HOME PAGE

HOME PAGE

गुरुवार, 31 दिसंबर 2020

बठिंडा में अमरीक संधू सेवानिवृत्त, डा. तेजवंत आज संभालएंगे सिविल सर्जन का पद्भार



बठिडा : नए साल के पहले दिन सिविल अस्पताल बठिडा में नया बदलाव होने वाला है। शुक्रवार को बठिडा सिविल अस्पताल को नया सिविल सर्जन मिलने वाला है। डा. तेजवंत सिंह ढिल्लो अब नए सिविल सर्जन होंगे। वह शुक्रवार को अपना पद संभालेंगे, जबकि डा. अमरीक सिंह संधू वीरवार को सिविल सर्जन पद से सेवानिवृत्त हो गए है।

उनके सम्मान में समूह सिविल अस्पताल व सिविल सर्जन आफिस की तरफ से वीरवार दोपहर बाद एक विदायी पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें जिले के सभी सीनियर मेडिकल आफिसर के अलावा बठिडा सिविल अस्पताल के तमाम डाक्टर व अन्य स्टाफ शामिल हुआ और डा. संधू की तरफ से दी गई अपनी सेवाओं की प्रशंसा करते हुए उन्हें विदायगी दी। इससे पहले डा. संधू ने सेहत विभाग की तरफ से बठिंडा को दी गई नई एंबुलेंस को हरी झंडी देकर उन्हें अस्पताल प्रबंधक को सुपुर्द की। वहीं समूह स्टाफ की तरफ से डा. संधू को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। डा. संधू ने कोरोना काल के दौरान काम करने वाले सभी डाक्टर से लेकर हर सेहत कर्मी का आभार प्रकट किया।

लोगों को अच्छी व सस्ती सेहत सुविधाएं देना होगा उद्देश्य : डा ढिल्लो

डा. ढिल्लो का कहना है कि उनका पूरा परिवार ही लोगों की सेवा करते आ रहे है और उनका मकसद केवल लोगों की सेवा करना है। डा. ढिल्लो बताते है कि उन्होंने साल 1991 में बतौर मेडिकल आफिसर भुच्चो मंडी से अपने करियर की शुरूआत की। इसके बाद वह 1998 में सिविल अस्पताल बठिडा में बतौर मेडिकल स्पेशलिस्ट अपनी सेवाएं देनी शुरू की, जोकि करीब दस साल तक यानि साल 2007 तक दी। इसके बाद वह नथाना व बुलढाड़ा में अपनी सेवाएं दी। इसके बाद साल 2013 में बतौर सीनियर मेडिकल आफिस भुच्चो मंडी में अपनी सेवाएं दी। इसके बाद साल 2018 में नथाना सिविल अस्पताल में बतौर एसएमओ और मार्च 2020 में बतौर डिप्टी डायरेक्टर अपनी सेवाएं दी। अब एक जनवरी 2021 से बठिडा सिविल अस्पताल में बतौर सिविल सर्जन अपनी सेवाएं देंगे। उन्होंने बताया कि बतौर सिविल सर्जन उनका पहला मकसद होगा लोगों को अच्छी व सस्ती सेहत सुविधाएं देना। इसके लिए वह अस्पताल की खामियों व समस्यों को दूर करने की कोशिश करेंगे और जिन चीजों की जरूरत होगी, उन्हें पूरा करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें