बठिडा: गांव पुहला स्थित नहर के पास एक व्यक्ति ने गले में पगड़ी बांधकर पेड़ से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। थाना नथाना की पुलिस और सहारा जनसेवा टीम के सदस्य राजिदर कुमार ने शव को नीचे उतारा। मृतक की शिनाख्त 41 वर्षीय जीत सिंह रोमाणा पुत्र गुरजंट सिंह निवासी गांव रोमाना के तौर पर हुई। बताया जा रहा है कि मृतक मानसिक तौर पर परेशान था। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें