HOME PAGE

HOME PAGE

बुधवार, 6 जनवरी 2021

शर्मनाक! लुधियाना के खन्ना में 70 साल की बुजुर्ग के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म, आरोपित फरार

 


खन्ना (लुधियाना)।
खन्ना सदर थाना के अंतर्गत आते गांव में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक 70 साल की बुजुर्ग के साथ दुष्कर्म कर आरोपित फरार हो गया। महिला घर पर अकेली ही थी। सदर थाना पुलिस ने गांव के ही रहने वाले सुखदेव सिंह के खिलाफ दुष्कर्म और धमकियां देने के आरोप में केस दर्ज किया है। आरोपित की तलाश पुलिस कर रही है। आरोपित की उम्र करीब 40 साल बताई जाती है।



पीड़िता की बेटी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका अपने पति के साथ तलाक का केस चल रहा है। इस कारण वह अपने मायके घर रहती थी। उसका भाई भारतीय सेना में नौकरी कर रहा है। उसकी भाभी तथा मां साथी ही रहती हैं। भाभी कुछ दिनों पहले मायके घर गई हुई थी। 4 जनवरी को जब वह गांव में दुकान से सामान लेकर वापस घर आई तो देखा कि आरोपित उसकी मां के कमरे से निकल रहा था। जब उसने अंदर जाकर देखा तो उसकी मां नग्न अवस्था में थी।

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी मां वृद्ध होने कारण अच्छी तरह से बोल नहीं सकती। उसने इशारों से समझाया कि आरोपित ने उसके साथ गलत काम किया है। पहले डर के मारे उसने किसी को नहीं बताया। उसने अपनी भाभी को फोन कर सारी जानकारी दी। अगले दिन भाभी घर आई और माता को सिविल अस्पताल खन्ना भर्ती कराया गया। अस्पताल में पुलिस ने बयान दर्ज करने के बाद आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज किया। सदर थाना के एसएचओ इंस्पेक्टर हेमंत कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसकी तलाश की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें