HOME PAGE

HOME PAGE

शुक्रवार, 15 जनवरी 2021

लुधियाना में पत्नी को बदनाम करने के लिए फेसबुक पर पोस्ट कर दी आपत्तिजनक फोटो, नंबर भी किया वायरल


 लुधियाना। दहेज प्रताड़ना व घरेलू हिंसा से दुखी होकर पति से अलग रह रही महिला को पति ने इंटरनेट मीडिया पर बदनाम कर दिया। मंडी गोबिंदगढ़ के शास्त्री नगर के रहने वाले पति वरुण गोयल ने फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाकर पत्नी के आपत्तिजनक फोटो पोस्ट कर दिए। यही नहीं पत्नी का मोबाइल नंबर भी कई लोगों में बांट दिया। अंजान लोगों के फोन आने से दुखी होकर महिला ने इसकी शिकायत पुलिस कमिश्नर से कर दी। साइबर सेल की टीम ने जांच में पाया कि महिला के पति ने ही उसे बदनाम करने के लिए यह साजिश रची थी। आरोपित के खिलाफ थाना सराभा नगर में केस दर्ज किया गया है।

जांच अधिकारी इंस्पेक्टर परमदीप सिंह ने बताया कि लुधियाना के राजगुरु नगर में रहने वाली महिला की शादी वर्ष 2011 में हुई थी। उसके दो बेटे हैं। शादी के कुछ समय बाद पति और सुसराल परिवार उसे दहेज के लिए प्रताडि़त करने लगे। वर्ष 2018 में उसने ससुराल छोड़ दिया और लुधियाना में रहने लगी। उसने पति पर दहेज प्रताडऩा और घरेलू हिंसा का केस दर्ज करवाया है।

केसों को वापस लेने के लिए पति उस पर दवाब बना रहा था लेकिन पीडि़ता ने मना कर दिया था। केस वापस नहीं लेने की रंजिश में वरुण ने फेसबुक पर दो फर्जी अकाउंट बनाए और पत्नी की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट कर दीं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें