HOME PAGE

HOME PAGE

गुरुवार, 21 जनवरी 2021

अश्लील वीडियो से ब्लैकमेलिंग:2 महिलाओं ने पैर में मोच बता लिफ्ट ली, चाय के बहाने घर ले जा जबरदस्ती नग्न वीडियो बनाया, ब्लैकमेल कर 60 हजार ठगे


पटियाला।
 बाइक सवार से पैर में मोच का बहाना बना लिफ्ट मांगी। फिर चाय के बहाने घर लेजा साथियों की मदद से नग्न कर फोटो खींचे और वीडियो बना वायरल करने की धमकी दे पैसे ठगने के आरोप में समाना पुलिस ने 2 महिलाओं समेत 4 लोगों पर केस दर्ज किया है। दो आरोपी पकड़ लिए हैं। घग्गा निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि 8 जनवरी दोपहर करीब 1:30 बजे वह बाइक से बस स्टैंड समाना से मेन रोड की ओर जा रहा था। रास्ते में दो महिलाओं ने पैर में मोच की बात कहकर घर तक छोड़ने को कहा। वह महिलाओं को मेन रोड से महज 500 मीटर दूर उनके घर गया।

महिलाओं ने धन्यवाद कहते हुए चाय पीकर जाने की जिद की। वह कमरे में बैठ गया। इसके बाद महिलाओं के दो अन्य साथी आ गए। उन्होंने मुझसे मारपीट की और कपड़े उतार कर मुझे नंगा कर दिया। आरोपी महिला ने उसके साथ अपनी फाेटाे और वीडियाे बनवाई। फिर ब्लैकमेल कर उससे 60 हजार रुपए ले लिए। इसके बाद और पैसे मांगने लगे।

शिकायत पर जांच के बाद थाना पुलिस ने बिट्टू निवासी घग्गा, बिंदर सिंह निवासी लाड बंजारा संगरूर व दो अनजान महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया है। उधर, थाना सिटी समाना के इंचार्ज करणवीर सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसमें आरोपी बिट्टू सिंह निवासी घग्गा, बिंदर सिंह निवासी लाड़बंजारा संगरूर व दो अनजान महिलाएं शामिल हैंं। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन्हें अदालत में पेश कर रिमांड लेकर पूछताछ की जाएगी। आरोपी महिलाओं का भी पता लगाकर गैंग का पर्दाफाश किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें