HOME PAGE

HOME PAGE

रविवार, 3 जनवरी 2021

Bathinda-शहर में दो जगहों पर झपटमारों ने एक महिला से पर्स, तो एक युवती से मोबाइल फोन छीना





बठिंडा. शहर में झपटमार का कहर बढ़ता ही जा रहा है। रविवार को शहर के विभिन्न दो जगहों पर झपटमारों ने एक महिला से पर्स, तो एक युवती से मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। दिनदिहाड़े हुई दोनों वारदातों के बाद शहरवासियों में खौफ है, जबकि पुलिस का दावा है कि उनके पास उक्त वारदातों के बारे में कोई जानकारी नहीं पहुंची, जबकि पीड़ित लोगों द्वारा उक्त वारदातों की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम पर दी है। पहली वारदात शहर के कीकर बाजार में हुई। मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात युवक एक महिला का पर्स झपटकर फरार हो गए। हालांकि, महिला व उसके परिजन झपटमार के पीछे भागे भी, लेकिन वह फरार होने में सफल रहे, जबकि बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे में झपटमारों की फुटेज भी चेक की गई। इसी तरह दूसरी वारदात अजीत रोड की गली नंबर 17 में स्थित पार्क के पास हुई। सड़क किनारे खड़ी एक युवती अपने मोबाइल फोन पर बात कर रही थी। इस दौरान पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार होकर आएं दो अज्ञात झपटमार युवती का मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। युवती ने शोर भी मचाया, लेकिन झपटमार भगाने में सफल रहे। जिसके बाद मामले की जानकारी एक राहगीर द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम में दी गई, लेकिन काफी देर तक पुलिस का कोई भी कर्मी मौके पर नहीं पहुंचाया था। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें