीन है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ग्राउंड लेवल पर कांग्रेस को मजबूत करेंगे। युवा नेता होने के चलते उनकी नौजवानों के साथ हर वर्ग में पैठ मजबूत है जिसका लाभ पंजाब कांग्रेस को  मिलेगा। 

उन्होंने कहा कि अमरिंदर सिंह राजा वडिंग एक सुलझे हुए नेता व उन्हें संगठन  में काम करने व वर्करों को साथ लेकर चलने का लंबा अनुभव है। इसके चलते चुनावी रणनीति से लेकर संगठन  को मजबूत करने के लिए उनके अनुभव कांग्रेस को फायदा देंगे व कांग्रेस पहले से मजबूत होकर उभरेगी व आने वाले लोगसभा चुनावों में कांग्रेस सभी 13 सीटों पर जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि नौजवानों के अंदर राजा बडिंग को लेकर भारी उत्साह है। आने वाले समय में पार्टी  में बड़े स्तर पर संगठन तौर पर बदल  होगा जिसमें नौजवानों को प्रतिनिधित्व मिलेगा। उन्होंने कहा कि अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के प्रधान बनने के बाद  विरोधियों में बेचैनी  पनपने लगी है। विधानसभा में बेबाक व जोर शोर से लोगों की आवाज उठाने वाले राजा वडिंग पंजाब के हकों की लड़ाई को तेज करेंगे व विरोधी दल खासकर आम आदमी पार्टी की तरफ से चुनाव से पहले लोगों को गुमराह कर जीत हासिल करने का भी पर्दाफाश करेंगे। आप सरकार  पूरी तरह से फेल साबित हो रही है। 



पंजाब के बाद अब Himachal Pardash के लोग रिवायती पार्टियों का करेंगे सफाया-अजय दत्त/ कांगडा में होने वाली रैली को सफल बनाने के लिए लोगों में भारी उत्साह, भाजपा के नेता अरविंद केजरीवाल की हिमाचल ऐंटरी से बौखलाए

 

चंडीगढ, 15 अप्रैल (श्रीवास्तव) .
पंजाब में हुए विधान सभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिली बडी सफलता के बाद नवम्बर महीने को हिमाचल प्रदेश में होने जा रही विधान सभा चुनाव में लोग रिवायती पार्टियों का सफाया करके आम आदमी पार्टी की सरकार हिमाचल प्रदेश में लाने का उत्साह दिखा रहे है। यह विचारों का प्रगटावा आम आदमी पार्टी के हिमाचल प्रदेश के चुनाव को इंचार्ज व दिल्ली के विधायक अजय दत्त ने एक मुलाकात दौरान करते हुए किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के कनवीनर व दिल्ली प्रदेश के मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली में लोगों को दी गई मूलभूत सुविधाए, शिक्षा, स्वास्थ सुविधा,युवाओं को रुजगार आदि कार्यो से देख कर पंजाब के लोगों ने आम आदमी पार्टी को रिकार्ड तोड जीत दिलाई है। इस तरह अब नवम्बर 2022 को हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधान सभा चुनाव मेंआम आदमी पार्टी की सरकार बने के लिए भारी उत्साह दिखा रहे है और आप की लोगों को दी जाने वाली सुविधायों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे है, हिमाचल प्रदेश में आप पार्टी की दिन ब दिन लोगों में बढ़ रही लोकप्रियता को देख कर भाजपा व कांग्रेस पार्टी के नेताओं को घबराहट हो रही है। इस लिए वह आम आदमी पार्टी के वर्करों को डरा धमका कर पार्टी प्रचार के लिए रोकना चाहते है। परन्तू आप के वर्क वह योद्धा है जो शहीदों के सपनों को पुरा करने के लिए प्रण लेकर अपने घरों से चल पड़े है। वह किसी के डराने धमकाने से नहीं रूकेंगे।  अजय दत्त ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने पहले और भाजपा अब राज कर रही है इस देवभूमि हिमाचल प्रदेश का विकास व उन्नति जो होनी चाहिए थी, वह नहीं हो सकी। इस लिए आप पार्टी की सरकार बनने पर हिमाचल प्रदेश के युवायों के लिए रोजगार,शिक्षा व विभिन्न तरह की सुविधायों का प्रबंध किया जाएगा और साथ में भ्रष्टाचार व महंगाई मुक्त किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कुछ दिनों में होने वाली आम आदमी पार्टी की कांगडा रैली में मंडी की रैली से भी ज्यादा लोग पहुंचने की संभावना है। इसके लिए आप पदाधिकारियों व वर्करों ने व्यापक स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है व लोगों का भारी जनसमर्थक उन्हें हर जगह से मिल रहा है। इससे विरोधी भी परास्त हो रहे हैं।