HOME PAGE

HOME PAGE

रविवार, 24 जनवरी 2021

पंजाब में निकाय चुनाव के नामांकन के लिए जरूरी नहीं है एनओसी, चुनाव आयोग का पत्र बना छूट का आधार


मोगा।
पंजाब में हो रहे स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशियों को नामांकन के लिए नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत से एनओसी (नो ड्यूस सर्टीफिकेट) की जरूरत नहीं होगी। पंजाब चुनाव आयोग की ओर से मई 2019 में जारी एक पत्र को इसका आधार बनाया गया है, जिसमें कहा गया है कि चुनाव आयोग की ओर से ऐसा कोई नियम नहीं बनाया गया है, जिसमें एनओसी को अनिवार्य किया गया हो। मोगा के डीसी संदीप हंस ने इसकी पुष्टि की है।

दरअसल, शनिवार को प्रत्याशियों की सूची जारी करते हुए शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के पूर्व मंत्री तोता सिंह ने आशंका जताई कि कांग्रेस पार्टी से जुड़े लोग शिअद प्रत्याशियों के समक्ष एनओसी लेने के लिए में परेशानी खड़ी कर सकते हैैं। क्योंकि कांग्रेस सीधे लड़ाई नहीं लड़ सकती है और वह सत्ता के दम पर जीतना चाहती है। उन्होंने कहा कि ऐसी की आशंकाओं के बीच चुनाव आयोग ने मई 2019 में एक पत्र जारी कर एनओसी को लेकर कहा था कि पंचायती या स्थानीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन भरते समय एनओसी की जरूरत नहीं हैैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें