HOME PAGE

HOME PAGE

बुधवार, 20 जनवरी 2021

बठिंडा शहरी इलाके से आप के तीन नेताओं ने साथियों सहित कांग्रेस में की घर वापसी


बठिंडा.
अकाली दल में सेधमारी के बाद कांग्रेस ने बुधवार को आम आदमी पार्टी के तीन नेताओं व सैकड़ों समर्थकों को कांग्रेस में शामिल कर लिया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयजीत सिंह जौहल ने आम आदमी पार्टी के नेता गुरजंट सिंह धीमान, मक्खन सिंह व सतनाम सिंह अधनीया को सिरोपा देकर कांग्रेस में शामिल किया। इस दौरान उनके सैकड़ों समर्थकों ने भी कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की। उक्त नेता कुछ समय पहले कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हुए थे। वर्तमान में आप के अंदर चल रही खींचतान व वर्करों की अनदेखी से दुखी होकर कांग्रेस में वापिस लौटे है। इस मौके जयजीत सिंह जौहल ने कहा कि वह कांग्रेस में उक्त लोगों की बनता सम्मान देंगे। 

फोटो -आप छोड़कर कांग्रेस में आने वाले नेताओं को सम्मानित करते जयजीत सिंह जौहल। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें