HOME PAGE

HOME PAGE

गुरुवार, 7 जनवरी 2021

बठिंडा में वैक्सीन:काेराेना टीकाकरण को लेकर सेहत विभाग कल तीन जगह पर करेगा ड्राई रन

 


जिले में 12 टीकाकरण सेंटर बनाए, 36 टीमें गठित, जनवरी मध्य तक कोरोना वैक्सीनेशन की शुरुआत हो सकती है

बठिंडा। जनवरी मध्य तक कोरोना वैक्सीनेशन की शुरुआत होने की संभावना है। जिले में सेहत विभाग ने सरकारी और प्राइवेट 12 टीकाकरण सेंटर बनाए हैं। उक्त सेंटरों पर 36 टीमों का गठन किया गया है। पहले चरण में चरण में 4359 सरकारी और 4798 निजी अस्पताल के डाक्टर व स्टाफ को टीकाकरण के लिए शामिल किया गया है। सेहत विभाग द्वारा टीकाकरण संबंधी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सेहत अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार को तीन स्थानों पर टीकाकरण को लेकर ड्राई रन मॉक ड्रिल की जाएगी। जिसमें बठिंडा सिविल अस्पताल व निजी अस्पताल को शामिल किया गया है।


वहीं ग्रामीण क्षेत्र के लिए तलवंडी साबो अस्पताल को चुना जा रहा है। मॉक ड्रिल का उद्देश्य कोल्ड चैन मैनेजमेंट, वैक्सीन की सप्लाई, स्टोरेज, लॉजिस्टिक्स के साथ ही वैक्सीनेशन के लिए आने लोगों के वैक्सीनेशन स्थल पर पहुंचने पर उनकी एंट्री, पंजीयन, वैक्सीनेशन व आब्जर्वेशन में रखने की तैयारियों का परीक्षण किया जाएगा। 

वैक्सीनेशन के दौरान एप पर डाटा एंट्री से लेकर वैक्सीन लगाने तक में कितना समय लगता है, इसका भी इस दौरान आंकलन किया गया। इस वैक्सीन का लाभ ऐसे लोगों को मिलेगा जिसमें कोरोना का लक्षण ना हो।इसके बाद अलग कक्ष में संबंधित व्यक्ति की काउंसलिंग, जांच करके यह जानने का प्रयास किया जाएगा कि उन्हें बुखार सर्दी खांसी या कोरोना का लक्षण तो नहीं है। इन प्रक्रियाओं से गुजरने के बाद टीकाकरण कक्ष में प्रवेश का अवसर पंजीकृत व्यक्ति को मिलेगा। 

मॉक ड्रिल दौरान ऑटो डिस्पोजेबल सिरिंज का उपयोग किया जाएगा। इसके पहले कक्ष में मौजूद स्वास्थ्य कार्यकर्ता, एएनएम द्वारा वैक्सीन का लाभ लेने के लिए पहुंचा बेनेफिशरी वही व्यक्ति है या नहीं, इसकी पुष्टि करेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें