HOME PAGE

HOME PAGE

बुधवार, 20 जनवरी 2021

नई बस्ती में रेडीमेड कपडे़ की दुकान करने वाले व्यापारी पर तलवार से जानलेवा हमला


बठिंडा। बठिंडा में नई बस्ती में रेडीमेड कपडे़ की दुकान करने वाले  व्यपारी गाइज एंड गर्ल्स शोरुम वाले गौरव पर जीटी रोड़ नई बस्ती चोंक के समीप पांच लोगों द्वारा तलवारों से हमला करके  गम्भीर रूप से  घायल कर दिया। हमलावर कार के ऊपर भी चढ़ गए, कार को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया।  . गंभीर रूप से घायल गौरव को स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

रात 9:30 बजे के करीब जीटी रोड चौक पर एक रेडीमेड कपड़ा व्यापारी पर चार पांच अज्ञात लोगों ने तलवारों से जानलेवा हमला कर दिया। अज्ञात लोग व्यापारी पर हमला करने के बाद उसकी कार पर चढ़ गए उसको भी बुरी तरह से तोड़ दिया। लोगों के इकट्ठे होने पर हमलावर वहां से फरार हो गए और घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नौजवान वेलफेयर सोसायटी के वर्करों ने घायल कपड़ा व्यापारी को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। घायल व्यापारी की पहचान गौरव के तौर पर ही है जो नई बस्ती में स्थित गाइज एंड गर्ल्स रेडीमेड गारमेंट के संचालक हैं।

वह रोजाना की तरह नई बस्ती स्थित अपनी दुकान से काम खत्म करने के बाद अपनी कार से घर जा रहे थे। जैसे ही वह नई बस्ती चौक जो जीटी रोड पर स्थित है पहुंचे तो अज्ञात लोगों ने तलवारों से उन पर हमला कर दिया। हमला करने के बाद आरोपियों उनकी कार पर चढ़कर और उसकी भी जमकर तोड़फोड़ की और फरार हो गए। गौरव के अनुसार वह नहीं जानते कि उन पर हमला करने वाले कौन थे, लेकिन उनकी एक दिन पहले किसी कस्टमर से किसी बात को लेकर बहस जरूर हुई थी, लेकिन अभी कुछ नहीं कहा जा सकता कि उन पर हमला किसने किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें