HOME PAGE

HOME PAGE

शुक्रवार, 15 जनवरी 2021

बठिंडा में पचास हजार घरों में पाइपलाइन से रसोई गैस मिलेगी जल्द ,कनेक्शन लेने के लिए उपभोक्ता को 5,618 रुपये देनी होगी सिक्योरिटी


गैस पाइप लाइन का कनेक्शन लेने के लिए उपभोक्ता को 5,618 रुपये बतौर सिक्योरिटी जमा करवाने होंगे। इसमें 5500 रुपये रिफंडेबल हैं। वहीं 118 रुपये बीमे के होंगे।

 बठिडा. शहर के 50 हजार घरों तक गैस की सप्लाई पहुंचाने के लिए 500 किलोमीटर पाइपलाइन डाली जाएगी। प्रोजेक्ट पूरा होने पर लोगों को गैस सिलेंडर के झंझट से छुटकारा मिल जाएगा। साथ ही फंायदा यह होगा कि यह गैस एक घरेलू गैस सिलेंडर से करीब 240 रुपये सस्ती पड़ती है। कंपनी की ओर से गैस पाइपलाइन डालने का काम बरनाला रोड के दूसरी तरफ की कालोनियों में पूरा हो चुका है, जहां इस समय करीब 1100 कनेक्शन चल रहे हैं। गुजरात स्टेट पेट्रोनेट लिमिटेड की ओर से सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन के तहत गैस पाइपलाइन डालने का काम किया जा रहा है। इसके लिए पहले रडार से शहर में सीवरेज कनेक्शन व पानी कनेक्शन की पाइपों की जांच की गई है। कंपनी की तरफ से तेजी से इस प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। शहर में इन इलाकों में डाली गई पाइप शहर के एनएफएल कालोनी, करतार कालोनी, होमलैंड, सुच्चा सिंह नगर, म्यूनिसिपल कालोनी, हजूरा कपूरा कालोनी, माता जीवी नगर, फेस 4-5, शक्ति विहार, गुरु गोबिद सिंह नगर, बैंक कालोनी, बल्लाराम नगर, महेश्वरी कालोनी, ग्रीन सिटी, गैस पाइप लाइन डाल दी गई है। वहीं शहर के दूसरी तरफ मुल्तानिया पुल डीडी मित्तल टावर तक पाइपलाइन बिछाई गई है। 

पाइपलाइन से मिथेन गैस के फायदे आम सिलेंडर से पड़ेगी 240 रुपये सस्ती

एक घरेलू गैस सिलेंडर में 14.2 किलो एलपीजी होती है, जिसके लिए 735 रुपये चुकाने पड़ते हैं। पाइप लाइन से पहुंचने वाली मिथेन गैस एक सिलेंडर के मुकाबले 17 किलो इस्तेमाल होती है। एक किलो गैस की कीमत 29 रुपये है। इस हिसाब से एक सिलेंडर के मुकाबले में 493 रुपये अदा करने पड़ेंगे। सीधे-सीधे 240 रुपये तक की बचत।

 इंतजार खत्म: 24 घंटे उपलब्ध रहेगी मिथेन गैस

सबसे बड़ी राहत यह है कि गैस खत्म होने का झंझट नहीं रहेगा। इसका जरूरत के अनुसार ही बिल देना होगा। गैस 24 घंटे सातों दिन उपलब्ध रहेगी। इस कारण सिलेंडर बुक करवाकर इंतजार करने का झंझट नहीं रहेगा। 

सुरक्षा: गैस पाइपलाइन में सुरक्षा के लिए तीन वाल्व लगे हैं, जहां से इसे बंद किया जा सकता है। साथ ही कंपनी सुरक्षा के सभी पैमानों को पूरा करते हुए घरों तक पाइपलाइन पहुंचाती है। 

इतना देना होगा चार्ज

गैस पाइप लाइन का कनेक्शन लेने के लिए उपभोक्ता को 5,618 रुपये बतौर सिक्योरिटी जमा करवाने होंगे। इसमें 5500 रुपये रिफंडेबल हैं। वहीं 118 रुपये बीमे के होंगे।

ये लगेंगे दस्तावेज

कनेक्शन लेने के लिए तीन दस्तावेज लेंगेगे। अगर मकान मालिक ने अपने नाम से कनेक्शन लेना है तो मकान उसके नाम से होना चाहिए। किराये के मकाने के लिए किरायानामा देना होगा। इसके अलावा टेलीफोन या बिजली बिल और आधारकार्ड जरूरी है। 

कंपनी ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

कंपनी की तरफ से जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर 95107-77208 व कस्टमर केयर नंबर 95107-77209 हैं। वहीं उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए गैस का बिल गुजरात गैस एप पर अदा करने के अलावा फोन करने पर कंपनी का नुमांइदा घर से भी आकर ले जाएगा।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें