HOME PAGE

HOME PAGE

शुक्रवार, 1 जनवरी 2021

नए साल पर बठिंडा में आईएमए ने वृद्धाश्रम में लगाया नि:शुल्क शिविर

 


बठिंडा. नव वर्ष के उपलक्ष्य में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को अमरीक सिंह रोड़ पर स्थित वृद्धाश्रम में नि:शुल्क मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। वृद्धाश्रम परिसर में लगाए गए मेडिकल कैंप में करीब 115 मरीजों का चेकअप किया गया। आईएमए प्रधान डा. विकास छावडा की अगुवाई में आयोजित मेडिकल चेकअप कैंप में विभिन रोगों के माहिर डाक्टरों में डा. अतिन गुप्ता, डा. गौरव, डा. दीपक बांसल, डा. ऊषा मदान, डा. दिपाली, डा. इंदीवर कालडा व डा. पारूल की मेडिकल टीम ने वृद्धाश्रम परिसर में उपस्थित मरीजों का चेकअप किया व जरूरत अनुसार दवाईयां भी उपलब्ध करवाई गई। वहीं मरीजों की जांच करके उनको बीमारी संबंधी परहेज भी बताए। आयोजित मेडिकल कैंप में उपस्थित डाक्टरों ने बताया कि आज के दौर की जीवन शैली ही रोगों को आमंत्रित करती है। इसलिए सभी को नियमित रूप से सुबह की सैर, योगाभ्यास व खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए।


फोटो सहित-बीटीडी-36-आईएमए बठिंडा की तरफ से लगाए गए मेडिकल कैंप में हाजिर डाक्टरों की टीम। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें