HOME PAGE

HOME PAGE

बुधवार, 3 फ़रवरी 2021

वार्ड नंबर 24 में कांग्रेसी उम्मीदवार श्याम लाल जैन के पक्ष में किया वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने चुनाव प्रचार, नगर निगम चुनाव में विकास के आधार पर जीत का विश्वास जताया


बठिंडा।
वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने नगर निगम चुनावों के मद्देनजर शहर के विभिन्न वार्डों में कांग्रेस के उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। उन्होंने वार्ड नंबर 24 से कांग्रेस के उम्मीदवार श्याम लाल जैन के पक्ष में चुनाव रैली को संबोधित किया। मनप्रीत सिंह बादल ने कहा कि श्याम लाल जैन इलाके के पुराने चेहरे ही नहीं बल्कि एक विश्वनसीय राजनेता है जो लोगों के बीच हर समय रहते हैं व उनके दुख सुख में हमेशा साथ खड़े रहे हैं। कांग्रेस नगर निगम चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ रही है व शहर का विकास की उनकी प्राथमिकता है। पिछले चार साल में लोगों की हर समस्या का हल किया। 


लोगों को सबसे बड़ी दिक्कत लाइन पार इलाके में जाने की होती थी पटियाला फाटक के पास रेलवे क्रांसिग के कारण लोग घंटे खडे रहते थे लेकिन कांग्रेस ने आते ही इस क्षेत्र को शहर के साथ जोड़ने की योजना बनाई व रेलवे से अनुमति हासिल करने के साथ पुल के लिए बनती राशि जमा करवाकर काम शुरू करवाया। वही इलाके में सड़क, पानी, सीवरेज की समस्याओं को पहल के आधार पर हल करवाया। वर्तमान में चुनाव के दौरान घर-घर जाकर लोगों की समस्या सुनी व इसे चुनाव के बाद पहल के आधार पर हल करवाया जाएगा। श्याम लाल जैन ने कहा कि इलाके का विकास उनकी पहल रहेगी। इसके लिए वह दिन रात एक कर देंगे व लोगों से जो वायदा चुनाव के दौरान उन्होंने किया है उसे पूरा करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि जिस तरह से लोगों समर्थन उन्हें मिल रहा है उससे उनकी जीत निश्चित है। वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने इलाके में वार्ड नंबर 17 में सिमरन विसवाल पत्नी पार्षद संजय विसवाल व संतोष महंत के पक्ष में भी चुनाव प्रचार किया।  



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें