HOME PAGE

HOME PAGE

रविवार, 17 जनवरी 2021

Bathinda/ शिवसेना पंजाब 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर शहर में निकालेगी तिरंगा मार्च - योगेश बातिश

 


यह तिरंगा रैली लोगों के मन देश प्रेम की अलख जगा देगी- सतिंदर कुमार 

बठिंडा. रविवार को शिवसेना पंजाब की बठिंडा ऑफिस में एक अहम् मीटिंग राष्ट्रीय उप प्रधान योगेश बातिश और पार्टी सलाहकार सतिंदर कुमार की अगुबाई में की गई। योगेश बातिश ने कहा की 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को शिवसेना पंजाब की तरफ से एक तिरंगा मार्च निकला जा रहा है। इसमें भारी संख्या में शिवसैनिक शामिल होंगे। साथ ही पार्टी सलाहकार सतिंदर कुमार ने कहा की जो लोग इस दिन की अहमियत नहीं समझते उनको हमें इस रैली के माध्यम से यह बताना है की ये दिन हमें बहुत सी कुर्बानियां देकर हाशिल हुआ है। बहुत ही हर्ष उल्लास से यह दिन पूरे हिंदुस्तान में मनाया जाता है। इसी लिए तिरंगे की आन बान शान के लिए शिवसेना पंजाब अपने अमरीक सिंह रोड़ पर बने ऑफिस शुरू करेगी और सरे शहर में तिरंगा यात्रा को बड़ी धूम धाम से निकला जायेगा। साथ ही पार्टी के पंजाब प्रधान अंकुर गर्ग ने कहा की तिरंगे का मान सम्मान रखते हुए ये रैली निकली जाएगी और नौजवानों के दिलों में देश के प्रति मान सम्मान का जज्बा पैदा करेगी। आज देश के जो हालत है उनको देखते हुए ये जरूरी हो गया है की देश के हर जिले हर जगह हमें तिरंगे के मान सम्मान में रैली निकालनी होगी। साथ ही उन्होंने कहा की जल्द ही शहर में लोगो को इस रैली में शामिल होने के लिए आमंत्रित होने के लिए कार्ड भी भेजे जायेंगे। इस मौके पर उप प्रधान अंकुर गर्ग , विक्रम वर्मा , राहुल मेहता कृष मेहता , कुणाल खन्ना, अजय कुमार आदि शिवसैनिक मौजूद थे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें