HOME PAGE

HOME PAGE

रविवार, 7 फ़रवरी 2021

बठिंडा में वार्ड 14 में ढोल की थाप पर भाजपा ने किया चुनाव प्रचार, सुखपाल सरा ने कहा- भाजपा का मेयर बनाएंगे लोग


बठिंडा।
नगर निगम के चुनाव नजदीक आते ही भाजपा की ओर से चुनाव प्रचार तेज कर दिया गया है। जिसके चलते ढोल की थाप पर वार्ड नंबर 14 मॉडल टाउन इलाके में भाजपा के प्रदेश सचिव सुखपाल सिंह सरा की से उम्मीदवार वीर पहोनिया के लिए घर-घर जाकर वोट मांगे। 


सुखपाल सरां ने कहा कि पंजाब में डर का माहौल बना कर दहशत पैदा की जा रही है, व लोगों उसका जवाब वोटों के माध्यम से भाजपा को नगर निगम में बहुमत देकर देंगे। भाजपा का मेयर निश्चित तौर पर बनाएंगे,सरा ने कहा कि कांग्रेस की ओर से पिछले 4 सालों में घपले करने की झड़ी लगा दी,व लोगों को पुलिस केस के माध्यम से डराने की कोशिश की जा रही है। जिसे भाजपा कभी बर्दाश्त नहीं करेगी व हर शहरवासी का डटकर सहयोग करेंगे।
 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें