HOME PAGE

HOME PAGE

बुधवार, 13 जनवरी 2021

Punjab / अमृतसर में जग्गू गैंग के बदमाशों और पुलिस के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, हेरोइन और हथियारों की तस्करी से जुड़ा हो सकता है मामला

 


अमृतसर।
 भारत-पाकिस्तान सीमा के पास अटारी में बुधवार को पुलिस और बदमाशों के बीच टकराव हुआ है। दोनों तरफ से दोनों तरफ से कुल 15 राउंड फायरिंग हुई। इस दौरान कस्बे के लोग दहशत में आ गए। पता चला है कि गोलियां चलाने वाले दोनों कुख्यात गैंगस्टर जग्गू गैंग के सदस्य हैंl पुलिस ने करीब 5 किलोमीटर तक पीछा किया, लेकिन दोनों बदमाश पकड़ में नहीं आ सके।

घरिंडा थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि गैंगस्टर अटारी से होते हुए भारत-पाक सीमा की तरफ निकल रहे हैंl इस पर थाना प्रभारी मनिंदर सिंह और कहानगढ़ पुलिस चौकी के इंचार्ज परमजीत सिंह ने नाकाबंदी कर दीl कार को आते देख रुकने का इशारा किया गयाl पुलिस की टीमें देख वे रुक गएl हालांकि, चारों तरफ से खुद को पुलिस से घिरा देख एक गैंगस्टर ने गोलियां चलानी शुरू कर दीl इसके बाद पुलिस कर्मियों ने पोजीशन लेते हुए अपना बचाव करने का प्रयास कियाl इस बीच लुटेरों ने तेजी से गाड़ी को रिवर्स किया और फरार हो गएl पुलिस टीम ने भाग रहे गैंगस्टरों पर गोलियां चलाईl उनका करीब पांच किलोमीटर तक पीछा किया, लेकिन वो भाग गएl

इस बारे में पंजाब पुलिस के अमृतसर देहात के SSP ध्रुव दहिया ने कहा कि पता करवाया जा रहा है गोली चलाने वाले कौन लोग थेl जल्द ही बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगाl वहीं आशंका जताई जा रही है कि गैंगस्टर भारत-पाक सीमा के पास किसी जगह पर छिपाई गई हेरोइन और हथियारों की खेप ठिकाने लगाने जा रहे थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें