HOME PAGE

HOME PAGE

रविवार, 24 जनवरी 2021

मुलतानिया रोड और तलवंडी साबों में रंजिशन मारपीट करने के दो मामलों में 24 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज


बठिंडा. 
जिला पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते मारपीट करने के विभिन्न दो मामलों में दो दर्जन अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है। इसमें तीन अज्ञात महिलाएं भी शामिल है। थाना कैनाल कालाेनी व तलवंडी साबो पुलिस ने दोनों मामलों की जांच पड़ताल करने के बाद आरोपित लोगों पर केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। कैनाल कालाेनी पुलिस को शिकायत देकर हीरा सिंह निवासी मुलतानियां रोड बठिंडा ने बताया कि गत 22 जनवरी को आरोपित प्रभु सिंह, कमलजीत सिंह, नवदीप सिंह, चमनजोत सिंह व तीन अज्ञात महिआओं ने उसे बीच रास्ते में घेरकर उसके साथ मारपीट की और उसकेे मोटरसाइकिल की तोड़फोड़ की। जिसकी वजह पुराना झगड़ा है। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर आरोपित लोगों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं थाना तलवंडी साबो पुलिस को शिकायत देकर महिंदर सिंह निवासी गांव कोरोआणा ने बताया कि गत 22 जनवरी को आरोपित केसर सिंह, जग्गा सिंह, रविंदर सिंह, परमा सिंह, भगत सिंह निवासी गांव काेरोआणा व हरबंस सिंह निवासी गांव नथेहा और 10 अज्ञात लोगों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और उसे जान से मार देने की धमकियां दी। जिसकी वजह पुराना झगड़ा है। पुलिस ने सभी आरोपितों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।


पांच लीटर अवैध शराब समेत एक काबू

बठिंडा. थाना संगत पुलिस ने गांव पक्का कलां से पांच लीटर अवैध शराब समेत एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। हालांकि, आरोपित को बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया है। हवलदार कर्मपाल सिंह के मुताबिक गत शनिवार को पुलिस टीम ने गश्त के दौरान गांव पक्का कलां से आरोपित जग्गा सिंह निवासी गांव मलावाला को पांच लीटर अवैध शराब समेत गिरफ्तार किया। जिसके खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें