HOME PAGE

HOME PAGE

सोमवार, 11 जनवरी 2021

पत्रकार बलजीत सिंह की माता गुरनाम कौर की आत्मिक शांति के लिए पाठ का भोग 15 जनवरी को


बठिंडा.
गत दिवस दैनिक सवेरा टाइम्स बठिंडा में सर्कुलेशन इंचार्ज के तौर पर कार्यरत बलजीत सिंह की माता गुरनाम कौर पत्नी हरि सिंह का गत दिनों निधन हो गया था। उनकी आत्मिक शांति के लिए अंतिम अरदास व पाठ का भोग 15 जनवरी दिन शुक्रवार को बठिंडा के मुलतानिया रोड स्थित कलगीधर गुरुद्वारा साहिब में दोपहर 12 से 1 बजे तक रखा गया है। बठिंडा के  हरि नगर वासी गुरनाम कौर के निधन पर मीडिया कर्मियों, शहर की सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं ने शोक जताया है। इस दौरान वित्त मंत्री मनप्रीत सिहं बादल, पूर्व विधायक सरुपचंद सिंगला, कांग्रेस के जिला शहरी प्रधान अरुण वधावन जीतमल, मार्किट कमेटी के चेयरमैन मोहन लाल झुंबा ने शोक जताते दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।  

फोटो -स्वर्गीय गुरनाम कौर  


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें