HOME PAGE

HOME PAGE

रविवार, 3 जनवरी 2021

हैवानियत की हदें पार:6 साल की बच्ची को चीज दिलाने के बहाने ले गया पड़ोसी युवक, रेप के बाद की गला घोंटकर हत्या, गन्ने के खेत में मिला शव

 


  • जालंधर जिले के होशियारपुर रोड पर स्थित गांव हजारा का है मामला, पड़ोस के 25 वर्षीय संतोष पर है आरोप

जालंधर में रविवार को 6 साल की एक बच्ची के साथ रेप करने और उसके बाद उसकी हत्या कर दिए जाने की घटना सामने आई है। बच्ची का शव खेत से मिला है, जिसकी गला घोंटकर जान ली गई है। पता चला है कि बच्ची को पड़ोस का ही एक युवक चीज दिलाने के बहाने लेकर गया था। मृतक बच्ची के माता-पिता के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज किया है, जो अभी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका है।

मामला जालंधर जिले के होशियारपुर रोड पर स्थित गांव हजारा का है। यहां खेत में एक बच्ची का शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे DSP आदमपुर हरेंद्र सिंह मान और SHO पतारा रछपाल सिंह सिद्धू ने बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाते हुए आगे की जांच-पड़ताल शुरू की। प्राथमिक जांच के मुताबिक 6 साल की इस बच्ची के साथ की रेप के बाद हत्या की गई है।

पुलिस को दी शिकायत में प्रवासी मजदूर ने बताया कि बच्ची शनिवार देर शाम को अचानक लापता हो गई थी। तलाशने की कोशिशों के बीच आज रामा मंडी के निकट गांव जौहल-बोलीना में गन्ने के खेत में वह मृत पड़ी मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाला करीब 25 वर्षीय संतोष उसकी 6 साल की बच्ची को चीज दिलाने का लालच देकर ले गया था। बाद में बच्ची के साथ रेप किया और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस के मुताबिक बच्ची के माता-पिता ने शिकायत में कहा है कि पड़ोस में रहने वाला संतोष उसकी 6 साल की बच्ची को चीज दिलाने का लालच देकर ले गया था। बाद में बच्ची के साथ रेप किया और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

DSP हरेंद्र सिंह मान का कहना है कि गन्ने के खेत से मृत मिली बच्ची की पड़ोस के ही संतोष नामक युवक पर रेप के बाद हत्या का मामला सामने आया है। बच्ची के माता-पिता के बयान पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस की अलग-अलग टीमें रेड कर रही हैं। साथ ही मृतक बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें