HOME PAGE

HOME PAGE

रविवार, 24 जनवरी 2021

बठिंडा में धुधं व कोहरे ने दो लोगों की जान ली, महिंद्रा पिकअप को अज्ञात वाहन टक्कर मारकर हुआ फरार, चालक सड़क पर गिरा तो गुजरने वाले वाहनों ने बुरी तरह से कुचला


हादसे के बाद गाड़ी में रखी नगदी व कागजात भी कोई अज्ञात चोरी करके ले गया


बठिंडा. बठिंडा मानसा रोड पर बठिंडा से 20 किलोमीटर दूर भाईबख्तौर के पास एक महिंद्रा पिकअप गाडी नंबर पीबी-03 बी.डी 0155 को रात्रि कोई भारी अज्ञात वाहन टक्कर मारकर फरार हो गया। इस भयानक हादसे में महिंद्रा पिकअप बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वही इसमें सवार दोनों व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में महिंद्रा पिकअप के चालक व सहायक दोनों बुरी तरह से घायल हो गए थे। चालक टक्कर के बाद झटका लगते ही गाड़ी से सड़क पर गिर पड़ा। धुंध व कोहरे के चलते वहा से गुजरने वाले वाहनों ने उसे बुरी तरह से कुचल दिया। सहायक चालक को रात्रि मौड़ की एबुलेंस सेवा 108 ने बठिंडा सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां उसको मृत घोषित कर दिया गया। इसकी सूचना प्रात सहारा मुख्यालय में मिलने पर सहारा जनसेवा की लाईफ सेविंग टीम मनी कर्ण, राजेंद्र कुमार एम्बुलेंस लेकर घटना स्थल भाई बख्तौर पहुंचे। थाना कोटफत्ता की पुलिस घटना स्थल पर उपस्थित थी। बड़ा ही दर्दनाक मंजर था। चालक वाहनों द्वारा बुरी तरह से कुचला हुआ था। ऐसा प्रतीत होता है दुर्घटना होने के बाद चालक महिंद्रा पिकअप से सड़क पर गिर पड़ा वहां से गुजरने वालों अज्ञात वाहनों चालक को बुरी तरह से कुचल दिया। महिंद्रा पिकअप फरीदकोट से बठिंडा होकर मानसा जा रहा था। सहारा टीम मनी कर्ण व राजेंद्र कुमार ने पुलिस कार्रवाई चालक का शव इक्टठा करके पोस्टमार्टम के लिए बठिंडा अस्पताल पहुंचाया। यही नहीं हादसे में मरे दोनों युवकों के शव के दरकिनार कर पिकअप में रखे कैश और गाड़ी के दस्तावेज चोरी करके ले गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। ऐसा प्रतीत होता है यह हादसा गहरी धुंध के कारण हुआ होगा। मृतकों की पहचान वीरबल शर्मा पुत्र तोता राम 38 सिद्धू अस्पताल वाली गली मानसा व प्रेम कुमार पुत्र गिरदारी राम 30 निवासी सुनाम के तौर पर हुई।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें