HOME PAGE

HOME PAGE

सोमवार, 2 मार्च 2020

दो करोड़ खर्च करने के बावजूद हररायपुर गोशाला बनी जानवरों के लिए कालगाह


-प्रतिदिन 10 से 15 जानवरों की भूख व प्यास से हो रही मौत, मरे जानवरों को नहीं उठाने से फैल रही बीमारियां 

-समाज सेवी संस्थाएं जिला प्रशासन को मिलकर स्थिति में सुधार की कर चुके हैं कई बार मांग पर नहीं हो रही स्थिति में सुधार  

बठिंडा . नगर निगन व जिला प्रशासन की देखरेख में चल रही हररायपुर गोशाला में दो करोड़ रुपए से अधिक खर्च करने के बावजूद लावारिस जानवरों की देखभाल नहीं हो पा रही है। इस गौशाला में एक तरफ नगर निगम शहर के लावारिस जानवरों को पकड़कर भेज रहा है वही आए दिन भूख व प्यास से ग्रस्त जानवरों की मौत हो रही है। हालात यह है कि इस बारे में शहर की समाज सेवी संस्थाओं की तरफ से कई बार जिला प्रशासन को गौशाला की बदहाल स्थिति के बारे में अवगत करवाया जा चुका है लेकिन जमीनी स्तर पर गायों के मरने का सिलसिला बंद नहीं हो रहा है। अब तो समाज सेवी संस्थाओं ने सवाल खड़े करना शुरू कर दिए है कि जब शहर के लोग हर साल तीन करोड़ रुपए से अधिक का काउ सेस टैक्स के तौर पर प्रशासन व नगर निगम को दे रहा है। इसके बावजूद गौशाला में पशुधन सुरक्षित नहीं है।


गौशाला के निर्माण से लेकर 15गौशाला के निर्माण से लेकर 1500 के करीब जानवर इन गोशाला में मर चुके हैं जबकि पिछले तीन माह में तीन सौ से अधिक जानवर दम तोड़ चुके हैं व अभी भी भूख व प्यास के कारण बीमार होकर प्रतिदिन 10 से 16 जानवरों की मौत हो रही है। इस बारे में समाज सेवी संजीव सिंगला ने 28 फरवरी से लेकर 1 मार्च तक के तीन दिन गौशाला का दौरा अपनी टीम के साथ किया तो वहा की बदहाल स्थिति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गौशाला में करोड़ों रुपए खर्च करने के बावजूद जानवरों को हरा चारा व तूड़ी वहां की जरूरत से काफी कम मात्रा में दिया जा रहा है। वही जनवरों को देने के लिए नमक भी नहीं मिल रहा है। हालात यह है कि जो जानवर मर रहे हैं उन्हें पास के खाली स्थान पर फैंक दिया जाता है जिससे आसपास बदबू मार रही है व प्रदूषण के कारण दूसरे जानवर भी बीमार होकर मर रहे हैं। बदबू व गंदगी के कारण गायों की सेवा करने वाले लोग भी वहां जाने से कतराने लगे हैं। गोशाला पूरी तरह से मरे जानवरों की हड्डियों से भरी पड़ी है। वहां रखे जानवरों के लिए डाक्टर की व्यवस्था नहीं की जा रही है जो जानवर पड़े हैं उनके पेट फूल रहे हैं व चमड़ी गलने लगी है। इसके चलते जानवरों के मरने का सिलसिला लगातार चल रहा है।


इस बाबत वहां काम कर रहे कर्मचारियों से जब जानकारी हासिल की गई तो उन्होंने बताया कि डाक्टर कई दिनों तक यहां आते ही नहीं है। बीमार गायों के शव शैड के अंदर ही पड़े हैं व 6 जानवर मरने की कगार पर खड़े थे। हालत यह है कि तीन से पांच दिनों तक मरे जानवर दूसरी गायों के पास ही पड़े रहते हैं। इस दौरान पशुओं को उठाने वाले एक व्यक्ति रंजीत सिंह ने बताया कि बठिंडा में हड्डा रोडी नहीं है इसके चलते उन्हें मरे जानवरों को फिरोजपुर या फिर कालियावाली में फैंककर आना पड़ता है। इन लोगों के पास किसी तरह की जानवर उठाने की कोई अनुमति व ठेका नहीं है। यही लोग गाड़ी लेकर आते हैं जिन्हें प्रति पशु के हिसाब से पैसा दिया जाता है लेकिन वह एक दो जानवर वहां से उठा लेते हैं व बाकि जानवरों को गौशाला के अंदर ही खाली जगह में फैक देते हैं। इस बाबत गौशाला में तैनात मैनेजर बलजीत से बात की गई तो उसने किसी तरह की टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। फिलहाल समाज सेवी संस्थाओं ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन व नगर निगम लोगों से भारी भरकम टैक्स वसूल करने के बावजूद गायों की देखभाल करने में लागातार लापरवाही कर रहा है। इसमें शहर से जानवरों को पकड़कर गोशाला में मरने के लिएओ छोड़ दिया जाता है जिससे शहर की धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं में भारी रोष है। उन्होंने प्रशासन से समय रहते हररायपुर गोशाला की स्थिति में सुधार करने की मांग रखी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें