HOME PAGE

HOME PAGE

मंगलवार, 29 जून 2010

महिला से किया दुष्कर्म, एक व्यक्ति पर मामला दर्ज

बठिंडा। महिला को घर में अकेयल देख उसके ही पड़ोसी ने बलात्कार कर दिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी पुलिस की ग्रिफ्त से बाहर है। जानकारी अनुसार पीडि़त महिला ने तलवंडी साबो पुलिस के पास दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि गुरुसर जगा में उसके परिजन किसी काम से बाहर गए हुए थे। इसका फायदा उठाकर सोनवार की रात्रि अमनदीप सिंह दीवार उर्फ चांद कर उसके घर में दाखिल हुआ। उसने तेजधार हथियार से उसे डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म कर घटनास्थल से फरार हो गया। परिजनों के घर वापिस लौटने पर इसकी जानकारी दे पुलिस के पास केस दायर करवाया गया। पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाने के बाद आरोपी के खिलाफ केस दायर कर लिया। इसमें आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार है। 

महिला का अश्लील एमएमएस बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल
बठिंडा। महिला को नशीली दवा पिलाकर अश्लील एमएमएस बना ब्लैकमेल करने वाली दो महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दायर किया है। दयालपुरा पुलिस के पास दर्ज करवाई शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी जानपहचान वाली महिला मनजीत कौर वासी भगता भाई, रमन कौर पत्नी जसकरण सिंह व फूलां पंडित पुत्र बलविंद्र शर्मा ने धोखे से उसे पानी के गिलास में नशीली दवाई पीलाकर बेहोश कर दिया। बहोशी की हालत में उक्त आरोपियों ने उसकी अश्लील फिल्म तैयार कर उसे ब्लैकमेल करना शुरु कर दिया। महिला ने बताया कि उक्त आरोपी उसे फोन कर धमकी दे रहे है कि उन्होंने उसका अश्लील एमएमएस बनाया है अगर उसने उन्हें बीस हजार रुपये नहीं दिए तो वह इसे सार्वजनिक कर देंगे। पुलिस ने दो महिला सहित तीन लोगों पर मामला दर्ज कर रमन व फूलां पंडित को गिरफ्तार कर लिया है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें