HOME PAGE

HOME PAGE

शनिवार, 19 जून 2010

राहुल गांधी का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मनीष कार्की
बठिंडा : जिला कांग्रेस कमेटी बठिंडा शहरी की ओर युवा नेता राहुल गांधी जी का 40 वां जन्म दिवस बडी धूमधाम केसाथ मनाया गया। उनकी लंबी आयु की कामना के लिए गुरूद्वारा साहिब किला मुबारक में सभी कांग्रेसी वर्करों द्वारा अरदास की गई। इस मौके पर जिला शहरी प्रधान अशोक कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि राहुल गांधी भारत के आने वाला भविष्य हैं। देश के करोड़ों लोगों को राहुल गांधी से बड़ी आशा है कि वह भारत के लोगों की इससे भी ज्यादा प्रधान मंत्री के रूप में सेवा करें। इसके उपरान्त नंद लाल सिंगला, अवतार निटू, प्रीत मोहन एवं प्रेस सचिव रतन राही ने कहा कि राहुल गांधी ने थोड़े ही समय में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए बहुत से कार्य किये है जो बाके में ही काफी सराहनीय योग है। उन्होंने कहा कि उन्होंने  बहुत थोड़े समय में पार्टी की छवी को गरीब लोगों एवं जनता में उभारने के लिए गरीब के साथ मिलकर उनकी दुख दर्दों को भी बांटा है। इन्हीं कारणों से  राहुल गांधी जी को गरीब लोग ही नहीं बल्कि सभी लोग काफी पसंद करते है। उन्होंने कहा कि उनकी लोगों के प्रति इस लोक भावना के चलते पार्टी को और मजबूती मिलने में काफी सहयोग मिला है। इसके बाद कांग्रेस पार्टी के जुगराज सिंह, दुल्ली चंद कलानियां, डा. मुकेश, जगदीश मित्तल, रजिन्द्र गोल्ड़ी , गुरमीत सिंह, जसवंत गोल्ड़ी, भुपिन्द्र सिंह शर्मा, चरणजीत सिंह, गोरा नगा वाला, बलविन्द्र सिंह, भगवान दास भारती , बलवीर सिंह, मनजीत कौर, रजिन्द्र गोल्डी आदि ने भी आये हुए लोगों को धन्यवाद किया। 

कनाडेनियन यूनिवर्सिटी से मालवा कालेज ने मिलाया हाथ 
बठिंडा। मालवा कालेज बठिंडा ने सफलता की ओर एक और कदम बढ़ाते हुए यूनिवर्सिटी कनाडा वैस्ट के साथ हाथ मिलाकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी दस्तक दी हैं। कालेज व यूनिवर्सिटी  के बीच हुए समझौते के बाद मालवा कालेज से बीए, बीकॉम, बीबीए और बीसीए की डिग्री प्राप्त छात्र, जो एमबीए में दाखिला लेगें उनको उक्त यूनिवर्सिटी से मान्यता प्राप्त डिग्री मिलेगी। इस मौके पर दिवाकर गांधी डायरेक्टर साऊथ एशियन एंड मिडल ईस्त आँफ कनाडा यूनिवर्सिटी वेस्ट ने सयुक्त शिक्षा प्रोग्राम के तहत एक समझौते पर हस्ताक्षर किये।  मालवा कालेज प्रबंधनञ् कमेटी ने कहा कि  उक्तञ् यूनिवर्सिटी  जिसके वैनकु वर, विक्टोरिया, वेस्ट कंलोबिया में कैंपस हैं, ने कालेज में पढाए जा रहे एमबीए पहला पाठ्यक्रम को स्वीकृति दे दी हैं। श्री गांधी ने बताया कि कालेज से बीकॉम व बीबीए किए छात्र दो साल की एमबीए फास्ट ट्रक के तहत एक साल में पूरी कर सकते हैं। डा.पी सुब्रामनियम प्रिंसिपल मालवा कालेज ने बताया कि यूनीवर्सिटी के मैंबर ग्लोब एजूकेशन कल्सटंट साल में मालवा कालेज में दो सेमिनार का आयोजन किया जायेगा, जिसके तहत छात्राओं को बैंकलोन,वीजा जैसी सुविधायें कालेज की तरफ से निशुल्क दी जायेगी। 

मोटरसाईकिल व मोबाईल फोन चोरी, केस दायर

बठिंडा। वाहन चोर गिरोह ने अपना कहर बपरते हुए विगत दिवस की रात को स्थानीय माल रोड़ से हाजरों रुपये की कीमत वाला मोटरसाईकिल चोरी कर लिया हैं। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर अज्ञात व्यक्ति पर आईपीसी की धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी हैं। कोतवाली पुलिस को दी शिकायत में रोशन लाल पुत्र सुंदर लाल वासी कपूर का अहाता ने बताया कि गत दिवस की रात को वह किसी कार्य के लिए स्थानीय माल रोड़ पर गया था। इस दौरान उसने अपना मोटरसाईकिल नंबर पीबी 03-3987 माल रोड़ पर पार्क कर दिया। जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर फरार हो गया। मोटरसाईकिल की कुल कीमत तीस हजार के करीब हैं। वहीं नहियांवाला पुलिस के पास दर्ज करवाई शिकायत में सुरिंद्र सिंह पुत्र कर्म सिंह वासी महिमा सरजा ने बताया कि विगत दिवस की रात को आरोपी रविंद्र सिंह पुत्र सुखमंदर सिंह, जगतार सिंह पुत्र जरनैल सिंह वासी महिमा सरजा ने उसके घर में दाखिल होकर घर में पड़े एक मोबाईल फोन चोरी कर लिया। जिसकी कुल कीमत पांच हजार रुपये हैं। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी हैं। 

बस स्टेंड के साथ बने होटल, रेस्ट्रोरेंट बने देह व्यापार के अड्डे

राकेश राही/संजय शर्मा
बठिंडा। बस स्टेंड के नजदीक बने रेस्टोरेंट व होटल इन दिनों युवाओं के लिए आशकी के सेंटर बन चुके हैं। हालत यह है कि इनमें एक होटल तो देह व्यापार का अड्डा बना हुआ है जहां दूर दराज से लड़कियों को बुलाकर इस गौरख धंधे में धकेला जाता है। इसमें होटल मालिकों के साथ काला धंधा करने वाले लोग जमकर चांदी कूट रहे हैं। पंजाब का सच अखबार की तरफ से एकत्रित की गई जानकारी में खुलासा हुआ कि इन स्थानों में ग्रामीण क्षेत्रों से पढ़ने के लिए आने वाले लड़के लड़कियों की सर्वाधिक तदाद होती है जो किसी संस्थान में पढ़ने की बजाय कई घंटे इन सेफ स्थानों में बैठे रहते हैं। इसमें एक नियत समय तक बैठने के साथ कमरा बुक करवाने की एवज में मोटी राशि वसूल की जाती है। जानकार खुलासा करते हैं कि इस तरह के धंधे की जानकारी पुलिस के पास होती है लेकिन होटल प्रबंधकों की तरफ से एक मुश्त राशि का भुगतान करने के कारण इनके खिलाफ किसी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं की जाती है। जिला प्रशासन के दफ्तरों वाले मिनी सचिवालय के सामने बने इन रेस्टोरेंटों में आम लोगों की बजाय लड़के व लड़कियों की सर्वाधिक तदाद सुबह नौ से सांय चार बजे तक सामान्य तौर पर देखने को मिल जाती है। उक्त जोड़ों के लिए विशेष तौर पर कमरे बने होने के साथ उनके ठहरने के लिए कमरों तक की व्यवस्था की गई है। इसमें बठिंडा जिले के इलावा मलोट, पटियाला, चंडीगढ़ जैसे शहरों से भी मांग पर लड़कियां पहुंचती है जो एक मुस्त राशि हासिल कर इन होटलों में रात को ठहरती है। सामान्य तौर पर बडे़ होटलों में बिना परिचयपत्र व दाखिला रजिस्टर के ठहरने की मनाही रहती है लेकिन इन होटलों के लिए प्रशासन की तरफ से पारित किसी भी नियम की जरूरत नहीं पड़ती है। प्रशासन ने असामाजिक तत्वों पर लगाम कसने के साथ किसी तरह की आतंकी घटना को रोकने के लिए विभिन्न होटलों में ठहरने वाले लोगों का नाम, पता व पूरा विवरण रजिस्टर में लिखने के साथ उनके पहचान पत्र की फोटो कापी रखने का आदेश जारी कर रखा है। लेकिन उक्त होटल व रजिस्ट्रोरेंट संचालक इन तमाम नियमों को ताक पर रखकर लोगों को ठहरने की सुविधा प्रदान करते हैं। फिलहाल उक्त लापरवाही किसी भी तरह की अनहोनी घटना को अंजाम दे सकते हैं। इससे पहले भी कुछ होटल संचालकों की लापरवाही के चलते पाकिस्तान के जासूस कई दिनों तक होटलों में ठहरने के साथ देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम देते रहे हैं। फिलहाल जिला प्रशासन को इन होटलों, रेस्ट्रोरेंटों के साथ आशकी के सेंटरों पर रोक लगाने के लिए पुख्ता कदम उठाने चाहिए ताकि समाज के साथ देश के लिए खतरा बनने वाली किसी तरह की अनहोनी को टाला जा सके।   

पंजाब को इमानदारी से उठानी होगी पानी पर रियालटी की मांग

राज्य में पानी के साधन तो है लेकिन इसका समुचित लाभ नहीं मिल रहा
राज्य में पिछले डेढ़ दशक से पानी का मुद्दा अहम रहा है। सतलुज यमुना लिंक नहर के मुद्दों को पंजाब के साथ हरियाणा के सियासतदान पिछले तीन चुनावों से जोर शोर से उठा रहे हैं इसमें विभिन्न राजनीतिक दलों को लाभ भी मिलता रहे हैं। इसी गनीमत ही कहेंगे कि किसी भी राजनीतिक दल ने सत्ता संभालने के बाद इस गंभीर मसले पर जमीनी स्तर पर काम नहीं किया है। पूर्व कैञ्प्टन सरकार से इस मुद्दे को लेकर थोड़ा प्रयास जरूञ्र किए लेकिन वह भी केंञ्द्र में बनी उनकी कांग्रेस सरकार ने ही सफल नहीं होने दिया बल्कि उन पर दबाब बनाकर इसे ठंडे बस्ते में डलवा दिया। वर्तमान में राज्य में अगर कोई बड़ी समस्या है तो वह पानी है। किसान पानी के बिना परेशान है। मानसून के थोडे़ लेट होते ही खेतों में फसले सूखने लगती है। लोगों को पीने के लिए पानी नहीं मिलता है। गर्मियों के दिनों में तो शहरों के साथ गांवों में हाहाकार की स्थिति पैदा हो जाती है। राज्य में पानी के साधन है लेकिन उनका लाभ उसे नहीं मिल रहा है। फिलहाल काफी लंबे समय से पिटारे  में बंद पानी का मुद्दा एक बार फिर से पिटारे से बाहर है। डेढ़ साल बाद राज्य में संभावित विधानसभा चुनावों के चलते भी इस मुददे्‌ को अकाली एक बार फिर से जोरशोर से उठाना चाहते हैं। इसी के चलते पंजाब सरकार ने अब अन्य राज्यों को दिए जा रहे पानी पर रायल्टी लेने का मन बनाया है। अगर इसके दूरगामी पहलुओं पर गौर किया जाए तो इसे पूरी तरह गलत भी नहीं कहा जा सकता है। अगर राज्य सरकार इस मुद्दे पर गंभीरता के साथ इमानदारी से काम करती है तो इसका फायदा मिलेगा व राज्य के लाखों किसानों को इसका लाभ मिलेगा।  सभी राज्यों में कोई न कोई प्राकृञ्तिक संपदा होती है जिसकी उसे रायल्टी मिलती है तो फिर पंजाब के  साथ ही भेदभाव क्यों हो। गत दिवस मुख्यमंत्री ने इस संबंध में शीर्ष स्तर पर एक बैठक की, जिसमें वरिष्ठ वकीलों, कई मंत्रियों के अतिरिक्त नदी जल विशेषज्ञ तथा सिंचाई विभाग के  प्रमुखों ने हिस्सा लिया। बैठक में इस संबंध में कानूनी लडाई लडने की रूञ्परेखा पर विचार किया गया। जाहिर है कि इस प्रकार की कोई मांग अथवा लडाई उन प्रदेशों को तो रास नहीं आएगी जो पंजाब का पानी मुफ्त में इस्तेमाल कर रहे हैं, किंतु इस मामले में पंजाब सरकार में शामिल शिरोमणि अकाली दल की सहयोगी भारतीय जनता पार्टी का सरकार का साथ देना यह साबित करता है इस मुद्दे पर पंजाब के  सभी दल दलीय भावना से ऊपर उठ कर एक स्वर में बात करेंगे। इस मामले में हालांकि कांग्रेस की तरफ से किसी तरह की प्रतिक्रञ्या नहीं आई है लेकिन शिअद को चाहिए कि वह इस लडाई में कांग्रेस की भी मदद ले क्योंकि केंद्र और पडोस के  दोनों राज्य हरियाणा तथा राजस्थान में कांग्रेस की ही सरकार है। यह संकेत जाना आवश्यक है कि यह कोई राजनीतिक मामला नहीं है बल्कि प्रदेश के  हितों से जुडा हुआ है। जब भी किसानों के  लिए किसी प्रकार की केंञ्द्रीय राहत की घोषणा की जाती है तो प्राय पंजाब की इस आधार पर अनदेखी कर दी जाती है कि इसके पास पर्याप्त पानी है और यह राज्य प्रथम हरित क्रञंति का अगुआ रहा है, किंतु जब पंजाब के  संसाधनों की बात होती है तो उसमें हिस्सा बांट दिया जाता है। पंजाब यदि अपना पानी अन्य राज्यों को दे रहा है तो क्या अन्य राज्यों का यह दायित्व नहीं बनता है कि वह इसके लिए कुछ अदा करें? पंजाब में कृषि बुरे दौर से गुजर रही है और राज्य में किसान आत्महत्या तक कर रहे हैं, ऐसी स्थिति में राज्य को अपनी जायज मांग को उठाने का पूरा हक है और केंद्र को भी चाहिए कि वह पंजाब की मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करे और अन्य राज्यों पर पानी की रायल्टी देने के  लिए दबाव बनाए।

बेटे ने परिजनों के साथ मिलकर मां को उतारा मौत के घाट

-जमीनी विवाद को लेकर हुई थी मामूली तकरार, पेट में लात मार किया बेहोश 
-पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केञ्स दायर कर शुरू की जांच  
बठिंडा। प्रताप नगर गली नंबर पांच डी में एक महिला को उसके ही बेटे ने बेरहमी से पीटकर मौत के घाट उतार दिया। हालांकि मामले में परिजन किसी तरह का मुंह खोलने को तैयार नहीं हैं। पुलिस का कहना है कि आरंभिक जांच में महिला की हत्या की गई है, इस बाबत चार आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दायर कर जांच शुरूञ् कर दी है। जानकारी अनुसार प्रताप नगर गली नंबर पांच डी में रहने वाली महिला हरवंश कौर रेलवे में चपरासी का काम करती थी।  शुक्रवार की देर रात हरवंश कौर का अपने लड़के भुपिंदर सिंह उर्फ गोरा से किसी बात को लेकर थोड़ी सी तकरार हो गई। इसी दौरान उसकी पत्नी कुलविंदर कौर, बहन बलविंदर कौर और उसकी सास बिल्ला कौर भी घर में मौजूद थे। उक्त लोगों के बीच मकान की दीवार को लेकर झगड़ा हो गया। इसमें हरवंश कौर को उसके लड़के भुपिंदर सिंह ने पीटना शुरू कर दिया। जमीन में गिरी महिला के पेट में लात मारकर बेहोश कर दिया। बताया जा रहा है कि भुपिंदर सिंह का उसकी पत्नी, बहन व सास ने भी पूरा साथ दिया। बेहोश पड़ी महिला को उक्त लोगों ने बचाने का प्रयास भी नहीं किया। इससे उसकी हालत गंभीर हो गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। उन्होंने महिला को अस्पताल पहुंचाया लेकिन कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने मामले को दबाने का प्रयास किया। सहारा जन सेवा के कार्यकर्ताओं ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचाया। इसमें पुलिस ने सूचना पाकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने मृतक महिला के बेटे भुपिंदर सिंह सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या और हत्या की साजिश में शामिल होने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद सभी मौके से फरार है। पुलिस उक्त लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।