HOME PAGE

HOME PAGE

मंगलवार, 31 मई 2022

अरविंद केजरीवाल पंजाब को बनाना चाहते हैं पश्चिम बंगाल: सुखपाल सरां

 

हर रोज मर रहे नौजवान पर सरकार खामोश: सन्दीप अग्रवाल
कब तक केजरीवाल सरकार देखेगी नौजवानों की मौत का तमाशा : भाजपा

बठिंडा (हरिदत्त जोशी). पंजाब में दिन प्रतिदिन हो रहे नौजवानों की मौतों पर भाजपा के प्रदेश सचिव सुखपाल सिंह सरां ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि केजरीवाल सरकार कब तक नौजवानों की मौत का तमाशा देखेगी।  प्रदेश सचिव सुखपाल सिंह सरां ने कहा कि कभी नशे से नौजवानों की मौत हो रही है तो कभी शरेआम कत्ल किये जा रहे है। 

केजरीवाल ममता बनर्जी  की तरह पंजाब को पश्चिम बंगाल बनाना चाहते है पंजाब के गम्भीर हालातों पर बोलते हुए सरां कहा कि पंजाब की सुरक्षा भगवान भरोसे ही रह गई। पंजाब के किसी जिले में खिलाड़ियों पर गोलियां दाग कर दोषी फरार हो जाते है। तो कहीं  पंजाब का नाम रोशन करने वाले कलाकार शुभदीप सिधु मुसेवाला को शरेआम घेर कर मौत के घाट उतार कर पुलिस की नाक नीचे से दहशतगर्दी मचाने वाले निकल जाते हैं। 

लेकिन पंजाब सरकार व पुलिस कोई एक्शन लेने की बजाए सिर्फ शोक प्रकट करके अपने जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे है। सरां ने कहा कि इस मामले की जांच केंद्र की जांच एजेंसी करें तो बड़े खुलासे होने की संभावना है। केजरीवाल पंजाब में फेल साबित होने पर दिल्ली की तरह दंगे भी करवा सकते हैं। केजरीवाल के पुराने साथी कुमार विश्वास के केजरीवाल पर किये खुलासे सच साबित हो रहे है। 

   भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सन्दीप अग्रवाल ने कहा कि पंजाब के हालात को काबू करने के लिए केंद्र सरकार को पंजाब सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति राज लगा देना चाहिए। 

अन्यथा केजरीवाल पंजाब में खून की होली खेल कर वापिस आतंकवाद के दौर में पंजाब को धकेल देंगे। अग्रवाल ने कहा कि पंजाब की सरकार को केजरीवाल चला रहे है। भगवंत मान मात्र मोहरे साबित हो रहे है। लोगो ने अच्छे बदलाव के लिए सरकार को चुना था  न कि पंजाब की धरती को खून से लाल करने के लिए। आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के ढाई महीनों में 50 के करीब कत्ल होना और किसानों की खुदकुशियो में बढ़ोतरी, नशो से नौजवानों की मौत ने हर पंजाबी को चिंता में डाल दिया है। जो केजरीवाल लोगो को गारंटियों देते थे अब लोग जान की सुरक्षा की गारंटी मांग रहे हैं। पंजाब सरकार को लोगो के प्रति जिम्मेवारी लेनी होगी और बढ़ रही दहशतगर्दी और नशो पर लगाम लगाने के लिए कदम उठाने होंगे।