HOME PAGE

HOME PAGE

शनिवार, 9 जनवरी 2021

नापाक साजिश का पर्दाफाश:BSF ने पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा से 6 पाकिस्तानी युवकों का पकड़ा; मकसद जानने में जुटीं खुफिया एजेंसियां


पंजाब में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर से सीमा सुरक्षा बल (BSF)ने छह पाकिस्तानी युवकों को पकड़ा है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अमृतसर के सरहदी इलाके में ये युवक घूम रहे थे। इन छहों युवकों की उम्र 20 से 21 वर्ष के बीच है। युवकों से फिलहाल सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों की संयुक्त टीम पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे अनजाने सीमा पार आ गए या उनका कोई मकसद था।

पंजाब में पाकिस्‍तान की ओर से फिर घुसपैठ का खुलासा हुआ है। अमृतसर में भारत - पाकिस्‍तान बार्डर पर छह पाकिस्‍तानी नागरिक भारतीय सीमा में घुस आए। इसके बाद सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने उनकाे गिरफ्तार कर लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है।


जानकारी के अनुसार, भारत-पाक सीमा पर अजनाला सेक्टर के पुल कंजरी के पास छह पाकिस्‍तानी नागरिक भारतीय सीमा में घुस आए। इन सबको बीएसएफ के जवानों ने पकड़ लिया। बताया गया है कि यह सभी भारतीय सीमा के अंदर घुसने का प्रयास कर रहे थे। हालांकि अभी तक उनके पास से कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली है। इन सभी से पूछताछ जारी है और संभावना जताई जा रही है कि वे नशा तस्करी में संलिप्त हैं लेकिन अभी पुष्टि नहीं हुई है।

 जानकारी के पाकिस्‍तानी नागरिकों की आयु 20 से 22 वर्ष के बीच है। बीएसएफ द्वारा अभी केवल इतनी ही जानकारी दी जा रही है कि ये युवक सीमा पार करने के प्रयास में थे। उनका मकसद क्या था इस बारे में अभी पूछताछ की जा रही है। पाकिस्‍तानी घुसपैठियों के पकड़े जाने के बाद बीएसएफ में पुल कंजरी पोस्ट पर गश्त तेज कर दी है। पूरे एरिया में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

बता दें क‍ि प‍ाकिस्‍तान की ओर से पंजाब में घुसपैठ की लगातार कोशिशें हो रही हैं। पिछले दिनों कई घटनाओं में सीमा पार से भारत में घुसपैठ की कोशिश करने वाले बीएसएफ जवानों की फाय‍रिंग में कई पाकिस्‍तानी मारे जा चुके हैं। इसके साथ ही पाकि‍स्‍तान की ओर से ड्रोन के जरिये हथियार और नशीले पदार्थ की तस्‍करी के मामले भी पंजाब में भारत-पाकिस्‍तान सीमा पर सामने आ चुके हैं।

इस दौरान बीएसएफ के जवानों ने ड्रोन पर फायरिंग कर उनको गिरा दिया या भागने पर विवश कर दिया। इसके बाद सीमा क्षेत्र में एके 47 राइफल सहित अन्‍य हथियार व गोलियों बरामद हुईं। इस दौरान ग्रेनेड भी मिले और नशीले पदार्थ के पैकेट बरामद हुए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें