HOME PAGE

HOME PAGE

गुरुवार, 7 जनवरी 2021

लुधियाना में भाजपाइयाें व पुलिस में धक्कामुक्की, जिला प्रधान समेत 40 कार्यकर्ता हिरासत में लिए



लुधियाना। भाजपा ने वीरवार काे चौथे दिन सांसद रवनीत बिट्टू के खिलाफ धरना दिया। आज महिला मोर्चा की कार्यकर्ता डीसी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठी। इस दाैरान पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। पुलिस ने उन्हें घेर रखा है ताकि कोई अप्रिय घटना ना हो।

इस दाैरान दाैरान भाजपा नेताओं की पुलिस के साथ धक्कामुक्की हुई। इसके बाद पुलिस ने जिला प्रधान समेत 40 कार्यकर्ताओं काे  हिरासत में में ले लिया। गाैरतलब है कि ठंड के माैसम में भी शहर का सियासी पारा गरमाया है। भाजपा लगातार सांसद रवनीत बिट्टू के बयान का विराेध कर रही है।

भाजपा जिला प्रधान ने साफ कर दिया कि जब तक सांसद के खिलाफ पर्चा दर्ज नहीं होता तब तक यह धरना चलता रहेगा। भाजपा के धरना स्थल पर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं और धरना दे रहे नेताओं के चारों तरफ पुलिस कर्मियों की सख्त पहरेदारी लगाई है।

सांसद रवनीत बिट्टू के खिलाफ चल रहे धरने में जिला महामंत्री कांतेंदु शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुनील मौदगिल, अश्वनी बहल, महेश शर्मा, यशपाल जनोत्र, जिला सचिव संजय गोसाईं, अमित डोगरा, मनमीत सिंह चावला, विक्की सहोता, भूषण गोयल, प्रवक्ता विशाल गुलाटी, हरकेश मित्तल, प्रेस सचिव सतीश कुमार, भारत नगर मंडल, सलेम टाबरी मंडल व एसबीएस नगर मंडल की टीमें शामिल हुईं। मंडल प्रधानों में संजीव पुरी, दमन कपूर, राकेश जग्गी व अन्य शामिल रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें