HOME PAGE

HOME PAGE

शनिवार, 9 जनवरी 2021

जगराओं में राेडवेज जत्थेबंदियाें का आराेप-परिवहन सेक्टर को खत्म करने की फिराक में पंजाब सरकार


जगराओं, (लुधियाना)। 
इंटक जत्थेबंदी ने पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए आराेप लगाया कि पंजाब सरकार पनबस सेक्टर को खत्म कर रही है। हालांकि सत्ता में आने से पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने घर-घर नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन वह पूरा नहीं हाे पाया। जत्थेबंदी ने जगराओं में रिटायर होने वाले वाले कर्मचारियाें की विदायगी पार्टी में यह आराेप लगाए। 
समाराेह में जत्थेबंदी ने सरवण सिंह सब इंजीनियर, गुरदीप सिंह इंस्पेक्टर, हरबंस सिंह, राज कुमार, लेख राज, हरमेल सिंह, मनजीत सिंह ड्राइवर, गुरसेवक सिंह जंडी, भूपिंदर सिंह टीजी व महिंदर कौर सीनियर सहायक को सम्मानित किया। पंजाब रोडवेज जगराओं डिपाे जत्थेबंदी के सदस्यों ने रिटायर होने वाले साथियों को स्मृति चिन्ह व सोने की अंगूठी देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर राज्य महासचिव जगदीश सिंह चाहल, गुरजंट सिंह अवतार सिंह गगड़ा ने कहा कि  31 दिसंबर 2020 को सरकार ने मंत्रिमंडल में दस विभाग मर्ज कर दिए है और हजारों पदों को खत्म कर दिया है। पे-कमिशन की रिपोर्ट लागू करने की जगह 28 फरवरी 2021 तक इस में वृद्धि कर दिया है जोकि निंदनीय है। 

ये रहे माैजूद

इस मौके पर परमजीत कौर पम्मी, बलजीत सिंह, जगसीर सिंह नेरी, धर्मेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह खैहरा, रसाल सिह,हरमीत सिंह, पृथपाल सिंह पंडोरी, कर्मजीत सिंह पंडोरी, सुखपाल सिंह प्रधान कर्मचारी दल ,केवल सिंह इंटक, सवरण सिंह हठूर, डिपू की समूची मैनेजमेंट भी शामिल हुई। जीएम कुलवीर सिंह ने सभी साथियों को सम्मानित किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें