HOME PAGE

HOME PAGE

रविवार, 14 फ़रवरी 2021

गर्व की बात:हुसैनीवाला बॉर्डर पर 165 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया, पाकिस्तान में कई किमी. तक आएगा नजर

 


भारत की ओर लगाया गया 165 फुट ऊंचा तिरंगा झंडा पाक में कई किलोमीटर तक नजर आएगा।

हुसैनीवाला बॉर्डर पर भारत ने 165 फीट ऊंचा तिरंगा फहराकर इस बार पाकिस्तान के गंड्‌डा सिंह बॉर्डर में लगे 145 फुट के झंडे को झुका दिया है। इससे पहले फाजिल्का के सादिक बॉर्डर पर भारत की ओर से बड़ा लाउड स्पीकर लगाकर पाकिस्तान की आवाज दबा दी थी।

पाकिस्तान का 145 फुट ऊंचा अपने देश से साफ दिखाई नहीं देता, जबकि अब भारत की ओर लगाया गया 165 फुट ऊंचा तिरंगा झंडा पाक में कई किलोमीटर तक नजर आएगा। वहीं हुसैनीवाला शहीदी स्मारक व बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी देखने के लिए देश के कोने-कोने से पहुंचने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें