HOME PAGE
▼
HOME PAGE
▼
रविवार, 24 जनवरी 2021
बठिंडा में गुप्ता अस्पताल की ओर गणतंत्रता दिवस पर निशुल्क आंखों का जांच कैंप
बठिंडा : पॉवर हाउस रोड़ स्थित गुप्ता अस्पताल की ओर से गणतंत्रता दिवस के मौके पर 26 जनवरी को निशुल्क आंखों की जांच कैंप लगाया जा रहा है। कैंप का आगाज सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक चलेगा। कैंप में गुप्ता अस्पताल से आंखों के रोगों की माहिर फैको व लेसिक सर्जन डा. पारूल गुप्ता मौके पर उपस्थित रहकर मरीजों की आंखों की जांच करेगीं। डा. पारूल गुप्ता ने बताया मरीजों की आंखों की जांच एडवांसड कंप्यूटराइज़ड मशीनों से की जाएगी। इस मौके मरीजों की आंखों के पर्दे की जांच की जाएगी, आंखों के नंबर की जांच होगी, इस बाबत खास तौर पर मरीजों की आंखों देखभाल संबंधी जागरूक भी किया जाएगा। इसके साथ मरीजों के शुगर के टेस्ट भी निशुल्क किए जाएगें। डा. पारूल ने बताया कि वे कैंप में पहुंच कर कैंप का अधिक से अधिक फायदा उठाए।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें