HOME PAGE

HOME PAGE

सोमवार, 11 जनवरी 2021

बठिंडा में तिकोनी चौक में स्विगी डिलीवरी बॉय पर जानलेवा हमला करके बाइक छीनी


बठिंडा.
रविवार की देर रात जीटी रोड पर तिनकोनी के समीप फूड ऑर्डर देने जा रहे स्विगी कंपनी के डिलीवरी ब्वॉय पर हमला कर लूट को अंजाम दिया। इसमें आरोपी हमलावर युवक का वाइक लेकर फरार हो गए। जानकारी अनुसार कोमल मेहता वासी गली नंबर तीन प्रताप नगर स्विगी कंपनी में डिलीवरी ब्याय का काम करता था। गत रविवार की रात वह सामान की डिलीवरी करने के लिए निकला। इसी दौरान जीटी रोड तीनकोनी के पास बाइक सवार दो युवकों ने उसे घेरकर मोबाइल मांगा। जैसे ही स्विगी बॉय बाइक से नीचे उतरने लगा यो बाइक सवार युवकों ने गंडासे से स्विगी बॉय पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने गंडासे से वार किया तो उसका उल्टा हिस्सा उसे लगने के कारण युवक सड़क पर गिर गया। इसके बाद वह जान बचाने के लिए भागने लगा। हमलावर स्विग्गी डिलीवरी ब्वॉय का बाइक लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसायटी के वालंटियर्स ने घायल को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। घायल की पहचान कोमल मेहता पुत्र अशोक मेहता निवासी गली नंबर 3 प्रताप नगर के तौर पर हुई। मामले में पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई गई है जिसमें पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपियों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। 

फोटो सहित-बीटीडी-1-हमलावरों की तरफ से घायल किए व्यक्ति का सिविल अस्पताल में उपचार करते।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें